Categorized | लखनऊ

भारतीय जनता पार्टी ने निकाला मौन जुलूस

Posted on 26 February 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 रमापतिराम त्रिपाठी ने बसपा सरकार को अलोकतान्त्रिक और तानाशाह करार देते हुए कहा कि बसपा सरकार लोकतान्त्रिक जनआन्दोलनों को कुचलने के लिये बर्बरतापूर्ण आचरण पहले से ही कर रही थी। लेकिन आज पार्टी मुख्यालय से गांधी प्रतिमा तक निकाले गये मौन जुलूस के बावजूद पार्टी नेताओं की गिरतारी सरासर अन्याय प्रशासनिक आतंकवाद व लोकतन्त्र की हत्या है। आज कोई नारेबाजी नहीं हुई। मौन जुलूस की भी गिरतारी से सिद्ध हो गया है कि मुख्यमन्त्री तानाशाही के रास्ते पर है। सरकार पार्टी के शान्तिपूर्ण प्रदर्शनो से घबरा गई है और उन्हें कुचल रही है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम जनता त्रस्त है। भाजपा ही बढ़ती महंगाई, आतंकवाद, भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने ऐलान किया कि 28 फरवरी होली वाली रात सभी भाजपा कार्यकत्ताZ केन्द्र व राज्य सरकार के भ्रष्टाचार का पुतला बनाकर होली जलायेंगे तथा 2 मार्च को उत्तर प्रदेश बन्द का आह्वान किया है। पार्टी लगातार संघर्ष करेगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने लखनऊ पुलिस लाइन पर सम्वाददाताओं से कहा कि बसपा सरकार लोकतन्त्र व संवैधानिक अधिकारों को कुचलने की दोषी है। कल भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज पूरे प्रदेश में काला दिवस मनाया गया। सभी जिला इकाईयों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया तथा महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। उन्होंने बताया कि लखनऊ में सैकड़ों कार्यकर्ता काली पट्टी बांधकर मौन जुलूस के रूप में भाजपा मुख्यालय से निकले। पुलिस ने जी0पी0ओ0 स्थित गांधी प्रतिमा से सभी को गिरतार किया।

गिरतार होने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, प्रदेश महामन्त्री स्वतन्त्र देव सिंह, प्रदेश महामन्त्री डॉ0 महेन्द्र सिंह, संगठन मन्त्री अशोक तिवारी प्रदेश मन्त्री विधायक सुरेश श्रीवास्तव, इन्द्रजीत वाल्मीकि, युवा नेता पंकज सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा, प्रेस सचिव हीरो वाजपेयी, विधान परिषद सदस्य जयप्रकाश चतुर्वेदी, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद पाण्डेय, विधायक सुरेश तिवारी, विद्यासागर गुप्ता, वीरेन्द्र सिंह सिरोही, गोपाल टण्डन, अमित पुरी, वीरेन्द्र तिवारी, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, सोमेशवर्द्धन, राजकुमार, राजीव मिश्रा, अभिजात मिश्रा, सुभाष त्रिपाठी, अनुपमा जायसवाल, गिरजा शंकर गुप्ता, राजेन्द्र सिंह राजू, मान सिंह, सुषमा खरक्वाल, विनोद तिवारी, रीता पाठक, पुष्पा सिंह चौहान, भारत सिंह मौर्य, लालू सोनकर, पद्मा पिल्लई, मनु श्रीवास्तव, विनीत अग्रवाल, जितेन्द्र सिंह, रूमाना सिद्दीकी, मधु मिश्रा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in