Archive | October 3rd, 2018

सदस्यता के माध्यम से भाजपा समाज के सभी वर्गों को सदस्य बनाएगी

Posted on 03 October 2018 by admin

भाजपा का विशेष सदस्यता अभियान 5, 6 व 7 अक्टूबर को।

लखनऊ 03 अक्टूबर 2018, भारतीय जनता पार्टी पंाच अक्टूबर सेे तीन दिन का विशेष सदस्यता के लिए प्रदेश भर में अभियान चलायेगी। विशेष सदस्यता अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता 5, 6 व 7 अक्टूबर को प्रत्येक बूथ पर कम से कम 50 नए सदस्य बनाने के काम में जुटेगें। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विशेष सदस्यता अभियान के प्रमुख डा. राकेश त्रिवेदी ने बताया कि सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी के केन्द्रीय पदाधिकारियों से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता व संासद, विधायक, सभासद एवं सभी जनप्रतिनिधि बूथों पर जाकर नए सदस्य बनायेंगे। सदस्यता अभियान के तहत युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा सहित सभी प्रकोष्ठ विभाग और प्रकल्प के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी जिला स्तर पर लक्ष्य निधारित कर नए लांेगो को भाजपा का सदस्य बनाने के काम में जुटेगें। पार्टी में विशेष सदस्यता अभियान के तहत नए सदस्य बनने के लिए टोल फ्री नम्बर 18002661001 जारी किया है। डा. त्रिवेदी ने बताया है कि टोल फ्री नम्बर मिलाकर कोई भी व्यक्ति भाजपा का सदस्य बन सकता है।
प्रदेश उपाध्यक्ष डा. राकेश त्रिवेदी ने बताया कि सदस्यता के साथ-साथ मतदाता सूची पुर्नीक्षण, बूथ समिति का गठन का कार्य भी इसी अभियान में होगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाह्न किया है कि केन्द्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार द्वारा लोककल्याण के लिए शुरू की गई योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा सम्पर्क संवाद स्थापित करें। मोदी योगी सरकारों द्वारा जनकल्याण के लिए किये गए कार्यो से आमजन में भाजपा के प्रति विश्वास बढा है। ऐसे में हम सब कार्यकर्ताओं का यह दायित्व बनता है कि समाज के जाति वर्ग के लोंगो से सम्पर्क कर उन्हें भाजपा सरकारों द्वारा किये जा रहे लोककल्याण के कार्यो की जानकारी देते हुए उन्हें पार्टी का सदस्य बनाने का काम करेें।
डा. त्रिवेदी ने बताया कि प्रदेश मंत्री देवेन्द्र चैधरी, अरविन्द भारती को पश्चिम व ब्रज क्षेत्र, प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह, यमुना प्रसाद चर्तुवेदी को गोरखपुर कानपुर एवं प्रदेश मंत्री शंकर गिरि, गंगा सागर दुबे को अवध एवं काशी क्षेत्र का सदस्यता प्रभारी बनाया गया है। दुर्गा राय को गोरखपुर, त्रयम्बक त्रिपाठी अवध, नागेन्द्र रघुवंशी काशी, हनुमान प्रसाद मिश्रा कानपुर, प्रमोद गुप्ता ब्रज, संजीव गोयल को पश्चिम क्षेत्र का सदस्यता प्रमुख बनाया गया है। साथ ही प्रदेश की समन्वय टीम भी इस कार्य में लगाई गई है।

Comments (0)

सरकार में बिना भेदभाव सबके विकास सुशासन व सुरक्षा की नीति के तहत कार्य हो रहा है

Posted on 03 October 2018 by admin

लखनऊ 03 अक्टूबर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जिनके शीर्ष नेतृत्व के ऊपर नेताओं की हत्या से लेकर आम जनता के सामुहिक नरसंहार कराने की कालिख चस्पा हो उन्हें दूसरो पर अनावश्यक आरोप लगाने से पहले हजार बार अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। डा0 पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष अपने अरोपों से अपनी पार्टी की आपराधिक सोच और अपने राजनीतिक प्रतिद्धदियो को चाहे तो पार्टी के अंदर हो या दूसरे दलों में नेस्तानाबूद करने की कांग्रेस नेतृत्व की तानाशाही सोच का ही परिणाम दे रहे है। योगी सरकार में बिना भेदभाव सबके विकास सुशासन व सुरक्षा की नीति के तहत कार्य हो रहा है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि जिस बीस साल पुराने प्रकरण को लेकर कांग्रेस अर्नगल आरोप लगा रही है वे आरोप अदालत से भी खारिज कर चुके है और सीबीसीआईडी जांच में भी वे आरोप तथ्यहीन पाये जा चुके है। डा0 पाण्डेय ने कहा कि इसी प्रकरण में एक पुर्नेरीक्षण याचिका दाखिल की गई है जिसमें मा. उच्य न्यायालय सेशन न्यायालय को संर्दभित कर दिया जो कि एक सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन लोकतंत्र संविधान और न्याय प्रक्रिया की लगातार माखौल उड़ाने और उसकी हत्या करने वाले कांग्रेसी इस पर भी राजनीति करने में बाज नहीं रहे। डा0 पाण्डेय ने कहा कि देश व प्रदेश की राजनीति में नेपथ्य की ओर अग्रसर कांग्रेस चर्चा में बनी रहने के लिए ओछी बयानबाजी कर रही है।
प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने सरकार में संघ के हस्तक्षेप के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस में प्रधानमंत्री जैसे पद पर डमी बिठाकर रिमोर्ट कण्ट्रोल से सरकार चलाने की पंरम्परा होगी। भाजपा सरकार का नेतृत्व जनता के अपार बहुमत में चुने गए सच्चे प्रधानसेवक के हाथों में है।
सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आरोपों पर पटलवार करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि पिता को बेदखल कर पार्टी हथियाने वाले अखिलेश यादव अपने मुंह से अपने ही पाप बया कर रहे है। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश को गौरव दिलाने वाले खिलाड़ियों का योगी सरकार सम्मान कर रही है और उन्हें उपयुक्त नौकरियों से भी नवाज रही है। लेकिन यही खिलाड़ी मेडल जीतने के बाद भी पहले अखिलेश की और बाद में बुआ की सरकार में भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहे।

Comments (0)

भाजपा की जाति-धर्म की राजनीति देश के लिय खतरनाक- सांसद संजय सिंह

Posted on 03 October 2018 by admin

उ.प्र. के राजधानी लखनऊ से सटे जिलों के दो गांवों में दलित समुदाय डॉ. बी.आर. अम्बेडकर व भगवान गौतम बुद्ध की मूर्तियां लगा पाने में असफल है क्योंकि गांव के बाहर के शासक दल के प्रभावशाली लोग व प्रशासन के अधिकारी विरोध कर रहे हैं। सीतापुर जिले की बिस्वां तहसील के थानगांव थाना क्षेत्र के गांव गुमई मजरा ग्राम सभा रामीपुर गोड़वा व बाराबंकी जिले के देवा थाना क्षेत्र के सरसौंदी गांव में मूर्तियां लगाने हेतु जिला प्रशासन के माध्यम से शासन से अनुमति भी मांगी गई है किंतु अभी तक दोनों जगह कोई जवाब नहीं मिला है। दलित समुदाय द्वारा डॉ. बी.आर. अम्बेडकर व भगवान गौतम बुद्ध की मूर्तियां न लगा पाने पर आम आदमी पार्टी ने चिंता जाहिर करते हुए सरकार की कार्यशेली पर सवाल उठाये हैं और मुख्यमंत्री योगी से इस मसले पर जल्द कार्यवाही करने की मांग की है |

प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सीतापुर जिले के गांव गुमई के दलित निवासी गुलशन पुत्र बनवारी की निजी भूमि पर भगवान गौतम बुद्ध व डॉ. बाबासाहब भीमराव अम्बेडकर की मूर्तियां 24-25 सितम्बर, 2018 की रात को गांव के दलित समुदाय के लोगों ने रखीं तो दिन में पुलिस व उप जिलाधिकारी ने आकर मूर्तियां हटा दीं और मूर्तियां हटाने के बाद पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ फर्जी वारंट जारी कर लिया |

बाराबंकी जिले के देवा थाना क्षेत्र के सरसौंदी गांव में ग्राम सभा के अभिलेखों में 0.202 हेक्टेयर भूमि जिसका गाटा संख्या 312 है अम्बेडकर पार्क के नाम से दर्ज है। गांव वासी इस वर्ष अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा लगाना चाह रहे। किंतु कार्यक्रम के ठीक पहले लेखपाल कमलेश शर्मा ने झूठी आख्या लगा दी कि उक्त भूमि का वाद बंदोबस्त चकबंदीअधिकारी के यहां चल रहा है जिसमें गांव के ही दो नागरिकों कबीर अहमद व प्रमोद चौहान को गवाह दिखाया गया है। चकबंदी कार्यालय से सम्पर्क करने पर यह बताया गया कि उक्त भूमि को लेकर उनके यहां कोई बाद लम्बित नहीं है। शिकायतकर्ता कन्हैया लाल एक ईंट भट्ठा मालिक हैं व ग्राम सभा के निवासी भी नहीं हैं।
उन्होंने मांग की है कि गांव गुमई, जिला सीतापुर में भगवान गौतम बुद्ध व डॉ. बाबासाहब भीमराव अम्बेडकर की मूर्तियों को गुलशन की भूमि पर वापस रखवाया जाए और निर्दोष लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लिया जाए। इसी तरह गांव सरसौंदी जिला बाराबंकी में अम्बेडकर पार्क में डॉ. अम्बेडकर की मूर्ति लगवाई जाए और सरकार व्यवस्था बनाये कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावर्ति किसी और गॉव में न हो |

प्रदेश प्रभारी एवं सांसद संजय सिंह ने इस मसले पर कहा कि योगी सरकार के राज में दलितों और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बढ़ा है, कासगंज में दलित दुल्हे को घोड़ी पर चढने नहीं दिया गया, सहारनपुर में सैंकड़ों की संख्या में दलितों को हिन्दू धर्म छोड़कर बौध धर्म अपनाना पड़ा है और अब इस सरकार में दलित अपनी ही जमीन पर बाबा साहब और गौतम बुद्ध की मूर्ति नहीं लगवा पा रहे हैं, | सरकार के इशारे पर प्रशासन दलितों की मदद करने के बजाय उन पर झूठी fIr लिखवाकर उनको डराने, धमकाने का काम कर रहा है | ये बेहद दुर्भाग्य की बात है, वहीँ अल्पसंख्यकों को बीफ, गाय और लव-जेहाद के नाम पर लिंचिंग कराकर मौत के घाट उतारा जा रहा है | भाजपा की जाति-धर्म की राजनीति देश के लिय खतरनाक हो गई है | नफरत के सौदागरों को सत्ता से उखाड़ फेंकना जरूरी हो गया है |

Comments (0)

हिन्दी के लोक कवियों में घाघ का महत्वपूर्ण स्थान है

Posted on 03 October 2018 by admin

राष्ट्रीय पुस्तक मेला में संस्था द्वारा ‘महाकवि घाघ’ पर आयोजित विचार गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुये वरिष्ठ साहित्यकार मधुकर अस्थाना ने आयोजकों द्वारा की गयी मांग का समर्थन करते हुये कहा कि घाघ की जन्मस्थली (जन्म ग्राम) पर स्मारक बनवाने से जहां उनके प्रशंसकों की मांग पूरी होगी वहीं भावी पीढ़ी को ऐसे सूक्तिकार कवि के बारे में विस्तृत जानकारी भी मिलेगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. हरिओम शर्मा ’हरि‘ ने कहाकि हिन्दी के लोक कवियों में घाघ का महत्वपूर्ण स्थान है। घाघ लोक जीवन में अपनी कहावतों के लिए प्रसिद्ध है। घाघ की कहावतें आज भी जन-मानस में अत्यधिक लोकप्रिय है। ऐसे महान सूक्तिकार को याद कर भावी पीढ़ी के समक्ष उनकी कहावतों को और प्रचलित करने की आवश्यकता है।
img-20181003-wa0038इस अवसर पर कानपुर से पधारे वरिष्ठ कवि एडवोकेट डा. विनोद त्रिपाठी ने स्वास्थ के सम्बन्ध में घाघ की कहावतों के माध्यम से जानकारी देते हुये कहा यदि व्यक्ति अमल करे तो उसका स्वास्थ सदैव उत्तम रहेगा। प्रातःकाल खटिया से उठि कै, पिये तुरतें पानी, कबहूं घर में वैद न अइहै, बात घाघ कै जानी देखिये उपरोक्त पंक्तियां
स्वल्पाहार स्वास्थ के लिये उत्तम होता है आपने इस तथ्य को समझाते हुये कहा- रहै निरोगी जो कम खाय, बिगरै काम जो न गम खाय।
कन्नौज से आये ब्रजेश कुमार बेबाक ने पशुपालन व ग्राम्य जीवन पर घाघ की कहावतों के माध्यम से कहा- सावन घोड़ी भादों गाय- माघ मास जो भैंस वियाय, कहें घाघ यह सांची बात, आप मरे या मालिक खाय। शायर मुफीद कन्नौजी ने घाघ के ऊपर अपने दोहों के माध्यम से उनकी सूक्तियों से सीखने की बात कही। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार श्री राम शरण वाजपेयी आदि साहित्यानुरागी, उपस्थिति थे।
संचालन संस्था के अध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ल ने किया व आभार कार्यक्रम के संयोजक डा. जितेन्द्र वाजपेयी ने किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की गयी कि घाघ के जन्म स्थान कन्नौज में एक स्मारक बनवाया जाये।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2018
M T W T F S S
« Sep   Nov »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
-->









 Type in