Archive | November 27th, 2017

निकाय चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन

Posted on 27 November 2017 by admin

नगरीय सुशासन तथा भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के प्रदेश की आम जनता का भाजपा प्रत्याशियों को अभूतपूर्व समर्थन - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

जनसमर्थन से हम सुशासन को साकार करेंगे।

14लखनऊ 27 नवम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज निकाय चुनाव के प्रचार के अन्तिम दिन बुलन्दशहर तथा सीतापुर जनपद में महोली में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सम्मानित जनता ने सुशासन तथा पारदर्शी नगरीय व्यवस्था के लिए भारतीय जनता पार्टी को अभूत पूर्व समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सम्मानित जनता का यह उत्साहपूर्ण समर्थन भ्रष्टाचार मुक्त नगरीय सुशासन को साकार करेगा। भाजपा अध्यक्ष ने आज मोतीबाग मैदान बुलन्दशहर में अपने ओजस्वी भाषण में यह बात कही तथा जनता से भाजपा प्रत्याशी मनोज गर्ग के पक्ष में वोट करने की अपील की।23
प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने अल्प समय में ही जिस तरह से भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरों टालरेन्स दिखाया है उससे आम जनमानस में यह संदेश गया है कि निकायों में फैले भ्रष्टाचार को भी सिर्फ भाजपा ही दूर कर सकती है। भारतीय जनता पार्टी ने यह साफ कर दिया है कि सुशासन के संकल्प को वह पूरे जोर-शोर से लागू करेगी और केन्द्र-राज्य और निकायों में बेहतर समन्वय बनाएगी।
डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि ईवीएम मशीन की गड़बड़ी का रोना वहीं लोग रो रहे है जो हताश हो गये है। जनता ने भाजपा पर जो विश्वास दिखाया है उससे घबराए लोग अब ईवीएम के सहारे खुद को सन्तवना दे रहे है। इन चुनावों में विपक्ष के पास नैतिक बल नहीं था कि वह प्रदेश की जनता से सम्वाद करता। क्योकि वह जन समर्थन खो चुके है। इन चुनावों के नतीजे अभी से ही साफ दिखाई देने लगे है और भाजपा में लोगों का बढ़ा विश्वास इसका गवाह है।
प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार सर्व हितों के लिए कार्य करती रही है। केन्द्र व प्रदेश द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक सीधे पहुंचाने का काम केवल भाजपा सरकार ने ही किया है। पूर्व में चल रही सरकारों ने घोटालें कर अपनी जेब भरने का काम किया है। भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण भाजपा सरकार ने ही करके दिखाया है। इसलिए मेरा सभी से अनुरोध है भाजपा प्रत्याशियों को अधिक से अधिक वोट देकर विकास की राह में अपना योगदान देकर विजयी बनाएं।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

November 2017
M T W T F S S
« Oct   Dec »
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
-->









 Type in