Archive | August 25th, 2017

मुख्यमंत्री ने बस्ती जनपद में बाढ़ पीड़ितों से मिलकर हालचाल जाना और राहत सामग्री भी वितरित की

Posted on 25 August 2017 by admin

बाढ़ के कारण फसल को हुए नुकसान की रिपोर्ट शासन को शीघ्र प्रेषित की जाय, ताकि किसानों को हुए नुकसान की शीघ्र भरपाई की जा सके

प्राकृतिक आपदाओं पर किसी का वश नहीं, लेकिन सजगता से जान-माल की सुरक्षा की जा सकती है एवं तबाही को बचाया जा सकता है: मुख्यमंत्री

press5मुण्डेरवा चीनी मिल के संचालन के लिए राज्य सरकार
एवं प्रधानमंत्री द्वारा विशेष रुचि ली गयी: मुख्यमंत्री

चीनी मिल चालू होने से इस क्षेत्र के लोगों को रोजगार
मिलेगा तथा किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा: मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद बस्ती की हर्रैया तहसील के इन्द्रासन सिंह राजकीय महाविद्यालय पचवस के प्रागंण में बाढ़ पीड़ितों से मिलकर लोगों का हालचाल जाना और उन्हें राहत सामग्री भी वितरित की।
मुख्यमंत्री जी द्वारा इस अवसर पर ग्राम माझाकितावल, कल्याणपुर एवं माझा मड़ना के 25 बाढ़ पीड़ित परिवारों को शासन द्वारा निर्धारित खाद्यान्न एवं दाल, नमक, क्लोरीन की गोलियां आदि वितरित की गयीं। लाभान्वित होने वालों में श्री संतराम, श्रीमती चनौता, श्रीमती फुलवारी, श्रीमती जगरानी आदि शामिल थे।
योगी जी ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनपद बस्ती के हर्रैया क्षेत्र के लगभग 64 गांव बाढ़ से प्रभावित हंै। जिला प्रशासन द्वारा समयबद्ध ढंग से कार्रवाई की गई, जिसके कारण जान-माल की क्षति नहीं हुई।012
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं पर किसी का वश नहीं, लेकिन सजगता से जान-माल की सुरक्षा की जा सकती है एवं तबाही को बचाया जा सकता है। प्रदेश के सभी जनपदों में बाढ़ राहत के लिए पर्याप्त मात्रा में सामग्री उपलब्ध करायी गयी है। इसके समय से वितरण तथा पीड़ितों को राहत पहुंचाने में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने समन्वय से काम किया है।
बाढ़ के कारण फसलों को हुए नुकसान के सम्बन्ध में योगी जी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इसके लिए पूर्व में निर्देष दिये जा चुके हैं। बाढ़ के कारण फसल को हुए नुकसान की रिपोर्ट शासन को शीघ्र प्रेषित की जाय, ताकि किसानों को हुए नुकसान की शीघ्र भरपाई की जा सके। राज्य सरकार बाढ़ के कारण किसी को असुरक्षित महसूस नहीं होने देगी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनपद की मुण्डेरवा चीनी मिल के संचालन के लिए राज्य सरकार एवं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा विशेष रुचि ली गयी है। इसके चालू होने से इस क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलेगा तथा किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा। इसके लिए उन्हांेने जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्र की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि चीनी मिल का शुभारम्भ शीघ्र ही किया जाएगा।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने जनपद फैजाबाद की 03 तहसीलों में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की

Posted on 25 August 2017 by admin

बाढ़ राहत सामग्री वितरण में किसी प्रकार
की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी: मुख्यमंत्री

बाढ़ पीड़ितो का दुःख दर्द जानने व राहत सामग्री वितरण में कोई कमी
न रहे, इसलिए मुख्यमंत्री स्वयं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं

संक्रामक रोगांे से बचाव हेतु सभी आवश्यक प्रबन्ध किये जाएंpress-51

पशुओं के लिए पर्याप्त चारे की व्यवस्था के निर्देश

बाढ़ से पीड़ित परिवारों की सहायता हेतु पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करायी गयी है

बाढ़ की समस्या के स्थाई समाधान के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद फैजाबाद की 03 तहसीलों में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने तहसील रुदौली के पस्ता, तहसील सोहावल के मांझा कला व तहसील फैजाबाद सदर के पूराबाजार पहुंचकर बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों को राहत सामग्री का वितरण किया। रूदौली में 616, सोहावल में 123 तथा पूराबाजार में 216 बाढ़ पीड़ितो को राहत सामग्री वितरित की गयी।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों से कहा कि वे बाढ़ पीड़ितो के दुःख दर्द का निदान करें। इस बात का पूरा ध्यान रखें कि राहत सामग्री वितरण में कोई कमी न रहने पाये। बाढ़ राहत सामग्री वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।press-33
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बाढ़ पीड़ितो का दुःख दर्द जानने व राहत सामग्री वितरण में कोई कमी न रहे इसलिए वे स्वयं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने प्रत्येक बाढ़ प्रभावित जिले में जा रहे हैं। देवरिया, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर में अभी भी काफी क्षेत्र बाढ़ प्रभावित है। बाराबंकी, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर आदि जनपदों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रांे के भ्रमण के पश्चात् वे फैजाबाद जनपद में आए हैं। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को पर्याप्त मात्रा में राहत सामग्री वितरण के साथ पशुओं के लिए भी चारे की पर्याप्त व्यवस्था किए जाने के निर्देश जिला प्रशासन को दिये।
योगी जी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ पीड़ितों को हर सम्भव राहत एवं सहायता पहुंचायी जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ के बाद संक्रामक रोगों की आशंका रहती है। ऐसे रोगों के बचाव हेतु प्रभावित इलाकों में डाॅक्टरांे की टीम तैनात की जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह निर्देश भी दिए कि बाढ़ से जिन व्यक्तियों को घर व फसल आदि का नुकसान हुआ है उन्हें त्वरित राहत पहुंचाने हेतु आकलन रिर्पोट यथाशीघ्र शासन को उपलब्ध करायी जाए, ताकि जल्द से जल्द बाढ़ पीड़ितांे को राहत धनराशि वितरित की जा सके। उन्होंने कहा कि जिन लोगांे ने बाढ़ में अपने मकान खोये हैं उन्हें आने वाले समय में पात्रता के आधार पर आवास उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बाढ़ की समस्या के स्थाई समाधान के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। बाढ़ पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आपदा के इस घड़ी में प्रदेश व केन्द्र सरकार गरीब, किसान, मजदूर तथा बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित परिवारांे की सहायता के लिये पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करायी गई है।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2017
M T W T F S S
« Jul   Sep »
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
-->









 Type in