Categorized | Latest news, बस्ती

मुख्यमंत्री ने बस्ती जनपद में बाढ़ पीड़ितों से मिलकर हालचाल जाना और राहत सामग्री भी वितरित की

Posted on 25 August 2017 by admin

बाढ़ के कारण फसल को हुए नुकसान की रिपोर्ट शासन को शीघ्र प्रेषित की जाय, ताकि किसानों को हुए नुकसान की शीघ्र भरपाई की जा सके

प्राकृतिक आपदाओं पर किसी का वश नहीं, लेकिन सजगता से जान-माल की सुरक्षा की जा सकती है एवं तबाही को बचाया जा सकता है: मुख्यमंत्री

press5मुण्डेरवा चीनी मिल के संचालन के लिए राज्य सरकार
एवं प्रधानमंत्री द्वारा विशेष रुचि ली गयी: मुख्यमंत्री

चीनी मिल चालू होने से इस क्षेत्र के लोगों को रोजगार
मिलेगा तथा किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा: मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद बस्ती की हर्रैया तहसील के इन्द्रासन सिंह राजकीय महाविद्यालय पचवस के प्रागंण में बाढ़ पीड़ितों से मिलकर लोगों का हालचाल जाना और उन्हें राहत सामग्री भी वितरित की।
मुख्यमंत्री जी द्वारा इस अवसर पर ग्राम माझाकितावल, कल्याणपुर एवं माझा मड़ना के 25 बाढ़ पीड़ित परिवारों को शासन द्वारा निर्धारित खाद्यान्न एवं दाल, नमक, क्लोरीन की गोलियां आदि वितरित की गयीं। लाभान्वित होने वालों में श्री संतराम, श्रीमती चनौता, श्रीमती फुलवारी, श्रीमती जगरानी आदि शामिल थे।
योगी जी ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनपद बस्ती के हर्रैया क्षेत्र के लगभग 64 गांव बाढ़ से प्रभावित हंै। जिला प्रशासन द्वारा समयबद्ध ढंग से कार्रवाई की गई, जिसके कारण जान-माल की क्षति नहीं हुई।012
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं पर किसी का वश नहीं, लेकिन सजगता से जान-माल की सुरक्षा की जा सकती है एवं तबाही को बचाया जा सकता है। प्रदेश के सभी जनपदों में बाढ़ राहत के लिए पर्याप्त मात्रा में सामग्री उपलब्ध करायी गयी है। इसके समय से वितरण तथा पीड़ितों को राहत पहुंचाने में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने समन्वय से काम किया है।
बाढ़ के कारण फसलों को हुए नुकसान के सम्बन्ध में योगी जी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इसके लिए पूर्व में निर्देष दिये जा चुके हैं। बाढ़ के कारण फसल को हुए नुकसान की रिपोर्ट शासन को शीघ्र प्रेषित की जाय, ताकि किसानों को हुए नुकसान की शीघ्र भरपाई की जा सके। राज्य सरकार बाढ़ के कारण किसी को असुरक्षित महसूस नहीं होने देगी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनपद की मुण्डेरवा चीनी मिल के संचालन के लिए राज्य सरकार एवं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा विशेष रुचि ली गयी है। इसके चालू होने से इस क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलेगा तथा किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा। इसके लिए उन्हांेने जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्र की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि चीनी मिल का शुभारम्भ शीघ्र ही किया जाएगा।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in