Archive | April 10th, 2015

मुख्यमंत्री से फेमिना मिस इण्डिया सेकण्ड रनर अप सुश्री वर्तिका सिंह ने मुलाकात की

Posted on 10 April 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज उनके सरकारी आवास पर फेमिना मिस इण्डिया-2015 सेकण्ड रनर अप सुश्री वर्तिका सिंह ने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान सुश्री सिंह ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘1090’ वीमेन पावर लाइन की तारीफ की और कहा कि इससे महिलाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है।
सुश्री सिंह ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही निःशुल्क लैपटाॅप वितरण योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे युवाओं को नई तकनीक से जुड़ने का अवसर मिला है। उन्होंने समाजवादी सरकार द्वारा महिलाओं को सम्मानित करने तथा उन्हें सहायता मुहैया कराने के उद्देश्य से स्थापित किए गए रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष की भी सराहना की और कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के उत्थान के प्रति काफी संवेदनशील है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुश्री वर्तिका सिंह सहित राज्य की अनेक महिलाओं ने राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का नाम रौशन किया है। उन्होंने सुश्री वर्तिका सिंह से प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं, विशेषकर महिलाओं व बच्चों के कल्याण एवं स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं जैसे, रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष, ‘1090’ वीमेन पावर लाइन तथा मेरा लखनऊ अभियान से जुड़ने को कहा। उन्होंने कहा कि यदि वे इनसे जुड़ेंगी, तो प्रदेश सरकार गौरवान्वित महसूस करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने आज यहां कहा है कि

Posted on 10 April 2015 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने आज यहां कहा है कि कैसी विडंबना है कि उत्तर प्रदेश से भाजपा के 71 साॅसद निर्वाचित हैं। केन्द्र सरकार में दर्जनभर मंत्री उत्तर प्रदेश से हैं। प्रदेश में इन दिनों किसान संकट में है। बे मौसम बरसात से हजारों एकड़ फसल बर्बादी से किसान संकट में है। इन किसानों की मदद के लिए केन्द्र सरकार से अब तक भाजपा के किसी नेता ने एक अपील तक नहीं की है। अपने सीमित संसाधनों के बावजूद प्रदेश सरकार किसानों की मदद में बढ़कर हिस्सा ले रही है। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव इस मामले में बहुत संवेदनशील है।
केन्द्र सराकार फौरी राहत के बजाय अभी तक फसलों की बरबादी का जायजा लेने के लिए टीम भेजकर रिपोर्ट मंगाने में ही समय बिता रही है। प्रदेश के 40 जनपदो के किसान बुरी तरह प्रभावित हैं। उनको राहत देने के लिए मुख्यमंत्री जी ने 1,067 करोड़ रूपए की मांग की है। मुख्यमंत्री जी ने कृषि फसलों के सापेक्ष भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानक से कम से कम तीन गुनी वृद्धि करने के साथ ही कृशि फसलों की 25 से 50 प्रतिशत तक की क्षति के लिए भी राहत दिए जाने की व्यवस्था की मांग की है। इस राशि को दिलाने के बजाय जब भाजपा नेता उल्टे प्रदेश सरकार की आलोचना करते हैं तो उन पर हंसी आती है और क्षोभ भी होता है। किसानों पर संकट के समय भी जो राजनीति की रोटी सेंकने में लगे हैं, उन्हें जनता बखूबी पहचानने लगी है।
जहाॅ तक उत्तर प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता का सवाल है अब तक 547 करोड़ रूपए आकस्मिक आहरण कर किसानों को मदद देने का काम कर सकते हैं। मुख्यमंत्री जी ने किसानों के सभी देयों की वसूली स्थगित कर दी है और अन्य मदो में वसूली में किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की कार्यवाही में भी रोक लगा दी है। केन्द्रीय दैवीय आपदा राहत राशि से दो गुनी अधिक राशि राज्य सरकार अपने संसाधनों से किसानों को उपलब्ध करा रही है।
उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। प्रदेश के सकल राज्य घरेलू उत्पाद में कृषि और कृषि आधारित व्यवसायों का अंश लगभग 30 प्रतिशत है जबकि इस प्रदेश की लगभग 70 प्रतिशत आबादी इन व्यवसायों पर अजीविका के लिए निर्भर है। स्पष्ट है कि खेती और किसान को राहत पहुॅचाना हमारे आर्थिक विकास के लिए बहुत जरूरी है। श्री मुलायम सिंह यादव हमेशा इस बात पर जोर देते हैं कि किसान खुशहाल होगा तो प्रदेश और देश भी खुशहाल होगा।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव स्वयं कृषक परिवार से होने के नाते वर्तमान संकट के प्रति बहुत संवेदनशील हैं और उन्होने किसानों को राहत देने के लिए हरसम्भव कदम उठाए हैं। विपक्ष अपनी रचनात्मक भूमिका भूलकर इस संकट की घड़ी में भी राजनीतिक इस्तेमाल करने में लगा है, यह उसकी स्वार्थपरक राजनीति का प्रदर्शन है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

खरीफ 2015 में संकर धान, मक्का, ज्वार, बाजरा के बीजों के वितरण पर अनुदान सीधे कृषकों के बैंक खातों जायेगा-

Posted on 10 April 2015 by admin

खरीफ वर्ष 2015 में संकर धान, संकर मक्का, संकर ज्वार, संकर बाजरा के बीजों के वितरण पर अनुदान सीधे कृषकों के बैंक खातों में किया जाना है तथा बीजों का वितरण किया जायेगा।
जिला कृषि अधिकारी श्री डी0के0सिंह ने इस आशय की जानकारी आज यहां दी। उन्होने बताया कि 15 अप्रैल 2015 तक इच्छुक कृषको का पंजीकरण किया जायेगा, विकास खण्ड स्तर पर संकर बीजों को उपलब्ध करा दिया जायेगा, पहले आयो पहले पाओ के आधार पर संकर बीजों का कृषकों में वितरण किया जायेगा। उन्होने बताया कि 1 मई से 22 मई तक संकर बीज वितरण कम्पनियों के स्टाल विकासखण्ड स्तर पर लगावाकर बिक्री का आयोजन कराये जायेगे यहां पर कृषकों को पूर्ण मूल्य पर बीज क्रय करना होगा।
उन्होने बताया कि संकर बीज क्रय हेतु बिक्री केन्द्र पर पहुंचते ही कृषक द्वारा एक अनुदान पत्र पर अपना विवरण इंगित करना होगा, आवेदन पत्र पर विकासखण्ड स्तर पर कृषि विभाग के अधिकृत कर्मचारी/अधिकारी के पृष्टि स्वरूप हस्ताक्षर होने के बाद कृषक अपनी स्वेच्छा से भूमि के स्वामित्व के क्षेत्र के अनुसार परन्तु अधिकतम 02 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए संकर बीज क्रय करना अनुमन्य होगा। तत्पश्चात निर्धारित प्रारूप के साथ अपना कैशमैमो संलग्न कर विकासखण्ड स्तर पर अधिकृत कर्मचारी के पास अनुदान की धनराशि प्राप्त करने के लिए जमा करा देगा।
उन्होने बताया कि अनुमन्य अनुदान की धनराशि सीधे कृषकों के बैंक खातो में स्थानान्तरित करा दी जायेगी। उन्होने बताया कि यदि बीजों के सम्बन्ध में किसी प्रकार की समस्या आती है तो कृषक बन्धु जिला कृषि अधिकारी के मोबाइल नम्बर-9235629681 पर दे सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

निर्वाचक नामावलियों में सुधार-राष्ट्रीय निर्वाचक नामावलियों के परिशोधन एवं प्रमाणीकरण कार्यक्रम हेतु विशेष कैम्प 12 को-

Posted on 10 April 2015 by admin

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावलियों की शुद्धता सुनिश्चित करने तथा उनके प्रमाणीकरण के लिए 15 अगस्त 2015 तक राष्ट्रीय निर्वाचक नामावलियों में परिशोधन एवं प्रमाणीकरण सम्बन्धी कार्यक्रम (छम्त्च्।च्) लांच किया गया है।
इस आशय की जानकारी अपरजिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश कुमार पाण्डेय ने आज यहां दी। उन्होने बताया कि  इस कार्यक्रम के उद्देश्यों के अन्तर्गत मुख्य रूप से मतदाता फोटो पहचान पत्र नम्बर के साथ यूएआईडीआई के आधार नम्बर की लिंकिग करना, निर्वाचको के एक से अधिक स्थानों पर निर्वाचक नामावलियों में नाम होने के मामलों को उनके द्वारा स्वतः प्रकटन (ैमस िकपेबसवेनतम) किये जाने की दशा में 15 दिनों के अन्दर सम्बन्धित ईआरओ द्वारा की गयी कार्यवाही से सम्बन्धित निर्वाचक को अवगत कराने की व्यवस्था तथा अभिलेखीय आधार पर निर्वाचकों से सम्बन्धित किसी प्रविष्टि की त्रुटि में संशोधन पर कार्यवाही 15 दिनों के अन्दर करना, नामावली में फोटो की गुणवत्ता में सुधार की कार्यवाहियां तथा निर्वाचकों से मोबाइल और ईमेल पते को प्राप्त करना है जिससे मतदान दिवस की सूचनाएं, पुनरीक्षण का कार्यक्रम, अपमार्जन/संशोधन नोटिस इत्यादि अन्य सेवाएं सुविधापूर्वक उन्हे प्रदान की जा सके।
श्री पाण्डेय ने बताया कि इस सम्बन्ध मे नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारियों, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रधानाचार्य राजकीय पालीटेक्निक फैजाबाद रोड, प्रधानाचार्य समस्त केन्द्रीय विद्यालय, एवं समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत/छावनी परिषद जनपद लखनऊ को अवगत कराया है कि अधीनस्थ कार्यालय/विद्यालय भवन में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित मतदान केन्द्र स्थापित है। उन्होने कहा कि अपने अधीनस्थ कार्यालय/विद्यालय के सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को  निर्देशित करने का कष्ट करें कि वह 12 अप्रैल 2015 को प्रातः 9-30 बजे से सायंकाल 5-00 बजे तक विद्यालय/भवन खोलकर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा नियुक्त किये गये कर्मचारियों को बैठने हेतु स्थान एवं आवश्यक फर्नीचर उपलब्ध करानेे की व्यवस्था करा दें निर्वाचन का यह कार्य राष्ट्रीय महत्वपूर्ण कार्य है

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि

Posted on 10 April 2015 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने  कहा है कि समाजवादी पार्टी और मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में तीन वर्षो में हुए विकास के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास और लोकप्रियता का स्पष्ट संकेत बदायूॅ और मुरादाबाद की नगरपालिका परिषदों और हरदोई की नगर पंचायत के उपचुनावो में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की भारी जीत से मिला है।
नगरपालिका परिषद बदायूॅ में श्री आविद रजा, विधायक की पत्नी और नगरपालिका परिषद डिलारी, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद में श्री नवाब जान विधायक की पत्नी विजयी घोषित हुई है। नगर पंचायत गोपामऊ हरदोई में मो0 बली की जीत हुई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जिला प्रशासन द्वारा मृतक परिजनों को कृषक दुर्घटना बीमा योजना एवं राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अन्तर्गत सहायता- उपजिलाधिकारी़ मलिहाबाद

Posted on 10 April 2015 by admin

उपजिलाधिकारी मलिहाबाद श्री नन्दलाल सिंह ने बताया कि ग्राम नरायनपुर परगना व तहसील मलिहाबाद जनपद लखनऊ के किसान श्री सतीश कुमार सिंह पुत्र स्व0 हरिहरबक्श सिंह के परिजनों को जिला प्रशासन द्वारा मृतक कृषक दुर्घटना बीमा योजना एवं राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अन्तर्गत सहायता उपलब्ध करायी जा रही है।  उपजिलाधिकारी मलिहाबाद ने बताया कि  श्री सतीश कुमार सिंह ने विगत 01 अप्रैल 2015 की रात्रि लगभग 11-30 बजे अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली गयी थी, जिससे उसका शरीर काफी मात्रा में जल गया था। तत्पश्चात् परिवारीजन उन्हे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र माल लेकर गये, जहां से उनकी हालत नाजुक होने के कारण  सिविल अस्पताल लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। दौरान इलाज 08 अप्रैल 2015 को लगभग 02-00 बजे उनकी मृत्यु हो गयी।
उपजिलाधिकारी मलिहाबाद ने बताया कि  मृतक सतीश कुमार सिंह के नाम ग्राम में रकबा 2.323हे0 कृषि भूमि है। मृतक की पत्नी के नाम रकबा 0.178हे0 कृषि भूमि है। लगभग 06 बीधा भूमि पर आम की बाग लगी हुई है, शेष भूमि पर कृषि कार्य किया जाता है। रकबा0.632 हे0भूमि पर गेेहूं की फसल बोयी गयी है, जिसमे बीच-बीच में आम के पेड़ भी लगे हुए है। बोयी हुई गेहूं की फसल में लगभग 35 प्रतिशत की क्षति विगत दिनों आयी आंधी-पानी से हुई है। वस्तुतः आम के पेडों के मध्य बोयी गयी गेहूं की फसल सामान्यतः कमजोर होती है। आम के बाग में बौर आने के समय आंधी-पानी आ जाने के समय पेडों में फल नहीं लगे हुए थे। इस वर्ष विगत वर्ष की अपेक्षा आम की फसल भी कम है। इस घटना के सन्दर्भ में परिजनों द्वारा स्थानीय थाना-माल एवं तहसील मलिहाबाद जनपद लखनऊ में इस घटना की सूचना नहीं दी गयी। मृतक का दाह संस्कार आज 09 अप्रैल को पूर्वान्ह में ग्राम नरायनपुर में परिजनों द्वारा कर दिया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2015
M T W T F S S
« Mar   May »
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
-->









 Type in