Categorized | लखनऊ.

निर्वाचक नामावलियों में सुधार-राष्ट्रीय निर्वाचक नामावलियों के परिशोधन एवं प्रमाणीकरण कार्यक्रम हेतु विशेष कैम्प 12 को-

Posted on 10 April 2015 by admin

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावलियों की शुद्धता सुनिश्चित करने तथा उनके प्रमाणीकरण के लिए 15 अगस्त 2015 तक राष्ट्रीय निर्वाचक नामावलियों में परिशोधन एवं प्रमाणीकरण सम्बन्धी कार्यक्रम (छम्त्च्।च्) लांच किया गया है।
इस आशय की जानकारी अपरजिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश कुमार पाण्डेय ने आज यहां दी। उन्होने बताया कि  इस कार्यक्रम के उद्देश्यों के अन्तर्गत मुख्य रूप से मतदाता फोटो पहचान पत्र नम्बर के साथ यूएआईडीआई के आधार नम्बर की लिंकिग करना, निर्वाचको के एक से अधिक स्थानों पर निर्वाचक नामावलियों में नाम होने के मामलों को उनके द्वारा स्वतः प्रकटन (ैमस िकपेबसवेनतम) किये जाने की दशा में 15 दिनों के अन्दर सम्बन्धित ईआरओ द्वारा की गयी कार्यवाही से सम्बन्धित निर्वाचक को अवगत कराने की व्यवस्था तथा अभिलेखीय आधार पर निर्वाचकों से सम्बन्धित किसी प्रविष्टि की त्रुटि में संशोधन पर कार्यवाही 15 दिनों के अन्दर करना, नामावली में फोटो की गुणवत्ता में सुधार की कार्यवाहियां तथा निर्वाचकों से मोबाइल और ईमेल पते को प्राप्त करना है जिससे मतदान दिवस की सूचनाएं, पुनरीक्षण का कार्यक्रम, अपमार्जन/संशोधन नोटिस इत्यादि अन्य सेवाएं सुविधापूर्वक उन्हे प्रदान की जा सके।
श्री पाण्डेय ने बताया कि इस सम्बन्ध मे नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारियों, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रधानाचार्य राजकीय पालीटेक्निक फैजाबाद रोड, प्रधानाचार्य समस्त केन्द्रीय विद्यालय, एवं समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत/छावनी परिषद जनपद लखनऊ को अवगत कराया है कि अधीनस्थ कार्यालय/विद्यालय भवन में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित मतदान केन्द्र स्थापित है। उन्होने कहा कि अपने अधीनस्थ कार्यालय/विद्यालय के सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को  निर्देशित करने का कष्ट करें कि वह 12 अप्रैल 2015 को प्रातः 9-30 बजे से सायंकाल 5-00 बजे तक विद्यालय/भवन खोलकर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा नियुक्त किये गये कर्मचारियों को बैठने हेतु स्थान एवं आवश्यक फर्नीचर उपलब्ध करानेे की व्यवस्था करा दें निर्वाचन का यह कार्य राष्ट्रीय महत्वपूर्ण कार्य है

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in