Archive | January 23rd, 2015

निर्धारित अवधि में मुख्यमंत्री की घोषणाओं को पूरा न करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही होगी

Posted on 23 January 2015 by admin

मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देशों के क्रम में उनके प्रमुख सचिव श्री राकेश बहादुर ने आज आहूत एक बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा समय-समय पर की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। मुख्यमंत्री की घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर बल देते हुए प्रमुख सचिव ने सभी विभागीय प्रमुख सचिव/सचिवों से यह अपेक्षा की कि वे इस सम्बन्ध में नियमित समीक्षा करते हुए घोषणाओं को निर्धारित अवधि में पूरा कराएं।
प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि निर्धारित अवधि में घोषणाओं को पूरा न करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। जनता की जरूरतों और दिक्कतों के मद्देनजर मुख्यमंत्री द्वारा समय-समय पर घोषणाएं की जाती हैं। जनहित से जुड़े इन कार्याें को शीर्ष प्राथमिकता पर पूरा करना जरूरी है, ताकि लोगों को इनका पूरा लाभ मिल सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

क्विज् प्रतिस्पर्धा क्युरिओसिटी

Posted on 23 January 2015 by admin

विद्यार्थी जीवन छात्रों को बहुत कुछ सिखाता है। यह उनकी प्रतिभा और ज्ञान को बढ़ाने में उनकी हर कदम पर मदद करता है, डिग्रियों और सर्टिफिकेट के अलावा भी यह उनके कई गुण उभारता है। विद्यार्थी जीवन में हुई शैक्षिक और पाठ्येत्तर गतिविधियां उनके आत्मविष्वास को बढ़़ाने में उल्लेखनीय भूमिका अदा करती हैं और उनको जीवन में जीतने की राह दिखाती है। क्विज जैसी प्रतियोगिताएं उनको विषयों के अलावा ज्ञान से परिचय कराती हैं और उनको दुनिया में हो रही चीजों से अवगत कराती हैं।
नेषनल इंस्टीट्यूट आॅफ पर्सनेल मैनेजमेंट, यू.पी. चैप्टर पेषेवर लोगों की अग्रणी संस्था है जो स्कूलों में क्विज कराने के लिए आगे आयी है। यह क्विज प्रतियोगिता, लखनऊ के विभिन्न स्कूलों में ‘क्युरिओसिटी’ के नाम से कराई जा रही है।
यह क्विज प्रतियोगिता तीन चरणों में संचालित की गई। पहले चरण में लिखित परीक्षा स्कूलों में कराई गई जिसमें उनका विभिन्न विषयों जैसे खेलकूद मनोरंजन, व्यवसाय, अर्थव्यवस्था एवं सम सामायिकी में ज्ञान आंकलन हुआ। इस चरण में लखनऊ के विभिन्न स्कूलों के करीब 700 बच्चों ने हिस्सा लिया। हर स्कूल में से उत्तम प्रदर्षन करने वाले पांच बच्चों का चयन किया गया जो कि दूसरे चरण में गए।
दूसरा चरण 22 जनवरी, 2015 को लाल बहादुर शास्त्री  गल्र्स कालेज आॅफ मैनेजमेंट, बजरंग विहार, कुर्सी रोड, लखनऊ में कराया गया।
कार्यक्रम का आरम्भ म्सपउपदंजपवद त्वनदक से हुआ जिसमें ं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्षन कर चार टीमें  आर0के0 सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सी0एम0एस0, महानगर, बालिका कन्या इन्टर काॅलेज तथा नवयुग कन्या इन्टर काॅलेज, सेमी फाइनल के लिए चयनित हुई। सेमी फाइनल चरण में कठिन प्रतिस्पर्धा देखने को मिली व आर0के0 सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विज्ञान व वाणिज्य विभाग की टीमें विजयी हुईं। अन्तिम चरण में विजयी होकर क्यूरिओसिटी-2015 की विजेता रहे सुश्री षिवानी यादव, सुश्री ट्वंकल सिन्हा तथा श्री सार्थक श्रीवावस्तव  तथा दूसरे स्थान पर सुश्री अंकिता गोयल, सुश्री स्तांजिम बेगम, सुश्री पिंकी सिंह, सुश्री पूनम सिंह तथा सुश्री अंषिका सिंह थे। जीतने वाली टीम और रनर अप टीम को श्री आई.डी. जैमन व  भोला मित्रा ने सम्मानित किया।
प्रतियोगी स्कूलों में सी.एम.एस., नवयुग रेडिएंन्स, बालिका कन्या विद्यालय, आर.के. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दयानन्द कालेज ने भाग लिया

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने ‘एग्रीहाॅर्टी टेक उत्तर प्रदेश’ का उद्घाटन किया

Posted on 23 January 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश के किसानों और गरीबों की स्थिति में काफी सुधार होगा, क्योंकि राज्य सरकार गांव एवं किसान की प्रगति के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है, जिसका सीधा असर ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को सिंचाई की मुफ्त सुविधा उपलब्ध करा रही है। कृषि क्षेत्र के लिए पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अलग फीडर की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वर्ष 2016 से ग्रामीण क्षेत्रों में 16 घण्टे विद्युत आपूर्ति होने लगेगी।
मुख्यमंत्री आज यहां स्मृति उपवन में पी.एच.डी. चैम्बर्स आॅफ काॅमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज़ के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय ‘एग्रीहाॅर्टी टेक उत्तर प्रदेश’ (इण्टरनेशनल एक्जीबिशन आॅन एग्रीकल्चर एण्ड हाॅर्टीकल्चर टेक्नोलाॅजी) के उद्घाटन अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। आयोजन की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कम से कम दो बार ऐसी प्रदर्शनी का आयोजन किया जाना चाहिए। इससे किसानों एवं कृषि आधारित उद्यमियों के बीच की दूरी कम होगी और किसानों को आधुनिक तकनीक, नये विचार एवं अन्य देशों में कृषि के क्षेत्र में हो रहे बदलाव की जानकारी मिलेगी। ज्ञातव्य है कि इस प्रदर्शनी में विभिन्न प्रदेशों के अलावा नीदरलैण्ड, आॅस्टेªलिया, इजराइल आदि देश भी भाग ले रहे हैं।
श्री यादव ने कहा कि किसानों की आर्थिक तरक्की के लिए राज्य सरकार द्वारा विभिन्न नीतियों को बनाकर किसानों एवं उद्योगों को आपस में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कामधेनु डेयरी योजना से जहां दुग्ध उत्पादकों की आमदनी में बढ़ोत्तरी हुई है, वहीं प्रदेश में दुग्ध उत्पादन भी बढ़ा है। इससे अमूल जैसी कम्पनियां प्रदेश में तेजी से अपना विस्तार कर रही हैं। राज्य सरकार छोटेे किसानों को एक या दो दुधारू पशु पालन के लिए सहयोग देने पर विचार करेगी। इसी प्रकार कुक्कुट विकास नीति की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की आबादी को देखते हुए प्रतिदिन लगभग 02 लाख से अधिक अण्डों की जरूरत पड़ती है। प्रदेश सरकार कुक्कुट पालन की परियोजनाओं को प्रोत्साहित करने के लिए भी गम्भीरता से काम कर रही है। इसी प्रकार मत्स्य पालन को भी बढ़ावा देने के लिए कदम उठाए गए हैं। राज्य सरकार के इन प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर बदल रही है। उन्होंने प्रदेश के किसानों से नई तकनीक अपनाकर अधिक से अधिक पैदावार प्राप्त करने के अलावा कृषि आधारित उद्योग-धंधे शुरू करने का आह्वान किया, ताकि उनकी आय बढ़े और प्रदेश खुशहाल बने।
मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों को बड़े नगरों से जोड़ने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार द्वारा निर्मित कराए जा रहे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से जहां किसानों को तेजी से अपने उत्पाद शहरों तक पहुंचाने का मौका मिलेगा, वहीं एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ बड़ी एवं आधुनिक सुविधाओं से लैस मण्डियों की स्थापना भी की जाएगी। इन मण्डियों में फूड प्रोसेसिंग इकाइयों की स्थापना को भी बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने प्रदेश के किसानों द्वारा कृषि क्षेत्र में किए जा रहे तमाम अभिनव प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश आलू, गन्ना, दुग्ध, गेहूं आदि के उत्पादन में अन्य प्रदेशों से काफी आगे है। उन्होंने इस बात की सराहना की कि उद्यमी अब किसानों का महत्व समझते हुए, उनसे जुड़ने एवं उन्हें कृषि क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलाव की जानकारी दे रहे हैं।
विकसित देशों द्वारा कृषि एवं किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की चर्चा करते हुए श्री यादव ने कहा कि ये सभी देश किसानों की बदौलत ही खुशहाल बने हैं। इसमें उद्यमियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसको ध्यान में रखते हुए ही प्रदेश सरकार भी राज्य के किसानों की आय में बढ़ोत्तरी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि समृद्धि के साथ-साथ लोगों की फल सब्जियों एवं अन्य कृषि उत्पादों की मांग बढ़ेगी, जिसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा। उन्होंने प्रदर्शनी में लगाए गए स्टाॅलों को अत्यन्त उपयोगी एवं जानकारीपरक बताते हुए कहा कि इससे किसानों को नई तकनीक देखने, समझने, जानने और अपनाने का मौका मिलेगा।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रति हेक्टेयर सर्वाधिक गन्ना, मत्स्य, गाजर, केला, धान, गेहूं एवं दलहन उत्पादकों के साथ-साथ अधिक दुग्ध उत्पादन करने वाले पशु पालकों आदि को सम्मानित किया। इसके अलावा उन्होंने नाबार्ड तथा स्टेट बैंक आॅफ इण्डिया द्वारा ऋण प्राप्त कर सफलता का कीर्तिमान स्थापित करने वाले किसानों को भी सम्मानित किया। साथ ही, सुलभ शौचालय के संस्थापक श्री बिन्देश्वरी पाठक को भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी में विभिन्न संस्थाओं द्वारा लगाए गए स्टाॅलों का अवलोकन किया एवं उनके उत्पादों तथा प्रदान की जा रही सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
इससे पूर्व, पी.एच.डी. चैम्बर्स आॅफ काॅमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री आलोक वी. श्रीराम तथा उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डाॅ. ललित खेतान ने मुख्यमंत्री सहित कार्यक्रम में शामिल किसानों एवं विभिन्न कम्पनियों के प्रतिनिधियों का स्वागत किया और आश्वस्त किया कि उनकी संस्था द्वारा इस प्रकार का प्रयास आगे भी जारी रखा जाएगा।
कार्यक्रम में प्रमुख सचिव कृषि श्री अमित मोहन प्रसाद सहित उद्यमी एवं किसान शामिल थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने स्व0 जनेश्वर मिश्र को श्रद्धांजलि दी

Posted on 23 January 2015 by admin

press-8x6-1cm

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने स्व0 जनेश्वर मिश्र की 5वीं पुण्य तिथि पर आज यहां जनेश्वर मिश्र पार्क में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्व0 जनेश्वर मिश्र ने हमेशा गरीबों, नौजवानों और आम लोगों के लिए संघर्ष किया। वे गरीबों के सच्चे हमदर्द थे। उनके व्यक्तित्व में इतना आकर्षण था कि उनके एक आह्वान पर समाजवादी विचारधारा के लोग मरने-मिटने को तैयार रहते थे। उनकी कथनी और करनी एक थी। जनेश्वर मिश्र जी के लिए समाजवादी विचारधारा केवल भाषण की बात नहीं थी, बल्कि वे इसे जीते भी थे। उनके विचार हमेशा अन्याय और शोषण के खिलाफ संघर्ष करने की प्रेरणा देते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी हमेशा इच्छा शक्ति, संघर्ष एवं साहस की बदौलत आगे बढ़ने का काम करते हैं।
श्री यादव ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार स्व0 जनेश्वर मिश्र के बताए मार्ग पर चल रही है। प्रदेश सरकार द्वारा जनता के हित में अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही ‘108’ समाजवादी स्वास्थ्य सेवा व ‘102’ नेशनल एम्बुलेंस सर्विस काफी लोकप्रिय साबित हुई हंै। उन्होंने कहा कि समाजवादी पेंशन योजना से 40 लाख गरीब परिवारों को लाभ मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 12वीं पास छात्र-छात्राओं को निःशुल्क लैपटाॅप वितरित किए गए, जिससे वे उच्च तकनीकी शिक्षा से जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि जितनी जन कल्याणकारी योजनाएं प्रदेश में संचालित हो रही है, उतनी अन्य किसी भी राज्य में नहीं चल रही है।
इस अवसर पर राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, जनप्रतिनिधिगण व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

press-8x6-cm3

press-8x6-2-cm2

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र के अध्यक्ष मुकुट बिहारी वर्मा ने केन्द्रीय भूतल परिवहन, राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी द्वारा जरवल से गोण्डा होते हुए

Posted on 23 January 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र के अध्यक्ष मुकुट बिहारी वर्मा ने केन्द्रीय भूतल परिवहन, राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी द्वारा जरवल से गोण्डा होते हुए बलरामपुर से उतरौला से बस्ती तक राष्ट्रीय राजमार्ग और हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से निकलने वाले लखनऊ सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाईपास बनाने की घोषणा का स्वागत किया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकुट बिहारी वर्मा ने बताया कि उन्होंने ही केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से जरवल से गोण्डा होते हुए बलरामपुर से उतरौला से बस्ती तक राष्ट्रीय राजमार्ग की मांग की। केन्द्रीय मंत्री ने क्षेत्रीय अध्यक्ष की मांग पर राष्ट्रीय राजमार्ग की घोषणा की।
श्री वर्मा ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार भी व्यक्त किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

January 2015
M T W T F S S
« Dec   Feb »
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in