Categorized | Latest news, लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने स्व0 जनेश्वर मिश्र को श्रद्धांजलि दी

Posted on 23 January 2015 by admin

press-8x6-1cm

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने स्व0 जनेश्वर मिश्र की 5वीं पुण्य तिथि पर आज यहां जनेश्वर मिश्र पार्क में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्व0 जनेश्वर मिश्र ने हमेशा गरीबों, नौजवानों और आम लोगों के लिए संघर्ष किया। वे गरीबों के सच्चे हमदर्द थे। उनके व्यक्तित्व में इतना आकर्षण था कि उनके एक आह्वान पर समाजवादी विचारधारा के लोग मरने-मिटने को तैयार रहते थे। उनकी कथनी और करनी एक थी। जनेश्वर मिश्र जी के लिए समाजवादी विचारधारा केवल भाषण की बात नहीं थी, बल्कि वे इसे जीते भी थे। उनके विचार हमेशा अन्याय और शोषण के खिलाफ संघर्ष करने की प्रेरणा देते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी हमेशा इच्छा शक्ति, संघर्ष एवं साहस की बदौलत आगे बढ़ने का काम करते हैं।
श्री यादव ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार स्व0 जनेश्वर मिश्र के बताए मार्ग पर चल रही है। प्रदेश सरकार द्वारा जनता के हित में अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही ‘108’ समाजवादी स्वास्थ्य सेवा व ‘102’ नेशनल एम्बुलेंस सर्विस काफी लोकप्रिय साबित हुई हंै। उन्होंने कहा कि समाजवादी पेंशन योजना से 40 लाख गरीब परिवारों को लाभ मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 12वीं पास छात्र-छात्राओं को निःशुल्क लैपटाॅप वितरित किए गए, जिससे वे उच्च तकनीकी शिक्षा से जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि जितनी जन कल्याणकारी योजनाएं प्रदेश में संचालित हो रही है, उतनी अन्य किसी भी राज्य में नहीं चल रही है।
इस अवसर पर राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, जनप्रतिनिधिगण व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

press-8x6-cm3

press-8x6-2-cm2

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in