Categorized | लखनऊ.

निर्धारित अवधि में मुख्यमंत्री की घोषणाओं को पूरा न करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही होगी

Posted on 23 January 2015 by admin

मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देशों के क्रम में उनके प्रमुख सचिव श्री राकेश बहादुर ने आज आहूत एक बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा समय-समय पर की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। मुख्यमंत्री की घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर बल देते हुए प्रमुख सचिव ने सभी विभागीय प्रमुख सचिव/सचिवों से यह अपेक्षा की कि वे इस सम्बन्ध में नियमित समीक्षा करते हुए घोषणाओं को निर्धारित अवधि में पूरा कराएं।
प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि निर्धारित अवधि में घोषणाओं को पूरा न करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। जनता की जरूरतों और दिक्कतों के मद्देनजर मुख्यमंत्री द्वारा समय-समय पर घोषणाएं की जाती हैं। जनहित से जुड़े इन कार्याें को शीर्ष प्राथमिकता पर पूरा करना जरूरी है, ताकि लोगों को इनका पूरा लाभ मिल सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in