Categorized | लखनऊ.

क्विज् प्रतिस्पर्धा क्युरिओसिटी

Posted on 23 January 2015 by admin

विद्यार्थी जीवन छात्रों को बहुत कुछ सिखाता है। यह उनकी प्रतिभा और ज्ञान को बढ़ाने में उनकी हर कदम पर मदद करता है, डिग्रियों और सर्टिफिकेट के अलावा भी यह उनके कई गुण उभारता है। विद्यार्थी जीवन में हुई शैक्षिक और पाठ्येत्तर गतिविधियां उनके आत्मविष्वास को बढ़़ाने में उल्लेखनीय भूमिका अदा करती हैं और उनको जीवन में जीतने की राह दिखाती है। क्विज जैसी प्रतियोगिताएं उनको विषयों के अलावा ज्ञान से परिचय कराती हैं और उनको दुनिया में हो रही चीजों से अवगत कराती हैं।
नेषनल इंस्टीट्यूट आॅफ पर्सनेल मैनेजमेंट, यू.पी. चैप्टर पेषेवर लोगों की अग्रणी संस्था है जो स्कूलों में क्विज कराने के लिए आगे आयी है। यह क्विज प्रतियोगिता, लखनऊ के विभिन्न स्कूलों में ‘क्युरिओसिटी’ के नाम से कराई जा रही है।
यह क्विज प्रतियोगिता तीन चरणों में संचालित की गई। पहले चरण में लिखित परीक्षा स्कूलों में कराई गई जिसमें उनका विभिन्न विषयों जैसे खेलकूद मनोरंजन, व्यवसाय, अर्थव्यवस्था एवं सम सामायिकी में ज्ञान आंकलन हुआ। इस चरण में लखनऊ के विभिन्न स्कूलों के करीब 700 बच्चों ने हिस्सा लिया। हर स्कूल में से उत्तम प्रदर्षन करने वाले पांच बच्चों का चयन किया गया जो कि दूसरे चरण में गए।
दूसरा चरण 22 जनवरी, 2015 को लाल बहादुर शास्त्री  गल्र्स कालेज आॅफ मैनेजमेंट, बजरंग विहार, कुर्सी रोड, लखनऊ में कराया गया।
कार्यक्रम का आरम्भ म्सपउपदंजपवद त्वनदक से हुआ जिसमें ं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्षन कर चार टीमें  आर0के0 सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सी0एम0एस0, महानगर, बालिका कन्या इन्टर काॅलेज तथा नवयुग कन्या इन्टर काॅलेज, सेमी फाइनल के लिए चयनित हुई। सेमी फाइनल चरण में कठिन प्रतिस्पर्धा देखने को मिली व आर0के0 सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विज्ञान व वाणिज्य विभाग की टीमें विजयी हुईं। अन्तिम चरण में विजयी होकर क्यूरिओसिटी-2015 की विजेता रहे सुश्री षिवानी यादव, सुश्री ट्वंकल सिन्हा तथा श्री सार्थक श्रीवावस्तव  तथा दूसरे स्थान पर सुश्री अंकिता गोयल, सुश्री स्तांजिम बेगम, सुश्री पिंकी सिंह, सुश्री पूनम सिंह तथा सुश्री अंषिका सिंह थे। जीतने वाली टीम और रनर अप टीम को श्री आई.डी. जैमन व  भोला मित्रा ने सम्मानित किया।
प्रतियोगी स्कूलों में सी.एम.एस., नवयुग रेडिएंन्स, बालिका कन्या विद्यालय, आर.के. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दयानन्द कालेज ने भाग लिया

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in