Archive | February 21st, 2014

केन्द्र से प्रदेश सरकार द्वारा 17 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग

Posted on 21 February 2014 by admin

सामाजिक न्याय अधिकार रथ यात्रा का उददेश्य देश के 56 प्रतिशत गरीब, पिछड़े और उपेक्षित समाज की आवाज उठाना और उन्हें अधिकार दिलाना है। उ0प्र0 राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री राम आसरे विश्वकर्मा ने आज यह जानकारी देते हुये बताया। उल्लेखनीय है कि सामाजिक न्याय अधिकार यात्रा अपने पांचवें चरण में पहुंच गयी है।
श्री विश्वकर्मा ने कहा कि हमारी मांग है कि भारत सरकार पिछड़े वर्गों को सरकारी नौकरियों में 27 प्रतिशत आरक्षण कोटा पूरा करने के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाये। निजी क्षेत्रों तथा न्यायपालिका में भी पिछड़े वर्गों का आरक्षण आबादी के अनुसार किया जाय।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने 17 पिछड़ी जातियों कुम्हार, निषाद, मल्लाह, केवट, बिन्द, बाथम, कश्यप, राजभर आदि जातियों को अनुसूचित जाति में समिमलित करके उनके जाति प्रमाण पत्र जारी करने तथा उन्हें देय अन्य सुविधायें देने के लिए केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था, लेकिन केन्द्र की सरकार अभी तक इस बारे में निर्णय नहीं लिया।
आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार समाज के हर वर्ग के सुनियोजित विकास में लगी है। सरकार ने गरीबों के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनायें संचालित की है जिसमें मुफ्त लैपटाप, मुफ्त चिकित्सा, मुफ्त सिंचार्इ एवं मुफ्त शिक्षा के साथ बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता, कन्या विधाधन, किसानों की कर्ज माफी, किसानों के दुर्घटना बीमा की राशि बढ़ाकार 5.00 लाख रुपये करना तथा समाजवादी पेंशन आदि समिमलित है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में सरकार ने पिछड़े वर्गों के छात्र-छात्राओं को मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था, उनकी फीस प्रतिपूर्ति तथा उन्हें छात्रवृतित प्रदान करने के फैसले भी लिये है। पिछड़े वर्गों की गरीब लड़कियों की शादी के लिए शादी अनुदान तथा इस वर्ग के गरीबों की बीमारी पर उन्हें बीमारी अनुदान भी दिया जा रहा है। साथ ही बेरोजगार नौजवानों को कम्प्यूटर ट्रेनिंग देकर उन्हें स्वावलम्बी बनाया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

श्री सलाउददीन (महमूद) उदर् अकादमी के सदस्य नामित

Posted on 21 February 2014 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने श्री सलाददीन (महमूद) निवासी ग्राम चन्दौहन, पोस्ट उमरी, जिला इलाहाबाद को एक वर्ष के लिए उदर्ू अकादमी का सदस्य नामित किया है।
यह जानकारी प्रमुख सचिव भाषा, डा0 ललित वर्मा ने आज यहां दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा

Posted on 21 February 2014 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अब चुनावो के वक्त अपने क्षेत्र में विकास की याद आर्इ है। अपने गिरेबां में झांकने के बजाय उन्हें उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार से शिकायते हैं कि वह उनकी सुनती नहीं है। भाजपा नेता भी उन्हीं के सुर में सुर मिलाकर उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार की आलोचना करने में संकोच नहीं करते हैं। कांग्रेस का पुराना राग है कि केन्द्र से धन आता है, राज्य सरकार उसका उपयोग नहीं करती है।
समाजवादी पार्टी की सरकार ने बिना रागद्वेष के प्रदेश के समग विकास की दिशा में योजनाएं चलार्इ है। इनके फलस्वरूप समाज का हर वर्ग लाभानिवत हुआ हैं। नौजवान, किसान, मुसलमान, शिक्षक, व्यापारी सभी के हित के काम अंजाम दिए गए हैं। सड़क पुल के निर्माण को समाजवादी पार्टी सरकार ने प्राथमिकता दी। आज प्रदेश की जनता में समाजवादी पार्टी सरकार के प्रति गहरा विश्वास है। मुख्यमंत्री जी ने विकास का नया एजेण्डा देकर नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव के उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के सपने को पूरा करने की ओर कदम बढ़ाया है।
कांग्रेस-भाजपा दोनो की सरकारें केन्द्र में और राज्यों में रही है। इन सरकारों ने विकास पर कभी ध्यान नहीं दिया। केन्द्र की सरकार ने हमेशा राज्य सरकार के प्रति सौतेला व्यवहार किया है। अपने क्षेत्र में कांग्रेस के नेता पिकनिक करने के लिए ही आते है। चुनाव के दिनों में वे अपने कुछ ज्यादा ही Þटूर प्रोग्रामÞ बना लेते हैं और जनता को भरमाने के लिए सड़क बिजली, पानी का रोना रोने लगते हैं। उन्हें लगता है कि जनता उनके झांसे में आ जाएगी और वे वोट बटोरकर फिर सत्ता का सुख भेागने लगेगें। जिस क्षेत्र के साथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष अपना भावात्मक और परिवारिक रिश्ता बताते हैं उस क्षेत्र की जनता को कोर्इ तकलीफ हो तो भी उनका घर ढूंढे नहीं मिलेगा। यह कैसा परिवार है जो रहता दिल्ली में है और घडि़याली आंसू उत्तर प्रदेश के सिर्फ अपने दो निर्वाचन क्षेत्रो के लिए बहाता है।
कांग्रेस और भाजपा दोनों विकास के नाम पर विकास के रास्ते में अवरोध खड़ा करने में लगे हैं। केन्द्र सरकार से जितनी मदद प्रदेश को मिलनी चाहिए उसमें बराबर कटौती की जाती रही है। आंकड़े बताते है कि केन्द्र ने तमाम योजनाओं के मद की धनराशि नहीं दी। जहां तक विकास दर की बात है देश की विकास दर 05 प्रतिशत रही है जबकि उत्तर प्रदेश में यह दर 5Û9 प्रतिशत रही है। वर्ष 2011-12 में प्रदेश की प्रतिव्यकित आय 29848 रूपए आकलित हुर्इ थी जो वर्ष 2012-13 में बढ़कर 33137 रूपए हो गर्इ। प्रदेश की वर्ष 2011-12 की योजना में 23 प्रतिशत वृद्धि थी तो वर्ष 2013-14 में योजना का आकार पुन: 20 प्रतिशत बढ़ा है। कांग्रेस नेता को अगर विकास में सचमुच रूचि है तो उन्हें प्रदेश के विकास के लिए मांगे जा रहे विशेष पैकेज को दिलाने का प्रयास करना चाहिए। आज तक तो उन्होने भी संसद में उत्तर प्रदेश के हित में आवाज उठार्इ नहीं, अब किस मुंह से वे समाजवादी पार्टी सरकार की शिकायत कर रहे है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विजय शंखनाद महारैली में अवध क्षेत्र से लगभग 10 लाख की भीड़ जुटाने का दावा : मुकुट बिहारी वर्मा

Posted on 21 February 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी की 02 मार्च को लखनऊ में होने वाली विजय शंखनाद महारैली को लेकर आम जनता में जबरदस्त उत्साह है। पार्टी के अवध क्षेत्र के अध्यक्ष मुकुट बिहारी ने आज बृहस्पतिवार को बताया कि आम जनता अपने साधन से भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी को सुनने के लिए आयेगी। उन्होने महारैली में अवध क्षेत्र  से लगभग 10 लाख की भीड़ जुटाने का दावा भी किया है।
श्री मुकुट बिहारी ने बताया कि अवध क्षेत्र के 14 जिलों के 81 विधानसभा, 16 लोकसभा क्षेत्रों में विजय शंखनाद महारैली की तैयारी के लिए वार्ड स्तर पर बैठके व वाहन रैली निकाली जा रही है। महारैली में आम जनता को आने का निमंत्रण पत्र भी बांटा जा रहा है। जिलों के मुख्य चौराहों आदि स्थलों पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मोदी टी स्टाल भी लगाया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

February 2014
M T W T F S S
« Jan   Mar »
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
-->









 Type in