Categorized | लखनऊ.

विजय शंखनाद महारैली में अवध क्षेत्र से लगभग 10 लाख की भीड़ जुटाने का दावा : मुकुट बिहारी वर्मा

Posted on 21 February 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी की 02 मार्च को लखनऊ में होने वाली विजय शंखनाद महारैली को लेकर आम जनता में जबरदस्त उत्साह है। पार्टी के अवध क्षेत्र के अध्यक्ष मुकुट बिहारी ने आज बृहस्पतिवार को बताया कि आम जनता अपने साधन से भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी को सुनने के लिए आयेगी। उन्होने महारैली में अवध क्षेत्र  से लगभग 10 लाख की भीड़ जुटाने का दावा भी किया है।
श्री मुकुट बिहारी ने बताया कि अवध क्षेत्र के 14 जिलों के 81 विधानसभा, 16 लोकसभा क्षेत्रों में विजय शंखनाद महारैली की तैयारी के लिए वार्ड स्तर पर बैठके व वाहन रैली निकाली जा रही है। महारैली में आम जनता को आने का निमंत्रण पत्र भी बांटा जा रहा है। जिलों के मुख्य चौराहों आदि स्थलों पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मोदी टी स्टाल भी लगाया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in