Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा

Posted on 21 February 2014 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अब चुनावो के वक्त अपने क्षेत्र में विकास की याद आर्इ है। अपने गिरेबां में झांकने के बजाय उन्हें उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार से शिकायते हैं कि वह उनकी सुनती नहीं है। भाजपा नेता भी उन्हीं के सुर में सुर मिलाकर उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार की आलोचना करने में संकोच नहीं करते हैं। कांग्रेस का पुराना राग है कि केन्द्र से धन आता है, राज्य सरकार उसका उपयोग नहीं करती है।
समाजवादी पार्टी की सरकार ने बिना रागद्वेष के प्रदेश के समग विकास की दिशा में योजनाएं चलार्इ है। इनके फलस्वरूप समाज का हर वर्ग लाभानिवत हुआ हैं। नौजवान, किसान, मुसलमान, शिक्षक, व्यापारी सभी के हित के काम अंजाम दिए गए हैं। सड़क पुल के निर्माण को समाजवादी पार्टी सरकार ने प्राथमिकता दी। आज प्रदेश की जनता में समाजवादी पार्टी सरकार के प्रति गहरा विश्वास है। मुख्यमंत्री जी ने विकास का नया एजेण्डा देकर नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव के उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के सपने को पूरा करने की ओर कदम बढ़ाया है।
कांग्रेस-भाजपा दोनो की सरकारें केन्द्र में और राज्यों में रही है। इन सरकारों ने विकास पर कभी ध्यान नहीं दिया। केन्द्र की सरकार ने हमेशा राज्य सरकार के प्रति सौतेला व्यवहार किया है। अपने क्षेत्र में कांग्रेस के नेता पिकनिक करने के लिए ही आते है। चुनाव के दिनों में वे अपने कुछ ज्यादा ही Þटूर प्रोग्रामÞ बना लेते हैं और जनता को भरमाने के लिए सड़क बिजली, पानी का रोना रोने लगते हैं। उन्हें लगता है कि जनता उनके झांसे में आ जाएगी और वे वोट बटोरकर फिर सत्ता का सुख भेागने लगेगें। जिस क्षेत्र के साथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष अपना भावात्मक और परिवारिक रिश्ता बताते हैं उस क्षेत्र की जनता को कोर्इ तकलीफ हो तो भी उनका घर ढूंढे नहीं मिलेगा। यह कैसा परिवार है जो रहता दिल्ली में है और घडि़याली आंसू उत्तर प्रदेश के सिर्फ अपने दो निर्वाचन क्षेत्रो के लिए बहाता है।
कांग्रेस और भाजपा दोनों विकास के नाम पर विकास के रास्ते में अवरोध खड़ा करने में लगे हैं। केन्द्र सरकार से जितनी मदद प्रदेश को मिलनी चाहिए उसमें बराबर कटौती की जाती रही है। आंकड़े बताते है कि केन्द्र ने तमाम योजनाओं के मद की धनराशि नहीं दी। जहां तक विकास दर की बात है देश की विकास दर 05 प्रतिशत रही है जबकि उत्तर प्रदेश में यह दर 5Û9 प्रतिशत रही है। वर्ष 2011-12 में प्रदेश की प्रतिव्यकित आय 29848 रूपए आकलित हुर्इ थी जो वर्ष 2012-13 में बढ़कर 33137 रूपए हो गर्इ। प्रदेश की वर्ष 2011-12 की योजना में 23 प्रतिशत वृद्धि थी तो वर्ष 2013-14 में योजना का आकार पुन: 20 प्रतिशत बढ़ा है। कांग्रेस नेता को अगर विकास में सचमुच रूचि है तो उन्हें प्रदेश के विकास के लिए मांगे जा रहे विशेष पैकेज को दिलाने का प्रयास करना चाहिए। आज तक तो उन्होने भी संसद में उत्तर प्रदेश के हित में आवाज उठार्इ नहीं, अब किस मुंह से वे समाजवादी पार्टी सरकार की शिकायत कर रहे है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in