Archive | January 20th, 2014

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा

Posted on 20 January 2014 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सन 2012 में सरकार बनने पर विपक्षी दलों में हताशा व्याप्त हो गर्इ थी। नतीजे में कांग्रेस, भाजपा और बसपा ने मिलकर कानून व्यवस्था को बिगाड़ने और समाज के विभिन्न वर्गो के बीच तनाव पैदा करने की साजिशें शुरू कर दीं। मुजफफरनगर की घटना को तूल देकर प्रदेश को सांप्रदायिकता की आग में झाेंकने की साजिश इन्हीं तत्वों ने रची। लेकिन समाजवादी पार्टी की सजगता से दो दिन के अन्दर ही सिथति पर नियंत्रण पा लिया गया। विपक्ष इसके बावजूद जब तब राज्य सरकार पर आक्षेप आरोप लगाता रहा है।
अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मुजफफरनगर और शामली की घटनाओं के बाद राहत शिविरों की व्यवस्था पर श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनी सरकार की प्रशंसा कर विपक्षियों को सार्वजनिक रूप से कठघरे में खड़ा कर दिया है। आयोग ने यह मानने से इंकार कर दिया है कि राहत शिविरों में रह रहे लोगों को हटाने के लिए बुलडोजर का प्रयोग हुआ। आयोग ने राज्य सरकार द्वारा विस्थपितों को पुनर्वासित किए जाने की भी प्रश्ांसा की हैं। समाजवादी सरकार के गुड-गवर्नेसं की यह तारीफ कुछ तत्वों को हजम नहीं होनेवाली है।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयेाग के अध्यक्ष जसिटस श्री के0जी0 बालाकृष्णन ने कहा है कि राज्य सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है। राज्य सरकार के राहत कार्यो पर संतोष व्यक्त कर उन्होने यह जता दिया है कि विपक्ष केवल विरोध के लिए विरोध कर रहा है। उसके पीछे मंतव्य सिर्फ सरकार के अच्छे कामों पर पानी फेरना है। नफरत फैलाने वाले नहीं चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बने और यहां सुख शांति रहे। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने बिना परवाह किए कि विरोधी क्या कहेंगें, अपना राजधर्म निभाने का सफल प्रयास किया है।
समाजवादी पार्टी सरकार ने मुजफफरनगर और शामली में विस्थापित परिवारों के पुनर्वासन हेतु वित्तीय वर्ष 2014-15 में उत्तर प्रदेश की आकसिमकता निधि से 90 करोड़ रूपए की अगि्रम प्रतिपूर्ति की व्यवस्था की है। मुसिलम परिवारों को घर बनाने और सामान खरीदने के लिए अलग से धनराशि देने के साथ मृतक आश्रितों को नौकरी भी दी गर्इ है। सरकार ने सभी पीडि़तों की जानमाल की सुरक्षा की गारंटी भी दी है। मुख्यमंत्री जी सभी के साथ इंसाफ के लिए प्रतिबद्ध है।
समाजवादी पार्टी की सरकार ने नौजवानों, मुसलमानों किसानों और गरीबों के हित की तमाम योजनाओं को अमली जामा पहनाया हैं। आगामी लोकसभा चुनावों में धर्मनिरपेक्ष ताकतों की परीक्षा होनेवाली है। कांग्रेस ने 66 सालों में देश को घोटालों की सौगात दी है तो भाजपा पर गुजरात के नरसंहार का दाग है। बसपा के पांच साल के राज में लूट और झूठ का ही बोलबाला रहा है। समाजवादी सरकार ने ही इन दलों की गतिविधियां रोकी हंै और श्री अखिलेश यादव ने प्रदेश को विकास का नया एजेण्डा दिया है। विपक्ष अपनी कुंठा में जनता को भ्रमित करने और बरगलाने में लगा तो है लेकिन हकीकत के आगे उसे मुंह की खानी पड़ रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव द्वारा

Posted on 20 January 2014 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव द्वारा जनपद गाजीपुर के श्री नरेन्द्र नाथ सिंह को समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

लार्इफटार्इम अचीवमेन्ट एवार्ड श्री महेन्द्र सिंह, राजकुमार कन्नौजिया को दिया गया।

Posted on 20 January 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री जन्तु उधान डा0 एस0पी0यादव ने कहा कि आज यहां स्पोर्टस कालेज में  21 वी राज्य खेलकूद प्रतियोगिता के समापन की घोषणा करते हुए खिलाडि़यों को विशेष रूप से धन्यावाद देता हूँ क्योंकि खिलाडि़यों ने विगत तीन दिवसों में प्रतिकूल मौसम का सामना करते हुए भी सम्पूर्ण समर्पण एवं खेल भावना के अनुरूप प्रदर्शन किया। उन्होने विजेता खिलाडि़यों को बधार्इ देते कहा कि सफलता प्राप्त न करने वाले खिलाडी भी सराहना के पात्र है, क्योंकि उन्होने अपनी दक्षता व कुशलता का परिचय देते हुए अपने प्रतिद्वनिदयों को कड़ी टक्कर दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी और अधिक अभ्यास कर अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता व अन्य अवसरों पर अच्छा प्रदर्शन करने में सफल होंगे। उन्होने कहा कि इस प्रतियोगिता में महिला खिलाडि़यों ने भी अत्यधिक उत्साह पूर्वक बढ़ चढ़कर खेलों में प्रतिभाग किया, किन्तु महिला खिलाडि़यों की संख्या सीमित रही। उन्होने ने कहा कि अगले वर्षो में महिला खिलाडि़यों की प्रतिभागिता में वृद्वि हेतु प्रयास किया जाय।
डा0 यादव ने कहा कि जीवन शैली में परिवर्तन के साथ खेलों का स्वरूप बदलता रहा, किन्तु खेल की मूल भावना में परिवर्तन नही हुआ। आज खेल मनोरंजन का साधन होने के साथ ही मान सम्मान धनार्जन एवं प्रसिद्वि का भी माध्यम है, खेल में जीतना आज देश की प्रतिष्ठा से जुड़ गया है। हमारी सरकार खेलों व वनों के विकास के माध्यम से प्रदेश को विकास की दिशा मेें अग्रसर करने हेतु प्रत्यनशील है। विभिन्न राजकीय विभागों के मध्य समन्वय व सहभागिता से प्रदेश में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण, प्रदेश के प्रत्येक जनपद में हरित पटिटयों का विकास, इटावा में विश्व मानकों के स्वरूप लायन सफारी का विकास, वनों को जन संवेदना से जोड़ते हुए वन प्रबन्ध में जन सहभगिता प्राप्त करने हेतु र्इको टूरिज्य को प्रोत्साहन एवं फिशर वन का पारिसिथतिकीय पुनरोद्वार सहित विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों से प्रदश्ेावासियों का जीवन सुखद व भावी पीढि़यों को स्वच्छ व स्वस्थ पर्यावरण उपलब्ध होगा। उन्होेंने समस्त खिलाडि़यों का आहवान करते हुए कहा कि अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश को गौरवानिवत करें।
उत्तर प्रदेश राज्य वन खेलकूद परिषद द्वारा आयोजित 21वीं राज्यस्तरीय वन खेल प्रतियोगिता वर्ष 2013-14 के मध्य क्षेत्र के खिलाडि़यों ने 442 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहे जिसमें 51 गोल्ड पदक, 17 सिल्वर पदक, 6 कांस्य पदक, वन निगम के कर्मी 227 अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान पर रहे, 10 गोल्ड, 4 सिल्वर, 13 कांस्य प्राप्त किया जिसमें बैडमिन्टन में र्इवा शर्मा, नवमिता गांगुली प्रथम स्थान पर रही, पूर्वी क्षेत्र के 75 अंक तृतीय स्थान पर रहे जिसमें 10 गोल्ड, 4 सिल्वर, 13 कांस्य प्राप्त किया। चतुर्थ स्थान पर रहे 56 अंक प्राप्त कर पशिचमी क्षेत्र के खिलाड़ी 2 गोल्ड, 12 कांस्य प्राप्त किया। सर्वश्रेष्ठ एथलेटिक्स अमरजीत मिश्रा, मध्य क्षेत्र से। सर्वश्रेष्ठ महिला एथलेटिक्स पूनम अम्बेडकर वन निगम से। वेस्ट स्ट्रांग मैन अमीन यादव।  सर्वश्रेष्ठ पुरूष वेटरन रहे हरवंश यादव। सर्वश्रेष्ठ महिला वेटरन सुश्री रेखा गुप्ता मध्य क्षेत्र से रहीं। रस्साकसी में पूर्वी क्षेत्र प्रथम स्थान पर रहा।    इस अवसर पर प्रदेश के प्रमुख वन संरक्षक श्री जे0एस0 अस्थाना, प्रमुख वन संरक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान डा0 अशिवन कुमार, मूल्यांकन एवं कार्य योजना श्री उमेंन्द्र शर्मा, प्रबन्ध निदेशक उत्तर प्रदेश वन निगम श्री इकबार सिंह, राज्य वन खेल-कूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी, वनाधिकारी एवं वन कर्मचारी आदि बड़ी संख्या में उपसिथत थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कड़ाके की ठंड एवं प्रचण्ड शीत लहर से बचाव के लिए 19 जनवरी को अपरान्ह 12 बजे कैसरबाग

Posted on 20 January 2014 by admin

कड़ाके की ठंड एवं प्रचण्ड शीत लहर से बचाव के लिए 19 जनवरी को अपरान्ह 12 बजे कैसरबाग कोतवाली के आगे कैसरबाग बस स्टैन्ड के पास रोशनद्वौला कचहरी के सामने ख्यालीगंज अत्यधिक निर्धन, बेसहारा असहाय, निराश्रित विधवाओं, वृद्वाओं, विकलांगों तथा नाले के किनारे एवं खुले आसमान के नीचे रहने वालों को कम्बल वितरित किये जायेगें।
कृपया 19 जनवरी को अपरान्ह 12 बजे कम्बल वितरण कार्यक्रम में सभी समाचार पत्रों के संवाददाता फोटो्राफर तथा इलेक्ट्रानिक मीडिया के संवाददाता सादर आमंत्रित है।
कृपया स्वंय आने तथा अपने समाचार पत्रइलेक्ट्रानिक मीडिया के संवाददाता एवं फोटोग्राफरों को भेजने की कृपा करें।

हम आपके अभारी होगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भव्य सांर्इ बाबा की पालकी

Posted on 20 January 2014 by admin

18 जनवरी आज श्रद्धा सबूरी सांर्इ सेवा समिति चेरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा पाँच दिवसीय सांर्इ उत्सव की शुरूवात सांर्इ पालकी के द्वारा हुयी। सांर्इ पालकी की शोभा यात्रा ट्रस्ट की अध्यक्षा मंजू शर्मा ने स्व0 गुडडू भइया को श्रद्धाजंलि-पुष्पांजलि देते हुए नारियल फोड़कर की। टेड़ी पुलिया चंदर नगर नटखेड़ा श्रगांर नगर मानक नगर जेल रोड से होते हुए बाबा की पालकी लगभग 45 किमी. का रास्ता भक्तों द्वारा नृत्य करते हुए प्रसाद वितरण के साथ वापस मुनव्वर बाग रेलवे कालोनी पहुंची सांयकाल खराब मौसम के बाद भी हजारों भक्तो ने गुडडू भइया की याद में दिये जलायें। अपने भजनों से सुप्रसिद्ध गायक विष्णु तिवारी जी ने भक्तो को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में डा0 अशोक बाजपेयी, अजय त्रिपाठी, संजय मिश्रा, वेष्णवी, इन्द्रेश, मनीष श्रीवास्तव, अर्पित, सन्दीप, अखिल, पंकज, विशाल, प्रकाश आदि सभी भक्तो ने अपनी हाजरी दर्ज करायी। आज शुरू हुआ भण्डारा पाँच दिन लगातार चलता रहेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के सपा मनित्रमण्डल के विस्तार को निराशाजनक तथा बदनुमा चेहरा बदलने की कबायद बताया।

Posted on 20 January 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के सपा मनित्रमण्डल के विस्तार को निराशाजनक तथा बदनुमा चेहरा बदलने की कबायद बताया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने मंत्रिमण्डल विस्तार पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के विस्तार से सपा को कोर्इ फायदा नही है। सरकार मे मंत्री बढ़े या घटे प्रदेष की इस सपा सरकार में जंगलराज ही कायम रहने वाला है।  पार्टी प्रवक्ता डा0 मिश्र ने कहा कि सरकार का चेहरा पिछले 21-22 महीनों में विकृत हो चुका है। सरकार के दामन पर 100 से अधिक साम्प्रदायिक दंगों के दाग है। मंत्रीमण्डल गैर जिम्मेदार तथा सरकार मतिभ्रम का षिकार है। प्रदेष के हालात मंत्रिमण्डल विस्तार से पूर्व खराब थे जिन्हे विस्तार करके ठीक नही किया जा सकता है। उन्होन कहा कि सरकार की छवि जन मानस में तार-तार हो चुकी है। सत्ता के कर्इ केन्द्र है और मुख्यमंत्री बेचारे है। अधिकारियों पर सरकार की कोर्इ पकड़ नही है। सरकार लोकतानित्रक मर्यादाओं का उल्लंघन कर रही है। मुख्यमंत्री और उनके वरिष्ठ मीडिया को धमका रहे है। इस हालात को मनित्रमण्डल का विस्तार करके बदला नही जा सकता। मनित्रमण्डल का विस्तार फिजूलखर्ची तथा दिषाहीनता का परिचायक है।  डा0 मिश्र ने कहा कि प्रदष्ेा में मनित्रयों के अलावा सैकड़ों दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री है जिनके पास आफिस तक नही है। प्रदेष सरकार के राज्यमंत्री काम के लिए एक तरफ मुख्यमंत्री से गुहार लगा रहे है तो दूसरी तरफ मनित्रमण्डल का विस्तार कर नये मंत्री बनाये जा रहे है। प्रदेष में लालबतितयों का खौफ पैदा हो गया है। आम जनता सपा सरकार के मनि़त्रयों की लालबत्ती की गाडि़यों से दहषत में है। उन्होने कहा कि सरकार कोर्इ भी प्रयास क्यों न कर ले परिणाम सपा विरोधी ही आयेंगे और प्रदेष में सपा के लोगों के द्वारा फैलाये गये जंगलराज की कीमत चुकानी होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

राज्यपाल ने 02 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलार्इ

Posted on 20 January 2014 by admin

press_1cm-photo-1

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री बी.एल. जोशी ने मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की मंत्रणा से नियुक्त किए गए 02 मंत्रियों को आज यहां राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलार्इ। राज्य मंत्री श्री मनोज कुमार पाण्डेय एवं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को राज्यपाल ने मंत्री पद की शपथ दिलार्इ।
मंत्री के रूप में नियुक्त किए गए विधायक श्री शिवाकान्त ओझा किसी कारण शपथ ग्रहण हेतु उपसिथत नहीं हो सके। अत: इनकी शपथ ग्रहण राज्यपाल की आज्ञा से बाद में करार्इ जाएगी।
इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव, राज्य मंत्रिमण्डल के सदस्यगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी, प्रमुख सचिव राज्यपाल श्री राजीव कपूर, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री राकेश गर्ग, पुलिस महानिदेशक श्री रिजवान अहमद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपसिथत थे।

press-cm-photo-2
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

January 2014
M T W T F S S
« Dec   Feb »
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in