Categorized | लखनऊ.

लार्इफटार्इम अचीवमेन्ट एवार्ड श्री महेन्द्र सिंह, राजकुमार कन्नौजिया को दिया गया।

Posted on 20 January 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री जन्तु उधान डा0 एस0पी0यादव ने कहा कि आज यहां स्पोर्टस कालेज में  21 वी राज्य खेलकूद प्रतियोगिता के समापन की घोषणा करते हुए खिलाडि़यों को विशेष रूप से धन्यावाद देता हूँ क्योंकि खिलाडि़यों ने विगत तीन दिवसों में प्रतिकूल मौसम का सामना करते हुए भी सम्पूर्ण समर्पण एवं खेल भावना के अनुरूप प्रदर्शन किया। उन्होने विजेता खिलाडि़यों को बधार्इ देते कहा कि सफलता प्राप्त न करने वाले खिलाडी भी सराहना के पात्र है, क्योंकि उन्होने अपनी दक्षता व कुशलता का परिचय देते हुए अपने प्रतिद्वनिदयों को कड़ी टक्कर दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी और अधिक अभ्यास कर अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता व अन्य अवसरों पर अच्छा प्रदर्शन करने में सफल होंगे। उन्होने कहा कि इस प्रतियोगिता में महिला खिलाडि़यों ने भी अत्यधिक उत्साह पूर्वक बढ़ चढ़कर खेलों में प्रतिभाग किया, किन्तु महिला खिलाडि़यों की संख्या सीमित रही। उन्होने ने कहा कि अगले वर्षो में महिला खिलाडि़यों की प्रतिभागिता में वृद्वि हेतु प्रयास किया जाय।
डा0 यादव ने कहा कि जीवन शैली में परिवर्तन के साथ खेलों का स्वरूप बदलता रहा, किन्तु खेल की मूल भावना में परिवर्तन नही हुआ। आज खेल मनोरंजन का साधन होने के साथ ही मान सम्मान धनार्जन एवं प्रसिद्वि का भी माध्यम है, खेल में जीतना आज देश की प्रतिष्ठा से जुड़ गया है। हमारी सरकार खेलों व वनों के विकास के माध्यम से प्रदेश को विकास की दिशा मेें अग्रसर करने हेतु प्रत्यनशील है। विभिन्न राजकीय विभागों के मध्य समन्वय व सहभागिता से प्रदेश में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण, प्रदेश के प्रत्येक जनपद में हरित पटिटयों का विकास, इटावा में विश्व मानकों के स्वरूप लायन सफारी का विकास, वनों को जन संवेदना से जोड़ते हुए वन प्रबन्ध में जन सहभगिता प्राप्त करने हेतु र्इको टूरिज्य को प्रोत्साहन एवं फिशर वन का पारिसिथतिकीय पुनरोद्वार सहित विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों से प्रदश्ेावासियों का जीवन सुखद व भावी पीढि़यों को स्वच्छ व स्वस्थ पर्यावरण उपलब्ध होगा। उन्होेंने समस्त खिलाडि़यों का आहवान करते हुए कहा कि अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश को गौरवानिवत करें।
उत्तर प्रदेश राज्य वन खेलकूद परिषद द्वारा आयोजित 21वीं राज्यस्तरीय वन खेल प्रतियोगिता वर्ष 2013-14 के मध्य क्षेत्र के खिलाडि़यों ने 442 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहे जिसमें 51 गोल्ड पदक, 17 सिल्वर पदक, 6 कांस्य पदक, वन निगम के कर्मी 227 अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान पर रहे, 10 गोल्ड, 4 सिल्वर, 13 कांस्य प्राप्त किया जिसमें बैडमिन्टन में र्इवा शर्मा, नवमिता गांगुली प्रथम स्थान पर रही, पूर्वी क्षेत्र के 75 अंक तृतीय स्थान पर रहे जिसमें 10 गोल्ड, 4 सिल्वर, 13 कांस्य प्राप्त किया। चतुर्थ स्थान पर रहे 56 अंक प्राप्त कर पशिचमी क्षेत्र के खिलाड़ी 2 गोल्ड, 12 कांस्य प्राप्त किया। सर्वश्रेष्ठ एथलेटिक्स अमरजीत मिश्रा, मध्य क्षेत्र से। सर्वश्रेष्ठ महिला एथलेटिक्स पूनम अम्बेडकर वन निगम से। वेस्ट स्ट्रांग मैन अमीन यादव।  सर्वश्रेष्ठ पुरूष वेटरन रहे हरवंश यादव। सर्वश्रेष्ठ महिला वेटरन सुश्री रेखा गुप्ता मध्य क्षेत्र से रहीं। रस्साकसी में पूर्वी क्षेत्र प्रथम स्थान पर रहा।    इस अवसर पर प्रदेश के प्रमुख वन संरक्षक श्री जे0एस0 अस्थाना, प्रमुख वन संरक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान डा0 अशिवन कुमार, मूल्यांकन एवं कार्य योजना श्री उमेंन्द्र शर्मा, प्रबन्ध निदेशक उत्तर प्रदेश वन निगम श्री इकबार सिंह, राज्य वन खेल-कूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी, वनाधिकारी एवं वन कर्मचारी आदि बड़ी संख्या में उपसिथत थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in