Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के सपा मनित्रमण्डल के विस्तार को निराशाजनक तथा बदनुमा चेहरा बदलने की कबायद बताया।

Posted on 20 January 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के सपा मनित्रमण्डल के विस्तार को निराशाजनक तथा बदनुमा चेहरा बदलने की कबायद बताया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने मंत्रिमण्डल विस्तार पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के विस्तार से सपा को कोर्इ फायदा नही है। सरकार मे मंत्री बढ़े या घटे प्रदेष की इस सपा सरकार में जंगलराज ही कायम रहने वाला है।  पार्टी प्रवक्ता डा0 मिश्र ने कहा कि सरकार का चेहरा पिछले 21-22 महीनों में विकृत हो चुका है। सरकार के दामन पर 100 से अधिक साम्प्रदायिक दंगों के दाग है। मंत्रीमण्डल गैर जिम्मेदार तथा सरकार मतिभ्रम का षिकार है। प्रदेष के हालात मंत्रिमण्डल विस्तार से पूर्व खराब थे जिन्हे विस्तार करके ठीक नही किया जा सकता है। उन्होन कहा कि सरकार की छवि जन मानस में तार-तार हो चुकी है। सत्ता के कर्इ केन्द्र है और मुख्यमंत्री बेचारे है। अधिकारियों पर सरकार की कोर्इ पकड़ नही है। सरकार लोकतानित्रक मर्यादाओं का उल्लंघन कर रही है। मुख्यमंत्री और उनके वरिष्ठ मीडिया को धमका रहे है। इस हालात को मनित्रमण्डल का विस्तार करके बदला नही जा सकता। मनित्रमण्डल का विस्तार फिजूलखर्ची तथा दिषाहीनता का परिचायक है।  डा0 मिश्र ने कहा कि प्रदष्ेा में मनित्रयों के अलावा सैकड़ों दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री है जिनके पास आफिस तक नही है। प्रदेष सरकार के राज्यमंत्री काम के लिए एक तरफ मुख्यमंत्री से गुहार लगा रहे है तो दूसरी तरफ मनित्रमण्डल का विस्तार कर नये मंत्री बनाये जा रहे है। प्रदेष में लालबतितयों का खौफ पैदा हो गया है। आम जनता सपा सरकार के मनि़त्रयों की लालबत्ती की गाडि़यों से दहषत में है। उन्होने कहा कि सरकार कोर्इ भी प्रयास क्यों न कर ले परिणाम सपा विरोधी ही आयेंगे और प्रदेष में सपा के लोगों के द्वारा फैलाये गये जंगलराज की कीमत चुकानी होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in