Archive | December, 2013

लोहिया के लोग जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट की बैठक आज यहां पार्टी मुख्यालय में मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुर्इ

Posted on 19 December 2013 by admin

18-12-b-cm-photo

लोहिया के लोग जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट की बैठक आज यहां पार्टी मुख्यालय में मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुर्इ जिसमें स्व0 मिश्र की पुण्यतिथि (22 जनवरी2013) पर प्रदेश स्तर पर समाजवादी नीतियों एवं कार्यक्रमों पर विचार गोषिठयों का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। जिला स्तर पर सप्ताह में एक दिन गोष्ठी होगी जबकि राज्य मुख्यालय में 22 जनवरी,2013 को श्री जनेश्वर मिश्र को भावभीनी श्रद्धांजलि दी जाएगी। गोषिठयों में दाम बांधों, हिमालय बचाओं, भारत-पाक-बांग्लादेश महासंघ पिछड़ों को विशेष अवसर, नर-नारी समानता सहित धर्मनिरपेक्षता एवं समाजवादी तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती आदि मुददो पर चर्चा होगी।
बैठक में स्व0 जनेश्वर मिश्र के लोकसभा तथा राज्यसभा में दिए गए भाषणों का संकलन तैयार कराने और उनकी जीवन यात्रा पर पुस्तक लिखवाने पर भी विचार किया गया। इस मौके पर सर्वश्री भगवती सिंह, राजेन्द्र चौधरी, रामगोविन्द्र चौधरी, नारद राय, डा0 मधु गुप्ता, एस0आर0एस0यादव, डा0 राजपाल कश्यप, सुनील यादव, रामवृक्ष यादव, नर्इमुल हसन, असीम यादव एवं जगपाल गुर्जर की उपसिथति उल्लखनीय रही।

18-12-a-cm-photo-2

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

तरंगिनी 2013 के समापन समारोह के अवसर पर आज महिला विधालय के प्रांगण में प्रात: 11:30 बजे प्रारम्भ हुआ

Posted on 19 December 2013 by admin

तरंगिनी 2013 के  समापन समारोह के अवसर पर आज महिला विधालय के प्रांगण में प्रात: 11:30 बजे प्रारम्भ हुआ तो महिला विधालय के सम्पूर्ण शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं छात्रावास क्षेत्र के सम्पूर्ण परिसर को वार्इ फार्इ से जोड़ दिया गया एवं इसका उदघाटन भी समापन समारोह के मुख्य अतिथि माननीय कुलपति प्रो0 एस0 बी0 निमसे के द्वारा सम्पन्न हुआ। यह कार्य मानव संसाधन विकास मंत्रालय की नेशनल मिशन आन एजूकेशन थ्रू इंफार्मेशन एण्ड कम्यूनिकेशन टेक्नोलाजी के अन्तर्गत पूर्ण कराया गया है।
इस अवसर पर प्रो0 निमसे ने विधालय में वार्इ फार्इ का उदघाटन करते हुए कहा कि महिला विधालय उत्तर भारत का यह स्त्री शिक्षा का पुरातन विधालय है। इसमें स्वयत्तशासी विश्वविधालय का दर्जा प्राप्त करने के लिए सभी आवश्यक तत्व मौजूद है। उन्होनें कहा कि उनका प्रयास होगा कि महिला विधालय यह दर्जा जल्दी से जल्दी इसे प्राप्त करें एवं विधालय की छात्राओं से आहवान किया कि वह जीवन में सफल बनें एवं सफलता का निजी जीवन में उपभोग करने के उपरान्त विधालय को आर्थिक सहयोग प्रदान कर विधालय को उत्तरोत्तर आगे बढ़ायें। प्रो0 निमसे ने कहा कि इसी प्रकार छात्राऐं भविष्य में भी प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी रहकर विधालय की गरिमा बढ़ाऐंगी।
इस अवसर पर डा0 मनोज दीक्षित, प्राक्टर, लखनऊ विश्वविधालय, लखनऊ एवं लखनऊ दूरसंचार के अधिकारियों मुख्य महाप्रबंधक श्री सुनील परिहार, डी0 डी0 जी0 श्री महिधर पंत एवं श्री वी0 पी0 सिंह, डा0 मलेन्दु मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष लुआक्टा एवं लखनऊ के विभिन्न महाविधालयों के प्राचार्यगण एवं डा0 अनुराधा शर्मा, संयोजिका तरंगिनी 2013 की विशिष्ट उपसिथति में महिला विधालय में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला विधालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्तापूर्व मंत्री पूर्व महाअधिवक्ता श्री उमेश चन्द्रा प्रदान की। इस अवसर पर महिला विधालय की प्रबंध समिति के प्रबंधक प्रो0 ए0 के0 श्रीवास्तव,  प्रबंध समिति के सभी सदस्यगण, महिला पी0जी0 कालेज की प्राचार्या डा0 जया श्रीवास्तव, महिला इण्टर की प्रधानाचार्या सुधा खरे एवं महिला ब्राइट की प्रधानाचार्या डा0 हुनैजा हुसैन सहित विधालय की शिक्षिकायें, छात्रायें एवं छात्रा संगठन की पदाधिकारी गण एवं सभी प्रतिभागी डिग्री कालेजों की शिक्षिकायें एवं छात्र एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन विधालय की शिक्षिका डा0 सत्या श्रीवास्तव, ने करते हुए अतिथियों का स्वागत किया। दीप प्रज्जवलन, सरस्वती वन्दना, कुलगीत तथा स्वागत गीत के साथ ही विधालय की छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत किया गया। मंच पर उपसिथत सभी अभ्यागतों का स्वागत फूलो का गुलदस्ता तथा स्मृति चिन्ह देकर किया गया। प्राचार्या डा0 जया श्रीवास्तव ने वार्षिक रिर्पोट प्रस्तुत करते हुए कहा कि इस विधालय की छात्रायें सदैव शिक्षा के साथ ही विविध सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेती रही है। और विधालय का नाम रोशन करती है। उन्होनें कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्र एवं छात्राओं के मध्य जहा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते है वहंी उनके व्यकितत्व विकास के साथ-साथ नयी परिसिथतियों का सामना करने का भी जीवन में अवसर प्रदान करते है। उन्होनं बताया कि अन्र्तमहाविधालयी प्रतियोगिता में दिनांक 16 एवं 17 दिसम्बर को लखनऊ के 22 महाविधालय के छात्र एवं छात्राओं ने महिला विधालय परिसर में आयोजित 14 प्रतियोगिताओं जिनमें म्ेांहदी, पुष्प सज्जा, सलाद सज्जा, रंगोली, पोस्टर, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी(किवज), वाद-विवाद आदि को आयोजित किया गया एवं विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे तरंगिनी 2013 के समापन समारोह के विशेष आकर्षण
समापन समारोह के अवसर पर विविध रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में योग-सूर्य नमस्कार की संगीतमयी प्रस्तुति, कत्थक एवं ठुमरी नृत्य आदि मनमोहक प्रस्तुत किये गये। महाकवि जयशंकर प्रसाद की रचना ”बीती विभावरी जाग री पर रूचि पाण्डेय ने भावभीना नृत्य प्रस्तुत किया जिसमें संगीत संस्कृति और गणित की त्रिवेणी के साथ त्रिदिवसीय तरंगिनी 2013 के आयोजन सम्पन्न हुए। कार्यक्रम का निर्देशन डा0 सीता राठौर द्वारा किया गया।  समापन समारोह का अन्त राष्ट्रगान से हुआ।
तरंगिनी 2013 समापन समारोह में मेधा हुयी सम्मानित
नोट:- मेधा सूची सलंगिनत है।
इस अवसर पर मेधावी एवं प्रतिभाशाली छात्राओं को शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों सहित खेलकूद, एन0एस0एस0, एन0सीसी0 सहित वर्ष भर विभिन्न कार्यक्रमों के लिए पुरूस्कार, प्रमाण पत्र, मेंडल एवं छात्रवृतितयों का भी मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा प्रदान किया गया।साथ ही साथ विधालय की बी0 ए0, बी0एस0सी0, बी0एच0एस0सी0, बी0 काम0 के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष, एम0 ए0 गृह विज्ञान एवं बी0 एड0 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विधालय की प्रबंध समिति के प्रबंधक प्रो0 ए0 के0 श्रीवास्तव, ने अपने उदबोधन में कहा कि लखनऊ के इस ऐतिहासिक 118 वर्षीय पुरातन छात्रा शिक्षण केन्द्र  जो कि प्राइमरी से पी0 जी0 तक एक ही छत के अन्तर्गत सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है में विधालय के प्रबंध तंत्र द्वारा गठित ”र्इला कौल कमल सृजन पीठ  एवं बाबू हरगोविन्द दयाल संगीत पीठ के माध्यम से छात्राओं के व्यकितत्व विकास सांस्कृतिक एवं समाजिक सरोकार के कार्यक्रमों का आयोजन का कार्य निरंन्तर सफलता पूर्वक कर रहा है। विधालय का प्रबंध तंत्र विधालय को सदैव आधुिनक तकनीक से लैस करने के प्रयत्नों में साइबर कैफे से लेकर कम्प्यूटरीकृत छात्रा सुविधा केन्द्र, कम्प्यूटर लैब हो अथवा विधालय के भवनों के नवीनीकरण एवं उच्चीकरण कर सफलतापूर्वक छात्राओं को शिक्षा देने का विषय हो अपने प्रयासों में सदैव अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करने का प्रयास जारी रखें है।
अध्यक्षीय उदबोधन में श्री उमेश चन्द्रा ने कहा कि यह विधालय प्रगति और प्रशससित की गाथायें लिखता आया है, बच्चे ही देश निर्माण की रीढ़ की हडडी है जिन्हें विकसित एव मजबूत होना आवश्यक है इस विधालय में शिक्षा की गुणवत्ता के साथ ही सभी सांस्कृतिक व व्यकितत्व निर्माण की गतिविधयों में भाग लेने के लिए छात्राओं को प्रोत्साहित कर उनके सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जाता है। इस विधालय की छात्राओं ने अनेक उपलबिधयां अर्जित की हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

चिनिहत 90 उत्पादों के लिए शासन के सभी क्रय विभाग आर्इ0एस0आर्इ0 मार्क अवश्य सुनिशिचत करें - आलोक रंजन

Posted on 19 December 2013 by admin

उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए मानकों के निर्धारण एवं गुणवत्ता प्रणाली की राज्य स्तरीय समिति, उ0प्र0 की छठी बैठक आज अवस्थापना एवं औधोगिक विकास आयुक्त श्री आलोक रंजन की अध्यक्षता में लाल बहादुर शास्त्री भवन, लखनऊ के सभाकक्ष में सम्पन्न हुर्इ।
अवस्थापना एवं औधोगिक विकास आयुक्त श्री आलोक रंजन ने इस अवसर पर कहा कि राज्य में निर्मित वस्तुओं की गुणवत्ता सुनिशिचत करने के लिए औधोेगिक इकाइयों को भारतीय मानक ब्यूरो से मुहरांकन एवं प्रमाणन चिन्ह आवश्यक रूप से प्राप्त करना होगा। उन्होंनें यह भी कहा कि उ0प्र0 शासन के विभिन्न निकायों को भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा संचालित लोक सेवा संगठनों की सेवा गुणवत्ता के सम्बन्ध में चलायी जा रही योजनाओं के अन्तर्गत आर्इ0एस0 15700 के लिये भी प्रमाणन की आवश्यकता है। ये प्रमाणन लोक सेवा संगठनों की सेवा गुणवत्ता के लिये मापदंड निर्धारित करता है तथा इससे इन संस्थाओं की सेवा गुणवत्ता का आकलन भी होता है।
श्री रंजन ने ये कहा कि शासन के सभी विभाग राज्य में भारतीय मानक ब्यूरो की अनिवार्य प्रमाणन के अन्तर्गत आने वाले 90 उत्पादों की सूची में किसी भी उत्पाद को क्रय करते समय इन पर आर्इ0एस0आर्इ0 मार्क अवश्य सुनिशिचत करें तथा अन्य उत्पादों के क्रय पर भी भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा प्रमाणित उत्पादों को ही प्राथमिकता दें।
इससे पूर्व बैठक में भारतीय मानक ब्यूरो के लखनऊ शाखा कार्यालय के प्रमुख डा0 आर के बजाज ने सभी सदस्यों का स्वागत किया तथा राज्य में भारतीय मानक ब्यूरो की गतिविधियों से अवगत कराया। बैठक में उधोग निदेशालय-लखनऊ, Ñषि विभाग, लोक निर्माण विभाग, सूक्ष्म लघु एवं मध्य उधोग विभाग, आवास विकास परिषद के सदस्यों नेे भाग लिया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

श्रीराम सेवा समिति क्षत्रिय समाज का चुनाव सम्पन्न

Posted on 19 December 2013 by admin

श्रीराम सेवा समिति क्षत्रिय समाज राजाजीपुरम की बैठक क्षत्रिय भवन राजाजीपुरम लखनऊ में सम्पन्न हुयी जिसमें संरक्षण मण्डलों ने आम लोगों द्वारा सर्वसम्मति से चुनाव कर श्री दशरथ सिंह को श्रीराम सेवा समिति क्षत्रिय समाज का अध्यक्ष नियुक्त किया। जिनकी कार्यकारिणी में महामंत्री राम सिंह उपाध्यक्ष एच.पी. सिंह, धर्म सिंह, ए.के.सिंह, सी.वी. सिंह, संगठन मंत्री बृजेश सिंह (बनाम लडडू) एन.पी. सिंह सयुक्त मंत्री आर.पी. सिंह कोषाध्यक्ष प्रधुमन सिंह मीडिया प्रभारी, श्यामजीत सिंह, सदस्य कार्यकारिणी सुनील सिंह, रमाशंकर सिंह, उल्फत सिंह, सुभाष सिंह, समर बहादुर सिंह, यदुनाथ सिंह भदौरिया, दिरगद सिंह, एसएस सिंह राठौर आदि पदाधिकारी तथा विभिन्न समितियां जिसमें जनसम्पर्क एवं सहयोग समिति, युवा समिति, महिला समिति, सांस्कृतिक समिति, विधि सलाहकार समिति आदि मीडिया प्रसार समिति आदि का गठन किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मण्डलायुक्त ने निर्देश दिए हैं कि औधोगिक आस्थान सिकन्दरा, फाउन्ड्री नगर तथा नुनिहार्इ में हुए अतिक्रमण के लिए

Posted on 19 December 2013 by admin

मण्डलायुक्त ने निर्देश दिए हैं कि औधोगिक आस्थान सिकन्दरा, फाउन्ड्री नगर तथा नुनिहार्इ में हुए अतिक्रमण के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा नगर आयुक्त के दलों व्दारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर ध्वस्त करने के लिए कार्यवाही की जाये। उन्होंने नुनिहार्इ के मछली बाजार से फैल रही अव्यवस्था, गन्दगी तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियाें का संज्ञान लेते हुए इसे पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराये जाने के निर्देश दिये हैं।
मण्डलायुक्त प्रदीप भटनागर ने यह निर्देश मण्डलीय उधोग बन्धु की बैठक में उधमी सदस्यों व्दारा उठार्इ गयी समस्याओं के निराकरण हेतु दिये। उन्होंने यह भी कहा कि वह फाउन्ड्री नगर में फैल रहे अतिक्रमण का स्वयं भी निरीक्षण करेंगे तथा यथोचित कार्रवार्इ के निर्देश देंगे।
मण्डलायुक्त आगरा की अध्यक्षता में आहूत मण्डलीय उधोग बन्ध्ुा की बैठक में पूर्व में लिए गये निर्णयाें की समीक्षा करते हुए संयुक्त निदेशक उधोग व्दारा अवगत कराया गया कि एकल मेज व्यवस्था के अंतर्गत प्राप्त सभी आवेदन पत्रों को निर्धारित समयावधि में निस्तारित किया जा रहा है। नेशनल चैम्बर आफ इंडस्ट्रीज एण्ड कामर्स आगरा व्दारा नये औधोगिक क्षेत्रों के चिन्हीकरण के संबंध में मण्डलायुक्त ने निर्देश दिये कि उ0प्र0 राज्य औधोगिक विकास निगम व्दारा आगरा के निकटवर्ती स्थलों से गुजरने वाले र्इस्ट-वेस्ट फ्रीट कोरिडोर के निकट उपयुक्त भूमि का चिन्हांकन किया जाय।
संयुक्त निदेशक, उधोग व्दारा मण्डल में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम वर्ष 2013-14 के अंतर्गत प्रस्तुत लक्ष्यों के सापेक्ष उपलबिध के विवरण पर मण्डलायुक्त व्दारा संतोष प्रकट किया गया।
जिला उधोग बन्धु मथुरा व्दारा औधोगिक क्षेत्र कोसीकलां में अगिनशमन विभाग हेतु आवंटित भवन की उ0प्र0 राज्य औधोगिक विकास निगम व्दारा मरंमत कर अगिनशमन विभाग को शीघ्र हस्तांतरित किए जाने के प्रस्ताव को निराकरण के लिए निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजने के निर्देश दिए गये। कुछ उधमियों की शिकायत पर कि टोरन्ट पावर लि0 तथा दक्षिणांचल व्दारा उनकी इकाइयों व्दारा किए गये अतिरिक्त भुगतान पर ब्याज का समय से बिलों में समायोजन नहीं किया जा रहा है। इस विषय पर एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, टोरन्ट पावर लि0 तथा प्रबंध निदेशक दक्षिणांचल विधुत वितरण निगम को निर्देश देने हेतु पत्र भेजने को कहा गया।
मण्डलायुक्त ने मण्डल के चारों जनपदों के जिलाधिकारियों को इस आशय हेतु पत्र लिखने के निर्देश दिए कि मण्डलीय उधोग बन्धु की बैठक में विशेषत: मुख्य विभाग यथा- उधोग, विधुत, लीड बैंक, विकास प्राधिकरण, नगर निगम आदि के नामित अधिकारी ही पूरी सूचना के साथ भाग लें ताकि वह पिछली बैठक में लिए गये निर्णयों के संबंध में तत्काल अधतन जानकारी उपलब्ध करा सकें। यदि उनकी जगह कोर्इ अन्य अधिकारी बैठक में आता है तो उसे गंभीरता से लिया जायेगा।
बैठक में संयुक्त निदेशक उधोग, मंडलीय जनपदों के महाप्रबंधक उधोग केन्द्र, लीड बैंक के अधिकारी, नगर निगम, विकास प्राधिकरण तथा विभिन्न उधमी संगठनों के प्रतिनिधि उपसिथत थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सांसद जयन्त चौधरी ने नर्इ तहसीलों की मांग की

Posted on 19 December 2013 by admin

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव एवं लोकसभा सांसद श्री जयन्त चौधरी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को पत्र लिखकर प्रदेश में मथुरा जनपद में गोवर्धन, आगरा जनपद में अकोला तथा गाजियाबाद जनपद में लोनी को तहसील का दर्जा दिलाने की मांग की है।
प्रदेश में इन तहसीलों के सृजन की मांग काफी पुरानी है तथा स्थानीय लोग वर्षों से संघर्षरत हैं। ये क्षेत्र तहसील बनने के सभी मानकों को पूरा करते हैं। उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव ने सन 2006 में गोवर्धन को तहसील बनाने का वादा किया था। मथुरा प्रशासन द्वारा 2012 में गोवर्धन को तहसील बनाने का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इसी प्रकार अकोला को तहसील बनाने के लिए भी डेढ़ दशक से संघर्ष चल रहा है। राजस्व परिषद में प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद भी राज्य सरकार ने अकोला का प्रस्ताव खारिज कर दिया। लोनी को तहसील बनाने की मांग भी काफी समय से हो रही है। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव 3 जून 2013 को गाजियाबाद दौरे के दौरान लोनी को तहसील बनाने की घोषणा कर चुके हैं।
स्थानीय लोग इस मांग को लेकर आन्दोलनरत हैं। इन तहसीलों का सृजन न होने से स्थानीय लोगों को न्यायालय संबंधी मामलों के लिए लम्बी दूरी तय करनी पड़ती है। इन तहसीलों के बनने से लोगों को कृषि एवं अन्य भूलेख पत्रावलियां मिलने में सुलभता होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा

Posted on 18 December 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की यह बात शत प्रतिशत सही है कि समाजवादी पार्टी सरकार जनहित में कुछ भी करे उस पर उंगली जरूर उठार्इ जाती है। विडंबना है कि शपथ ग्रहण के पहले दिन से ही वे दल जो जनता की निगाहों से उतर चुके हैं समाजवादी पार्टी सरकार के खिलाफ जहर उगलने लगे हैं। कांग्रेस और भाजपा एक सुर में समाजवादी पार्टी की खिलाफत करते हैं और बसपा का हाल तो बहुत ही बुरा है। इसकी मुखिया तो समाजवादी पार्टी सरकार बनने के पहले दिन से ही इसकी बर्खास्तगी और राष्ट्रपति राज की असंवैधानिक मांग करने लगी। इस संबंध में उन्होने कभी संविधान के प्राविधानों को जानने की भी कोशिश नहीं की। उनकी यह तोता रटन्त अनवरत जारी है।
भाजपा समाजवादी पार्टी के विकास के दावों पर भ्रमित है। भाजपा को तकलीफ है कि समाजवादी पार्टी वायदों के सहारे चुनाव में उतरना चाहती है। समाजवादी पार्टी ने प्रदेश में विकास का नया एजेण्डा तैयार किया है और उन बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की पहल की है जिससे उत्तर प्रदेश एक आदर्श प्रदेश बनेगा। युवा मुख्यमंत्री जी का सतत प्रयास है कि जिन क्षेत्रों में प्रदेश पिछड़ गया है, उससे अब उबरे और प्रगति की दिशा में नर्इ छलांग लगाएं।
आजकल समाजवादी पार्टी सरकार और देश के अति सम्मानित नेता श्री मुलायम सिंह यादव पर ऊलजुलूल बयानबाजी में माहिर एक और शख्स हैं जो केन्द्र सरकार में इस्पातमंत्री बन गए है। हिटलर-मुसोलिनी की कहानी सुनाकर वे क्या जताना चाहते हैं, स्पष्ट नहीं। उनकी उपमा और तुलना में कोर्इ तुक नहीं है। अपनी अज्ञानता की फिक्र भी उन्हें नहीं है। उनको पद, पदवी और सम्मान सब कुछ श्री मुलायम सिंह यादव की बदौलत ही हासिल हुआ है। कांग्रेस में उनकी पूछ नहीं, विभाग की कोर्इ उपलबिधयां नहीं, इसलिए आज कल वे नेताजी का नाम के सहारे ही अखबारी सुर्खियां बटोर पा रहे हैं। श्री मुलायम सिंह यादव लोकतंत्र और समाजवाद के सच्चे हिमायती हैं इसीलिए इस्पातमंत्री लगातार अनर्गल बोल रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

किसान बागवानी फसलों में डि्रप एवं सिप्रंकलर से सिंचार्इ कर करें अधिक उत्पादन

Posted on 18 December 2013 by admin

प्रदेश की बागवानी फसलों में डि्रप एवं सिप्रंकलर पद्धति की स्थापना के लिए नेशनल मिशन आन माइक्रों इरीगेशन योजना के तहत लघु एवं सीमान्त कृषकों को 90 प्रतिशत तथा सामान्य कृषकों को 75 प्रतिशत का अनुदान प्रदेश सरकार ने उपलब्ध कराया है। बागवानी से जुड़े कृषक अपने फल उधानों, सबिजयाें, अलंकृत एवं औषधीय पौधों तथा आलू आदि फसलों में डि्रप एवं सिप्रंकलर को लगाकर पानी की बचत के साथ-साथ गुणवत्तायुक्त अधिक उत्पादन सुनिशिचत कर सकते हैं। इसके लिए इस योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के विशेष प्रयास उधान विभाग द्वारा किये जा रहे हैं।
निदेशक, उधान एवं खाध प्रसंस्करण विभाग श्री एस0पी0जोशी ने आज यह जानकारी देते हुये बताया कि प्रदेश सरकार ने इस योजना के सुचारू रूप से क्रियान्वयन हेतु राज्यांश की द्वितीय किश्त के रूप में 168.75 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि अवमुक्त कर दी है। जिसे तत्काल प्रभाव से जनपदों में आवंटित किया जाना सुनिशिचत किया गया है।
श्री जोशी ने बताया कि विभागीय मंत्री श्री पारस नाथ यादव ने विभाग के समस्त मण्डलीय एवं जनपदीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि योजनान्तर्गत अवमुक्त धनराशि को जनहित के लिए तत्काल उपयोग किया जाय जिससे अधिक से अधिक किसान लाभानिवत किये जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

चौ0 चरण सिंह के जन्म दिवस 23 दिसम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

Posted on 18 December 2013 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने ”चौ0 चरण सिंह के जन्म दिवस (23 दिसम्बर 2013 दिन सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश निगोशिएबुल इन्स्टूमेन्ट एक्ट के अधीन नहीं होगा। अर्थात उस दिन बैंक और कोषागार खुले रहेंगे। इस संबंध में प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन की ओर से विज्ञपित जारी कर दी गर्इ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सरदार पटेल की दुनिया में सबसे ऊँची मूर्ति के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश

Posted on 18 December 2013 by admin

सरदार पटेल की दुनिया में सबसे ऊँची मूर्ति के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश में लौह संग्रहण का कार्य सभी जिलों में एक साथ 1 जनवरी, 2014 से एक जनवरी, 2014 को लौह संग्रहण कार्यक्रम का प्रारम्भ प्रदेश के आठों क्षेत्रों में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं लौह संग्रहण सहयोग समिति के क्षेत्र संयोजक संयुक्त रूप से जिलाध्यक्ष एवं जिला संयोजक की उपसिथति में करेंगे। इन आठों क्षेत्रों के अतिरिक्त अन्य सभी जिलों में जिलाध्यक्ष एवं जिला संयोजक उसी दिन जिला केन्द्र पर लौह संग्रहण का कार्य करेंगे। यह संग्रहण एक जनवरी को ही प्रत्येक मंडल स्तर पर मंडल के अध्यक्ष एवं संयोजक संयुक्त रूप से करेंगे। इस प्रकार पूरे प्रदेश में एक जनवरी को 900 स्थानों पर लौह संग्रहण कार्य सम्पन्न करके कार्य योजना का प्रारम्भ किया जायेगा।
लौह संग्रहण कार्यक्रम योजनानुसार सम्पन्न हो और जनता में राष्ट्रीय एकता और सुराज के प्रति जागृति व चेतना का पर्याप्त संचार हो, इस दृषिट से 22 दिसम्बर से 31 दिसम्बर, 2013 तक प्रत्येक जिले में प्रशिक्षण हेतु कार्यशालाओं का आयोजन किया जायेगा। जिला स्तर से गाँव स्तर तक के प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता कार्यशाला में भाग लेंगे। आज लौह संग्रहण सहयोग समिति के क्षेत्र संयोजकों एवं सह संयोजकों की बैठक लौह संग्रहण सहयोग समिति, उ0प्र0 के संयोजक ओम प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुर्इ।
उन्होंने बताया कि लौह संग्रहण प्रत्येक ग्राम पंचायत क्षेत्र से किया जायेगा, जिसमें कृषि कार्य में उपयोग किया गये लोहे के औजार के साथ गांव की पवित्र मिटटी भी एकत्रित की जायेगी। यह कार्य ग्राम पंचायत में ग्रामीणों के चौपाल के माध्यम से किया जायेगा और ग्रामवासियों का सुराज पिटीशन पर हस्ताक्षर भी लिया जायेगा। लौह का उपयोग मूर्ति निर्माण में किया जायेगा तथा मिटटी का बाटल एवं सुराज पिटीशन स्मारक के साथ निर्मित होने वाली दुनिया के सबसे बड़े संग्रहालय में में रखा जायेगा जो कम से कम 500 साल तक सुरक्षित रहेगा।
यह सूचना लौह संग्रहण सहयोग समिति के प्रदेश सह संयोजक अनूप गुप्ता ने दी है।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

December 2013
M T W T F S S
« Nov   Jan »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in