Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा

Posted on 18 December 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की यह बात शत प्रतिशत सही है कि समाजवादी पार्टी सरकार जनहित में कुछ भी करे उस पर उंगली जरूर उठार्इ जाती है। विडंबना है कि शपथ ग्रहण के पहले दिन से ही वे दल जो जनता की निगाहों से उतर चुके हैं समाजवादी पार्टी सरकार के खिलाफ जहर उगलने लगे हैं। कांग्रेस और भाजपा एक सुर में समाजवादी पार्टी की खिलाफत करते हैं और बसपा का हाल तो बहुत ही बुरा है। इसकी मुखिया तो समाजवादी पार्टी सरकार बनने के पहले दिन से ही इसकी बर्खास्तगी और राष्ट्रपति राज की असंवैधानिक मांग करने लगी। इस संबंध में उन्होने कभी संविधान के प्राविधानों को जानने की भी कोशिश नहीं की। उनकी यह तोता रटन्त अनवरत जारी है।
भाजपा समाजवादी पार्टी के विकास के दावों पर भ्रमित है। भाजपा को तकलीफ है कि समाजवादी पार्टी वायदों के सहारे चुनाव में उतरना चाहती है। समाजवादी पार्टी ने प्रदेश में विकास का नया एजेण्डा तैयार किया है और उन बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की पहल की है जिससे उत्तर प्रदेश एक आदर्श प्रदेश बनेगा। युवा मुख्यमंत्री जी का सतत प्रयास है कि जिन क्षेत्रों में प्रदेश पिछड़ गया है, उससे अब उबरे और प्रगति की दिशा में नर्इ छलांग लगाएं।
आजकल समाजवादी पार्टी सरकार और देश के अति सम्मानित नेता श्री मुलायम सिंह यादव पर ऊलजुलूल बयानबाजी में माहिर एक और शख्स हैं जो केन्द्र सरकार में इस्पातमंत्री बन गए है। हिटलर-मुसोलिनी की कहानी सुनाकर वे क्या जताना चाहते हैं, स्पष्ट नहीं। उनकी उपमा और तुलना में कोर्इ तुक नहीं है। अपनी अज्ञानता की फिक्र भी उन्हें नहीं है। उनको पद, पदवी और सम्मान सब कुछ श्री मुलायम सिंह यादव की बदौलत ही हासिल हुआ है। कांग्रेस में उनकी पूछ नहीं, विभाग की कोर्इ उपलबिधयां नहीं, इसलिए आज कल वे नेताजी का नाम के सहारे ही अखबारी सुर्खियां बटोर पा रहे हैं। श्री मुलायम सिंह यादव लोकतंत्र और समाजवाद के सच्चे हिमायती हैं इसीलिए इस्पातमंत्री लगातार अनर्गल बोल रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in