Categorized | Latest news, लखनऊ.

लोहिया के लोग जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट की बैठक आज यहां पार्टी मुख्यालय में मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुर्इ

Posted on 19 December 2013 by admin

18-12-b-cm-photo

लोहिया के लोग जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट की बैठक आज यहां पार्टी मुख्यालय में मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुर्इ जिसमें स्व0 मिश्र की पुण्यतिथि (22 जनवरी2013) पर प्रदेश स्तर पर समाजवादी नीतियों एवं कार्यक्रमों पर विचार गोषिठयों का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। जिला स्तर पर सप्ताह में एक दिन गोष्ठी होगी जबकि राज्य मुख्यालय में 22 जनवरी,2013 को श्री जनेश्वर मिश्र को भावभीनी श्रद्धांजलि दी जाएगी। गोषिठयों में दाम बांधों, हिमालय बचाओं, भारत-पाक-बांग्लादेश महासंघ पिछड़ों को विशेष अवसर, नर-नारी समानता सहित धर्मनिरपेक्षता एवं समाजवादी तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती आदि मुददो पर चर्चा होगी।
बैठक में स्व0 जनेश्वर मिश्र के लोकसभा तथा राज्यसभा में दिए गए भाषणों का संकलन तैयार कराने और उनकी जीवन यात्रा पर पुस्तक लिखवाने पर भी विचार किया गया। इस मौके पर सर्वश्री भगवती सिंह, राजेन्द्र चौधरी, रामगोविन्द्र चौधरी, नारद राय, डा0 मधु गुप्ता, एस0आर0एस0यादव, डा0 राजपाल कश्यप, सुनील यादव, रामवृक्ष यादव, नर्इमुल हसन, असीम यादव एवं जगपाल गुर्जर की उपसिथति उल्लखनीय रही।

18-12-a-cm-photo-2

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in