Categorized | लखनऊ.

चिनिहत 90 उत्पादों के लिए शासन के सभी क्रय विभाग आर्इ0एस0आर्इ0 मार्क अवश्य सुनिशिचत करें - आलोक रंजन

Posted on 19 December 2013 by admin

उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए मानकों के निर्धारण एवं गुणवत्ता प्रणाली की राज्य स्तरीय समिति, उ0प्र0 की छठी बैठक आज अवस्थापना एवं औधोगिक विकास आयुक्त श्री आलोक रंजन की अध्यक्षता में लाल बहादुर शास्त्री भवन, लखनऊ के सभाकक्ष में सम्पन्न हुर्इ।
अवस्थापना एवं औधोगिक विकास आयुक्त श्री आलोक रंजन ने इस अवसर पर कहा कि राज्य में निर्मित वस्तुओं की गुणवत्ता सुनिशिचत करने के लिए औधोेगिक इकाइयों को भारतीय मानक ब्यूरो से मुहरांकन एवं प्रमाणन चिन्ह आवश्यक रूप से प्राप्त करना होगा। उन्होंनें यह भी कहा कि उ0प्र0 शासन के विभिन्न निकायों को भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा संचालित लोक सेवा संगठनों की सेवा गुणवत्ता के सम्बन्ध में चलायी जा रही योजनाओं के अन्तर्गत आर्इ0एस0 15700 के लिये भी प्रमाणन की आवश्यकता है। ये प्रमाणन लोक सेवा संगठनों की सेवा गुणवत्ता के लिये मापदंड निर्धारित करता है तथा इससे इन संस्थाओं की सेवा गुणवत्ता का आकलन भी होता है।
श्री रंजन ने ये कहा कि शासन के सभी विभाग राज्य में भारतीय मानक ब्यूरो की अनिवार्य प्रमाणन के अन्तर्गत आने वाले 90 उत्पादों की सूची में किसी भी उत्पाद को क्रय करते समय इन पर आर्इ0एस0आर्इ0 मार्क अवश्य सुनिशिचत करें तथा अन्य उत्पादों के क्रय पर भी भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा प्रमाणित उत्पादों को ही प्राथमिकता दें।
इससे पूर्व बैठक में भारतीय मानक ब्यूरो के लखनऊ शाखा कार्यालय के प्रमुख डा0 आर के बजाज ने सभी सदस्यों का स्वागत किया तथा राज्य में भारतीय मानक ब्यूरो की गतिविधियों से अवगत कराया। बैठक में उधोग निदेशालय-लखनऊ, Ñषि विभाग, लोक निर्माण विभाग, सूक्ष्म लघु एवं मध्य उधोग विभाग, आवास विकास परिषद के सदस्यों नेे भाग लिया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in