Archive | December, 2012

श्री इन्द्र कुमार गुजराल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त

Posted on 01 December 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री सांसद राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कलराज मिश्र, मुख्तार अब्बास नकवी, विनय कटियार तथा प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री इन्द्र कुमार गुजराल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। तथा अपने शोक संदेश में श्री गुजराल को एक वरिष्ठ राजनीतिज्ञ, कुशल प्रशासक तथा उत्कृष्ट सांसद बताया हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम्

Posted on 01 December 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री उ0प्र0 अपने तीन दिवासीय प्रवास के उपरान्त कल 01 दिसम्बर को सायं 2ः45 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र गुजरात विधानसभा चुनाव के अंर्तगत 01 दिसम्बर को एक दिवासीय प्रवास पर गुजरात में रहेंगे तथा जनपद गोधरा में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। श्री मिश्र रात्रि विश्राम वड़ोदरा में करेंगे।
भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री तथा विधायक उमा भारती कल 01 दिसम्बर को सायं 5ः51 पर झांसी पहुंचेगी जहां से वे कार द्वारा 9ः30 बजे कानपुर पहुंचेगी। सुश्री भारती का रात्रि विश्राम कानपुर होगा। सुश्री भारती 02 दिसम्बर को कानपुर में गंगा घाट पर मानव श्रंृखला में भाग लेंगी तथा सड़क मार्ग से अपराहन 2 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगी। सुश्री भारती रात्रि विश्राम लखनऊ में करेंगी।
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व सांसद दिनांक 02 दिसम्बर को 10 बजे वायुयान द्वारा लखनऊ पधारेंगे तथा प्रातः 11 बजे प्रदेश मुख्यालय आयेंगे। श्री गाँधी अपराहन 2ः50 बजे दिल्ली को प्रस्थान करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुरादाबाद मण्डल के ‘‘कन्या विद्याधन योजना’’ तथा ‘‘हमारी बेटी उसका कल’’ योजनान्तर्गत लगभग 15000 छात्राओं को चेक वितरित करेंगे

Posted on 01 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आगामी 10 दिसम्बर को रामपुर में मुरादाबाद मण्डल के ‘‘कन्या विद्याधन योजना’’ तथा ‘‘हमारी बेटी उसका कल’’ योजनान्तर्गत लगभग 15000 छात्राओं को चेक वितरित करेंगे। वर्तमान सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के व्यापक हितो को दृष्टिगत रखते हुए अल्पसंख्यक समाज में बालिकाआंे की शिक्षा में आ रही आर्थिक विषमताओं को दूर करने एवं उन्हें अगे्रतर शिक्षा के लिए प्रेरित करने वर्तमान वित्तीय वर्ष से ‘‘हमारी बेटी उसका कल’’ नवीन योजना प्रारम्भ की है जिसके अन्तर्गत अल्पसंख्यक समुदाय के मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी एवं जैन समुदाय के अन्तर्गत 10वीं पास छात्राओं को आगे की शिक्षा ग्रहण करने हेतु अथवा उनके विवाह हेतु एकमुश्त 30 हजार रुपये दिये जाने की व्यवस्था की गयी है।
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव जावेद उस्मानी अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में आज आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद मण्डल के दूरस्थ जनपदों से आने वाली छात्राओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्हांेने कहा कि लाभान्वित होने वाली छात्राओं को परिवहन निगम की बसों में लाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। प्रत्येक बसों में नोडल अधिकारियों के साथ-साथ एक-एक महिला अधिकारी तथा सुरक्षा हेतु महिला सिपाही भी तैनात किया जाय। उन्होंने कहा कि लाभान्वित छात्राओं को नाश्ते के साथ-साथ लंच एवं डिनर पैकेट भी उपलब्ध कराया जाय। उन्होंने कहा कि छात्राओं को जिन स्थानांे पर रात्रि में ठहरने की व्यवस्था कराई जाय वहाॅं पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित कराते हुए नोडल अधिकारी को रात्रि विश्राम अवश्य करना होगा ताकि किसी प्रकार की असुविधा न होने पाये। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों के रात्रि विश्राम स्थल पर जन सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाय।
श्री उस्मानी ने लाभार्थियों के लिए आवश्यकतानुसार चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु इमरजेंसी एबुलेन्स की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये उन्होंने कहा कि जनपदवार लाभार्थियों को परिचय पत्र भी उपलब्ध कराते हुए कार्यक्रम स्थल पर बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाय। उन्हांेने कहा कि जनपदवार पंक्ति प्रभारी भी नियुक्त किये जाये ताकि कार्यक्रम स्थल पर छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाये।
बैठक में प्रमुख सचिव गृह आर0एम0श्रीवास्तव, सचिव माध्यमिक शिक्षा
श्री पार्थ सारथी सेन शर्मा, सचिव अल्पसंख्यक कल्याण, लीना जौहरी, मण्डलायुक्त मुरादाबाद मण्डल सहित सम्बन्धित जनपदों के जिलाधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

रूद्रक्ष सभी लोगों के मन और मस्तिष्क में एक विशिष्ट स्थान रखता है

Posted on 01 December 2012 by admin

रूद्रक्ष सभी लोगों के मन और मस्तिष्क में एक विशिष्ट स्थान रखता है क्योंकि इसका संबन्ध पीढि़यों से शक्तिशाली शिव के साथ है। यह निर्भयता, आत्मविश्वास, अच्छे स्वास्थ्य, रक्तचाप नियन्त्रण, तनाव और चिंता नियंत्रण की पेशकश करने के लिए माना जाता है। किस्मत, सफलता, विकास, आध्यात्मिकता, वैवाहिक/पारिवारिक आनंद, भौतिक लाभ और सुरक्षा, कम लोगों को पता है कि इन मोतियां में विद्युतचुम्बकीय, पैसमैग्नेटिक और आगमनात्मक गुण है जो वैज्ञानिकता से मापे गये और अपने आप पर एक सकारात्मक प्रभाव अनुभव होता है जब इन मोतियों को त्वचा से छूता हुआ पहना जाता है। सच्चे ज्ञान और अद्भुत मोती के आसपास के रहस्यों के द्वारा लोकप्रिय होने के बाद रूद्रालाइफ, तनय सीता द्वारा 2001 में अपने शानदार पिता कमल नारायण सीता के मार्गदर्शन के तहत सेमिनारों और प्रदर्शनियों के माध्यम से जनता को शिक्षित करने के लिए एक मिशन की शुरूआत की। रूद्रालाइफ 500 के बारे मंें आज तक भारत में और विदेशों में प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया है। कई टीवी शो, साथ ही प्रिंट और इलेक्ट्राॅनिक मीडिया में विभिन्न लेख और प्रस्तुतियों के रुप अच्छी तरह से पता चलता है कि रूद्राक्ष पर बनाया गया जागरूकता के विशेषज्ञों ने दुनिया भर के लोगों से मुलाकात की है और उनके अनुभवों का अध्ययन, अंकज्योतिष/ज्योतिष पर आधारित संयोजन की सिफारिश की एक अनूठी रणनीति विकसित कर रहे है। इस रूद्रालाइफ से सिफारिशों का लाभ हुआ है कि दुयिा भर में लोगों को और रूद्रालाइफ के बहुत सारे असंख्य प्रशंसापत्र प्राप्त हुए है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

निधन पर गहरा शोक

Posted on 01 December 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री इन्द्र कुमार गुजराल के निधन पर गहरा शोक जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होने कहा कि श्री गुजराल के निधन से देश ने एक कुशल प्रशासक, कूटनीतिज्ञ और विद्वान राजनेता को खो दिया है। श्री यादव ने कहा कि श्री गुजराल से उनके निकट संबंध थे और वह धर्मनिरपेक्षता के प्रबल पक्षधर थे।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने श्री गुजराल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होने श्री गुजराल के प्रति श्रद्धाजंलि व्यक्त की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश, बिहार राज्य से भी विकास दर में पिछड़ गया है

Posted on 01 December 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि योजना आयोग की रिपोर्ट के अनुसार 11वीं पंचवर्षीय योजना (2007-2011)में उत्तर प्रदेश, बिहार राज्य से भी विकास दर में पिछड़ गया है। बिहार की विकास दर जहाॅ 21Û9 फीसदी रही वहीं उत्तर प्रदेश में यह दर 15Û3 फीसदी ही रह गई। किसी समय बिहार केा बीमार राज्य कहा जाता था। उत्तर प्रदेश का उससे भी पिछड़ जाना चिन्ता और दुःख का विषय है। उत्तर प्रदेश को इस स्थिति में पहुॅचाने की पूरी जिम्मेदारी पिछली बसपा सरकार की है। उसने प्रदेश को पिछड़ेपन, अराजकता और भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया है।
11वीं पंचवर्षीय योजना में प्रदेश का जो विकास होना था वह नहीं हो पाया क्योंकि बसपा सरकार को उससे कोई मतलब नहीं था। विकास के नाम पर तत्कालीन मुख्यमंत्री और उनके सहयोगियों ने सिर्फ अपना विकास करना ही तय किया था इसीलिए हर विभाग में वसूली का तंत्र चलने लगा था। पांच साल प्रदेश में एक मेगावाट बिजली का उत्पादन नहीं हुआ। बजट का सारा पैसा स्मारकों, पार्को पर लुटा दिया गया। बसपा मुख्यमंत्री के जिन्दा रहते उनकी प्रतिमाएं लगा दी गई। सड़क, पानी के लिए लोग तरसते रहे। किसान तंगहाली और बदहाली के शिकार होकर आत्महत्याएं करते रहे। मायाराज में व्यापारी, वकील, नौजवान सभी का उत्पीड़न हुआ। अल्पसंख्यको को कदम-कदम पर अपमानित होना पड़ा। यहां तक कि अल्पसंख्यक धर्मगुरूओं तक को अपने जूते उतार कर बसपा मुख्यमंत्री के सामने पेश होना पड़ता था।
उत्तर प्रदेश में पिछले पांच सालो में प्रशासन पूरी तरह पंगु रहा। कुछ अधिकारियों का तो काम योजनाओं का कार्यान्वयन करना नहीं, मुख्यमंत्री के लिए वसूली के नए-नए स्रोतों की खोज करना रह गया था। भ्रष्ट प्रशासनतंत्र ने पूरे प्रदेश को देश में ही नहीं, दुनिया भर में बदनाम कर दिया गया। जो प्रदेश कभी देश की राजनीति की दिशा निर्धारित करता था वह प्रदेश उपेक्षित और तिरस्कृत हो गया।
राज्यों की स्थिति पर योजना आयोग द्वारा जारी रिपोर्ट से समाजवादी पार्टी की इस बात की पुष्टि हुई है कि बसपा राज में प्रदेश की दुर्दशा हुई है। पूरे पांच साल तक समाजवादी पार्टी बसपा कुशासन के खिलाफ संघर्ष करती रही। जनता ने बसपा को सबक सिखाया और उसे सत्ता से बाहर कर दिया। श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनी समाजवादी सरकार ने पत्थरों के बजाए विकास योजनाओं को क्रियान्वित किए जाने पर बल दिया है। उनकी सोच विकास के एजेन्डा पर केन्द्रित है। योजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है। उम्मीद है कि समाजवादी पार्टी की सरकार प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के श्री मुलायम सिंह यादव के सपने को साकार करने में सफल होगी। प्रदेश की विकास दर बढ़ेगी। अपने पिछड़ेपन को पीछे छोड़कर उत्तर प्रदेश विकसित प्रदेश के रूप में प्रतिष्ठापित होना निश्चित है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उपभोक्ता मित्र बनाने की मांग की

Posted on 01 December 2012 by admin

पूर्व मेयर प्रत्याशी एवं व्यापारी नेता चन्द्रकुमार छाबड़ा ने रसोई गैस उपभोक्ताआंे के लिए के0वाई0सी0 की समय सीमा को एक माह और बढ़ाने के साथ-साथ इस प्रक्रिय को सरल और उपभोक्ता मित्र बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पिछले एक माह में प्रमुख भारतीय त्यौहारों के कारण उपभोक्ताओं में अत्यधिक व्यवस्था के साथ ही गैस एजेन्सियों में भीड़-भाड़ ज्यादा होने  के कारण लोग निर्धारित की गयी समय सीा में के0वाई0सी0 की प्रक्रिया को पूरी नही करा पाये है।
उन्होंने कहा कि अकेले राजधानी में अभी लगभग 30-40 प्रतिशत उपभोक्ता के0वाई0सी0 की प्रक्रिया को पूरी नही कराय पाये है। पेट्रोलियम मंत्री भारत सरकार को भेजे पत्र में उन्होंने उपभोक्ताओं की परेशानियों को दृष्टिगत रखते हुए के0वाई0सी0 की समय सीमा सभी जगहों पर एक माह की लिए और आगे बढ़ाने के साथ-साथ प्रक्रिया को सरल पारदर्शी एवं उपभोक्ता मिद बनाने की मांग है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नव निर्वाचित प्रदेश मंत्री मिथिलेश त्रिपाठी का लविवि में जोरदार स्वागत

Posted on 01 December 2012 by admin

abvpअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के झांसी में सम्पन्न हुए 52 वाँ प्रान्तीय अधिवेशन  में मिथिलेश त्रिपाठी को प्रदेश मंत्री बनाए जाने वा उनके प्रथम लखनऊ विश्वविद्यालय  आगमन पर विश्वविद्यालय इकाई  ने वरिष्ठ नेता आलोक शुक्ला ‘सोनू’ के नेतृत्व में भाऊराव देवरस गेट पर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद नवनिर्वाचित प्रदेश मंत्री  ने विश्वविद्यालय में स्थापित विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती तथा युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। स्वागत के बाद उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अखिल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा से छात्र/छात्राओं की समस्याओं के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि आज छात्रों ने हमारे ऊपर जो विश्वास किया है एवं सम्मान दिया है उस विश्वास को मैं हमेशा कायम रखने एवं छात्र समस्याओं के लिए संघर्ष करने विश्वास दिलाया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द की 150 वीं वर्षगांठ पूरे होने पर विद्यार्थी परिषद द्वारा पूरे देश भर में स्वामी जी के विचारों को पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जायेगा।
अधिवेशन में डा. अनूप सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष, रमन सिंह व नम्रता यादव को प्रदेश सहमंत्री बनाया गया है। लखनऊ से जितेन्द्र कुमार, गौरव सिंह, सिद्धार्थ प्रताप सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तथा राजकुमार यादव को प्रदेश कार्यालय प्रमुख बनाया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को गुणवत्ता परक पुष्टाहार दिया जायें: सीडीओ

Posted on 01 December 2012 by admin

hardoi-cdoआज विकास भवन के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित सीडीपीओ एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुये मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार द्विवेदी ने कहा कि सभी सीडीपीओ एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्री केन्द्रों पर आने वाली गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को गुणवत्ता परक पुष्टाहार दिया जायें। उन्होनें कहा कि आंगनवाड़ी केन्द्रो पर आने वाली महिलाआंे एवं बच्चों का नियमित टीकाकरण करायें तथा टाट-पट्टी पर आने वाली महिलाआंें एवं बच्चों का नियमित टीकाकरण करायें तथा टाट-पट्टी आदि की व्यवस्था सुदृढ़ रखें। उन्होनें कहा कि गाॅव की सीडीपीओ एवं साहिकाओं को गाॅव की गर्भवती महिलाओं एवं बच्चो को चिन्हित करना चाहिये और प्रतिदिन उनकी उपस्थिति वितरित होने वाले पुष्टाहार का विवरण नोट करना चाहिये ताकि किसी अधिकारी के भ्रमण के दौरान वह अपनी स्थिति स्पष्ट कर सकें। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम      अधिकारी प्रकाश चैरसिया ने सीडीपाीओ को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि चयनित लोहिया गाॅवो में शासन की योजना के तहत लाभार्थियों को लाभ दिया जायेगा। बैठक मे सभी सीडीपीओं आदि मौजूद थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कृषि विवधीकरण योजनाओं व कार्यो के क्रियान्वयन में लाये तेजी: सीडीओं

Posted on 01 December 2012 by admin

hardoi-cdoआज विकास भवन के सभागार मे आयोजित कृषि विवधीकरण योजना के अन्र्तगत विभिन्न विभागों को डाप्स विभाग द्वारा दी गयी धनराशि एवं उसके द्वारा करायें कार्यो की समीक्षा करते हुये मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार द्विवेदी ने उपस्थिति कृषि, उघान, फल संरक्षण, पशु, डेरी एवं मत्स्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि जो धनराशि उन्हें कृषि विवधीकरण योजना के अन्र्तगत डाप्स विभाग द्वारा दी गयी है उसका कार्याे मे खर्च करने का विवरण बिल बाउचर सहित डाप्स विभाग को उपलब्ध करायें।
बैठक में डाप्स के सचिव जितेन्द्र सिंह ने बताया कि कृषि विभाग को बीज आदि के लिये लगभग आठ लाख रू0 की धनराशि इस योजना के अन्र्तगत दी गयी थी। जिसमें से कृषि विभाग द्वारा 4 लाख 41 हजार रू0 व्यय के बिल आदि प्रस्तुत कर दिये है। तथा उघान विभाग को 23 लाख रू0 दिया गया था जिसमें विभाग द्वारा मात्र क्रंेसिग का कार्य कराया गया है तथा शेष धनराशि खर्च नही हुई है। इस पर सहायक उघान अधिकारी ने बताया कि बीज आदि के रेट निर्धारित न होने के कारण योजना की धनराशि खर्च नही की जा सकी है। फल संरक्षण विभाग के सबन्ध में सचिव ने बताया कि विभाग द्वारा प्रशिक्षण के माध्यम से योजना को क्रियान्वियत किया जा रहा है। श्री सिंह ने बताया कि डेरी एवं मत्स्य विभाग द्वारा धनराशि से कार्य पूर्ण कर लिया गया है परन्तु अभी तक बिल आदि नही प्रस्तुत किये गये है। तथा पशु विभाग द्वारा भी धनराशि खर्च नही की गयी है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने धनराशि का व्यय न कर पाने वाले अधिकरियों से कहा कि कृषि विवधीकरण योजना में उन्हें जो धनराशि मिली थी और जो शेष रह गयी है उसको भी तत्काल कार्य योजनाओं पर खर्च करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

December 2012
M T W T F S S
« Nov   Jan »
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in