Archive | November 8th, 2012

जनता जानती है कांग्रेस से कौन मिला है

Posted on 08 November 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने सपा के बयान को झूठा करार देते  हुए कहा कि उसको भाजपा के बारे में बोलने से पहले अपने गिरेबान में झाकना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई ने जारी बयान में कहा कि जनता जानती है कांग्रेस से कौन मिला है। प्रदेश अध्यक्ष ने सपा से पूछा कि वह बताये केन्द्र सरकार को सपा का समर्थन है या भाजपा का।  सपा का यह कहना कि भाजपा पूँजीपतियों की खुली समर्थक है तो सपा बताये कि उद्योगपति अनिल अम्बानी को राज्यसभा में किसने भेजा था सपा या भाजपा ने।
डा0 बाजपेई ने कहा कि जिसका घर खुद कांच का होता है उसको तो कम से कम  दूसरों पर पत्थर नही फेकना चाहिए। सपा के पूर्व महासचिव अमर सिंह जो स्वंय एक उद्योगपति है उसको राज्यसभा किसने भेजा था। प्रदेश की चीनी मिलों को कौडियों के भाव खरीदने वाले पोण्टी चड्ढा को सपा जेल में डालने से क्यों भाग रही है। पूर्व सपा सरकार ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में किसानों की बेशकिमती जमीन रिलायंस समूह को कौडियों में क्यों दी थी। किसान आज भी अपनी बची हुई जमीन को बचाने तथा उचित मुआवजे के लिए क्यों संघर्षरत है। जनादेश का अपमान करना सपा-बसपा की आदत में शुमार हो गया है।
डा0 बाजपेई ने आगे पूछा कि सपा नेताओं के पास अकूत सम्पति कहां से आई है जिसका प्रमाण उन पर आय से अधिक की सम्पत्ति का मामला चल रहा है। कांग्रेस को समर्थन, सी0बी0आई0 से अपनी जांच को दबाए रखना नही तो और क्या है। भाजपा किसानों की सच्ची हमदर्द है। भाजपा ने किसानों को सस्ते दरों पर ऋण दिया है। फसल बीमा योजना भी भाजपा सरकार की ही देन है। भूमि अधिग्रहण कानून पर भाजपा ने ही केन्द्र सरकार को समय-समय पर घेरा है। डा0 बाजपेई ने कहा कि जहां भी भाजपा सरकारे है वहां के किसान खुशहाल है। किसानों के हितो की लड़ाई भाजपा हमेशा लड़ती रहेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मजदूरी की न्यूनतम दरें निर्धारित एवं पुनरीक्षित की गयी

Posted on 08 November 2012 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कृषि में नियोजित कर्मचारियों की मजदूरी की न्यूनतम दरें निर्धारित एवं पुनरीक्षित की गयी हैं।
यह जानकारी प्रमुख सचिव श्रम, श्री शैलेश कृष्ण ने दी है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में कृषि नियोजन के संबंध में मजदूरी की न्यूनतम दरें जनवरी 2009 से जून 2009 के कृषि श्रमिकों के अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के औसत आधार पर सम्पूर्ण प्रदेश में 125 रूपये प्रतिदिन अथवा 3250 रूपये प्रतिमाह निर्धारित की गयी हैं।
शैलेश कृष्ण ने बताया कि भूमि को जोतना और बोना किसी कृषि वस्तु का उत्पादन, उसकी खेती, उसे उगाना और काटना, कृषि उपज को मण्डी के लिये तैयार करना और भण्डार या मण्डी में देना या मण्डी तक परिवहन के लिये पहुॅचाने का कार्य और सभी आकार के फार्मों में जिनमें म्यूनिसिपिल या केन्टूनमेंट की सीमाओं के छः किलोमीटर के स्थित फार्म भी सम्मिलित हैं, में मशरूम की खेती सहित कार्य के आनुषांगिक रूप में या उसके साथ-साथ की जाने वाली समस्त क्रियाओं में कार्यरत कर्मचारियों को इस दर पर मजदूरी दी जायेगी। उन्होंने बताया कि वन संबंधी या काष्ठ उपकरण संबंधी क्रिया, दुग्ध उद्योग, पशुपालन, मधुमक्खी पालन, कुक्कुट पालन और उनकी आनुषांगिक क्रियाओं में लगे कर्मचारी भी इससे लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है।
प्रमुख सचिव ने बताया कि न्यूनतम मजदूरी का भुगतान नगद या कर्मचारी की सहमति से, जिसमें अंशतः नगद या अंशतः जिन्स में इस प्रकार किया जा सकता है कि मजदूरी का कुल मूल्य किसी भी दशा में विहित न्यूनतम मजदूरी से कम न हो। उन्होंने बताया कि किशोरों और बालकों को देय मजदूरी की न्यूनतम कालानुपाती दरें किसी वयस्क कर्मचारी को अनुमन्य कालानुपाती दर से कम न होंगी।
शैलेश कृष्ण ने बताया कि किसी भी रूप में मजदूरी की दरें किसी कर्मचारी के हित के प्रतिकूल लागू न होंगी अर्थात् यदि इस अधिसूचना के अधीन विहित दरों से अधिक मजदूरी की दरों का भुगतान किया जा रहा है, तो उसका भुगतान किया जाता रहेगा और उन्हें इस अधिसूचना के अधीन विहित मजदूरी की न्यूनतम दर समझा जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

7247 मेगावाट विद्युत की आपूर्ति

Posted on 08 November 2012 by admin

उत्तर प्रदेश में आज दिन में पावर कारपोरेशन द्वारा 7247 मेगावाट विद्युत की आपूर्ति की जा रही है।
आज दिन में 2ः00 बजे राज्य विद्युत उत्पादन निगम के विद्युत गृहों से 2252 मेगावाट विद्युत का उत्पादन हो रहा था, जिसमें ओबरा से 324 मेगावाट, अनपरा से 1039 मेगावाट, पनकी से 112 मेगावाट,. हरदुआगंज से 162 तथा पारीछा से 615 मेगावाट विद्युत का उत्पादन हो रहा था। इसके अलावा 359 मेगावाट जलीय विद्युत का उत्पादन हो रहा था।
पावर कारपोरेशन द्वारा केन्द्रीय क्षेत्र से 2919  मेगावाट विद्युत आयात की जा रही थी। इसके अलावा को-जनरेशन से 70 मेगावाट, रोजा से 1094 मेगावाट, बजाज इनर्जी से 203 मेगावाट तथा लैन्को 350 मेगावाट विद्युत आयात की जा रही थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

त्रिनिदाद एण्ड टोबैगो के योजना, विकास एवं आर्थिक मामलों के मंत्री श्री भोऐन्द्र दत्त तिवारी का स्वागत किया गया

Posted on 08 November 2012 by admin

bhoyendra-dutt-tiwari-with-up-cm-akhilesh-yadavविधान सभा के सेण्ट्रल हाॅल में विधान सभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय द्वारा रिपब्लिकन आॅफ त्रिनिदाद एण्ड टोबैगो के योजना, विकास एवं आर्थिक मामलों के मंत्री श्री भोऐन्द्र दत्त तिवारी का स्वागत किया गया। उक्त अवसर पर श्री तिवारी ने भारत को विश्व की सबसे बड़ी ताकत बनने की क्षमता वाला देश बताया तथा कहा कि हमारे पूर्वज भारत से त्रिनिदाद गये और वहां पर अपने संघर्ष एवं परिश्रम से अच्छा मुकाम हासिल किया है तथा उस देश को भी गुलामी से मुक्ति दिलायी है। हम लोगों का भारत के लोगों से बड़ा लगाव है, क्योंकि भारत ही मेरा मूल देश एवं राज्य उत्तर प्रदेश है। स्वागत समारोह में विधान सभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद ने कहा कि श्री तिवारी एक कुशल शिक्षाविद एवं राजनीतिज्ञ हैं। विदेश में भारत वंशियों ने जाकर अपनी मेहनत एवं लगन से सम्बन्धित देश को मजबूत किया एवं उनके साथ भारत की संस्कृति भी वहां गयी जो वहां भी भारतीय परम्परा सभी जगह देखने को मिलती है। श्री तिवारी के साथ त्रिनिदाद के भारत में उच्चायुक्त श्री चन्द्र नाथ सिंह का भी स्वागत किया गया।
उक्त अवसर पर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्री अहमद हसन, खादी ग्रामोद्योग मंत्री श्री राजाराम पाण्डेय, नेता विरोधी दल श्री स्वामी प्रसाद मौर्य, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी, प्रदीप माथुर के अलावा अनेक विधायक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रमुख सचिव विधान सभा श्री प्रदीप कुमार दुबे द्वारा किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

औचक निरीक्षण करने हेतु टीम गठित की

Posted on 08 November 2012 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में सफाई व्यवस्था, पेयजलापूर्ति, सीवर लाइन की सफाई व नाले-नालियों की सफाई सुनिश्चित करने तथा अतिक्रमण/अनाधिकृत निर्माण को हटाये जाने के सम्बन्ध में औचक निरीक्षण करने हेतु एक टीम गठित की है।
प्रमुख सचिव नगर निकाय प्रवीर कुमार द्वारा इस संबंध में समस्त मण्डलायुक्तों जिलाधिकारियों, प्रबंध निदेशक, जल निगम तथा समस्त प्रबंध निदेशक जल संस्थान को भेजे गये एक परिपत्र में कहा है कि शासन द्वारा गठित टीम में विशेष सचिव, नगर विकास विभाग, निदेशक, उ0प्र0 स्थानीय निकाय, संबंधित जिले के जिलाधिकारी द्वारा नामित अपर जिलाधिकारी स्तर का अधिकारी तथा संबंधित जिले के जल निगम के अधिशासी अभियन्ता शामिल होंगे।
उल्लेखनीय है कि नागर निकायों में पेयजलापूर्ति, संक्रामक रोगों की रोकथाम करने, समुचित सफाई व्यवस्था, नाले-नालियों एवं सीवर लाइन की सफाई व्यवस्था, सुनिश्चित करने हेतु शासन द्वारा समय-समय पर जिलाधिकरयों/मण्डलायुक्तों/नगर आयुक्तों को दिशा निर्देश दिये गये हैं। परन्तु शासन के संज्ञान में आया है कि जन मानस को इन मूलभूत नागरिक सुविधायें उपलब्ध कराने के संबंध में जारी किये गये इन दिशा-निर्देशों के अनुसार अपेक्षित प्रगति नहीं हो रही है, जिससे सामान्य जन को हो रही असुविधा के अतिरिक्त उनमें असंतोष व्याप्त है। गठित टीम औचक निरीक्षण कर जन सुविधाओं को लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप बनाये रखना सुनिश्चित करेगी। औचक निरीक्षण में पायी गयी कमी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ दण्डात्मक कार्रवाई करने की संस्तुति टीम द्वारा शासन/निदेशक, स्थानीय निकाय को प्रस्तुत की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

210.80 लाख कुन्तल बीजषोधन का लक्ष्य रखा गया है

Posted on 08 November 2012 by admin

उत्तर प्रदेष में रबी की प्रमुख फसलों में शत-प्रतिषत बीजषोधन कराने हेतु 210.80 लाख कुन्तल बीजषोधन का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से 17.54 लाख कुन्तल बीज कृषि विभाग के माध्यम से तथा 53.56 लाख कुन्तल बीज अन्य संस्थाओं द्वारा शोधित कराने का लक्ष्य है। शेष 139.71 लाख कुन्तल बीजषोधन हेतु गत 16 अक्टूबर से अभियान संचालित किया जा रहा है, जो आगामी 15 नवम्बर तक जारी रहेगा।
कृषि निदेषक डी0 एम0 सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेष में फसलों को प्रति वर्ष कुल क्षति की 26 प्रतिषत क्षति रोगों द्वारा होती है। रोगों से होने वाली क्षति कभी-कभी महामारी का रूप भी ले लेती है और इनके प्रकोप से शत-प्रतिषत तक फसल नष्ट होने की संभावना बनी रहती हैं। अतः बुवाई से पूर्व सभी फसलों में बीजषोधन का कार्य शत-प्रतिषत कराया जाना नितान्त आवष्यक है। बीजषोधन का मुख्य उद्देष्य बीज जनित तथा भूमि जनित रोगों को रसायनों एवं बायोपेस्टीसाइड्स के माध्यम से नष्ट करना होता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विज्ञान प्रदर्षनी ट्रेन

Posted on 08 November 2012 by admin

जैव विविधता बोर्ड पर आधारित नवीनतम विज्ञान प्रदर्षनी ट्रेन ‘‘साइंस एक्सप्रेस वायोडायवसिटी स्पेषल का आज चारबाग रेलवे स्टेषन पर श्री वी0 एन0 गर्ग प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण उत्तर प्रदेष द्वारा स्वागत करते हुए फीता काटकर दर्षनार्थियों के लिए खोला गया। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्षनी का मुख्य उद्देष्य समाज के विभिन्न वर्गों में विषेष रूप से विद्यार्थियों में भारत की जैव विविधता, जलवायु परिवर्तन तथा संबंधित विषयों के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना है।
साइंस एक्सप्रेस ट्रेन में एस0 इ0 वी0 एस0 के 16 डिब्बों में से 8 डिब्बे पर्यावरण एवं वन मंत्रलाय द्वारा समर्थित है जो कि भारत के विभिन्न जैव भौगोलिक क्षेत्र जैसे कि ट्रांस-हिमालय तथा हिमालय, गंगा का मैदानी क्षेत्र, उत्तर पूर्वी भारत रेगिस्तान तथा अर्धषुष्क क्षेत्र, पष्चिमी घाट, डेक्कन प्रायदीप समुद्री तट और दीपों में फैली हुई अपार जैव विविधता को दर्षाते है। इन डिब्बों में जैव विविधता का विस्तार गम्भीर रूप से लुप्तप्राय प्रजातियों, जैव विविधता हाटस्पाट कृषि एवं पषुपालन, जैव विविधता तथा आजीविका, जैव संस्कृति, भय/चुनौतियां, संरक्षण उपाय, सफलता की कहानियां/अनुभव/विभिन्न कहानियां है। एक डिब्बे में जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता तथा फल पर आधारित प्रदर्षनी है।

विद्यार्थियों के लिए एक डिब्बे में प्रयोगों तथा गतिविधियों के द्वारा जैव विविधता जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण, विज्ञान एवं गणित के प्रत्ययों को मनोहर तरीके से समझने में मदद मिलेगी। प्रर्दषनी में प्रवेष हेतु कोई शुल्क नहीं देना होगा। यह प्रर्दषनी दिनांक 7 नवम्बर 2012 से 10 नवम्बर 2012 तक प्रातः 10ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक खुली रहेगी।
प्रदर्षनी के उद्घाटन अवसर पर सचिव वन श्री पवन कुमार, श्री जे0 एस0 अस्थाना प्रमुख वन संरक्षक, डा0 अष्विनी कुमार प्रमुख वन संरक्षक अनुसंधान व प्रषिक्षण, श्री रूपक डे प्रमुख वन संरक्षक सहित वन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

टोरेन्ट के विरूद्ध मण्डलायुक्त की बैठक अब 17 नवम्बर को

Posted on 08 November 2012 by admin

टोरेन्ट पावर लिमिटेड के आगरा के विरूद्ध शिकायतों की सुनवाई के लिए मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में 8 नवम्बर, 2012 को प्रस्तावित बैठक स्थगित कर दी गयी है अब यह बैठक 17 नवम्बर, 2012 को दोपहर 03ः00 बजे मण्डलायुक्त के सभाकक्ष में आहूत होगी।
यह जानकारी अपर आयुक्त श्री मुकेश चंद्रा ने दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

November 2012
M T W T F S S
« Oct   Dec »
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
2627282930  
-->









 Type in