Categorized | लखनऊ.

जनता जानती है कांग्रेस से कौन मिला है

Posted on 08 November 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने सपा के बयान को झूठा करार देते  हुए कहा कि उसको भाजपा के बारे में बोलने से पहले अपने गिरेबान में झाकना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई ने जारी बयान में कहा कि जनता जानती है कांग्रेस से कौन मिला है। प्रदेश अध्यक्ष ने सपा से पूछा कि वह बताये केन्द्र सरकार को सपा का समर्थन है या भाजपा का।  सपा का यह कहना कि भाजपा पूँजीपतियों की खुली समर्थक है तो सपा बताये कि उद्योगपति अनिल अम्बानी को राज्यसभा में किसने भेजा था सपा या भाजपा ने।
डा0 बाजपेई ने कहा कि जिसका घर खुद कांच का होता है उसको तो कम से कम  दूसरों पर पत्थर नही फेकना चाहिए। सपा के पूर्व महासचिव अमर सिंह जो स्वंय एक उद्योगपति है उसको राज्यसभा किसने भेजा था। प्रदेश की चीनी मिलों को कौडियों के भाव खरीदने वाले पोण्टी चड्ढा को सपा जेल में डालने से क्यों भाग रही है। पूर्व सपा सरकार ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में किसानों की बेशकिमती जमीन रिलायंस समूह को कौडियों में क्यों दी थी। किसान आज भी अपनी बची हुई जमीन को बचाने तथा उचित मुआवजे के लिए क्यों संघर्षरत है। जनादेश का अपमान करना सपा-बसपा की आदत में शुमार हो गया है।
डा0 बाजपेई ने आगे पूछा कि सपा नेताओं के पास अकूत सम्पति कहां से आई है जिसका प्रमाण उन पर आय से अधिक की सम्पत्ति का मामला चल रहा है। कांग्रेस को समर्थन, सी0बी0आई0 से अपनी जांच को दबाए रखना नही तो और क्या है। भाजपा किसानों की सच्ची हमदर्द है। भाजपा ने किसानों को सस्ते दरों पर ऋण दिया है। फसल बीमा योजना भी भाजपा सरकार की ही देन है। भूमि अधिग्रहण कानून पर भाजपा ने ही केन्द्र सरकार को समय-समय पर घेरा है। डा0 बाजपेई ने कहा कि जहां भी भाजपा सरकारे है वहां के किसान खुशहाल है। किसानों के हितो की लड़ाई भाजपा हमेशा लड़ती रहेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in