Archive | July, 2012

प्रदेश पदाधिकारियों एवं सहकारिता से जुड़े हुए प्रमुख कांग्रेसजनों की बैठक

Posted on 27 July 2012 by admin

उ0प्र0 कंाग्रेस सहकारिता प्रकेाष्ठ के सभी प्रदेश पदाधिकारियों एवं सहकारिता से जुड़े हुए प्रमुख कांग्रेसजनों की एक आवश्यक बैठक आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रकोष्ठ के चेयरमैन-पूर्व मंत्री श्री बच्चा पाठक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी जी मौजूद रहीं।
बैठक को सम्बोधित करते हुए उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि प्रारम्भिक समितियों को पुनर्जीवित करने के लिए जो समितियों के विकास के लिए केन्द्र सरकार से जो धन मिला है, जब तक समितियों पुनर्जीवित न हो जाय, तब तक सहकारिता के चुनाव को स्थगित किया जाय। उन्होने कहा कि इसके लिए शीघ्र ही कांग्रेस का एक सहकारी आन्देालन से जुड़े प्रमुख कंाग्रेसजनों का एक प्रतिनिधिमंडल उ0प्र0 के मुख्यमंत्री एवं सहकारिता मंत्री से मिलेगा। उन्होने कहा कि प्रारम्भिक समितियों के चुनाव के लिए पूरी मजबूती  से कंाग्रेसजनों को तैयार रहना है। डाॅ0 जोशी ने जिला/शहर कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्षों को सहकारी आन्दोलन से जुड़े हुए लोगों की शीघ्र ही बैठक बुलाकर संगठित करने हेतु निर्देशित किया है।
डाॅ0 जोशी ने कहा कि सहकारिता के चुनाव को कंाग्रेस पार्टी पूरी मजबूती से लड़ेगी। उन्होने कहा कि प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश भर के सहकारिता से जुड़े लोगों की बैठक बुलाई जायेगी। उन्होने कहा कि सहकारिता चुनाव में गड़बड़ी होने पर अधिवक्ता सेल का गठन किया जायेगा तथा अधिवक्ताओं को गड़बड़ी दूर कराने हेतु जिम्मेदारी सौंपी जायेगी।
बैठक में मुख्य रूप से उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष-पूर्व मंत्री श्री रणजीत सिंह जूदेव, प्रदेश कंाग्रेस के महामंत्री-प्रभारी प्रशासन श्री प्रदीप श्रीवास्तव, श्री पुरूषोत्तम नारायण सिंह, श्री राजनारायण सिंह, श्री राजेन्द्र सिंह, श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, श्री राजधारी, श्री इन्द्रजीत यादव, श्री सुरेन्द्र राय, श्री वीरेन्द्र सिन्हा, श्री नवनीत कुमार मिश्र, श्री वीर प्रताप सिंह, श्री अशोक श्रीवास्तव, श्री रामसागर उपाध्याय, श्री अतीक अंसारी, श्री सत्यनारायण अग्रवाल, श्री विश्वनाथ पाण्डेय आदि सैंकड़ों सहकारिता से जुड़े प्रमुख कांग्रेसजन मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विधिक साक्षरता शिविर में घरेलू हिंसा से बचाव अधिनियम पर चर्चा

Posted on 27 July 2012 by admin

समाज में पुरूष व महिला के घटते अनुपात पर चिंता

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा शिविरो के आयोजन के क्रम में श्रीमती किशन देवी इण्टर कालेज, ट्रान्स यमुना कालोनी, आगरा में 01.00 बजे अपरान्ह से बालिका शिशु की सुरक्षा एवं बचाव विषय पर एक विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का संचालन प्रधानाध्यापक, श्रीमती किशन देवी इण्टर कालेज, आगरा के द्वारा किया गया और कालेज के प्रबन्धक बसन्त लाल प्रधान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस शिविर के मध्य विधिक सहायता से संबंधित प्रचार पत्रों का वितरण किया गया। इस शिविर में उक्त के अतिरिक्त लक्ष्मीचंद बंसल, मीडियेटर, श्रीमती मीना कुमारी, रिटेनर, श्रीमती ऊषा सक्सेना, कालेज के अध्यापक, अध्यापिकायें विद्यार्थीगण आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर बालिका शिशु की सुरक्षा एवं बचाव के संबंध में बोलते हुये लक्ष्मीचंद बंसल ने बताया  कि समाज में पुरूष और स्त्री का अनुपात घट रहा है जिससे समाज में असमानता के कारण हिंसा अधिक हो रही है। उक्त अनुपात में संतुलन लाना आवश्यक हैं। उन्होने इस कार्यक्रम के माध्यम से अपील की बालिका शिशु को बचाया जाये और उनको भी जन्म लेने दिया जाये।
इस सम्बन्ध में श्रीमती मीना कुमारी, रिटेनर ने कहा  कि वर्तमान में यदि डाक्टर समाज में मादा भ्रूण परीक्षण को संतुलित कर दे तो समाज में  स्त्री पुरूष का अनुपात सुधर सकता हैै। प्रत्येक स्त्री  को भी समाज में समानता का अधिकार है। अतः उसे सुरक्षा की आवश्यकता है और इस सम्बन्ध में समय-समय पर सरकार द्वारा कानून भी बनाये गये है जिनमें मादा भ्रूण परीक्षण पर रोक सम्बन्धित कानून भी है जिसका उचित रीति से पालन किये जाने पर मादा भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाया जा सकता है।
इस शिविर में घरेलू हिंसा से बचाव अधिनियम पर जानकारी दी गई एवं ऐसे मामले मध्यस्थता केन्द्र के द्वारा सुलह समझौता के आधार पर निस्तारित किये जाने की जानकारी दी। महिलाओं एवं बच्चों के गुजाराभत्ता विषय पर विधिक जानकारी दी। ंिशविर के अंत में उक्त कालेज के प्रबन्धक बसन्त लाल प्रधान के द्वारा उपस्थित समस्त को धन्यवाद ज्ञापित कर शिविर का समापन किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी ने विधिक साक्षरता जागरूकता शिविरों में प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

राष्ट्रीय लोकदल ने प्रतिमा को तोड़े जाने की घटना की निंदा की

Posted on 27 July 2012 by admin

राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव व प्रवक्ता अनिल दुबे ने आज लखनऊ के अम्बेडकर पार्क में पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिमा को तोड़े जाने की घटना की निंदा करते हुये कहा कि लोेकतंत्र मंें इस तरह की घटनाओं का कोई स्थान नहीं है।
उन्होंने घटना के दोषी लोगो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जनता दल (यूनाइटेड) ने मूर्ति को अराजकतत्वों द्वारा तोड़े जाने की घोर निन्दा की

Posted on 27 July 2012 by admin

बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की मूर्ति को अराजकतत्वों द्वारा तोड़े जाने की घटना का जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेष अध्यक्ष मा0 सुरेष निरंजन भइया जी ने घोर निन्दा की है और कहा है कि यह प्रदेष में अमन चैन बिगाड़ने का घिनौना कृत्य है । इस घटना से प्रदेष में कानून ब्यवस्था बिगड़ने न पाए इस पर सरकार को नजर रखना चाहिए और उन्होंने इस समय प्रदेष वासियों से शान्ति बनाए रखने की अपील की है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

परिचालनों पर अधिक ध्यान देने का फैसला

Posted on 25 July 2012 by admin

यूनिनाॅर प्रबंधन ने उत्तर प्रदेष पूर्व तथा आठ अन्य सर्वश्रेश्ठ प्रदर्षन कर रहे सर्कलों - उत्तर प्रदेष पष्चिम, बिहार एवं झारखंड, कोलकाता, पष्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेष, महाराश्ट्र एवं गोवा, मुंबई तथा गुजरात में अपने परिचालनों पर अधिक ध्यान देने का फैसला किया है।
इसके साथ ही चार सर्कलों - तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक तथा उड़ीसा में कंपनी के परिचालनों को घटाने की भी योजना है। कंपनी ने स्पैक्ट्रम नीलामी प्रक्रिया तथा उसके आबंटन आदि के मामले में जारी अनिष्चितता के मद्देनज़र यह कदम उठाया है।
सिग्वे ब्रैके, प्रबंध निदेषक, यूनिनाॅर ने कंपनी के इस फैसले के बारे में कहा, ’’लाॅन्च के बाद से ही यूनिनाॅर ने उत्तर प्रदेष पूर्व में 5 दिग्गज जीएसएम आॅपरेटरों में अपना स्थान बनाए रखा है। यह हमारे लिए कामयाब सर्कलों में से है और हम आगे भी यहां निवेष तथा परिचालनों में विस्तार जारी रखेंगे। हमारी योजना नीलामी संबंधी नियमों के तहत्, उत्तर प्रदेष पूर्व समेत नौ सर्कलों में अपनी मौजूदगी को और मजबूती देने की है। हम इन नौ सर्कलों में अधिक आक्रामक लक्ष्यों को साकार करने के लिए धनराषि, संसाधनों आदि पर ध्यान जमाने के साथ-साथ अपने प्रयासों में भी तेजी लाएंगे।‘‘
उत्तर प्रदेष पूर्व तथा आठ अन्य सर्कलों में यूनिनाॅर अपने वितरण में विस्तार करेगी और यूनिनाॅर के उत्पादों की बिक्री करने वाली दुकानों की संख्या भी बढ़ाएगी। इन क्षेत्रों मंे अतिरिक्त साइटें लगाकर नेटवर्क कवरेज भी बेहतर करने की योजना है।
परिचालनों को मजबूत बनाने की यह पहल कंपनी को वित्तीय तथा परिचालनगत दृश्टि से अधिक मजबूत बनाएगी और वे नीलामी प्रक्रिया में, नियमों का पूरा पालन करते हुए, अधिक मुस्तैदी के साथ भाग ले सकेंगे।
ब्रैके ने कहा, ’’मौजूदा हालात के मद्देनज़र, हमें इसके बाद अपने सर्कलों में और बड़े बदलावों को लाने की जरूरत नहीं महसूस होती। हम आगामी महीनों में इन नौ सर्कलों में अपने परिचालनों को मजबूत बनाने पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे। नियमों के तहत् अनुमति मिलने पर हम पूरी मुस्तैदी के साथ नीलामी प्रक्रिया में भाग लेंगे।‘‘

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी का विशेष सदस्यता अभियान

Posted on 25 July 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई के दिन पार्टी के विशेष सदस्यता अभियान को गाॅव-गली चलो के नाम से चलाने का निर्णय लिया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 26,27 व 28 को प्रदेश के 75 जनपदों में पार्टी एक साथ सदस्यता अभियान शुरू करेंगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता इस अवसर पर आम जन को केन्द्र सरकार के कश्मीर सम्बन्धि रवैये से भी अवगत कारायेगे जो देश विरोधी तथा हिन्दू विरोधी है। विशेष सदस्यता अभियान में प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही, ओमप्रकाश सिंह, डा0 रमापतिराम त्रिपाठी सहित पूर्व उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक व अन्य नेता भी भाग लेंगे।
इस अभियान मे शेष नारायण मिश्रा खीरी, राजेन्द्र तिवारी सीतापुर, पंकज सिंह हरदोई, संतोष सिंह उन्नाव, डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी लखनऊ जिला, लालजी टण्डन लखनऊ महानगर, विन्ध्यवासिनी कुमार तथा अमर सिंह रायबरेली, हृदयनारायण दीक्षित बाराबंकी, गोपाल टण्डन फैजाबाद, रमापति शास्त्री अम्बेडकरनगर, भिखारी सिंह बहराइच, मुकुट बिहारी वर्मा श्रावस्ती, श्रीमती अनुपमा जायसवाल बलरामपुर, डा0 महेन्द्र सिंह गोण्डा, लक्ष्मण सिंह सोनभद्र, डा0 समीर सिंह सिद्धार्थ नगर, विनोद राय बस्ती, श्रीराम चैहान सं0क0 नगर, संतराज यादव महराजगंज, विनय कटियार गोरखपुर जिला/महानगर, सूर्यप्रताप शाही तथा अष्टभुजा शुक्ला कुशीनगर, सूर्यप्रताप शाही व योगेन्द्र राय देवरिया, हरीश दूबे आजमगढ़, दयाशंकर सिंह मऊ, उपेन्द्र शुक्ला बलिया, राजेन्द्र सिंह चैहान फर्रूखाबाद, मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी कन्नौज, सुशील शाक्य इटावा, सुब्रत पाठक औरैया, राधेश्याम गुप्ता रमाबाई नगर, शिवप्रताप शुक्ला कानपुर महानगर/ग्रामीण, बालचन्द्र मिश्रा तथा नीलिमा कटियार जालौन, देवेन्द्र सिंह चैहान झांसी जिला/ महानगर, पुष्पेन्द्र चन्देल ललितपुर, कृष्णा पासवान हमीरपुर, सुबोध गुबरेले महोबा, हनुमान मिश्रा बांदा, साध्वी निरंजन ज्योति चित्रकूट, बाबूराम निषाद फतेहपुर, राकेश त्रिवेदी     छ.शा.न.(अमेठी), प्रभुनाथ चैहान तथा बुद्ध लाल विश्वकर्मा सुल्तानपुर, केशव मौर्या प्रतापगढ़, विभूति नारायण सिंह कौशाम्बी, विनोद पाण्डेय इलाहाबाद जिला/महानगर, डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जौनपुर, केदार नाथ सिंह गाजीपुर, शिवनाथ यादव चन्दौली, प्रभाशंकर पाण्डेय वाराणसी जिला, सत्यदेव सिंह वाराणसी महानगर, वीरेन्द्र सिंह मस्त तथा ओंकार केशरी सं0रवि0 नगर, जयप्रकाश चतुर्वेदी मिर्जापुर, श्रीमती प्रेम लता कटियार अलीगढ़ जिला/महानगर, शिवओंकार पचैरी महामाया नगर, डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी तथा पुरूषोत्तम खण्डेलवाल मथुरा, कलराज मिश्र आगरा जिला/महानगर, अशोक धवन फिरोजाबाद जिला/महानगर, रामप्रताप सिंह एटा, विपिन वर्मा ’डेविड’ मैनपुरी, रघुराज प्रताप सिंह बदायूॅ, नरेन्द्र सिंह बरेली जिला/महानगर, जे0पी0एस0 राठौर पीलीभीत, हरद्वार दुबे शाहजहांपुर, धर्मपाल सिंह काशीराम नगर, नरेश सिरोही रामपुर, ओमप्रकाश सिंह व राकेश कुमार सहारनपुर जिला/महानगर, अशोक कटारिया मुजफ्फरनगर, अश्वनी त्यागी प्रबुद्धनगर, अमित अग्रवाल बिजनौर, सूर्यप्रताप शाही मुरादाबाद जिला, श्रीमती कमलेश सैनी मुरादाबाद महानगर, रूप चैधरी भीमनगर, अशोक गोयल जे0पी0नगर, स्वतंत्रदेव सिंह मेरठ जिला/महानगर, श्रीमती लज्जारानी गर्ग  बागपत,        डा0 रमापतिराम त्रिपाठी गाजियाबाद जिला/महानगर, श्रीचन्द्र शर्मा पंचशीलनगर, वीरेन्द्र सिंह सिरोही गौ0बु0 नगर, भूपेन्द्र सिंह बुलंदशहर, मुख्तार अब्बास नकवी तथा विन्ध्यवासिनी कुमार नोएडा महानगर मे भाग लेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

दंगे को सरकार की विफलता करार दिया

Posted on 25 July 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने बरेली में मामूली बात पर हुए दंगे को सरकार की विफलता करार दिया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने जारी बयान  में कहा कि सरकार का ध्यान कानून व्यवस्था बनाए रखने की जगह धन की व्यवस्था करने पर लगा हुआ है। पूरे देश मे सावन के महिने में कावडिये श्रद्धा भक्ति के साथ कावड लेकर निकलते है। हर वर्ष यह त्योहार इसी परमपरागत तरीके से मनाया जाता है। सरकार को पहले से ही इसकी जानकारी होती है मार्ग परिवर्तन , यातायात व्यवस्था मे बदलाव , कावडियों की सुरक्षा आदि की जिम्मेदारी प्रशासन की होती है। बरेली में इसके पहले भी उपद्रवियों ने कावडि़यों पर हमला कर शहर को दंगे की आग मे झोका दिया था। दुख की बात है कि इस बार भी इतिहास दोहराया गया। धार्मिक यात्रा पर पथराव हुआ, प्रशासन उनकी सुरक्षा करने में नाकाम रहा। प्रदेश के मुख्यमंत्री जो स्वयं गृह विभाग भी अपने पास रखे है इस घटना पर उनका बयान न आना उनको कटघरे मे खड़ा करता है। मुख्यमंत्री जी विदेश यात्रा व दिल्ली यात्रा में व्यवस्थ रहते है अच्छा हो गृह विभाग को अपने पास से प्रदेश मे दिनो दिन बिगड़ रही कानून व्यवस्था को देखते हुए अलग कर अन्य मंत्री को दे दे। ताकि कानून व्यवस्था को पटरी पर लाया जा सके।
डा0 बाजपेयी ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह सरकार दंगो पर भी राजनीती करने से बाज नही आ रही है। सरकार का रवैया समदर्शी नही है। प्रतापगढ़ मे दलित बच्ची के साथ बलात्कार के बाद आगजनी पर मुआवजा तथा मकान देना वही मथुरा के कोशीकलां मे भेदभाव करना आदि इस सरकार के दोहरे रवैये को दर्शाते है। यह सरकार अन्तर विरोधो से घिरी है इसकी हनक-दमक इकबाल खत्म हो चुका है।
थानों मे थानेदार सिपाही ही रक्षक की जगह भक्षक बन कर माॅ-बहनों की इज्जत से खेल रहे है। डा0 बाजपेयी ने कहा कि देश में ऐसी शर्मनाक घटनाओं से प्रदेश का नाम बदनाम हो रहा है। भाजपा की मांग है कि सबकी सुरक्षा सबका सम्मान करने वाला कानून का राज प्रदेश मे स्थापित हो। अन्यथा दिना दिन बिगड रहे हालतो पर भाजपा चुप नही बैठेगी और बडे से बड़ा जन आन्दोलन सरकार के खिलाफ करने को मजबूर होना पडेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

वनस्पतियों के उच्च कोटि के बीजों का उत्पादन, क्लोनल पौध की तैयारी हेतु व्यय की स्वीकृति प्रदान की गई

Posted on 25 July 2012 by admin

वन विभाग के अन्तर्गत विभिन्न वनस्पतियों के उच्च कोटि के बीजों का उत्पादन, क्लोनल पौध की तैयारी हेतु, वृक्ष संवर्धन योजना (नाबार्ड पोषित) संचालित हो रही हैं। इसके लिए चालू वित्तीय वर्ष में 166.40 लाख के व्यय की स्वीकृति प्रदान की गई हैं।
प्राप्त सूचना के अनुसार वृक्ष संवर्धन योजना के अन्तर्गत प्रदेष के दस जनपदों में उच्च कोटि के बीजों का उत्पादन, पौध की तैयारी तथा भावी आवष्यकताओं के दृष्टिगत बिजौला बीज, क्लोनल बीज उद्यानों की स्थापना व रख-रखाव किया जायेगा। इससे वर्तमान एवं भविष्य में होने वाले वृक्षारोपण के लिए उच्च गुणवत्ता की रोपण सामग्री निर्वाध रूप से उपलब्ध हो सकेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सभी किसानों को आगामी 30 नवम्बर तक के्रडिट कार्ड उपलब्ध करायेगी

Posted on 25 July 2012 by admin

उत्तर प्रदेष के सभी गांवों के किसानों को अखिलेष सरकार ने नया साल शुरू होने से पहले ही एक तोहफा देने का फैसला लिया है। प्रदेष सरकार सभी किसानों को आगामी 30 नवम्बर तक के्रडिट कार्ड उपलब्ध करायेगी। फैसले की खास बात यह है कि ये क्रेडिट कार्ड पट्टे पर खेती करने वाले खेतिहर किसानों, सीमांत किसानों तथा मालिकाना हक से वंचित मगर कांटैªक्ट फार्मिंग में लगे किसानों को भी मिलेंगे। इससे सभी पात्र किसानों को बिना झंझट के फसली ऋण आसानी से मिल सकेगा।
प्रदेष के कृषि उत्पादन आयुक्त श्री आलोक रंजन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि स्वयं मुख्यमंत्री श्री अखिलेष यादव की पहल पर इस योजना को प्रदेष के सभी मण्डलायुक्त और सभी विभागों के प्रमुख सचिवों, कृषि उत्पादन से संबंधित विभागाध्यक्षों, गन्ना एवं चीनी उद्योग के अधिकारियों, वित्त, संस्थागत वित्त, बैंकिंग एवं बीमा से जुड़े विभागों के स्तर पर संचालित कराया जायेगा। आगामी 31 अगस्त तक उन पात्र किसानों के फार्मों को अभियान चलाकर बैंकों में जमा कराया जायेगा जिनको पहले के सर्वेक्षणों में शामिल नहीं किया गया है। इसके बाद अपात्र किसानों का सरकार पुनः सर्वेक्षण करायेगी और पात्र समझे गये किसानों के फार्म 31 अक्टूबर तक जमा करायेगी। इस तरह हर एक किसान को तीन मौके पात्रता सूची में नाम शामिल कराने को मिलेंगे। इस तरह तैयार पात्र किसानों की सूची के सभी किसानों को हर जिले में जिलाधिकारी कैंप लगवाकर के्रडिट कार्ड बंटवायेंगे
श्री आलोक रंजन ने बताया कि पट्टे पर खेती करने वाले किसानों को भी आसानी से फसली ऋण दिलाने के लिए संयुक्त देयता समूह बनाने का फैसला सरकार ने लिया है। ये समूह 4 से 10 किसानों के होंगें, जिनको एक दूसरे का गारंटर माना जायेगा और नाबार्ड के मार्गदर्षी नियमों के अंतर्गत व्यवस्था में फसली ऋण दिलाने के लिए के्रडिट कार्ड दिये जायेंगे। इस कार्यवाही की समीक्षा प्रदेष के हर मण्डल में आयुक्त के स्तर पर संयुक्त कृषि निदेषक करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

साम्प्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए निबंध प्रतियोगितायें

Posted on 25 July 2012 by admin

उत्तर प्रदेष सरकार द्वारा समाज में राष्ट्रीय एकता व साम्प्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2012-13 में स्कूल एवं कालेज/विष्वविद्यालयों में निबंध प्रतियोगितायें सम्पन्न करायी जानी हैं। प्रतियोगितायें सम्पन्न कराने एवं विजेताओं के नाम घोषित कर पुरस्कार वितरण एवं अन्य खर्चों से संबंधित स्कूल एवं कालेज वांछित माॅंग विष्वविद्यालय वेबसाइट www.mha.nic.in में जारी दिषा निर्देषों के अन्तर्गत निर्धारित प्रारूप पर भरकर अपनी मांग आगामी 30 जुलाई तक उपलब्ध करा दें, ताकि वांछित धनाराषि की मांग 15 अक्टूबर तक भारत सरकार को भेजी जा सके।
यह जानकारी राष्ट्रीय एकीकरण विभाग के प्रमुख सचिव श्री नेतराम ने दी है। उन्होंने बताया कि उक्त प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए 26 जनवरी 2013 को पुरस्कार की धनराषि भारत सरकार द्वारा पुरस्कृत बच्चों में वितरित की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2012
M T W T F S S
« Jun   Aug »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in