Archive | February, 2012

प्रदेश के विकास के लिये सपा की सरकार बहुत जरूरी है: महासचिव नरेश अग्रवाल

Posted on 10 February 2012 by admin

photo-news-no-07हरदोई हरपालपुर मे सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद नरेश अग्रवाल जो डा0 अशोक बाजपेई के पक्ष मे माहौल बनाने हेतु एक गोष्ठी मे कहा हर तरफ खुशहाली लाने एवं विकास के लिये सभी लोग मिलकर सपा की सरकार बनाने का अनुरोध आम जनता से किया जिससे कि इस क्षेत्र मे सपा का परचम लहराये और इस क्षेत्र का विकास हो सके। यही पर डा0  अशोक बाजपेई ने कहा कि सभी का सहयोग क्षेत्र को आदर्श क्षेत्र बनाने पिहानी की भाति इसका विकास कराने की अपनी कोशिश को उन्होने लोगो को समझाया। उन्होने ये भी कहा कि बाढ़ प्रभावित इस क्षेत्र का विकास कराने के लिये मै अपनी पूरी ताकत लगा  दूॅगा। और फिर एक बार इस बात को दोहराया मै इस वचन से पीछे नही हटूॅगा। इस मौके पर सपा के जिला अध्यक्ष राजेश यादव, महेन्द्र सिह यादव रामतीर्थ मिश्र, अबन्तीकान्त बाजपेई आदि मौजूद रहें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

चुनाव के मध्य दिया गया ईनाम भी रिश्वत की श्रेणी मे माना जायेगां: चुनाव आयोग

Posted on 10 February 2012 by admin

हरदोई विधानसभा के चुनाव के दौरान यदि कोई ईनाम या पारितोषिक न लिया जाये न ही दिया जाये, यदि ऐसा हुओ तो वह अपराध माना जायेगा। दोनो पर कार्यवाही की जायेगी। ऐसा आदेश चुनाव आयोग द्वारा जिले की निर्वाचन अधिकारियो को चुनाव आयोग ने निर्देशित करते हुये कहा। निर्वाचन सम्बन्धी अधिकारियो के अनुसार इसका दोषी पाये जाने पर भारतीय दण्ड सघिता की धारा 171(ख) के तहत संज्ञेय अपराध का मुकदमा दायर किया जायेगा। तथा दूसरी धारा 171 (डी) मे रिश्वत का प्रावधान है। यानि दोनो लोगो को एक मे कैद या अर्थदण्ड या फिर दोनो हो सकते है। ऐसा मतदान के समय उपहार देना प्रेरित करना या लेना आरोपा सिद्व होने पर कार्यवाही की जा सकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सभी बीएलओ वोटर पर्ची पहुॅचाये, लापरवाही पर कार्यवाही होगी: जिलाधिकारी एम0के0एस0 सुन्दरम

Posted on 10 February 2012 by admin

photo-news-no-02आयोग के निर्देशो के अक्षरशः पालन करने मे जिलाधिकारी कही पर कोई भी गुन्जाइश नही छोडना चाहते, उन्होने सभी बीएलओ को निर्देशित करते हुये कहा कि वोटर पर्ची मतदाता पहचान पत्र बीएलओ के माध्यम से सभी को उपलब्ध कराने की व्यवस्था कर दी गई है। सभी विधानसभा मे मतदाता पहचान पत्र तथा वोटर पर्ची पहुचा दी गई इसलिये सम्बन्घित बीएलओ कोई लापरवाही करता है तो अक्ष्यम्य अपराध माना जायेगा। मतदाता के हाथो मे यथाशीघ्र पहुचाये। ऐसा न करने पर बीएलओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। सभी मतदाताओ से अपील करके कहा कि वे लोग अपने बीएलओ से मतदान पर्चिया और मतदाता पहचान पत्र प्राप्त कर लें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कांगे्रस के ही 40 वर्ष शासन करने के कारण उ0प्र0 और कमजोर हुआ है

Posted on 09 February 2012 by admin

nसोनभ्रद/लखनऊ 8 फरवरी 2012, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने आज सोनभद्र जनपद के ओबरा विधान सभा में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप उ0प्र0 में भाजपा के हाथों में सत्ता देकर रामराज्य की स्थापना करें। वर्तमान समय में किसान त्रस्त है। प्रदेश में सिंचाई के लिए पानी नहीं है। लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही है। सड़के चलने योग्य नहीं रही तथा अनेकों जगह पीने के पानी की भी समस्या बनी हुई है। कृषि के उपयोग में आने वाले उपकरण महंगे हैं तथा उन पर अधिक कर लगाया गया है जबकि विलासिता का प्रतीक लक्जरी कारें कम दर लोगों को उपलब्ध हैं।  समुचे प्रदेश बिजली की घोर किल्लत है।
श्री गडकरी ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि कांगे्रस के शासन में विकास संभव है जबकि कांगे्रस के ही 40 वर्ष शासन करने के कारण उ0प्र0 और कमजोर हुआ है। जबकि केन्द्र व प्रदेश में दोनों जगह कांगे्रस का ही शासन था तथा उ0प्र0 से ही कांगे्रस पं0 जवाहर लाल नेहरू, इन्दिरा गांधी, राजीव गांधी प्रधानमंत्री के रूप में थे। वर्तमान समय मंे सोनिया के नेतृत्व में सरकार चल रही है। उ0प्र0 की पावन भूमि धार्मिक है तथा उ0प्र0 शिक्षा और संस्कृतिक संदेश रहा है। ऐसी परिस्थिति में उ0प्र0 में ही सर्वाधिक गरीब क्यों हैं। उ0प्र0 में गरीबी व भूखमरी के लिए प्रदेश में सत्ता चला रहे नेताओं के अलावा आप स्वयं जिम्मेदार हैं। क्योंकि आपके द्वारा लिए गए गलत निर्णय के कारण ऐसे ही लोग सत्तासीन हो गए। उ0प्र0 विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों को परख कर वोट दें तथा वोट देने के लिए किसी भी लालच या बहकावे में न आवें।
श्री गडकरी ने कहा कि  सपा के शासन में अराजकता, भ्रष्टाचार, गुण्डाराज से उबी जनता ने पिछले चुनाव में बसपा को सत्ता सौंपी कि वे उन्हें इस समस्या से निजात दिलाएगी। परन्तु समस्याएं और जटिल हुई हैं। लोकतंत्र के चारों स्तम्भों को इन सरकारों में अपमानित होना पड़ा एक तरफ जहां केन्द्र सरकार में अनेक घोटाले उजागर हुए वहीं प्रदेश सरकार ने भी जमकर प्रदेश को लूटा। इससे पूर्व बिहार को भी इसी तर्ज पर लूटा गया था परन्तु एन0डी0ए0 के शासन में आने के उपरान्त वहां पर लूट समाप्त हुई और वर्तमान में बिहार विकास युक्त सुशासन की सरकार चल रही है।
श्री गडकरी ने कहा कि उ0प्र0 में सत्ता में आने के बाद 1 करोड़ युवाओं को रोजगार दिया जाएगा, खेतो ंको पानी, प्रत्येक घरों को बिजली, स्तरीय शिक्षा, उचित चिकित्सा तथा किसानों को एक प्रतिशत ब्याज पर ़ऋण उपलब्ध होगा।  गांॅव, गरीब, किसान बदलेगा। आप भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में भारी मतदान करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश में इस समय जनता लहर समाजवादी पार्टी के पक्ष में है

Posted on 09 February 2012 by admin

08-02-a-meja-roadसमाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व साॅसद श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में हो रहे विधान सभा चुनावो में कांग्रेस कही गिनती में नहीं है। फिर भी वह राष्ट्रपति शासन की धमकी दे रही है। यदि समाजवादी पार्टी ने भी धमकी दी तो दिल्ली में सरकार चली जाएगी। समाजवादी पार्टी के खिलाफ जो आरोप लगा रहे हैं और दबाव बना रहे हैं वे इसलिए साजिशें कर रहे हैं कि समाजवादी पार्टी की सरकार न बनने पाए। किन्तु हम इससे डरनेवाले नहीं है।
श्री अखिलेश यादव आज जनपद इलाहाबाद में रामपुरमुगारी, मेजा रोड, खीरी, जारी और इलाहाबाद में आयोजित जनसभाओ को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि कांग्रेस नेता गलतफहमी न पालें। बिहार में कांग्रेस के 4 विधायक रह गए, तमिलनाडु में मात्र 5 उत्तर प्रदेश में भी कम ही चुने जाएगें। प्रदेश में इस समय जनता लहर समाजवादी पार्टी के पक्ष में है। समाजवादी पार्टी की ही बहुमत की सरकार बनेगी।
श्री यादव ने कहा कि अब तक जो सर्वे आए हैं, वे सब समाजवादी पार्टी की बढ़त बता रहे हंै। अन्य दलों के पास कार्यक्रम नहीं है। हमारे चुनाव घोषणा पत्र की नकल पंजाब में की गई और मुफ्त सिंचाई तथा बिजली के वायदे किए गए। किसानों का 50 हजार तक कर्ज माफी और कम्प्यूटर देने की नकल की गई। हम बुजुर्ग किसानों को पंेशन देगें, कन्या विद्यालय धन, बेकारी भत्ता देगें। हम गांवों में ऐसे लैपटाप और टेबलेट देगें जो हिन्दी-उर्दू में चलेगें। जरूरत हो तो अंग्रेजी में भी इन्हें चलाएगें। जैसे गांव वालो ने मोबाइल का इस्तेमाल सीख लिया है वैसे वे कम्प्यूटर भी सीख जाएगें। हम पत्थर नहीं लगाएगें उनका पैसा जनहित के कार्यो में खर्च करेगें।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने सच्चर कमेटी और रंगनाथ मिश्र आयोग की संस्तुतियां लागू नहीं की।  कांग्रेस की अल्पसंख्यको को आरक्षण देने की बात बेमतलब है, उससे कुछ मिलनेवाला नहीं है। समाजवादी पार्टी मुस्लिमों को आरक्षण का लाभ देगी।
श्री यादव ने आव्हान किया कि लोग ज्यादा से ज्यादा तादाद में मतदान के लिए निकलें। ज्यादा मतदान होने पर हम ज्यादा सीटे जीतेगें। समाजवादी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलेगा। समाजवादी पार्टी की सरकार में शिक्षामित्र, किसान मित्र, वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षकों, विकलांेगों सहित सभी कमजोर तबको की मदद की जाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सांसद मोहम्मद अजहरुद्दीन ने जन्मदिन को सेलिब्रेट किया

Posted on 08 February 2012 by admin

azarभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मुरादाबाद से कांग्रेसी सांसद मोहम्मद अजहरुद्दीन ने वाराणसी में अपना 49वां जन्मदिन मनाया। बाबतपुर एयरपोर्ट के रेस्तरां में केक काटकर उन्होंने अपने जन्मदिन को सेलिब्रेट किया।
इस दौरान कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी,अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष व सांसद पीएल पुनिया,सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव डा.अशोक तंवर,कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता प्रमोद तिवारी और कांग्रेस की स्टार प्रचारक व फिल्म अभिनेत्री नगमा भी मौजूद थीं।
सांसद तंवर ने मोहम्मद अजहरुद्दीन को जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आपका स्वास्थ्य अच्छा रहे और आप जीवन में कई और उपलब्धियां, खुशियां व समृद्धि हासिल करें। डा.अशोक तंवर कहा कि मैं उन्हें लंबे समय से जानता हूं, हमारा साथ बहुत पुराना है।
केक काटने के बाद मीडिया से मुखातिब अजहर ने कहा कि यूपी के चहुुंमुखी विकास के लिए सत्ता की चाबी कांग्रेस के हाथ में होना जरूरी है। भारतीय क्रिकेट टीम के बारे में पूछे जाने पर अजहर का कहना था कि मेरा निजी तौर पर मानना है कि अब सीनियर खिलाडिय़ों को क्रिकेट को अलविदा कहने का वक्त आ गया है। नए खिलाडिय़ों को मौका देने के लिए उन्हें खुद को टीम से अलग करना होगा।
सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव डा.अशोक तंवर ने कहा कि पार्टी ने 70 से 80 सीट पर युवा प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। उन्होंने दावा किया कि इस बार युवा मतदाताओं का कांग्रेस को व्यापक समर्थन मिलेगा। सांसद तंवर ने बताया कि पार्टी ने उन्हें व सांसद पीएल पुनिया को मिशन 85 की भी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जितनी भी सुरक्षित सीटें हैं, उनमें से सबसे अधिक पर कांग्रेस का कब्जा होगा।

फोटो विवरण :वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट के रेस्तरां में प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी,अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष व सांसद पीएल पुनिया,सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव डा.अशोक तंवर, कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता प्रमोद तिवारी और कांग्रेस की स्टार प्रचारक फिल्म अभिनेत्री नगमा केक काटकर,भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और सांसद मोहम्मद अजहरुद्दीन के जन्मदिन को सेलिब्रेट करते हुए ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

चुनावी चुहल…….

Posted on 08 February 2012 by admin

पिया संग सात फेरे लेने में उलझी शिक्षिका
गाजीपुर की शिक्षिका का पिया संग सात फेरे लेने का अरमान टूटता जा रहा है। उसे क्या पता था कि चुनाव ड्यूटी से नाम नहीं कटेगा। प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका बीना मिश्र10 फरवरी को उसकी शादी पहले से ही तय है। वह चुनाव ड्यूटी के लिए मतदेय स्थल पहुंचे या पिया संग सात फेरे ले, इसे लेकर काफी परेशान है। उसकी समझ में कुछ नहीं आ रहा है। शिक्षिका ने शादी का हवाला देकर खंड विकास अधिकारी के यहां अर्जी दी। इसके बाद भी बात नहीं बनी तो 10 जनवरी को सीआरओ बालमयंक मिश्र के कार्यालय पहुंचकर अपनी व्यथा बताते हुए चुनाव से ड्यूटी हटाने की गुहार लगायी। आश्वासन मिला लेकिन बात नहीं बनी। थक हारकर वह 31 जनवरी को जिलाधिकारी लोकेश एम के यहां पहुंची। शादी का कार्ड दिखाते हुए चुनाव ड्यूटी से मुक्त करने की बात कही। उसे विश्वास था कि इस बार जरूर उसकी ड्यूटी कट जाएगी लेकिन उसे निराशा ही हाथ लगा। शादी की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे ही उनके परिजन और बाराती पक्ष के लोग उलझन मे फंसते जा रहे हैं।

कबूतर सी उड़ जायेगी यूपी सरकार
प्रियंका वाड्रा के दौरे में उनके शब्दवाण को जनता भी एकाग्रता से सुनकर आकर्षित होती दिखी। कहीं भावनाओं व रिश्तों की दुहाई तो कहीं पर विकास का वास्ता देकर मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करतीं। पहली सभा में जनता के बीच उन्होंने कहाकि चुनाव आते हैं। बहुत सारे नेता भी आपके बीच आते हैं। मैं भी आयी हूं। अमेठी  महौना स्टेट में चैधरी असद अहमद हुसैन आधा दर्जन कबूतर की व्यवस्था कर रखे थे। इन कबूतरों को उड़ाकर आजाद करने के बाद प्रियंका ने उपस्थित जन समूह से कहा कि जिस तरह से ये कबूतर उड़ गये, इसी तरह से यूपी की माया सरकार भी उड़ जायेगी।

सोनिया गांधी की सभा के लिए कांग्रेसियों ने किया पूजन
, इलाहाबाद में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की सभा की सफलता के लिए कांग्रेसियों ने परेड भूमि का पूजन किया। दिल्ली से आये सांसद अविनाश पांडेय, बिहार विधानसभा के पूर्व स्पीकर सदानंद सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनिल शास्त्री एवं अनुग्रह नारायण सिंह वहां पर विशेष रूप से मौजूद थे। जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी और शहर अध्यक्ष श्यामकृष्ण पांडेय के आग्रह पर पूर्व स्पीकर सदानंद सिंह ने परेड ग्राउंड मैदान में नारियल फोड़ पूजन किया। इस दौरान पार्टी को-आर्डिनेटर क्रांति शुक्ला भी मौजूद थे।

मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए नुक्कड़ सभाएं
बहराइच, मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए नुक्कड़ सभाएं उजाला नाटयमंच कें रंगकर्मियों ने की। रंगकर्मियों ने मतदाताओं को संदेश देते हुए कहा कि जब लोग घड़ा लेने जाते हैं तो उसे भी लोग ठोक कर देखते हैं। इसी तरह हमे अच्छा नेता चुनने के लिए जाति-धर्म, भाषा, क्षेत्र से ऊपर उठाकर अच्छे प्रत्याशी का चयन करना चाहिए। रंगकर्मियों ने आठ फरवरी को उपस्थिति लोगों को मतदान करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र की ताकत है। अधिक से अधिक लोग जब अच्छे प्रत्याशी का चयन करेंगे तो राष्ट्र विकास की ओर अग्रसर होगा।

भीड़ जुटाने का साधन बना हेलीकाप्टर

विधानसभा चुनाव में हेलीकाप्टर से नेताओं का आगमन ज्यादा हो रहा है। यह हेलीकाप्टर अब नेताओं के लिए भीड़ जुटाने का साधन बन गया है। 21वीं शताब्दी में भी अभी तक जनता हेलीकाप्टर देखने के लिए लालायित रहती है। हालत यह है कि नेता जब हेलीकाप्टर से उतरकर सभा के मंच पर पहुंच जाते हैं तब भी भीड़ उनके उड़न खटोले के इर्द-गिर्द ही मंडराती रहती है। नेता भी भीड़ की इस मंशा को समझते हैं। यही कारण है कि जब भी कोई नेता आता है तो हेलीपैड यानि उतरने वाले स्थल के आस-पास आसमान में दो-तीन चक्कर अवश्य लगवाता है। प्रियंका ने भी जनता से पूछ लिया हेलीकाप्टर देखने तो नहीं आये हो।

दो मंच
बयालसी महाविद्यालय परिसर में  नितिन गड़करी की हुई चुनावी जनसभा में आस-पास दो मंच बनाये गये थे ताकि माननीयों में कोई चुनाव,के बक्त नाराज न हो हालांकि लोग मुख्य मंच पर ही अपनी जगह बनाने के प्रयास में लगे हुए थे। मुख्य मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ प्रत्याशियों, जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्री आदि को ही विराजमान होने का अवसर मिला।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
राजसदन- 120/132
बेलदारी लेन, लालबाग, लखनऊ
मो0ः 9415508695

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी - चुनावी जनसभा

Posted on 08 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह कल 9 फरवरी को कुशीनगर जनपद के तमकुहीराज, देवरिया जनपद के रूद्रपुर, बलिया जनपद के रसड़ा, फेफना, मऊ जनपद के मऊ वि0स0 तथा मुहम्मदाबाद गोहना वि0स0 में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोक लेखा समिति के अध्यक्ष डा0 मुरली मनोहर जोशी कल 9 फरवरी को बलिया जनपद के फेमना, इलाहाबाद जनपद के प्रतापपुर, फाफामउ तथा इलाहाबाद वि0स0 में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करंेगे।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेता एवं नेता प्रतिपक्ष (राज्य सभा) अरूण जेटली कल 9 फरवरी को गाजीपुर जनपद के सैदपुर तथा सुलतानपुर जनपद के लम्भुआ वि0स0 में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगें।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष कलराज मिश्र कल 9 फरवरी को गोरखपुर जनपद के चैरी-चैरा, देवरिया जनपद के पथरदेवा, देवरिया वि0स0 तथा कुशीनगर जनपद के रामकोला वि0स0 में  चुनावी जनसभा को संबोधित करंेगे।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता रवि शंकर प्रसाद कल 9 फरवरी को गाजीपुर विधान सभा को संबोधित करेंगे, तत्पश्चात सायं 4.30 बजे प्रदेश कार्यालय भाजपा, लखनऊ में अधिवक्ता सम्मेलन (विधि प्रकोष्ठ) को संबोधित करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अनन्त कुमार कल 9 फरवरी को बांगरमऊ, उन्नाव जनपद के उन्नाव, भगवंतनगर वि0स0 प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करंेगे।
बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी कल 9 फरवरी को कुशीनगर जनपद के खड्डा, फाजिलनगर तथा बलिया जनपद के बेल्थरा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
भाजपा के सांसद शत्रुहन सिन्हा कल 9 फरवरी को महराजगंज जनपद के महाराजगंज, कुशीनगर जनपद के खड्डा, देवरिया जनपद के रामपुर कारखाना तथा वाराणसी जनपद के वाराणसी कैण्ट में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
भाजपा नेता एवं सांसद योगी आदित्यनाथ कल 9 फरवरी को गोरखपुर जनपद के चैरीचैरा, बलिया जनपद के सिकन्दरपुर तथा गोरखपुर जनपद क कैम्यिरगंज वि0स0 में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मतदाता परिवर्तन के मूड में हैं

Posted on 08 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सदस्य लालजी टंडन ने प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मौसम खराब होने के बावजूद ये बढी वोटिंग इस बात का परिचायक है कि मतदाता परिवर्तन के मूड में हैं। उन्होंने कहा कि जब मतदान स्वतः बढ़ता है तो वो परिवर्तन का संकेत होता है। इस मतदान से स्पष्ट है कि कांग्रेस का साम्प्रदायिक एजेंडा फेल हो गया है और मतदाताओं नेे अपना संदेश दे दिया है। खासकर युवाओं का रूझान भ्रष्टाचार, बेरोजगारी के विरूद्ध रहा है। वे अनिश्चय भविष्य पर उन्हंे भाजपा के आने में ही अपना भविष्य देख रहे हंै।
श्री टंडन ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के अनुसार आरक्षण 50 फीसदी से ज्यादा बढ नहीं सकता है। मजहबीे आरक्षण एक वर्ग से छीनकर दिया जा रहा है। अल्पसंख्यक वर्ग ये जानता है कि कांग्रेस का मोह छलावा है जो जमीनी हकीकत पर सम्भव नहीं है। और पिछडा वर्ग ये अच्छी तरह समझ रहा है कि कांग्रेस उसके खिलाफ लगातार साजिश रच रही है। इसलिए दोनों पक्षों में गुस्सा है। इससे बीजेपी को फायदा होगा। बीजेपी के पक्ष में एक लहर पैदा हुई है। आज हुए मतदान में भाजपा ने 55 सीटों में से 45 पर सीधे टक्कर दी है और 40 सीटें भाजपा अवश्य जीतेगी।  भाजपा को पूरा भरोसा है कि वो उत्तर प्रदेश में अपने दम पर सरकार बनायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कोरी समाज दे सकता है बसपा को करारा झटका

Posted on 08 February 2012 by admin

इसौली क्षेत्र 187 विधानसभा में कोरी समुदाय एक नया इतिहास रचने की तरफ अग्रसर है, जहा बसपा सुप्रीमों मायावती के लिये करारा झटका साबित हो सकता है।
गौरतलब हो कि इसौली विधानसभा मंे कुल मतदाताओं की संख्या 2,97,599 हजार है जिसमें दलितों की सख्ंया लगभग 72,हजार में 48 हजार सिर्फ कोरी समुदाय की है। विधानसभा मंे बसपा सुप्रीमों मायावती ने कुल 403 विधानसभाओ मंे आरक्षित वर्ग के 88 उम्मीदवार को उम्मीदवार बनाया जिसमें एक भी कोरी समुदाय का नही है। दूसरी तरफ जनपद मंे भी दमदार कोरी नेताओं को पार्टी ने दर किनार कर दिया,जबकि षोशित कोरी समुदाय हृदय पर पत्थर रखकर अपने केा चमार कहलाते हुए बसपा के नीले रंग में रंगकर बसपा की नींव केा ठोस आधार दिया,परन्तु लगातार कोरी समुदाय की उपेक्षा से त्रस्त प्रदेष के ‘हमारा दल’ कोरी समुदाय के राश्ट्रीय अध्यक्ष स्वदेष कोरी ने पिछले दिनो एक प्रेस वार्ता में कहा कि कोरी समुदाय के प्रति किया गया सौतेला व्यवहार बरदास्त से बाहर है और उनके हक व अधिकार के लिये नये कुन्जी की तलाष कर हमारा दल कार्य करेगा। उन्हेाने बसपा की खामियों पर प्रकाष डालते हुए केारी समुदाय केा सचेत किया कि बसपा ने दलितों को अनुसूचित जाति से पिछडे़ वगों में षामिल करने का प्रयास किया किन्तु समय पूर्व जानकारी होने से भारी विरोध के चलते वह अपने मकषद में कामयाब न हेा सकी अब चुनाव के समय में केारी समुदाय की भागीदारी न देकर अपने गलत इरादे बसपा ने जाहिर कर दिया है। इस लिये विषेश तौर पर इसौली विधानसभा केा चुनते हुए दलित कोरी समुदाय के घर जाकर मतदाता केा सचते करते हुए निर्दल प्रत्याषी कृश्ण कुमार उर्फ कक्कू पाण्डेय के पक्ष मंे एक जुट कराकर दलितों का हक व अधिकार दिलाने के लिये बसपा सुप्रीमों मायायवती की बन्द आखें खोलने का प्रयास करेगें, वहीं प्रमुख राजनीतिक पार्टियों का असतित्व  भीतर घात के चलते खतरे में पड गया है।
सूत्रों अनुसार इसौली विधानसभा में मुस्लिम मतदाताओं ंकी संख्या लगभग 85 हजार को देखते हुए सपा ने अबरार अहमद,काग्रेंस ने मुईद अहमद, व कौमी एकता दल ने इमरान अहमद तथा अल्प संख्य नेता डा नफीस अहमद तथा बसपा ने नर्गिस नायाब को इसी विधानसभा से अपना उम्मीदवार बनाया, अल्पासंख्य मतो के बंटवारे होने से अल्पसंख्यकों को एक बडा तबका सपा के पक्ष में लामबन्द हो गया, अल्पसंख्यक मतों का दलित मतो के सहारे धु्रबीकरण करने का बसपा का प्रयास उल्टा दिखाई दे रहा है। येसे में केारी समुदाय अपने को ठगा महषूस करते हुए अच्छा अवसर चुन बसपा को सबक सिखाने ठानी है। चुनाव के उथल पुथल समीकरणों में इसौली विधानसभा एक नये इतिहास रचनो केा तैयार केारी समाज कक्कू पाण्डेय केा षिर आखों बैठा उनके समर्थन मंे रात दिन एक किये हुए है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

February 2012
M T W T F S S
« Jan   Mar »
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829  
-->









 Type in