Archive | April, 2011

प्रदेष की कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से ध्वस्त

Posted on 04 April 2011 by admin

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेष अध्यक्ष हरीष द्विवेदी ने कहा है कि उत्तर प्रदेष की बसपा सरकार के शासन में पूरी सरकार व व्यवस्था व्यापक भ्रष्टाचार में लिप्त है प्रदेष की कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गई है। उन्हांेने माया सरकार को युवा - छात्र विरोधी बताते हुए कहा है कि प्रदेष भर में हर वर्ग के लोग मायावती और बसपा सरकार के मंत्रियों,विधायकों समेत नौकरषाहों के भ्रष्टाचार व जनविरोधी नीतियों से तंग आ चुके हैं।

भाजयुमो प्रदेष अध्यक्ष ने कहा है कि प्रदेष की आम जनता जहां एक ओर आवष्यक संसाधनों से वंचित है वहीं दूसरी ओर माया सरकार में मंत्री,विधायक समेत अधिकारी जनता का शोषण करने में लगे हैं, प्रदेष में बेरोजगारी की जबर्दस्त समस्या है, इंजिनियरिंग, डिप्लोमा, बी0एड0 समेत उच्च षिक्षा के तमाम कोर्स करके युवा बेरोजगार बैठे हैं और बसपा सरकार के सिपहसलार धन बटोरने मंे लगे हैं उन्होंने कहा है कि राजधानी मंे कानून व्यवस्था की स्थिति इतनी लचर है कि दो-दो  सी एम ओ की हत्या सरकार की नाक के नीचे हो रही है, सरकार के छः छः विधायक बलात्कार से आरोपित हैं।

श्री द्विवेदी ने कहा है कि प्रदेष सरकार की जनविरोधी नीतियों ,लचर कानून व्यवस्था, विभिन्न समस्याओं से दो चार हो रही है जिसे भारतीय जनता युवा मोर्चा किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं करेगी।

भाजयुमो प्रदेष अध्यक्ष हरीष द्विवेदी ने बताया कि बसपा सरकार की दमनात्मक नीतियों के खिलाफ 5 अप्रैल को प्रदेष भर के युवा लखनउ में विधानसभा का घेराव करेंगे। उन्होंने प्रदेष के युवाओं से भारी संख्या मे उपस्थित होकर जनविरोधी मायवती सरकार को उखाड फेंकने का आह्वान किया है।

इस आषय की जानकारी प्रदेष सह मीडिया प्रभारी आनन्द शाही ने दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के खिलाड़ियों श्री सुरेश रैना तथा श्री पीयूष चावला को मान्यवर श्री कांशीराम जी अन्तर्राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा

Posted on 04 April 2011 by admin

उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी ने आज यहां आई0सी0सी0 क्रिकेट विश्व कप-2011 को जीतने वाली भारतीय टीम के दो खिलाड़ियों श्री सुरेश रैना तथा श्री पीयूष चावला को मान्यवर श्री कांशीराम जी अन्तर्राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश के इन दोनों खिलाड़ियों ने भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचाने तथा टीम को जिताने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि टीम इण्डिया के इन खिलाड़ियों ने भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाकर पूरे संसार में देश एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इस निर्णय से जहां इन खिलाड़ियों को भविष्य में और अधिक मेहनत से खेलने का प्रोत्साहन मिलेगा, वहीं प्रदेश के अन्य खिलाड़ियों को और अधिक प्रयास करने की प्रेरणा भी मिलेगी।

ज्ञातव्य है कि कल टीम इण्डिया द्वारा आई0सी0सी0 क्रिकेट विश्व कप-2011 के फाइनल में श्रीलंका को हराकर एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप-2011 का विजेता बनने पर माननीया मुख्यमंत्री जी ने टीम इण्डिया की इस शानदार जीत पर बधाई दी थीं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भारत सरकार की अखिल भारतीय बायोलाॅजी स्काॅलरशिप में सी.एम.एस. छात्र सम्मानित

Posted on 04 April 2011 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर द्वितीय कैम्पस के छात्र आभास त्रिपाठी ने बायलोजी विषय में अपने उत्कृष्ट ज्ञान-विज्ञान की बदौलत भारत सरकार की अखिल भारतीय बायोलाॅजी स्काॅलरशिप अर्जित करके प्रदेश का गौरव सारे देश में बढ़ाया है। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र को भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, बायोटेक्नोलाॅजी विभाग, नई दिल्ली द्वारा स्काॅलरशिप के अन्तर्गत रु. 20,000/- की धनराशि, स्काॅलरशिप सार्टिफिकेट एवं गोल्ड प्लेटिट मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र आभास त्रिपाठी ने काउन्सिल फाॅर इण्डियन स्कूल सार्टिफिकेट एक्जामिनेशन द्वारा आयोजित आई.एस.सी. की वर्ष 2010 की बोर्ड परीक्षा में बायलोजी विषय में अखिल भारतीय स्तर पर सर्वोच्च अंक अर्जित किया था जिसके आधार पर इस छात्र को अत्यन्त प्रतिष्ठित स्काॅलरशिप से सम्मानित किया गया।

श्री शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय स्तर पर देश भर से लाखों छात्रों में से सी.एम.एस. छात्र को इस स्काॅलरशिप के लिए चुना जाना अपने आप में एक अभूतपूर्व सफलता है तथापि आभास त्रिपाठी ने सीएमएस की आई.एस.सी. अन्तर-शाखा मेरिट सूची में भी कीर्तिमान स्थापित किया था। आभास त्रिपाठी ने इस अभूतपूर्व सफलता का श्रेय विद्यालय के प्रेरणादायी शैक्षिक वातावरण तथा माता-पिता के आशीर्वाद को दिया है।

श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. में वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास किये जा रहे हैं, यही कारण है सी.एम.एस. छात्र राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार उपलब्धि अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं। सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों ने विज्ञान, कम्प्यूटर टैक्नोलाॅजी, इण्टरनेट एवं साइवर स्पेस, एस्ट्रोनाॅमी आदि विषयों की अनेक राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पुरस्कार जीतकर प्रदेश व देश का नाम राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है। सी.एम.एस. छात्र अपनी सफलता का श्रेय शान्तिपूर्ण व ईश्वरीय एकता से भरपूर विद्यालय के शैक्षिक वातावरण एवं अपने अनुभवी एवं विद्वान शिक्षकों के आत्मीयतापूर्ण मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन को देते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ईरान में बहाई नेता बंदियों की 20 साल की सजा बहाल होने पर भारत के बहाई स्तब्ध

Posted on 04 April 2011 by admin

भारत एवं संपूर्ण विश्व का बहाई समुदाय ईरान में बंदी सात बहाई नेताओं के 20 साल की पूर्व सजा बहाल होने पर स्तब्ध है। अभी छः महीने पहले ही ईरान की अपील कोर्ट द्वारा यह सजा घटाकर 10 वर्ष किए जाने की सूचना इन बंदी नेताओं को दी गई थी। संयुक्त राष्ट्र संघ में अन्तर्राष्ट्रीय बहाई समुदाय की प्रमुख प्रतिनिधि सुश्री बानी दुग्गल ने बताया कि यह निश्चित है कि जेल के अधिकारियों ने इन सात लोगों को सूचित किया है कि अपील कोर्ट के फैसले को रद्द कर दिया गया है। हालाँकि उन्हें अभी तक इसकी कोई लिखित सूचना नहीं मिली है, इसलिए हम यह नहीं बता सकते कि किस आधार पर उनकी कम की गई सजा रद्द की गई, शायद ईरान के महाधिवक्ता ने अपील कोर्ट के फैसले को शरीयत के विरुद्ध पाते हुए इसके खिलाफ अपील की थी।

डा. भारती गाँधी, प्रमुख बहाई धर्मावलम्बी, लखनऊ ने आज बताया कि पिछले महीने ही ईरानी दूतावास ने ब्रुसेल्स में दस्तावेज पेश कर पूरी दुनिया को सूचित किया था कि जासूसी, राष्ट्रीय सुरक्षा हेतु खतरा एवं अवैध धर्म स्थापित करने के झूठे आरोपों के साबित न होेने पर इन सातों बहाई नेता बंदियों की सजा 20 वर्ष से घटाकर 10 वर्ष कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस 10 वर्ष की सजा को पुनः 20 वर्ष कर देने में ईरानी सरकार की गलत मंशा, धोखा एवं धूर्ततापूर्ण कार्यवाही जगजाहिर है जो उनके द्वारा इस केस में दिखाई जा रही है। उनकी सजा के प्रारम्भिक काल में भी उन्हें 30 महीनों के लिए बंदी बनाकर रखा गया था जबकि उन्हें या उनके वकील को आरोप पत्र भी नहीं दिया गया।

भारत के करीब 2 करोड़ बहाइयों ने इन सात ईरानी बहाई नेताओं की 2008 में गिरफ्तारी पर कड़ा विरोध जताया तथा भारत के विभिन्न प्रदेशों में रहने वाले बहाई न्यायिक पदाधिकारियों, धार्मिक नेताओं, शिक्षाविदों, फिल्म जगत, स्वयंसेवी संस्थाओं इत्यादि ने इसे मानवाधिकार का उल्लंघन बताया। डा. भारती गाँधी ने कहा कि हम सभी बहाई समुदाय के लोग संपूर्ण भारतवासियों एवं विशेषकर भारत सरकार से अनुरोध करते हैं कि वह ईरानी सरकार पर दबाव डालें कि वह इन निर्दोष बहाई बंदी नेताओं की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करायें क्योंकि उनके इस कृत्य पर पूरी दुनिया की नजर है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सारा शहर विश्वकप विजेता

Posted on 04 April 2011 by admin

हरदोई शहर असमंजस मायूसी मस्तिक में चिन्ता की लकीरें फिर हर्ष उल्लास एवं जैसे लगता रात के अन्धकार को चीरकर ईश्वर ने बहुत ही प्रकाशमान मणि शहर हरदोई में दी है चारों तरफ खुशी नाचते गाते भांगड़ा मोटरसाइकिल पर तिरंगा लिये नौजवान चैराहे पर मिठाई खिलाते समूह समूह पहचाना चेहने पर बधाई का सन्देश यही नजारा था पूरे शहर हरदोई का लगता था कि विश्वकप टीम इण्डिया ने नही शहरवासियों ने ही जीता है यही है हमारी भारतीयता अपनापन और हमारी संस्कृति जो हमें विरासत में अपने पूर्वजों से मिली है धन्य है भारत देश यहाँ की परम्परा महान यही तारतम्य देती है हमारी जनता एवं हमारी संस्कृति विश्व को कि भारत देश महान ही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिला अस्पताल खुलने के पहले ही बन्द परन्तु इमरजेन्सी रही चालू

Posted on 04 April 2011 by admin

शहर जिला अस्पताल के डाक्टरों ने एक जूटता दिखाते हुये लखनऊ में सी0एम0ओ0 डा0वी0पी0सिंह की हत्या उन्हीं के निवास से 500मीटर की दूरी पर होने के कारण पूर्ण रूप से बन्दी करके केवल आपातकाल सेवा को बहाल रखा जिसमें महिला प्रसूतावस्था भी शामिल रही इसलिए आम नागरिक को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। यह घटना लखनऊ में दूसरी बार सी0एम0ओ0 की हुई है। सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों ने इसे धिक्कार एवं प्रशासन नकारापन की चरम सीमा बताकर असहयोग करने की बात कही गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

केईसी इन्टरनेशनल को रु0 801 करोड़ का ऑर्डर मिला है।

Posted on 03 April 2011 by admin

रु0 224 करोड़ के पावर ग्रिड, इन्डिया से 3 टर्नकी ट्रान्समीशन लाइन के ऑर्डर मिले हैं
अपट्रान्स्को (इन्डिया), सउदी अरब, दक्षिण अफ्रीका तथा वेरिएशन सहित टर्नकी ट्रान्समीशन लाइन के कुल मिलाकर रु0 320 करोड़ के ऑर्डर मिले
यूनाइटेड स्टेट्स और ब्राजील से रु0 150 करोड़ के एसएई टावर्स को टावर सप्लाई करने के ऑर्डर मिले
रु0 107 करोड़ के पावर तथा टेलीकॉल केबल सप्लाई के ऑर्डर मिले

अप्रैल 03, 2011ः केईसी इन्टरनेशनल लि. (केईसी) पावर ट्रान्समीशन ईपीसी तथा डाइवर्सीफाइड ग्लोबल इन्फ्रास्ट्रक्चर में दुनिया का एक बड़ा नाम है, जिसने ट्रान्समीशन (देशी तथा विदेशी) तथा केबल के क्षेत्र में रु0 801 करोड़ के ऑर्डर प्राप्त किए हैं.

ट्रान्समीशन - अन्तर्देशीय

भारत में, कंपनी ने तीन ऑर्डर कुल रु0 224 करोड़ के पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इन्डिया (पीजीसीआईएल) से हासिल किए हैं तथा एक स्टेट यूटिलिटी अप्ट्रान्स्को से टर्नकी आधार पर रु0 84 करोड़ का ऑर्डर प्राप्त किया है.

पीजीसीआईएल का पहला ऑर्डर चमराडोल - सतना के बीच 765 केवी सिंगल सर्किट ट्रान्समीशन लाइन की आपूर्ति तथा निर्माण के लिए है. यह ट्रान्समीशन लाइन रिहंद - तृतीय ।।। से तथा मध्यप्रदेश के विंध्याचल - चतुर्थ से जुड़ी है. यह परियोजना पीजीसीआईएल की योजना का हिस्सा है ताकि अन्तर्क्षेत्रीय प्रणाली को बल मिल सके तथा क्षेत्र में आने वाले विभिन्न समेकित पावर प्लान्टों से पावर को निकाला जा सके. ऑर्डर का मूल्य रु0 109 करोड़ का है तथा इसे 21 मास की अवधि में पूरा किया जाना है.

पीजीसीआईएल का दूसरा ऑर्डर रूड़की - सहारनपुर के बीच 400 केवी डबल सर्किट ट्रान्समीशन लाइन तथा बरेली में ट्रान्समीशन लाइन की आपूर्ति तथा निर्माण के लिए मिला है. लाइनें उत्तराखंड तथा उत्तर प्रदेश में निर्मित की जाएंगी तथा ये उत्तरी क्षेत्र को बल प्रदान करने की स्कीम-इक्किस से जुड़ी हैं. ऑर्डर रु0 93 करोड़ का है तथा इसे लगभग 18 मास की अवधि में पूरा किया जाएगा.

पीजीसीआईएल का तिसरा ऑर्डर पटना, बिहार में बढ - बलिया के बीच 400 केवी डबल सर्किट ट्रान्समीशन लाइन हेतु आपूर्ति एवं निर्माण के लिए मिला है जो कि पश्चिमी क्षेत्र के लिए नेटवर्क हेतु आम स्कीम तथा बिहार में दामोदर वैली कारपोरेशन एन्ड मैथॅन राइट बैंक परियोजना के लिए अनुपूरक ट्रान्समीशन प्रणाली के साथ जुड़े गया के 220 केवी डबल सर्कि ट देहरी बोधगया ट्रान्समीशन लाइन से जुड़ा है. ऑर्डर रु0 22 करोड़ का है तथा इसे लगभग 12 मास की अवधि में पूरा किया जाएगा.

अप्ट्रान्स्को का ऑर्डर कृष्णपट्टणम से पावर को निकालने से जुड़ी ट्रान्समीशन लाइन की आपूर्ति तथा निर्माण का है. अप्ट्रान्स्को द्वारा बनाई जा रही यह पहली 400 केवी क्वाड लाइन है तथा इस वोल्टेज और लाइन कन्फीगरेशन पर  ट्रान्समीशन लाइन का निर्माण करने के लिए भारतीय सुविधाएं बहुत ही कम हैं उनमें से यह एक होगी. ऑर्डर रु0 84 करोड़ का होगा तथा इसे 12 मास की अवधि में पूरा किया जाएगा.

ट्रान्समीशन - अन्तरराष्ट्रीय
अन्तरराष्ट्रीय बाजारों में, कंपनी ने सउदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, यूनाइटेड स्टेट्स तथा ब्राजील से ऑर्डर हासिल किए हैं.

टर्नकी आधार पर 132 केवी ट्रान्समीशन लाइनों की आपूर्ति तथा निर्माण के लिए सउदी इलेक्ट्रिसिटी कंपनी से कंपनी को ऑर्डर मिला है. ऑर्डर रु0 78 करोड़ का है तथा इसे 20 मास की अवधि में पूरा किया जाएगा.

एस्कॉम दक्षिण अफ्रीका से एक और ऑर्डर मिला है जो दक्षिण अफ्र ीका में टर्नकी आधार पर गम्मा - कप्पा (खंड - बी) के बीच 765 केवी ट्रान्समीशन लाइन की आपूर्ति तथा निर्माण के लिए है. ऑर्डर कुल रु0 98 करोड़ का है. इस वित्तीय वर्ष में दक्षिण अफ्रीका से यह चैथा ऑर्डर है. संविदा पूरा होने की अवधि 18 मास की है.

एसएई टावर्स, पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी है जिसने अमेरिका में रु0 150 करोड़ के सप्लाई ऑर्डर हासिल किए हैं. यह मुख्य रूप से यूनाइटेड स्टेट्स तथा ब्राजील के ट्रान्समीशन टावर ऑर्डर दर्शाता है.

उपर्युक्त के अलावा, केईसी ने रु0 60 करोड़ के वेरिएशन ऑर्डर अपनी वर्तमान अन्तरराष्ट्रीय परियोजनाओं से भी प्राप्त किए हैं.
केबल कारोबार कंपनी ने एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज पावर केबल, हाई टेन्शन, लो टेन्शन तथा टेलीकॉम केबलों के रु0 107 करोड़ के सप्लाई ऑर्डर अलग-अलग ग्राहकों से प्राप्त किए।

’’केईसी इन्टरनेशनल लि. के एमडी तथा सीईओ, श्री रमेश चांडक ने कहा कि, भौगोलिक तथा कारोबारी विभिन्नता के कारण केईसी को ऑर्डर प्राप्त करने में लगातार सहायता मिलती है. ऑर्डर मिलने की दिशा में यह साल बहुत ही अच्छा रहा इससे आगे बढने के  लिए मार्ग प्रशस्त होता है’’

केईसी इन्टरनेशनल लिमिटेड के बारे में
केईसी इन्टरनेशनल इन्फ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग, प्रापण यानी प्रोक्योरमेन्ट तथा निर्माण (ईपीसी) जगत में एक अग्रणी नाम है. पावर े ट्रान्समिशन, पावर वितरण, रेलवे, टेलीकॉम तथा केबल तथा टॉवर निर्माण के क्षेत्रों में कंपनी ने अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज की है. दक्षिण एशिया, मध्यपूर्व, अफ्रीका तथा केन्द्रीय एशिया तथा अमरीकी देशों के 45 से अधिक देशों में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास को बल प्रदान कर विश्व के नक्शे पर कंपनी ने अविस्मरणीय छाप छोडी है. कंपनी आरपीजी समूह के  ध्वज तले कार्य करती है तथा इसका वार्षिक कारोबार तकरीबन रू0 4000 करोड का है.

आरपीजी एन्टरप्राइजेज के बारे में

आरपीजी एन्टरप्राइजेज की स्थापना 1979 में हुई, यह भारत के  सबसे तेजी से बढने वाले बिजनेस समूहों में से एक है जिसका कारोबार रू0 17000 करोड को छू रहा है. इस समूह में सोलह से अधिक कंपनियां हैं जो पावर, टायर, इन्फ्रास्ट्रक्चर, आईटी, रिटेल, मनोरंजन, कार्बन ब्लैक तथा विशेषज्ञता के क्षेत्रों में विभिन्न कारोबारी हितों का प्रबंधन करती हैं.

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

India-Pakistan cricket diplomacy being witnessed at United States “Saharasri”

Posted on 03 April 2011 by admin

final-1Subrata Roy Sahara, Managing Worker & Chairman, Sahara India Pariwar (second from right in the picture) along with (from left to right) Dr. Palitha T.B Kohona, Ambassador of Sri Lanka to United Nations, Mr. Hardeep Singh Puri, Ambassador of India to the United Nations, Major General Shavendra Silva of Sri Lanka & Mr. Abdullah Hussain Haroon, Ambassador of Pakistan to the United Nations (extreme right)* enjoying India-Pakistan world cup semi-final match* *at the Permanent Mission of India to the United Nation’s office in New York, United States of America  *

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सी0एम0ओ0 डा0 बी0पी0सिंह की हत्या पर गहरा रोष

Posted on 03 April 2011 by admin

img_5221भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने आज लखनऊ में परिवार कल्याण के सी0एम0ओ0 डा0 बी0पी0सिंह की हत्या पर गहरा रोष व्यक्त किया है। श्री शाही ने कहा कि दिन दहाड़े हुई हत्या बसपा सरकार की कानून व्यवस्था के मुंह पर जबरदस्त तमाचा है। प्रदेश की राजधानी में हुई हत्या यह बताती है कि जब लखनऊ में दिन दहाड़े सी0एम0ओ0 की हत्या हो सकती हे तो आम जनता तथा दुरस्थ क्षेत्रों में कानून व्यवस्था की बदहाल व्यवस्था का भगवान ही मालिक है। श्री शाही ने जानना चाहा कि ऐसा क्या मामला है कि एक वर्ष के भीतर ही इसी पद पर तैनात 2 स्वास्थ्य अधिकारियों की दिन दहाड़े हत्या हो चुकी है। प्रदेश अध्यक्ष श्री शाही ने इस मामले में सी0बी0आई0 जांच की मांग की है।

प्रदेश अध्यक्ष श्री शाही ने कहा कि पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम हो चुका है तथा माफियाओं, पुलिस और बसपा के गठजोड़ से प्रदेश की जनता भयग्रस्त एवं त्र्रस्त है। ध्वस्त कानून व्यवस्था के कारण अपराधियों के हौसले बुलन्द हैं। एटा के कुरावली थाना क्षेत्र में माॅ-बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई, मुरादाबाद में 2 बहिनों की हत्या तथा सिद्धार्थनगर में प्रधान की बहिन को जिन्दा जला दिया गया। श्री शाही ने कहा कि अभी तक अपराध रात के अंधेरे में होते थे परन्तु अब सरकार के सरंक्षण के कारण अपराधी  दिन-दहाड़े हत्या कर फरार हो रहे हैं तथा पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। प्रदेश भर में हत्या, बलात्कार तथा  जबरन वसूली के कारण आम जन असुरक्षित तथा भयग्रस्त है। श्री शाही ने भ्रष्टाचार और ध्वस्त कानून व्यवस्था के कारण प्रदेश की बसपा सरकार की बर्खास्तगी की मांग की है।

प्रदेश अध्यक्ष श्री शाही ने शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना देने उनके आवास पर गये। श्री शाही के साथ प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, हीरो बाजपेई, नगर अध्यक्ष प्रदीप भार्गव, राजीव मिश्रा, संजय तिवारी, सुनील मिश्रा तथा पार्षद रामकृष्ण यादव आदि प्रमुख नेता थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राजधानी में दहशत का माहौल

Posted on 03 April 2011 by admin

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (परिवार कल्याण) वी0पी0 सिंह की हत्या से राजधानी में दहशत का माहौल है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं आई.एम.ए. डाक्टर्स वेलफेयर सेल के चेयरमैन डा0 नीरज बोरा ने घटना की निन्दा करते हुए पुलिसिया कार्यप्रणाली पर आक्रोश प्रकट किया। उन्होंने हमलावरों को अविलम्ब गिरफ्तार करने तथा राजधानीवासियों की सुरक्षा हेतु कड़े प्रबन्ध करने की मांग की है।

डा0 बोरा ने कहा कि कुछ दिन पूर्व भी एक सी.एम.ओ. को दिनदहाड़े गोली मार दी गयी थी। उन्होंने कहा कि सरकार की नाक के नीचे एक पर एक हत्या कर अपराधी खुली चुनौती दे रहे हैं परन्तु प्रशासन राजधानीवासियों की सुरक्षा के प्रति लापरवाह बना हुआ है। सरकारी अधिकारी और कर्मचारी भी सुरक्षित नहीं हैं तो आम आदमी के सुरक्षा की क्या गारण्टी है। उन्होंने कहा कि बढ़ते अपराध रोकने में विफल सरकार को स्वयं इस्तीफा दे देना चाहिए अथवा महामहिम राज्यपाल द्वारा ऐसी सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश की जानी चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2011
M T W T F S S
« Mar   May »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  
-->









 Type in