Archive | April, 2011

अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव (आई.सी.एफ.एफ.-2011) का पाँचवा दिन

Posted on 10 April 2011 by admin

नैतिक मूल्यों व चारित्रिक गुणों का भरपूर प्रचार-प्रसार होना चाहिए — स्वामी प्रसाद मौर्य, पंचायती राज मंत्री, उ.प्र.

shyam-benegal1सिटी मोन्टेसरी स्कूल के तत्वावधान में चल रहे तृतीय अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव (आई.सी.एफ.एफ.-2011) के पाँचवे दिन का भव्य उद्घाटन सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम के सजे-धजे एवं अत्यन्त उल्लासपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि व प्रदेश के पंचायती राज मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने दीप प्रज्वलित कर आई.सी.एफ.एफ.-2011 के पाँचवे दिन का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रख्यात फिल्म निर्माता एवं पद्म भूषण, पद्मश्री व दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित श्री श्याम बेनेगल की उपस्थिति ने समारोह की भव्यता में चार-चाँद लगा दिये। इस लोकप्रिय हस्ती से मिलने, उनसे बातचीत करने व हाथ मिलाने के लिए छात्रों में होड़ लगी रही। हजारों की संख्या में उपस्थित छात्रों व युवाओं ने दिल खोलकर श्री श्याम बेनेगल का स्वागत किया और उन्होंने ने भी आत्मीयता का परिचय देते हुए सभी से मुलाकात की।  ज्ञातव्य हो कि सिटी मोन्टेसरी स्कूल के फिल्म्स डिवीजन के तत्वावधान में 5 से 11 अप्रैल तक सात दिवसीय ‘‘तृतीय अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव’’ चल रहा है जिसके अन्तर्गत 31 देशों की बेहतरीन शिक्षात्मक फिल्मों का  निःशुल्क प्रदर्शन किया जा रहा है।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्री स्वामी प्रसाद मौर्य, प्रदेश के पंचायती राज मंत्री, उ.प्र. ने इस भव्य समारोह की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि वर्तमान युग की माँग है कि नैतिक मूल्यों व चारित्रिक गुणों का भरपूर प्रचार-प्रसार किया जाए। श्री मौर्य ने कहा कि चरित्र निर्माण व जीवन मूल्य भी शिक्षा का ही अभिन्न अंग है और यही भावना इस फिल्म फेस्टिवल में देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि आज बच्चे जितना ज्ञान किताबों से प्राप्त करते हैं, उससे अधिक वे इन्टरनेट, कम्प्यूटर, मल्टीमीडिया व फिल्मों द्वारा प्राप्त करते हैं। हर चीज किताबों से या घर पर नहीं सीखी जा सकती, किन्तु इस महोत्सव में बच्चों को विभिन्न देशों की जो शिक्षात्मक बाल फिल्में देखने को मिल रही है, इनमें जीवन के विविध आयाम समाये हुए हैं जो छात्रों को सही व गलत का चुनाव करने की योग्यता प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य बनाने के लिए सी.एम.एस. का यह ‘चिल्ड्रेन्स फिल्म फेस्टिवल’ एक अनूठा प्रयास है।

महोत्सव की खास बात यह रही कि बच्चों के साथ ही उनके अभिभावक और शिक्षक भी इस फिल्म फेस्टिवल से काफी प्रभावित दिखे। अभिभावकों का कहना था कि उनके बच्चे इस फिल्म फेस्टिवल से काफी प्रसन्न हैं और यहाँ काफी कुछ सीख रहे हैं। कुछ अभिभावकों का कहना था कि बच्चों के लिए शिक्षात्मक फिल्मों का आज अभाव है, ऐसे में यह फिल्म फेस्टिवल बहुत लाभदायक प्रयास है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि इन बाल फिल्मों को देखने के लिए जो उत्साह व उमंग छात्रों व युवाओं में दिख रही है, उसका निश्चित ही सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और यह आयोजन अपने उद्देश्य में सफल होगा। इस अन्तर्राष्ट्रीय महोत्सव में छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों के साथ ही गरीब, अनाथ व पिछड़े तबके के बच्चों की भारी भीड़ उमड़ रही है। समारोह के पांचवे दिन आज शिक्षात्मक फिल्मों की शुरुआत अभिषेक कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘आकर्षण’ से हुई। इसके अलावा ‘द हनी बी, फाल, लिटिल हीरोज, मोबाइल, द लास्ट थ्रेड, बनाना बैंडिट, हू इज देयर, द लास्ट सोल, डायरेक्ट बेनीफिट, एक यात्रा, गुड एण्ड स्मार्ट, मीठी नींद, इट वाजन्ट ए वोल्फ, माई फेरी, माई स्ट्रेन्थ, नाना गोपाला, झूठ, माँ मैं बड़ा हो गया हूँ, गाँधी थे महात्मा’ आदि भी बच्चों को खूब रास आई। विभिन्न देशों की अलग-अलग भाषाओं में बनी फिल्मों को अंग्रेजी व हिन्दी अनुवाद भी फिल्म के साथ-साथ ही चलता रहता है जिससे बच्चे आसानी से फिल्म के कथानक को समझ सकें।

महोत्सव के विशिष्ट अतिथि व प्रख्यात फिल्म निर्माता एवं एवं पद्म भूषण, पद्मश्री व दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित श्री श्याम बेनेगल ने आज अपरान्हः सत्र में सी.एम.एस. कानपुर रोड पर आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेन्स में पत्रकारों से मुलाकात की और खुलकर अपने विचार व्यक्त किए। पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री श्याम बेनेगल ने कहा कि ये फिल्में तो वाकई बहुत अच्छी हैं और ज्ञान की बातें सिखाती हैं। ये फिल्में न केवल छात्रों व उनके माता-पिता, अभिभावकों व शिक्षकों के लिए भी हैं क्योंकि हम सबको इनसे कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। समारोह की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए श्री बेनेगल ने कहा कि मनोरंजन के माध्यम से छात्रों को जीवन मूल्यों का ज्ञान देने का यह तरीका अत्यन्त प्रशंसनीय है।

फिल्म फेस्टिवल के चेयरमैन व प्रख्यात शिक्षाविद डा. जगदीश गाँधी, संस्थापक, सी.एम.एस. ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक अवसर है जो छात्रों को एवं खासकर युवा पीढ़ी को चरित्र निर्माण एवं सर्वांगीण विकास की प्रेरणा दे रहा है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि विश्व एकता व विश्व शान्ति को समर्पित इस अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव की गरिमा बढ़ाने हेतु फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियों का आगमन हो रहा है। डा. गाँधी ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि यह अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव बच्चों  के साथ ही साथ अभिभावकों व शिक्षकों में भी समाज के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने में मदद करेंगी।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने कहा कि सी.एम.एस. सभी संभव माध्यमों से बच्चों के चारित्रिक व नैतिक उत्थान में संलग्न है एवं हमारा प्रयास छात्रों को सर्वांगीण शिक्षा उपलब्ध कराकर समाज का आदर्श नागरिक बनाना है। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में बच्चों के चरित्र निर्माण एवं जीवन मूल्यों की शिक्षा देने हेतु यह अन्तर्राष्ट्रीय महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। श्री शर्मा ने कहा कि सेक्स व हिंसा से भरपूर फिल्में व अश्लील साहित्व व दिशाहीन टी.वी. सीरियलों से हर विचारशील व्यक्ति दुःखी है, जिनसे प्रेरित होकर हमारी युवा पीढ़ी मानसिक रूप से बीमार हो रही है। ऐसे में सी.एम.एस. ने गंदी फिल्मों को कोसने के स्थान पर अच्छी फिल्में निःशुल्क दिखाने का साहसिक बीड़ा उठाया है। श्री शर्मा ने बताया कि कल 10 अप्रैल को इस महोत्सव का छठा दिन है और खास बात है कि बाल फिल्म ‘टूनपुर का सुपर हीरो’ के कलाकार मास्टर अमय पाण्ड्या आई.सी.एफ.एफ.-2011 के छठे दिन का उद्घाटन अवसर पर कल 10 अप्रैल, रविवार को सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में उपस्थित रहेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शिक्षक के सिर और सीने में गोली

Posted on 10 April 2011 by admin

हरपालपुर थाना क्षेत्र के सिरसा गाँव निवासी श्याम किशोर अग्निहोत्री गुरूवार की रात वह घर से सटे बरामदे में सो रहे थे। रात करीब ढाई बजे अज्ञात लोगों ने उन पर पर जानलेवा हमला कर दिया। हत्या के इरादे से सिर और सीने मे गोली मारी। 55 वर्षीय श्री अग्निहोत्री दुर्गा प्रसाद इण्टर कालेज खसौरा में शिक्षक पद पर तैनात हैं। पुलिस छानबीन कर रही है हमलावर मौके से तुरन्त फरार हो गये शिक्षक को लहूलुहान अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उन्हें बाद मंे लखनऊ ट्रामा सेन्टर भेज दिया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सपा ने हरदोई जनपद की आठ में से पाँच विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किये

Posted on 10 April 2011 by admin

मिली जानकारी के अनुसार सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मन्त्री डाॅ0अशोक वाजपेयी सवायजपुर से प्रत्यशी घोषित किया है नये परिसीमन से पिहानी सीट बदल जाने के कारण उन्हें सवायजपुर से प्रत्याशी बनाया गया है। गोपामऊ(सु0) से पूर्व विधायक श्याम प्रकाश हरदोई सदर से पूर्व नपाप अध्यक्ष सुखसागर मिश्र ‘मधुर’, साण्डी (सु0) से पूर्व विधायक शिवप्रसाद एवं शाहाबाद विधानसभा से पूर्व विधायक बाबूखाँ को प्रत्याशी बनाया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मा0 ओमप्रकाश सिंह, नेता विधानमंडल दल भाजपा की दि0 08 अपै्रल 2011 को पार्टी मुख्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता के मुख्य अंश

Posted on 10 April 2011 by admin

13भारतीय जनता पार्टी विधान मण्डल दल के नेता ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि बसपा द्वारा भाजपा पर लगाया गया यह आरोप निराधार एवं अविवेकपूर्ण है कि भाजपा दलित मुख्यमंत्री को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। भाजपा द्वारा जारी 100 घोटालों पर किसी प्रकार बिन्दुवार टिप्पणी करने के बजाए भाजपा को मुद्दा बिहीन कहना यह बसपा के अविवेकपूर्ण बयान है। प्रदेश सरकार के दो वरिष्ठ मंत्रियों से त्यागपत्र देना भ्रष्टाचार की पुष्टि करता है। भाजपा आज भी सीएमओ हत्याकांड एवं परिवार कल्याण विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच कराने की मांग पर कायम है। प्रदेश सरकार ने सीबीआई जांच से बचने के लिए आनन-फानन दो मंत्रियों एवं अधिकारियेां को हटाने का निर्णय लिया।

श्री सिंह आज पाटी मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय मंत्री किरीट सुमैया ने 100 घोटालों का दस्तावेज एफआईआर के रूप में जारी किया था। इसके बिन्दुवार टिप्पणी करने के बजाय बसपा ने उसी तरह टिप्पणी की है जिस तरह रंगे हाथ पकड़े जाने पर कोई अपराधी अपने बचाव के लिए करता है। उन्होंने कहा कि ग्राम विकास विभाग में जो धनराशि ग्राम प्रधानों को आवंटित की जाती है उसमें से 30प्रतिशत धनराशि जिले पर ही ले ली जाती है। 2 प्रतिशत जांच करने वाला अधिकारी लेता हेै, इसीप्रकार मनरेगा की धनराशि में भी 30 से 35 प्रतिशत की धनराशि आवंटित धनराशि में से काट ली जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता स्मारक एवं भ्रष्टाचार ही है। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष का बयान अविवेकपूर्ण है। जिस सरकार का विधायक बलात्कार व जेल में हो, भ्रष्टाचार में लिप्त होने पर मंत्री को हटाया जाता हो जिस सरकार में जगह-जगह लूट हो हर जगह हिस्सेदारी बंटी हुई हो, बजट का धन सरकार में बैठे लोग ले रहे हों ऐसी सरकार द्वारा भाजपा को मुद्दाबिहीन कहा जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। आज देश का सबसे बड़ा मुद्दा भ्रष्टाचार ही है। 2-जी स्पेक्ट्रम घोटाला तथा मायावती सरकार के 100 घोटालों का दस्तावेजी प्रमाणों के साथ भाजपा ने ही जारी किया है। फिर उसे झूठा कहना अविवेकपूर्ण ही है।

उन्होंने कहा बसपा द्वारा भाजपा पर दलित विरोधी आरोप लगाना कहां तक उचित है जबकि 2 जून को भाजपा ने ही मुख्यमंत्री जी की जान बचाई थी। उसी ने मायावती जी को दो-दो बार मुख्यमंत्री बनाया। वह मुख्यमंत्री बनाने का एहसान माने न माने कम से कम भाजपा द्वारा उनकी जान बचाने का एहसान तो मानना चाहिए। इससे ज्यादा गैर जिम्मेदाराना बयान क्या हो सकता है कि सरकार ने घोटालों का तथ्यपूर्ण जवाब नहीं दिया। इससे सिद्ध होता है कि उनके पास जवाब ही नही है। जिस सरकार के नियम लूट के लिए बनाए जाते हों उसका बयान नियमानुसार नहीं जनविरोधी है। यह बयान एक तानाशाही पूर्ण है। जे0पी0 समूह और पाॅंण्टी चढढा को लाभ पहुंचाने के लिए नियम बनाए गए हैं। ये नियम जनहित के नियम नहीं हो सकते। मनमाने आदेश हो सकते हैे। दो मंत्रियों के इस्तीफे ने यह प्रमाणित कर दिया है कि इस सरकार में व्यापक भ्रष्टाचार है और सरकार की जानकारी में भ्रष्टाचार होता है। जब जनता में भ्रष्टाचार का खुलासा हो जाता है तभी मंत्री हटाए जाते हैं। मुख्यमंत्री ने अपने-आप को बचाने के लिए मंत्रियों के इस्तीफे लिए हैं। अभी ओैर मंत्रियों के इस्तीफे होंगे, जैसे-जैसे भ्रष्टाचार उजागर होगें मंत्रियों के इस्तीफे होते रहेंगे। भाजपा ने 2 लाख 54 हजार रू0 के घोटालों का दस्तावेजों समेत पर्दाफाश किया है। अन्य भ्रष्टाचार के प्रकरण के दस्तावेजी सबूतों के साथ 12 जून को भाजपा महामहिम राष्ट्रपति को सारे दस्तावेज सौंप देगी।

नेता विधानमंडल दल ओमप्रकाश सिंह ने मांग की है कि बसपा अगर अपने आप को साफ सुथरी मानती है तो वो पत्थर खरीद फरोख्त पर श्वेत पत्र जारी करे। मेरी जानकारी में पत्थर कटने के बाद उसका मूल्य 142 से 150 घन फुट है जबकि सरकार द्वारा 4000 से 5000 रू0 में भुगतान किया गया हेै। इसको सरकार द्वारा उजागर करना चाहिए। उन्होंने मांग की कि जे0पी0 समूह और पाॅण्टी चढढा को कोैन-कौन से ठेके दिए गए, इन्हीं दो ही ठेकेदारों को क्यों दिए गए इस पर श्वेत पत्र जारी करे। जनता और स्वयं में यह जानना चाहता हॅॅू। उन्होंने परिवार कल्याण भ्रष्टार तथा सी0एम0ओ0 हत्याकांड की सी0बी0आई0 जांच की मांग दोहराई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अनुसूचित जाति एवं जनजातियों के उत्पीड़न की रोकथाम के मामलों की समीक्षा

Posted on 08 April 2011 by admin

राज्य मंे अनुसूचित जाति एवं जनजातियों के उत्पीड़न की रोकथाम अधिनियम को और प्रभावी तरीके से लागू करने की जरूरत है। साथ ही अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाना चाहिये। इस दिशा में मुख्य मंत्री के नेतृत्व में गठित समिति को और कार्य करने की जरूरत है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति सांसदों एवं विधायकों की एक समिति भी गठित की जानी है। यह उद्गार आज यहां केन्द्रीय सामाजिक कल्याण एवं अधिकारिता मंत्री श्री मुकुल वासनिक ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए व्यक्त की।

श्री वासनिक की अध्यक्षता में आज यहां योजना भवन में ‘’उत्तर प्रदेश में नागरिक अधिकारों की सुरक्षा और अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम की समीक्षा ’’ बैठक आयोजित की गयी।   बैठक में उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री श्री इन्द्रजीत सरोज और प्रमुख सचिव समाज कल्याण, पुलिस महानिदेशक और प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल  हुए।

श्री वासनिक ने कहा कि गत वर्षोंे के आंकड़ांे से पता चलता है कि अनुसूचित जाति एवं जनजातियों पर अत्याचार के मामलों में उत्तर प्रदेश में लगातार वृद्धि हुई है। इनकी रोकथाम के लिये अनुसूचित जाति एवं जनजातियों में कानूनी अधिकार के प्रति जागरूकता लानी होगी तथा समाज और मीडिया को अपनी अह्म भूमिका निभानी होगी।

श्री वासनिक ने न्यायालयों में लंबित मामलों की बड़ी संख्या और उनके धीमें निस्तारण पर चिंता व्यक्त की। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति उत्पीड़न के सर्वाधिक मामले दर्ज हुए हैं। उन्होंने कहा कि आवश्यकता इस बात की है कि कानून तथा नीतियाॅं बनाने के साथ-साथ उनके कार्यान्वयन पर भी विशेष ध्यान दिया जाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

लखनऊ -प्रथम तथा इटावा जोन को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ राजस्व जोन की चल-वैजयन्ती प्रदान की

Posted on 08 April 2011 by admin

उत्तर प्रदेश के वाणिज्य कर मंत्री श्री नकुल दुबे ने आज वाणिज्य कर मुख्यालय में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में लखनऊ -प्रथम तथा इटावा जोन को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ राजस्व जोन की चल-वैजयन्ती प्रदान की। इन जोनों ने वाणिज्य कर के मासिक/क्रमिक संग्रह में लक्ष्यपूर्ति व गत वर्ष से वृद्धि दर तथा मासिक लक्ष्य की पूर्ति हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य किया है।

श्री दुबे ने आज यहां वाणिज्य कर मुख्यालय में विभाग की समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए निर्देश दिये कि वीडिंग कराये जाने के सम्बन्ध में मुख्यालय से निर्गत किये गये आदेशों का अक्षरशः पालन किया जाये तथा भट्टा मालिकों को शासन द्वारा घोषित की गयी समाधान योजना अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए। बैठक में सचिव एवं वाणिज्य कर आयुक्त श्री चन्द्र भानु सहित विभागीय एवं शासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

रू0 एक लाख से एक करोड़ तक - नरेन्द्र सिंह राणा

Posted on 08 April 2011 by admin

बैंक जमा धन पर ब्याज कम और ज्यादा कर धन को घटाते बढ़ाते रहते हैं। जमाराशि को दुगुना, तिगुना करने की स्कीम्स चलती है लेकिन अभी तक किसी बैंक ने जमा धन को सौ गुना करने का दावा नहीं किया है वो भी मात्र 28 वर्षो में, लेकिन क्रिकेट के खेल में रू0 100 गुना बढ़ा है। भारतीय क्रिकेट कन्ट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इनाम में दी जाने वाली राशि को 28 वर्षो में 100 गुना कर दिया है। वही प्रतियोगिता का स्तर, वही खेल, वही देश और वही बोर्ड है सब समान है अगर कुछ बदला है तो वह है ईनाम की राशि। एक लाख से बढ़कर एक करोड़ हो गई।  गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली बार विश्वकप जीतकर 25 जून 1983 को लार्डस में इतिहास रचा था। तत्कालीन कप्तान हरफनमौला आलराउण्डर कपिलदेव के  धुरधरों ने लार्डस में वेस्टइंडीज को हराकर इतिहास रचा था। 2 अपै्रल 2011 को टीम इंडिया के कप्तान धोेनी के रणबांकुरों ने विश्वकप जीतकर इतिहास को दोहराया और भारतीयों के लिए यादगार बना दिया। 1983 में कपिलदेव की अगुवाई वाली टीम इंडिया विश्वकप जीतने के बाद स्वदेश लौटी। ऐतिहासिक जीत पर भारतीय क्रिकेट कन्ट्रोल बोर्ड ने विजेता खिलाड़ियों को एक-एक लाख रू0 ईनाम देने की घोषणा की। विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप दिये जाने वाले धन की व्यवस्था के लिए टीम के स्वदेश वापसी पर देश की राजधानी नई दिल्ली में कन्र्सट आयोजित किया गया। आयोजित समारोहं में दुनिया की नामचीन हस्तियों के साथ सुर की कोकिला के नाम से ख्याति प्राप्त लतामंगेश्कर को विशेष रूप से बुलाया गया। ’’कन्र्सट’’ के लिए जब लता ने फीस लेने से इन्कार कर दिया था तब जाकर 20 लाख रू0 एकत्रित हो पाए थे, जिससे क्रिकेट के सितारों को ईनाम राशि बांटी गई। बेशक उस समय में लखपति बनना आज के करोड़पति बनने के बराबर है। इतिहास रचने वाली टीम के खिलाड़ियांे को मिला एक-एक लाख और इतिहास दोहराने वाली टीम के खिलाड़ियों को मिला एक-एक करोड़ तथा बीसीसीआई ने सपोर्ट स्टाफ को को 50-50 लाख रू0 व चयनकर्ताओं को 25-25 लाख रू0 बतौर ईनाम देने की घोषणा की। टीम धौनी के विश्वकप जीतते ही बीसीसीआई सहित देश व प्रदेश की सरकारों ने भी पुरस्कार देने की झड़ी लगा दी। नकद राशि, मकान, प्लाट, कार आदि देने वालों की लाइन लगी है। अनेक ऐतिहासिक घटनाएं भी इस मैच के दौरान घटी हैं जो सदियों में कभी कभार घटती हैं। ऐसी अनोखी-अनुठी घटनाओं में शामिल है एक बोलने में अक्षम बालक का बोल पड़ना। इसे कुदरत का करिश्मा कहें, चमत्कार कहें अथवा खुशी का चर्माेत्कर्ष कहें चाहे जो कहें। इस जीत ने एक ऐसे बच्चे को बोलना सिखाया जो शारीरिक रूप से विकलांग तथा बोलने में अक्षम था। भारतीय टीम के विश्व विजेता बनने पर जहां देश भर में जश्न का माहौल है वहीं मुम्बई के मंडाविया परिवार के लिए यह खुशी अनोखे ढंग से यादगार है। भारतीय टीम की जीत ने शारीरिक रूप से विकलांग और बोलने में अक्षम 11 वर्षीय हितांश मडाविया को इतना उत्साहित कर दिया कि वह बोल पड़ा। जश्न में डूबे परिवार वालों ने जब हितांश को ’’इण्डिया’’ बोलते सुना तो उनकी खुशी का ठिकाना नही रहा। हितांश की मांॅ श्रीमती रूपल कहती हैं कि भारत के मैच के दौरान हितांश काफी उत्साहित हो जाता है और उसकी गतिविधियाॅं बढ़ जाती हैं। वह टीम इण्डिया और सचिन तेंदुलकर का जबरदस्त फैन है। उसका इलाज कर रही फिजियोथेरेपिस्ट पुष्पा शाहरी बालक के बारे में कहती हैं कि वह बिना सहारे के बैठ भी नहीं पाता है फिर भी अपने भारत का पूरा मैच देखता है। सचिन का नाम सुनते ही उसका चेहरा खिल जाता है। इस अवस्था में खेल के प्रति उसके उत्साह और सक्रियता को देखते हुए परमपिता परमात्मा ने उसे ईनाम में बोलने का तोहफा देकर नवाजा है। कुछ और उल्लेखनीय घटनाएं इस जीत के साथ जुड़ गई हैं जैसे 25 जून 1983 को जब भारत पहली बार विश्व विजयी बना उस दिन शनिवार था, दूसरी बार 2 अपै्रल 2011 को जब विश्वकप जीता तब भी शनिवार ही था। दोनों फाइनल के दिनों में समानता होने पर प्रशंसक परिणाम में भी समानता तलाश रहे थे जो सही साबित हुई। दो विकेट कीपर कप्तानों के बीच मुकाबला विश्वकप के इतिहास में पहली बार हुआ जब फाइनल में पहुंची दोनों टीमों के कप्तान विकेट कीपर रहे। इस विश्वकप मैच में खेली टीमों के जिन कप्तानों के नाम की शुरूआत ’’एस’’ अक्षर से हुई वे भाग्यशाली नहीं रहे जैसे शाकिब (बंग्लादेश) सेमी (वेस्टइंडीज) स्टारस (इंग्लैंड) स्मिथ (दक्षिण अफ्रिका) शाहिद (पाकिस्तान) और संगकारा (श्रीलंका) ने भी हार का स्वाद चखा है। इसके पूर्व श्रीलंका और इंण्डिया के बीच पाॅंच यादगार मैच और हो चुके हैं। 13 मई 1996 को कोलकता में विश्वकप सेमीफाइनल खेला गया श्रीलंका जीती। दर्शकों के उग्र प्रदर्शन और हालात की नाजुकता को भांपते हुए श्रीलंका को विजयी घोषित कर दिया। 26 मई 1999 को टाॅंनटन में भारत ने मैंच जीता। सौरभ गांगुली और राहुल द्रविड़ ने यादगार पारी खेलते हुए 318 रनों की साझेदारी की। 29 अक्टुबर 2000 शारजहां में श्रीलंका जीता। भारतीय टीम आज तक के न्यूनतम स्कोर 54 रन पर सिमट गई थी। 15 दिसम्बर 2009 को राजकोट में भारत जीता। 16 अगस्त 2010 दांबुला में खेले गये मैंच में भारत जीता। इस मैच को नोबाल के लिए याद किया जाता है। भारत को जीत के लिए मात्र एक रन चाहिए था वीरेन्द्र सहवाग 99 रन पर खेल रहे थे उस समय सहवाग ने अन्तिम गेंद पर छक्का जड़ दिया लेकिन वह शतक पूरा नहीं कर पाया क्योंकि गेंदबाज रणदीव ने नोबाल फेंककर भारत को विजयश्री उपहार में दे दी थी। अगले विश्वकप का मैच 4 वर्ष बाद 2015 में आस्टेªलिया और न्यूजीलैंड में खेला जाएगा। भारतीय टीम को क्रिकेट में अपना एक छत्र राज कायम रखना है तो उसे ईश्वर का सुमिरन करते हुए सजगता के साथ नियमित कठिन परिश्रम करते रहना होगा। कोशिश करने वालों की कभी हार नही होती।

लेखक- पावरलिफ्टिंग के अन्तर्राष्ट्रीय कोच रहे हैं
वर्तमान मेंउ0प्र0 भाजपा के मीडिया प्रभारी हैं।
लखनऊ, मो0 9415013300
———————————-

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अप्रैल माह के निर्धारित मासिक लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करें

Posted on 08 April 2011 by admin

उत्तर प्रदेश के मनोरंजन कर मंत्री श्री नकुल दुबे ने 16 जनपदों के मनोरंजन कर अधिकारियों को मार्च, 2011 में राजस्व प्राप्ति की मासिक उपलब्धि 80 प्रतिशत से कम रहने के कारण चेतावनी दी है। उन्होंने निर्देश दिये हैं कि मथुरा, कांशीराम नगर, बिजनौर, गौतमबुद्ध नगर, लखनऊ, ललितपुर, मऊ, आगरा, आजमगढ़, मुजफ्फरनगर, बाराबंकी, मुरादाबाद, कानपुर नगर, गोरखपुर, मेरठ तथा गाजियाबाद के विभागीय अधिकारी अगले माह अपै्रल में मार्च का बकाया तथा अप्रैल माह के निर्धारित मासिक लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करें।

श्री दुबे आज यहां मनोरंजन कर आयुक्त कार्यालय सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि बकाया मनोरंजन कर की वसूली, केबिल सैम्पल सर्वे में कर निर्धारण एवं शास्ति की कार्यवाही में तेजी लायी जाये। इसके अलावा सिनेमा स्वामियों द्वारा अनधिकृत रूप से वसूल किये गये अनुरक्षण शुल्क के बकाया की भी वसूली की जाये। बैठक में सचिव मनोरंजन कर श्री चन्द्र भानु, मनोरंजन कर आयुक्त श्री एस0के0 द्विवेदी सहित विभागीय एवं शासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

स्वास्थ्य विभाग में भारी भ्रष्टाचार

Posted on 08 April 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने राज्य सरकार के दो मंत्रियों के इस्तीफे पर त्वरित प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त भारी भ्रष्टाचार को स्वीकार कर लिया है। सरकार ने मान लियाा है कि स्वास्थ्य विभाग में भारी भ्रष्टाचार चल रहा था और सम्बन्धित मंत्रीगण अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ठीक से नहीं कर पाये। सरकार की इस स्वीकारोक्ति से भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्य सरकार पर समय-समय पर लगाये गये आरोप सही सिद्ध हो गये हैं। मुख्यमंत्री अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकतीं। उन्होंने सी0बी0आई0 जांच से बचने और भ्रष्टाचार में रंगे हाथ पकड़ी गई सरकार की इज्जत बचाने के लिये ही मंत्रियों से त्याग पत्र लिये हैं। अधिकारीगण अब भी हत्याकाण्ड के मुख्य सूत्रधारों और भ्रष्टाचार के मुख्य लाभार्थियों की जांच नहीं कर सकते क्योंकि इसके तार मुख्यमंत्री सचिवालय से जुड़े हुए हैं, इसलिये सी0बी0आई0 जांच जरूरी है।

श्री शाही ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्य सरकार पर लगाये गये भ्रष्टाचार के आरोप तथ्यगत हैं। पार्टी की ‘एफ0आई0आर0’ से डरी बसपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कोरी राजनीतिक बयानबाजी की है। बसपा सरकार में हिम्मत हो तो भाजपा द्वारा जारी ‘एफ0आई0आर0’ के तथ्यों के बारे में श्वेत पत्र के साथ स्पष्टीकरण दे। कोरी बयानबाजी का कोई मतलब नहीं होता। सरकार ने विद्युत व्यवस्था के बारे में पिछले वर्ष जारी श्वेत पत्र में स्वयं ही कहा था कि बसपा सरकार 2014 तक बिजली व्यवस्था ठीक नहीं कर पायेगी। सरकारी श्वेत पत्र की प्रति में भाजपा को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है। औद्योगिक घरानों के लिये किसानों की कीमती भूमि अधिग्रहण कराने की बात सारा प्रदेश जानता है कि राज्य सरकार और एक औद्योगिक घराने के बीच भारी डील है। इसी घराने को फायदा पहुंचाने और स्वयं लाभान्वित होने के लिये सरकार ने मथुरा, आगरा आदि क्षेत्रों में किसानों पर गोली चलाई थी।

प्रदेश अध्यक्ष ने स्मारकों आदि के निर्माण में किये गये सरकारी भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि बसपा ने स्वयं अपनी आस्था वाले महापुरूषो के स्मारक निर्माण में भी भ्रष्टाचार और लूटपाट करते हुए आस्था के साथ भी खिलवाड़ किया है। उन्होंने दोहराया कि प्रदेश की जनता भ्रष्टाचार को संस्थागत बनाने और सत्ता के बल पर ही करोड़ो अरबो की सम्पदा अर्जित करने की राजनीति बर्दास्त नहीं करेगी। पार्टी सरकार की महालूट को लेकर आम जनता के बीच घर-घर जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

09 अपेै्रल को मेरठ में आयोजित ’महासंग्राम रैली’

Posted on 08 April 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी केन्द्र व प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार, राज्य की बिगड़ी कानून व्यवस्था एवं आमजन की समस्याओं को लेकर कल 09 अपेै्रल को मेरठ में आयोजित ’महासंग्राम रैली’ में केन्द्र व प्रदेश सरकार के विरूद्ध संघर्ष का बिगुल फूंकेगी।

प्रदेश सहमीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि मेरठ में होने वाली ’महासंग्राम रैली’ को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी नरेन्द्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष कलराज मिश्र, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही सहित पार्टी के अन्य कई वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। भाजपा ने 18 अपै्रल को काशी क्षेत्र की महासंग्राम रैली वाराणसी में, 26 अपै्रल का अवध क्षेत्र की ’महासंग्राम रैली’ फैजाबाद में तथा 27 अपै्रल को वृज क्षेत्र की ’महासंग्राम रैली’ आगरा में आयोजित की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2011
M T W T F S S
« Mar   May »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  
-->









 Type in