Archive | February, 2011

तहसील दिवस : 155 प्रार्थना पत्रों में 10 का निस्तारण

Posted on 01 February 2011 by admin

विकलांग की ड्यूटी 20 किमी दूर लगाने पर डीएम ने बीएसए को लगाई फटकार

जिलाधिकारी गौरव दयाल की अध्यक्षता में तहसील दिवस तहसील सदर में सम्पन्न हुआ। पिछले तहसील दिवस के लंबित शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अगर एक सप्ताह में ऐसे मामलों का निस्तारण सम्बंधित अधिकारी द्वारा नहीं किया जाता है तो उनको प्रतिकूल प्रविष्टि दी जायेगी। उन्होंने कहा कि शासन का निर्देश है कि तहसील दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निस्तारण प्रत्येक दशा में 14 दिन में सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इस अवसर पर कुल विभिन्न मामलों में 155 दरख्वास्त पड़ी। जिसमें 10 प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को समय सीमा के अन्दर निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को हस्तगत करा दिया गया।

उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सम्बंधित व्यक्ति को हर हालत में मिलना चाहिए। निर्धारित समय के अन्दर सम्बंधित के नाम वसीयत दर्ज हो जाना चाहिए। सरकारी भूमि पर किसी भी हालत में अवैध कब्जा नही होना चाहिए।
अधिकारियों के समक्ष पड़े प्रार्थना पत्रों में एक विकलांग अध्यापक का भी प्रार्थना पत्र था। अपनी फरियाद सुनाते हुए जब जिलाधिकारी से उसने बेसिक के खिलाफ शिकायत करते हुए कहा कि मैं विकलांग हूं। बीएसए द्वारा मेरी ड्यूटी घर से 20 किलोमीटर दूर लगा दी गई है। मैं इतनी दूर जाने में असमर्थ हूं। उसकी फरियाद सुनने के बाद जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षाधिकारी को फटकार लगाते हुए सही ढंग से कार्य करने की नसीहत दी।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक एसके भगत, डीडीसी एएन सिंह, नगर मजिस्ट्रेट बाल मयंक मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर गुलाबचन्द राम, सीओ सदर प्रकाश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक एके सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी डीएन सिंह, कार्यक्रम अधिकारी जया त्रिपाठी, प्रोबेशन अधिकारी सरोज श्रीवास्तव, अधिशासी अभियन्ता विद्युत शुभचन्द झा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका वंशराज सिंह, सहायक श्रमायुक्त गणेश बरनवाल, तहसीलदार रमेश चन्द यादव सहित जिला एवं तहसील स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

चर्चा है कि जिले में तीन वर्ष से अधिक समय बिताने वाले इस शिक्षाधिकारी के पास जब कोई भी कोई व्यक्ति कार्यवश जाता है तो वह अपने से सम्बद्ध एक बाबू से मिलने को कहकर भेज देता है। उक्त बाबू द्वारा सुविधा शुल्क रकम तय होने के बाद ही कार्य को निपटाया जाता है। शायद बीएसए के इस कार्य प्रणाली की जानकारी उच्चाधिकारियों को नहीं है, लेकिन आम लोगों विशेषकर शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों में बीएसए के भ्रष्टतम आचरण की ऐसी चर्चा है। लोगों का कहना है कि प्राथमिक और जूनियर स्कूलों के अध्यापकों को उठाकर 20 से 40 किमी दूर इसलिए भेज दिया जाता है कि दिक्कत आने पर वे उसके पास आयेंगे। तब सुविधा के तौर पर मोटी रकम लेकर नजदीकी विद्यालयों पर नियुक्त कर दिया जायेगा।

केराकत संवाददाता के अनुसार उप जिलाधिकारी मधु शालिनी की अध्यक्षता एवं जिला विकास अधिकारी तेज प्रताप सिंह की उपस्थिति में तहसील दिवस के अवसर पर कुल 82 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े। जिसमें से 5 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण तत्काल कर दिया गया तथा शेष को सम्बन्धित विभागों को निस्तारण हेतु भेज दिया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

श्रमिकों हेतु योजनाएं संचालित

Posted on 01 February 2011 by admin

सहायक श्रमायुक्त गणेश बरनवाल ने बताया कि जिले की भौगोलिक सीमा के अन्तर्गत किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य जैसे भवन, सड़क, नाली, खड़ण्जा, विद्युत, वितरण/पारेषण कार्य, सिंचाई, परियोजना आदि कार्याें में कार्यरत समस्त श्रमिकों को लाभािन्वत किये जाने हेतु उत्तर प्रदेश भवन और अन्य सिन्नर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा तीन योजनाएं संचालित की जा रही है। दुघZटना सहायता योजना, मातृत्व हित लाभ योजना और शिशु हित लाभ योजनाओं के संचालन हेतु श्रम विभाग उ0प्र0 नोडल विभाग है। योजनाओं से आच्छादित/लाभािन्वत होने के लिए भवन एवं अन्य सिन्नर्माण कायोंZ में लगे श्रमिकों का श्रम विभाग में लाभार्थी के रूप में पंजीकृत होना अनिवार्य है। योजनाओं के लाभार्थियों के रूप में पंजीकरण हेतु आयु 18-60 वर्ष होनी चाहिए। पंजीकरण फार्म श्रम कार्यालय, गोशाला भवन ढ़ालगर टोला में नि:शुल्क उपलब्ध है। पंजीकरण फार्म के साथ श्रमिक का तीन फोटो, आयु प्रमाण पत्र का अभिलेख तथा 50 रूपये पंजीकरण शुल्क संलग्न किया जाना है। योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को आवेदन करने के बाद जिलाधिकारी से स्वीकृत कराने के उपरान्त चेक के माध्यम से लाभािन्वत किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि श्रमिक दुघZटना सहायता योजना के अन्तर्गत पंजीकृत लाभार्थी श्रमिक (कार्यदायी संस्थाओं, संविदाकार/निजी क्षेत्र में) की मृत्यु अथवा स्थाई पूर्ण/स्थाई आंशिक अपंगता/विकलांगता के फलस्वरूप श्रमिक के आश्रितों को अनुग्रह राशि के रूप में 40 हजार रूपये (मृत्यु पर) तथा विकलांगता/अपंगता पर 20 हजार रूपये बोर्ड द्वारा दिया जायेगा। मातृत्व हित लाभ योजना के अन्तर्गत पंजीकृत महिला निर्माण कर्मकार को अधिकतम दो बच्चों की सीमा तक 3 हजार रूपये की धनराशि का एकमुश्त समाधान प्राप्त कर सकते है। इसी प्रकार शिशु हित लाभ योजना में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के नवजात शिशुओं को उनके जन्म से दो वर्ष की आयु पूर्ण होने तक पौष्टिक आहार की व्यवस्था कराये जाने हेतु पुत्र होने की स्थिति में 3 हजार रूपये तथा पुत्री होने की स्थिति में 4 हजार रूपये की वाषिZक दर से भुगतान किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आम आदमी का जनजीवन तबाह हो गया है

Posted on 01 February 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने आज प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुये कहा है कि बसपा सरकार में आम आदमी का जनजीवन तबाह हो गया है। मुख्यमन्त्री का दलितोत्थान का दावा धोखा है। जब मन्त्री, अधिकारी तथा नेता आम जनता की पीड़ा को सुनने के लिये तैयार नहीं होते जब पीड़ित की मौत के बाद बसपा सरकार के ब्यूरोके्रट मन्त्रियों के दबाव में न्योचित कदम नहीं उठाते हैं

प्रदेश प्रवक्ता तिवारी ने आगे कहा है कि जब विपक्ष इस सारी घटनाओं का संज्ञान लेता है तो सरकार अधिकारियों को निलिम्बत करती है। श्री तिवारी ने आगे कहा है कि आज तक अपराधियों के पैेरोकार बसपाई किसी भी प्रकार की कोई सजा नहीं पाये। जबकि सरकार कर्मचारी व अधिकारी पर ही अपना डण्डा चलाती है। सरकार यदि बसपाई गुण्डों पर लगाम लगा दे तो इस प्रदेश में अपराध रूक जायेगा।

श्री तिवारी ने आज से शुरू हुये मुख्यमन्त्री दौरे को नाटक की संज्ञा देते हुये कहा है कि इस दौरे से जहां प्रदेश की गरीब जनता की गाढ़ी कमाई का दुरूपयोग होगा वहीं बसपाई इस दौरे का लाभ उठाते हुये अधिकारी, कर्मचारी, ठेकेदारों से पैसा वसूलने का और मौका मिल जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

डॉ0 शकुन्तला मिश्रा स्मृति दृिश्टबाधित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ

Posted on 01 February 2011 by admin

untitled-1सुविख्यात पूर्व क्रिकेटर श्री दिलीप वेंगसरकर 31 जनवरी,2011 को  के0डी0सिंह बाबू स्टेडियम में डॉ0 शकुन्तला मिश्रा स्मृति दृिश्टबाधित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते हुए। साथ में उ0प्र0 राज्य सलाहाकार परिशद के अध्यक्ष श्री सतीश चन्द्र मिश्रा।

Comments (0)

मासिक उर्दू पत्रिका ´´नया दौर´´ के ´´इरफान सिद्दीकी विशेषांक´´ का विमोचन

Posted on 01 February 2011 by admin

सरकार उर्दू जबान और अदब की तरक्की के लिये पूरी तरह कटिबद्ध -नसीमुद्दीन सिद्दीकी

31-01-11उत्तर प्रदेश की मा0 मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती जी के नेतृत्व में बी0एस0पी0 सरकार उर्दू ज़बान और अदब की तरक्की के लिये पूरी तरह कटिबद्ध है। सरकार द्वारा उर्दू भाषा और अल्पसंख्यकों के सम्बंध में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये हैं। उर्दू अकादमी की ग्रान्ट बढ़ाकर तीन करोड़ रूपये कर दी गई। साथ ही उर्दू अकादमी द्वारा मौलाना आज़ाद के मशहूर अखबार ´´अल हिलाल´´ का पुन: प्रकाशन किया गया।

यह बात आज यहॉ उ0प्र0 के लोक निर्माण, आवास, कृषि तथा सिंचाई मन्त्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सूचना भवन के प्रेक्षागृह में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित उर्दू मासिक पत्रिका ´´नयादौर´´ के ´´इरफ़ान सिद्दीकी विशेषांक´´ का विमोचन करने के उपरान्त आयोजित समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुये कही। उन्होंने कहा कि आधुनिक उर्दू ग़ज़ल के आसमान पर जो सितारे चमक रहे हैं, उनमें से एक नाम इरफान सिद्दीकी का भी है। उन्होंने आधुनिक शायरी में एक नई आवाज़ दर्ज करायी, जिसको प्रगतिशील आन्दोलन के बड़े-बड़े समालोचक भी नज़र अन्दाज़ न कर सके। श्री सिद्दीकी ने कहा कि 11 मार्च 1939 को बदायूं में जन्मे इरफान सिद्दीकी ने उर्दू साहित्य को पांच खूबसूरत संग्रह ´´कैन्वस´´, ´´शबे दरमियां´´, ´´सात समावात´´, ´´इश्कनामा´´ और ´´हवाए दस्ते मारिया´´ के साथ कुिल्लयात (समग्र) ´´दरिया´´ दिये। इसके साथ ही संस्कृत के महान कवि कालिदास की नज़्म ´´ऋतुसिंघार´´ और संस्कृत ड्रामे ´´मालविका अग्निमित्र´´ का उर्दू में अनुवाद किया। श्री सिद्दीकी ने नवोदित प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में ´´नया दौर´´ के कार्यों की भी सराहना की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उ0प्र0 अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन श्री लियाक़त अली खॉ ने इस अवसर पर कहा कि इरफान सिद्दीकी एक बेहतरीन शायर, अदीब, सहाफ़ी के साथ-साथ एक अच्छे इंसान भी थे। उन्होंने कहा कि ज़िन्दा क़ौमें अपने अकाबिरीन को फरामोश नहीं करती हैं। सूचना विभाग ने इरफान सिद्दीकी की स्मृति में ´´नया दौर´´ का जो विशेषांक प्रकाशित किया है इसके लिये वह साधुवाद का पात्र है।

समारोह की अध्यक्षता करते हुये मुख्यमन्त्री के मीडिया सलाहकार और अध्यक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उ0प्र0 श्री मोहम्मद जमील अख़्तर ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि इरफान सिद्दीकी एक शायर, सहाफ़ी और अदीब के साथ-साथ अच्छे दोस्त भी थे। इण्डियन इन्फार्मेशन सर्विस में रहते हुये उन्होंने आकाशवाणी और दूरदर्शन के महत्वपूर्ण पदों पर भी सफलतापूर्वक काम किया। इसके साथ ही इण्डियन आर्मी में मेजर के पद पर भी उन्होंने काम किया और मेजर की वदीZ धारण करने में उन्हें गर्व महसूस होता था। वह मेरे दोस्त भी थे और बड़े भाई की तरह प्रेम से पेश आते थे। उनका परामर्श सभी के लिये उपयोगी होता था।

समारोह को सम्बोधित करते हुये सूचना निदेशक श्री अजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि सूचना विभाग से निरन्तर 64 वर्ष से प्रकाशित मासिक पत्रिका ´´नया दौर´´ समय-समय पर विशेषांक प्रकाशित करती रही है, जिसमें अवध नंबर, जौहर नंबर, डायमण्ड जुबली नंबर, निस्फ़ सदी नंबर, मीर तक़ी मीर नंबर, 1857 नंबर, शक़ील बदायूनी नंबर और अब मा0 मुख्यमन्त्री जी के मीडिया सलाहकार श्री मोहम्मद जमील अख़्तर के मार्गदर्शन में इरफान सिद्दीकी विशेषांक प्रकाशित कर स्वस्थ परम्परा को जारी रखा है। उन्होंने ´´नया दौर´´ के सम्पादक डा0 वज़ाहत हुसैन रिज़वी और उनके सहयोगियों की प्रशंसा की। उन्होंने श्री सिद्दीकी की शायरी पर प्रकाश डालते हुये उनका यह शेर पेश किया- उठो, यह मन्ज़रे शबताब देखने के लिये-कि नीन्द शर्त नहीं ख़्वाब देखने के लिए, इसी के साथ उन्होंने कार्यक्रम में आये विशिष्ट अतिथियों, पत्रकारों, साहित्यकारों और गणमान्य नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

समारोह को सम्बोधित करते हुये प्राख्यात कवि डॉ0 मलिक ज़ादा मंजूर अहमद ने कहा कि सूचना विभाग द्वारा समय-समय पर प्रकाशित विशेषांक आने वाली नस्लों के लिये उपयोगी सिद्ध होंगे और शोध छात्रों के लिये मार्गदर्शक बनेंगे। उन्होंने कहा कि इरफान सिददीक़ी शायर होने के साथ-साथ एक अच्छे पत्रकार भी थे और उन्होंने उर्दू रोज़नामा ´´सहाफ़त´´ में चीफ ऐडिटर के पद पर लम्बे समय तक काम किया। उन्होंने इरफान सिद्दीकी द्वारा अपनी गज़लों में कर्बला के प्रतीकों का सामयिक अर्थों में प्रयोग करने पर विशेष रूप से उल्लेख किया।

इस अवसर पर अपर निदेशक सूचना श्री रामदीन सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी, पत्रकारगण, साहित्यकार और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रो0 मलिकजादा मंजूर अहमद ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

लखनऊ नगर में व्यापक भ्रष्टाचार व्याप्त है

Posted on 01 February 2011 by admin

कंाग्रेस पार्षद श्री शैलेन्द्र तिवारी पर फर्जी तरीके से दर्ज कराया गया मुकदमा यदि बिना शर्त वापस नहीं लिया गया तथा लखनऊ नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं दागी अभियन्ताओं पर यदि सख्त कार्यवाही नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी लोकायुक्त से लखनऊ नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग करेगी।

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने आज यहां बयान में कहा कि लखनऊ नगर में व्यापक भ्रष्टाचार व्याप्त है। जिसका विरोध कांग्रेस पार्षद द्वारा कार्यकारिणी की बैठक मेें किया गया तो मुख्य अभियन्ता द्वारा इनके ऊपर मुकदमा दर्ज कराकर भ्रष्टचार को बढ़ावा देने एवं कांग्रेस पार्षद की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है, जो कि निन्दनीय है।

श्री श्रीवास्तव ने कहा कि बसपा सरकार के दबाव में नगर निगम के अधिकारियों एवं दागी अभियन्ताओं को पदों पर बैठाया गया है, जो कि भ्रष्टाचार के आरोप में जेल भी जा चुके हैं। उन्होने कहा कि नगर निगम लखनऊ में भ्रष्टाचार का एक काकस सा बन चुका है जिसे तोड़ने का प्रयास करने पर कांग्रेस पार्षद को झूठे आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करा दिया गया।

उन्होने कहा कि कंाग्रेस पार्टी मांग करती है कि लखनऊ नगर निगम के अधिकारियों, अभियन्ताओं सहित सभी सम्बद्ध कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच किसी वरिष्ठ न्यायाधीश से करवाई जाय जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। उन्होने कहा कि यदि कोई पार्षद भ्रष्टाचार के लिए दोषी है तो उसे भी जांच के दायरे में लिया जाना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सरकारी उपेक्षा कर्मचारियों में आक्रोश

Posted on 01 February 2011 by admin

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने किया गेट मीटिंग

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सोमवार को आईटीआई सिद्दीकपुर में जनजागरण/गेट मीटिंग का कार्यक्रम किया गया। कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए श्री श्रीवास्तव ने बताया कि 01 जनवरी 06 से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का पे-बैण्ड का एरियर दिया जाय तथा शासन से बार-बार समझौता करने के बावजूद आज तक शासनादेश जारी न करने पर कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। कर्मचारियों की उम्र 62 वर्ष की जाय। जनवरी 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को पेंशन दिया जाय आदि मांगों के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। जिलामन्त्री सीबी सिंह ने 20 सूत्रीय मांगों यथा वेतन विसंगति दूर करने, केन्द्रीय कर्मचारियों की भान्ति परिवहन भत्ता, शिशु शिक्षा भत्ता, लिपिक संवर्ग सहित वेतन विसंगतियां दूर करने, अवकाश नकदीकरण सुविधा दिये जाने, चिकित्सा परिचर्चा नियमावली संशोधित किये जाने, मकान किराया भत्ता केन्द्र के समान देने आदि मांगों पर विस्तार से जानकारी दिया। कर्मचारियों से 02 फरवरी को 2 बजे कृषि विभाग में गेट मीटिंग की समीक्षा तथा 10 फरवरी को जिला मुख्यालय पर धरने की तैयारी के सम्बन्ध में बैठक में अधिक संख्या में भाग लेने का अनुरोध किया। इस अवसर पर आरआर तिवारी, सभाजीत यादव, पीएन सिंह यादव, सुनील कुमार सिंह कुशवाहा, गायत्री प्रसाद, अनिल कुमार, आफताब अहमद, जयवीर सिंह, हेमेन्द्र सिंह, श्रीमती अनिल कुमारी यादव, पारसनाथ यादव, राजबली यादव, हीरालाल आजाद, चन्द्रशेखर सिंह, शिव कुमार यादव, अंजनी मौर्य, नील कमल आदि मौजूद रहे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी केके त्रिपाठी ने दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ढ़ाबे से संचालित हो रहा नशे का अवैध ब्यापार

Posted on 01 February 2011 by admin

•    पिण्टी और शेरू के नाम चल रहा ओवर लोड ट्रकों का कोड
•    युवा कॉग्रेस ने डी0एम0 को सौंपा ज्ञापन

ढाबे की आण्ड में नसीले पदाथोंZ का कारोबार व इन्ट्री पासिंग का कोड चलाकर परिवहन विभाग को क्षति पहुचाने का आरोप लगाते हुए भारतीय युवा काग्रेंस ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर ढाबा मालिक के विरूद्ध कार्यवाही करने की मॉग किया है।

जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में भारतीय युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अभिशेक सिंह राणा, चन्दन सिंह, प्रतीक साही, अब्दुल रहीम, तेज बहादुर पाठक, रूकसार अहमद खॉ हाफिज जहॉगीर, रीतेश सिंह आदि ने कहा है कि धम्मौर थानाक्षेत्र के मुडुई नेवादा स्थित लखनऊ वाराणसी राश्ट्रीय राजमार्ग पर मोहम्मद इस्माइल देरावसी नाम से खाने का ढाबा खोल रखा है। ढाबे की आण्ड में ही उक्त ब्यक्ति ने अवैध रूप से देशी व अंग्रेजी शराब चरस गॉजा अफीम हिरोईन मार्फीन व गैरकानूनी और चीजों का भी कार्य करता है। जैसे कि परिवहन विभाग की मिली भगत से गाडियों को टोकन बॉटकर इन्ट्री पासिंग भी देता है। इन्ट्री पािंसग का कोर्ड वर्ड नाम शेरू और पिण्टी है। जो कि सरकारी राजस्व को क्षति पहुचॉने का कार्य करता है। राश्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाले नशे के आदि ट्रक ड्राइवरों के अलावा काफी संख्या में नशे के िशकार नौजवान इसके ग्रहक हैं। नशे का यह सौदागर हर तरीके का नशा उपलब्ध कराकर मोटी कमाई करता है। लांग रूट की गाडियों से अवैध रूप से चोरी का क्योला सरिया आदि सामान खरीदने व बेचने का काम करता है। ऐसे ब्यक्ति और उसके कारोबार से आम जनता त्रस्त है। हमेशा इसके द्वारा अप्रीय घटना होने की सम्भावना बनी रहती है। कई बार क्षेत्र की जनता ने स्थानीय थाने पर जाकर धडल्ले से चल रहे इस गैर कानूनी कारोबार की िशकायत की। परन्तु थाने से इसके विरूद्ध कोई कार्यवाही न होने के कारण ढाबा मालिक का हौसला बुलन्द है। ढाबा मालिक कहता है कि पुलिस मेरा कुछ नही करेगी क्योंकि पुलिस को मैं माहवारी पैसा देता हंू उक्त ब्यक्ति कई बार जेल की हवा भी खा चुका है। उपरोक्त ब्यक्ति धम्मौर थाने का हिस्ट्री सीटर है। इसके हिस्ट्री सीटर की कापी भी सौंपी गई भारतीय युवा कांग्रेस ने इसके विरूद्ध जॉच कराकर घोर कार्यवाही करने की मॉग किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मण्डी परिशद में अवैध वसूली का धंधा जोरों पर

Posted on 01 February 2011 by admin

कृशि मण्डी परिशद में अवैध वसूली का धंधा जोरो पर है। सुबह से ही जहॉ लोग अपने`-अपने ब्यापार में जुटे रहते हैं। वहीं मण्डी में अधिकारी के कुछ गुर्गे बैठकी वसूली में चक्कर काटते नज़र आते हैं। बताते चलें कि जनपद मुख्यालय से सटे अमहट स्थिति कृशि मण्डी में अगर ठेला गुम्टी व जमीन पर दुकानों के सामने पान की दुकान लगाये बैठा है तो विभाग के कुछ आदमी इन लोगों से 20-20रू0 अवैध वसूली करते हैं। विरोध करने पर गरीब ब्यापारियों के प्रति अधिकारी कठोर कार्यवाही करते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

डा0 अम्बेडकर ग्राम वरारा में जिलाधिकारी द्वारा स्थलीय सत्यापन

Posted on 01 February 2011 by admin

िशक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाये और जन जागरण अभियान चलाये
तीन िशक्षक निलिम्बत और दो सहायक वेसिक िशक्षा अधिकारी को प्रतिकूल प्रवििश्ट
जल निगम के अवर अभियन्ता का वेतन काटने के निर्देश

dm-agra-amrit-abhijat-visited-primary-school-at-barara-ambedkar-villageअम्बेडकर ग्रामों में गुणवत्तायुक्त विकास कार्यो के साथ-साथ िशक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु सार्थक प्रयास करें। अधिकारी इन ग्रामों में नियमित भ्रमण कर नागरिकों से संवाद वनाये रखें और जन समस्याओं का त्वरित निदान करायें। जनपद के सभी अम्बेडकर ग्रामों में सहायक वेसिक िशक्षा अधिकारी व ग्राम प्रधान आदि समिन्वत रूप से जन जागरण अभियान चलायें ताकि कोई भी बच्चा स्कूल जाने से बंचित न रहे। सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में क्वालिफाईड िशक्षक, मिड-डे-मील, नि:शुल्क पुस्तके, ड्रेस, आदि की सुविधा सुलभ है जिसका ग्रामवासी लाभ उठाये।

जिलाधिकरी अमृत अभिजात ने डा0 अम्बेडकर ग्राम बरारा में कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करते हुए यह निर्देश दिये। जिलाधिकारी निरीक्षण के दौरान अचानक ग्राम के नगला हगा में विकास कार्यो का देखा। प्राथमिक विद्यालय निरीक्षण में बच्चों की उपस्थित कम पाई गई। उन्होंने सीधे छा़त्रों से वार्ता की और िशक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु कडे निर्देश दिये। ग्राम वासियों द्वारा िशक्षकों के नियमित न आने की िशकायतें की गई ।

जिलाधिकारी ने तीन िशक्षकों को निलिम्बत करने और दोनो सहायक वेसिक िशक्षा अधिकारी-अनिल कुमार तथा उदय शंकर को प्रतिकूल प्रवििश्ट देने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी विचपुरी तथा ग्राम के नोडल अधिकारी -जिला पंचायत राज अधिकारी को भी चेतावनी देते हुए कार्यो में सुधार लाने के निर्देश दिये।

dm-agra-checked-under-construction-cc-road-at-barara-villageप्राथमिक स्कूल तथा अन्य स्थानों पर लगे हैण्डपम्पों के चबूतरे नही बने है  तथा उन पर योजना/वशZ आदि का विवरण भी अंकित नही पाया गया। उन्होंने जल निगम के अवर अभियन्ता का एक दिन का वेतन काटने तथा कार्यो को एक सप्ताह में सुधारने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्राम तथा इसके मजरों में लगे टी.टी.एस.पी. तथा हैण्डपम्पों की शतप्रतिशत जांच कराने के निर्देश दिये।

उन्होंने तालाब की खुदाई कार्य का निरीक्षण किया और मनरेगा जॉब कार्ड की जांच कराने के निर्देश दिये।उन्होंने तालाब की खुदाई कार्य का निरीक्षण किया और मनरेगा जॉब कार्ड की जांच कर लाभार्थियों से वार्ता की। उन्होंने मौके पर ही जॉब कार्ड बनाने हेतु निर्देश दिये। उन्होंने तालाब के आस-पास वृक्षारोपण कराने तथा बैंच लगवाने निर्देश दिये। उन्होंने सी.सी. रोड बनाने हेतु डाली जा रही गिट्टी की जांच हेतु दो स्थानों खुदाई कराकर जांच की और मानक के अनुरूप गिटृी न पाये जाने पर उसे निकलवाकर अनुमन्य गिटृी ही डलवाने तथा मसाला भी निर्धारित अनुपात में लगवाने के निर्देश दिये। गिटृी की कुटाई हेतु लकडी का एक मात्र दुरमुट ही मिला जिस पर असन्तोश प्रकट करते हुए आर.ई. एस. के अधिशासी अभियन्ता तथा अवर अभियन्ता शमशेर वहादुर तथा ठेकेदार को कठोर चेतावनी दी और कार्यो में सुधार दिये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्य स्थल पर विवरण तथा मानकों आदि का उल्लेख करते हुए बोर्ड लगाये ताकि आम आदमी को भी जानकारी रहे। उन्होंने प्रयोग किये जा रहे सीमेन्ट की भी जांच हेतु मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि यह ब्राण्ड मानकों के अनुरूप है अथवा नही।

उन्होंने डा0 अम्बेडकर सामुदायिक केन्द्र का निरीक्षण किया और सडक से सम्पर्क मार्ग वनवाने हेतु निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि निजी कार्यो के लिए 250 रूपया प्रति दिन देकर ग्रामवासी  इसका उपयोग कर सकते है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजकुमार श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी श्रीमती शीतल वर्मा सिंह विभागों के वरिश्ठ अधिकारी उपस्थित थे। जिलाधिकारी न इस अवसर पर वडी संख्या में उपस्थित ग्राम वासियों से भी विस्तार से वार्ता की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

February 2011
M T W T F S S
« Jan   Mar »
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28  
-->









 Type in