Archive | February 28th, 2019

श्रीमती स्मृति ईरानी, मा0 जनरल वी.के. सिंह और मा0 संबित पात्रा 01 मार्च को सुनेंगे भारत के मन की बात

Posted on 28 February 2019 by admin

लखनऊ 28 फरवरी 2019, भारत के मन की बात मोदी जी के साथ अभियान राष्ट्र के भविष्य की रूप रेखा तय करने वाला अब तक का सबसे बड़ा प्रयास है। यह अभियान अगले पांच वर्षों के एजेण्डे को तैयार करने और लोगों उम्मीदों और सुझावों को एकत्र करने का यह एक प्रयास है। भारत के मन की बात मोदी जी के साथ अभियान के तहत 01 मार्च को भारत के मन की बात युवाओं के साथ कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा नोएडा में युवाओं के बीच होंगे। तो वहीं 01 मार्च को ही केन्द्रीय मंत्री जनरल वी.के. सिंह सैनिकों के बीच भारत के मन की बात करेंगे और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आगरा में महिलाओं के मन की बात से भारत के मन की बात को जोड़ेगी।
प्रदेश मंत्री एवं प्रदेश में अभियान के प्रभारी संतोष सिंह ने कहा कि भाजपा ने हमेशा नारी शक्ति का सम्मान किया है। महिलाओं को भारत की मन की बात अभियान में भागीदार बनाने के लिए केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एक मार्च को आगरा काॅलेज में दोपहर 12 बजे महिलाओं के मन की बात सुनेंगी। कार्यक्रम में महिलाएं स्मृति जी को अपने सुझाव और सवाल पूंछ सकेंगी। इसके साथ ही भारत के मन की बात बेबसाइट पर #AskSmriti #BharatKeMannKiBaat से भी महिलाएं कार्यक्रम से जुड़ सकेंगी। इसके साथ ही राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा एक मार्च को आईटीएस डेंटल कॉलेज, नोएडा में युवाओं के साथ भारत के मन की बात करेंगे। अभियान से जुड़ने के लिए युवा ट्विटर फेसबुक पर #BharatKeMannKiBaat #AskPatra से भी जुड़ सकेंगे।
श्री सिंह ने बताया कि भारत के मन की बात अभियान के अतंर्गत सैनिकों के मन की बात जानने केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह एक मार्च को दोपहर एक बजे रविंद्र नाट्य शाला, नुमाइश मैदान, बुलंदशहर पहुंचेंगे। अभियान से जुड़ने के लिए युवा ट्विटर फेसबुक पर सैनिक #AskGeneral #BharatKeMannKiBaat से भी जुड़ सकेंगे।
प्रदेश मंत्री संतोष सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के जन-जन के मन की बात से भारत नव निर्माण का संकल्प लिया है। देश में यह पहली बार हो रहा है जब देश की दिशा देश की जनता तय कर रही है। भारत के मन की बात मोदी जी के साथ अभियान के दौरान देश की जनता देश का एजेण्डा तय कर रही है जो भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र बनेगा और इसी संकल्प पत्र के संकल्प के साथ भाजपा चुनाव में जाकर आगामी पांच वर्षो के लिए जनादेश प्राप्त करेगी। हर वर्ग के विचारों को अंगीकार किए बिना भारत के मन की बात बेमानी है। इसीलिए संकल्प पत्र को बनाने से पहले भाजपा युवाओं, महिलाओं, सैनिकों, व्यापारियो आदि के बीच पहंुचकर उनके मन की बात को भारत के मन की बात से जोड़ रही है। भारत के मन की बात अभियान से जुड़ने के लिए 6357171717 पर मिस्डकाल करके बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे है।

Comments (0)

परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के निजी सचिव नरेन्द्र सिंह सेवानिवृत

Posted on 28 February 2019 by admin

लखनऊ। प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के श्रेणी चार के निजी सचिव नरेन्द्र सिंह के सेवानिवृति के अवसर पर निजी सचिव संघ के वरिष्ठ सदस्य आशीष कुमार यादव, श्रेणी चार निजी सचिव,नरेन्द्र प्रताप श्रेणी चार निजी सचिव,आनंद शर्मा,निजी सचिव, घ्रुव कुमार शर्मा,निजी सचिव,दीपचन्द सोनी
निजी सचिव,मनोज कुमार ने पुष्पगुच्छ भेटकर स्वागत करते हुये उनके दीर्घ जीवन की कामना की। सेवानिवृत नरेन्द्र सिंह ने परिवहन मंत्री कार्यालय के सभी सहयोगीयों का आभार प्रकट करते हुये कहा कि आप सब के सहयोग के कारण आज हम गौरान्वित महसूस कर रहा हूं। निजी सचिव संघ के वरिष्ठ सदस्यो का भी मान देने के लिए धन्यवाद दिया।img_20190228_155459

Comments (0)

मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का कार्यकर्ताओं से महासंवाद

Posted on 28 February 2019 by admin

लखनऊ 28 फरवरी 2019, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यकर्ताओं से महासंवाद करते हुए ऊर्जा का संचार किया और मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान का शुभारम्भ किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि पूरा देश एक है और जवानों के साथ खड़ा है, कुछ भी ऐसा नहीं होना चाहिए। जिससे जवानों के मनोबल पर आंच आए। दुश्मन चाहता है कि देश का प्रगति थम जाए, उन्हें दिखाना है, न देश रूकेगा न प्रगति थमेगी। देश नई नीति और नई रीति से अपना विकास करने में जुटा है। हर एक को विश्वास मिला है कि नामुमकिन अब मुमकिन है। मजबूत भारत दिख रहा है। 23
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के कोने-कोने में पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को परिश्रम का मूल मंत्र देते हुए वीडियो कांफ्रेंस, नमो एप, यूट्यूब चैनल्स, भाजपा के फेसबुक एवं ट्वीटर हैण्डल से जुड़ते हुए कहा कि जैसे छात्र वर्ष भर परिश्रम करता है परन्तु परीक्षा के आखिरी दिनों में ज्यादा शक्ति लगानी पड़ती है, अब हमारी भी परीक्षा की घड़ी आ गई है। बूथ जीत लिया तो संकल्प से सिद्धि का लक्ष्य पूरा होगा। त्रिपुरा के कार्यकर्ता के प्रश्न के जबाव में कहा कि घर-घर जाकर विकास की बात पहुंचाएं, लाभार्थियों से मिले, घर, दुकान, वाहन पर भाजपा का झण्डा लगाए। कार्यकर्ताओं मंे स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के तहत कार्यक्रमों में सहभागिता हो और युवा, महिलाओं या अन्य वर्गो को अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ने की प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए। उ0प्र0 के हापुड़ से पार्टी कार्यकर्ता महेश तोमर द्वारा पूछे प्रश्न पर कहा कि 2014 से 2019 के बीच का समय देश के लोगों की आवश्यकताएं पूरी करने के लिए था। अब 2019 से 2024 तक का समय जन-जन की आंकाक्षाओं को पूरा करने के लिए होगा। महागठबंधन को महामिलावट बताया तो साथ ही कहा कि कांग्रेस को आॅक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। कांग्रेस 70 सालों की राजनीति में एकला चलो से शुरू होकर हम साथ-साथ है तक पहुंच गई है। कुम्भ की चर्चा करते हुए मोदी जी ने कहा कि पूरे विश्व में चर्चा का विषय बना कुम्भ स्वच्छता के लिए भी जाना जाएगा और उसके लिए स्वच्छता कामदारो का अभिनंदन है। 3
अमेठी के गुरूकुल ज्ञान अकादमी गौरीगज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वीडियो कांफ्रेस से कार्यकर्ताओं के साथ महासंवाद कार्यक्रम में उपस्थित हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महासंवाद कार्यक्रम के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा दिए मार्गदर्शन से भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता पूरे मनोयोग के साथ आगामी चुनावों में विजय शंखनाद के लिए निकलेगा।4
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने अमेठी में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आर्थिक और सामरिक शक्ति सम्पन्न हुआ है। गरीब, किसान, नौजवान, महिला, पिछड़े, अनुसूचित वर्ग सहित सभी की आर्थिक और सामाजिक उन्नति के लिए मोदी सरकार ने साफ नियत से काम किया। मोदी जी ने विश्व को भारत की शक्ति का अहसास करा दिया है। मोदी जी ने सहज तरीके से कार्यकर्ताओं को प्रभावी मंत्र दिए जो उन्हें राजनीतिक क्षेत्र में विजय पथ पर अग्रसरित करेंगे। प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा, गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, मोहसिन रजा भी आदि साथ रहे।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रानी लक्ष्मी बाई स्कूल इंदिरानगर लखनऊ में मोदी जी द्वारा कार्यकर्ताओं से महासंवाद के बाद कहा कि 2019 का चुनाव देश को 100 साल आगे ले जाने के लिए है। एक तरफ विपक्षी राजनीतिक दलों और उनके नेताओं के पास कोई एजेण्डा नहीं है। विपक्ष का एजेण्डा मोदी जी को रोकने का है ताकि फिर से वे भ्रष्टाचार कर सके। मोदी जी ने मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत मेरे बूथ में पक्की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प हर कार्यकर्ता को दिया है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, प्रदेश सरकार के मंत्री गोपाल जी टण्डन, महापौर संयुक्ता भाटिया, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सह प्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अशोक तिवारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में महासंवाद कार्यक्रम के बाद प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन से एक-एक कार्यकर्ता बूथ विजय के संकल्प के साथ निकलेगा और उ0प्र0 में भाजपा की 2014 से बड़ी विजय सुनिश्चित करेंगा। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश सरकार के मंत्री चेतन चैहान, प्रदेश मंत्री प्रकाश पाल, त्रयम्बक त्रिपाठी, प्रदेश प्रवक्ता संजय राय, प्रदेश मीडिया संपर्क विभाग संयोजक डा0 तरूणकांत त्रिपाठी, सह संयोजक राकेश त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।5
मोदी जी के मन की बात से कार्यकर्ताओं के मन की बात जोड़ने के महासंवाद कार्यक्रम में प्रदेश सह प्रभारी गोवर्धन झड़फिया लखीमपुर, नरोत्तम मिश्रा कानपुर महानगर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी प्रयागराज महानगर, डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी मुरादाबाद महानगर, राष्ट्रीय प्रवक्ता जेवीएल नरसिंहा राव, प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी वाराणसी जिला, लक्ष्मण आचार्य प्रयागराज, बीएल वर्मा बदांयू, जसवंत सैनी सहारनपुर जिला, संजीव बालियान मुजफ्फरनगर, पदमसेन चैधरी श्रावस्ती, अक्षवर लाल गौड़ गोण्डा, पुरूषोत्तम खंडेलवाल फिरोजाबाद, उपेन्द्र शुक्ला महराजगंज, दयाशंकर सिंह बुलन्दशहर, कांताकर्दम गाजियाबाद जिला, नबाव सिंह नागर गौतमबुद्धनगर, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक हापुड़, अशोक कटारिया बाराबंकी, गोविन्द नारायण शुक्ला अमेठी, सलिल विश्नोई झांसी, नीलिमा कटियार जालौन, प्रदेश मंत्री रामतेज पाण्डेय गाजीपुर, अमर पाल मौर्य प्रतापगढ़, अनूप गुप्ता हरदोई, संतोष सिंह लखनऊ जिला, सुब्रत पाठक कन्नौज, वाईपी सिंह सीतापुर, देवेश कोरी औरैया, शंकर गिरी भदोही, कामेश्वर सिंह मऊ, कौशलेन्द्र सिंह पटेल मिर्जापुर, देवेन्द्र चैधरी शामली, धर्मवीर प्रजापति हाथरस, अंजुला माहौर आगरा जिला, संजय राय व प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा दर्शना सिंह चंदौली, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा राजा वर्मा बागपत, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी हापुड़, धर्मेन्द्र सिह गोरखपुर जिला, सुरेश तिवारी लखनऊ जिला, केन्द्रीय मंत्री डा0 महेश शर्मा नोएडा महानगर, संतोष गंगवार बरेली महानगर, डा0 सत्यपाल सिंह गोरखपुर महानगर, कृष्णाराज शाहजहांपुर, साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर, प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह बरेली जिला, सुरेश खन्ना रायबरेली, एसपी सिंह बघेल अम्बेडकर नगर, अनुपमा जायसवाल बहराइच, रमापति शास्त्री गोण्डा, मुकुट बिहारी वर्मा अयोध्या महागनर, चैधरी लक्ष्मी नारायण मथुरा, सिद्धार्थनाथ सिंह गाजियाबाद महानगर, संदीप सिंह अलीगढ़, सुरेश राणा सहारनपुर महानगर, अर्चना पाण्डेय इटावा, जय प्रकाश निषाद संतकबीरनगर, उपेन्द्र तिवारी बलिया, गिरीश यादव वाराणसी महानगर, अध्यक्ष पिछड़ा कल्याण बोर्ड फागू चैहान जौनपुर, चेयरमैन लैकफेड वीरेन्द्र तिवारी उन्नाव में महासंवाद के दौरान उपस्थित रहे।

Comments (0)

मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के अभियान पर चेन्नई से निकली बाइक रैली का भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर स्वागत

Posted on 28 February 2019 by admin

लखनऊ 28 फरवरी 2019, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए मोदी सरकार और भाजपा के प्रचार पर चेन्नई से निकली राजलक्ष्मी मंदा बृहस्पतिवार को लखनऊ से सीतापुर पड़ाव की ओर बढी। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल और प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चैहान ने राज्यलक्ष्मी की यात्रा को शुभकानाओं सहित रवाना किया।bjp-chennai
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि राजलक्ष्मी की बुलेट से यह यात्रा दर्शाती है कि युवाओं में, महिलाओं में मोदी के प्रति कितना उत्साह है स्वचेतना के माध्यम से लोग स्वयं आगे बढ़कर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री को दोबारा देश की बागडोर सौपने के लिए प्रचार पर निकल पडे है। श्री बंसल ने कहा कि राजलक्ष्मी की यात्रा दर्शाती है कि दक्षिण भारत में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में कमल खिलेगा।
राजलक्ष्मी मंदा चेन्नई से 10 हजार किलोमीटर की यात्रा तय करके बुधवार को लखनऊ पहुंची है। राजलक्ष्मी मंदा तमिलनाडु के चेन्नई की रहने वाली हैं। वे दोबारा मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए देशवासियों से अपील करने निकली हैं। उनकी यह यात्रा चेन्नई से लेकर दिल्ली तक लगभग 15225 किमी. की होगी। उन्होंने बताया कि वह अपनी बाइक से यह यात्रा चेन्नई से प्रारम्भ कर 8 राज्यों तक ले जाएगी। उनकी यह यात्रा 156 जिलों से होकर गुजरेगी। उन्होंने बताया हमारी पूरी यात्रा 56 दिनों में पूरी होगी। उनकी टीम में उनके आलावा मदन कुमार, जे. रवीन्द्र सहित 25 लोग शामिल हैं। राजलक्ष्मी कमर में बेल्ट बांधकर लोडर ट्रक खीचने का कारनामा कर चुकी है, इसके लिए गिनीज बुक आॅफ रिकार्ड में उनका नाम दर्ज है। पार्टी मुख्यालय पर आई राजलक्ष्मी का टीम का प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने स्वागत किया और सफल यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

February 2019
M T W T F S S
« Jan   Mar »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728  
-->









 Type in