Archive | February 6th, 2019

भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन अलीगढ-माननीय अमित शाह जी

Posted on 06 February 2019 by admin

लखनऊ 06 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों एवं सेक्टर प्रभारियों के सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अमित भाई शाह ने सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए बूथ विजय के लिए आवाह्न किया। रामघाट रोड, तालानगरी अलीगढ़ में बूथ अध्यक्षों को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश प्रभारी जे.पी. नड्डा व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बूथ अध्यक्षों का अभिवादन करते हुए भाजपा का योद्धा बताया। photo-2
केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश प्रभारी जे.पी. नड्डा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में कहा 2014 के लोकसभा चुनाव में 3 लाख 60 हजार भाजपा कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश में थे, उन कार्यकर्ताओं ने 73 सीटें जिताकर दी थी। आज 2019 में उत्तर प्रदेश में भाजपा के 1 करोड़ 80 लाख सदस्य है। कार्यकर्ता व सदस्यों की इतनी बड़ी ताकत के साथ भाजपा 76 से अधिक सीटे जीतकर फिर से मोदी सरकार बनाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बूथ अध्यक्षों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जातिवाद, क्षेत्रवाद, मजहब की सोच से परे मोदी जी के नेतृत्व में 1 प्रदेश में करोड़ उज्ज्जवला गैस कनेक्शन, ढाई करोड़ शौचालय, 20 लाख लोगों को आवास के साथ सबका साथ-सबका विकास का सपना साकार हो रहा है। कानून व्यवस्था स्थापित हुई है। दंगाई गायब हो चुके हैं, त्योहारों पर व्यवधान करने वाले कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। भारत विश्व गुरु बने इसके लिए हमारा हर भाजपा कार्यकर्ता आदरणीय मोदी जी के नेतृत्व मैं संकल्पित है। उन्होंने कहा कि बनारस में हुए प्रवासी सम्मेलन में पधारे हुए प्रवासी भारतीयों से संवाद के दौरान मैंने पूछा कि अब आपको विदेश में रहने पर कैसा महसूस होता है, उन्होंने बताया कि अब हमें पहचाना जाता है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी हैं और हमें अब मोदी के नाम से पहचाना जाता है। विदेशों में यह एक बहुत सुखद अनुभव है ।photo-11
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि 22 हजार बूथ, अध्यक्ष 5 हजार सेक्टर प्रभारी ब्रज क्षेत्र में कमल खिलाएंगे। हजारों बूथ प्रभारी, मंडल प्रभारी आज ब्रज की पावन धरती में उपस्थित है।ं माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी के कारण ही उत्तर प्रदेश आज मुख्य भूमिका में है। 10 वर्षों तक यूपीए की सरकार रही तब पूरे देश को सपा बसपा कांग्रेस ने मिलकर लूटा बहुत पहले एक फिल्म आई थी, उसका अर्थ आज समझ में आया है। फिल्म का नाम था ‘चोरों की बारात‘। देश को लूटने के लिए चोरों की बारात गठबंधन कर के निकल चुकी है।
मंच पर प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी केंद्रीय, राज्य मंत्री कृष्णा राज, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल, लक्ष्मी नारायण चौधरी उत्तर प्रदेश सह प्रभारी दुष्यंत गौतम ,प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, बीएल वर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत महेश्वरी, ब्रज क्षेत्र संगठन मंत्री भवानी सिंह, राज्य मंत्री संदीप सिंह, सांसद अलीगढ़ सतीश गौतम, सांसद एटा राजवीर सिंह, सांसद आगरा रामशंकर कठेरिया, सांसद फतेहपुर चौधरी बाबूलाल, सांसद फर्रुखाबाद मुकेश राजपूत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments (0)

शोक संदेश

Posted on 06 February 2019 by admin

लखनऊ 06 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने बदायूं जिले के सहसवान विधानसभा के बूथ क्रमांक 307 के बूथ अध्यक्ष श्री दिनेश शर्मा के हृदय गति रूक जाने से हुए आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। डॉ. पाण्डेय ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की और परिजनों को इन दुःखद क्षणों को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। डॉ. पाण्डेय ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी परिवार इस दुखद घड़ी में दिवंगत श्री दिनेश शर्मा के परिवार के साथ है।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, संजीव बालियान, उपेन्द्र शुक्ला, डा. राकेश त्रिवेदी, दयाशंकर सिंह, सुधीर हलवासिया, लक्ष्मण आचार्य, कान्ता कर्दम, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, पंकज सिंह, विद्यासागर सोनकर, सलिल विश्नोई, गोविन्द नारायण शुक्ला, नीलिमा कटियार, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, संतोष सिंह, अमर पाल मौर्य, त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी, देवेन्द्र सिंह चैधरी, धर्मवीर प्रजापति, कौशलेन्द्र सिंह पटेल, शंकर गिरि, देवेश कुमार कोरी, रामतेज पाण्डेय, प्रकाश पाल, श्रीमती अन्जुला माहौर, कामेश्वर सिंह, संजय राय, वाई.पी सिंह, प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 चन्द्रमोहन, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, शलभ मणि त्रिपाठी, डॉ. समीर सिंह, डॉ. मनोज मिश्र, मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेयी, संजय राय, अनीला सिंह, अशोक पाण्डेय, जुगल किशोर, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, मीडिया सम्पर्क विभाग प्रदेश संयोजक डॉ. तरूणकान्त त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दूबे, आलोक अवस्थी, मीडिया सम्पर्क विभाग के सहसंयोजक नवीन श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी, अभय प्रताप सिंह, सुधाकर सिंह कुशवाहा, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, मुख्यालय सहप्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह एवं अतुल अवस्थी, अशोक तिवारी ने भी बूथ अध्यक्ष श्री दिनेश शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Comments (0)

भाजपा जिला कार्यालयों का माननीय श्री अमित शाह जी ने किया उद्घाटन

Posted on 06 February 2019 by admin

लखनऊ 06 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित भाई शाह ने आज बुलंदशहर में पार्टी के जिला कार्यालय के साथ साथ प्रदेश के अन्य जिलों में नवनिर्मित पार्टी कार्यालयों का उद्घाटन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शाह ने रिकॉर्ड समय में बनाए गए इन सभी कार्यालयों के निर्माण के लिए पार्टी के प्रदेश व जिला इकाईयों को बधाई भी दी। पार्टी कार्यालयों के उद्घाटन के समारोह में श्री शाह के साथ लोकसभा चुनाव के प्रभारी व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय सहित कई वरिष्ठ नेता व पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं वह आम जनमानस को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित भाई शाह ने कहा कि 1982 में पार्टी के बूथ अध्यक्ष के रूप में काम करते-करते आज मैं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं वहीं एक गरीब परिवार में जन्मे चाय बेचने वाले साधारण से परिवार के माननीय नरेंद्र मोदी जी विश्व की सबसे बडे लोकतांत्रिक देश के प्रधानमंत्री के रूप में भारत का गौरव विश्व में बढ़ा रहे हैं। bulandsahar-bjp-office-amit-shah
श्री शाह ने कहा कि भाजपा के जैसा लोकतंत्र किसी भी राजनीतिक दल में नहीं है। कांग्रेस पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में पहले से पता होता है कि सोनिया गांधी के बाद पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा। उन्होंने कहा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सबका साथ-सबका विकास की नीति पर चलते हुए देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि कहा कि राहुल गांधी आज हमसे हिसाब मांग रहे हैं। पहले वह बताएं चार पीढ़ियों तक देश की शासन सत्ता पर काबिल रहने वाले आप लोगों ने देश के गरीबों वंचितों के लिए क्या किया? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 129 से भी अधिक लोक कल्याणकारी योजनाएं लाकर देश के आम जनमानस के कल्याण के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा आजादी के बाद पहली बार माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 6 करोड़ लोगों को शौचालय उपलब्ध कराए गए, उज्जवला योजना के माध्यम से रसोई गैस, 2 करोड़ लोगों को घर, बिजली, युवाओं को मुद्रा लोन सहित अनगिनत योजनाएं लागू कर आम जनमानस के जीवन को बेहतर बनाने का काम केंद्र की सरकार ने किया है।
श्री शाह ने कहा कि मोदी जी के सत्ता में आने के बाद से आतंकियों के हौसले पस्त हो गए। देश में धमाके बंद हो गए, उड़ी में हमारे सैनिक कैम्प पर हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जवाबी कार्रवाई का आदेश दिया। और हमारे वीर जवानों ने ऐसा सर्जिकल स्ट्राइक किया कि दुश्मनों के छक्के छूट गए। श्री शाह ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर सपा-बसपा और कांग्रेस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि सपा बसपा और कांग्रेस देश की जनता को बताएं की वे राम मंदिर निर्माण के पक्ष में है कि नहीं। उन्होंने कहा भाजपा राम मंदिर जल्द से जल्द बनवाना चाहती है इसी उद्देश्य से केंद्र सरकार ने 1993 में अधिग्रहित भूमि वापस करने का फैसला किया और सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा पेश किया। क्या कांग्रेस सहित अन्य पार्टियां इस मामले में अपना स्टैंड स्पष्ट करेंगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने केंद्र सरकार द्वारा पेश बजट की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बजट किसानों और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए बहुत ही खुशियां लेकर आया है। मा. मोदी जी ने गरीब और सीमांत किसानों को सालाना 6 हजार रूपये नगद देने की घोषणा की है। 5 लाख तक सालाना आय वालों को अब इनकम टैक्स नहीं भरना पड़ेगा। छोटे व्यापारियों को भी राहत देते हुए केंद्र सरकार 40 लाख रूपये तक के टर्नओवर वाले व्यापारियों को जीएसटी से बाहर रखकर उनको भी बहुत बड़ी राहत देने का कार्य किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने प्रदेश की योगी सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में राज्य में एक भी दंगा नहीं हुआ दंगाई राज्य छोड़कर भाग गए, अपराधी डरे हुए हैं, जो लोग पलायन के जिम्मेदार थे वे खुद ही राज्य से पलायन कर गए हैं। उन्होंने कहा प्रदेश में किसानों को उनकी उपज का मूल्य समय से मिल रहा है गन्ना किसानों को भी 50 हजार करोड़ से ज्यादा का भुगतान योगी सरकार ने किया है। श्री शाह ने कहा जातिवाद और परिवारवाद से त्रस्त उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने शांति का राज स्थापित किया है। bulandsahar-bjp-office
उन्होंने कहा चाहे जितने गठबंधन बन जायें सारे दल एक हो जायें फिर भी हम जनता के समर्थन से अभूतपूर्व विजय को हासिल करके प्रचण्ड बहुमत से माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में फिर से केन्द्र में सरकार बनाएगें।
माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मूल्य और सिद्धांतों पर आधारित पार्टी है बिना किसी भेदभाव के शासन की योजना देश के कोने कोने तक पहुंची है। उन्होंने कहा कि भारत का मान विश्व में बढ़ा है भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के मूल्यों और आदर्शों के साथ साथ आमजन की भी सुनवाई हो इसलिए कार्यालयों का निर्माण हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह घर भोज का कार्यक्रम है आज से ही यह कार्यक्रम प्रारंभ हुआ है। उन्होंने कहा यह कार्यालय 2019 के इस धर्म युद्ध में भाजपा को 74 प्लस के लक्ष्य को पूरा करने में सहायता करेगें ।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने जिला कार्यालयों के उद्घाटन पर प्रशन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित भाई शाह जी द्वारा इन कार्यालयों का उद्घाटन हो रहा है। उन्होंन कहा कि आगामी लोकसभा के चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी कार्यालयों से प्रतिदिन होने वाली संगठनात्मक गतिविधियां पार्टी के विजय अभियान को गति प्रदान करेगी। डॉ. पाण्डेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ 74 प्लस के लक्ष्य को लेकर दिन-रात कार्य कर रहे है।
इसके पूर्व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव के प्रभारी व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय के साथ हवन पूजन कर पूरे विधिविधान के साथ पार्टी के नवनिर्मित कार्यालयों का उद्घाटन किया।

Comments (0)

भाजपा सेक्टर संयोजक सम्मेलन - श्री रमन सिंह

Posted on 06 February 2019 by admin

लखनऊ 06 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी का क्षेत्रीय सेक्टर सम्मेलन अकबरपुर इंटर कॉलेज जिला कानपुर देहात में संपन्न हुआ। सेक्टर सम्मेलन में 8 जिलों के सेक्टर प्रमुख पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष कार्यक्रम में शामिल हुए। सेक्टर सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने सेक्टर प्रमुखों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में हमने भारी सफलता अर्जित की। आज के परिवेश में सारी विपक्षी पार्टियां एक हो गई हैं। एक तरफ भ्रष्टाचार है, आतंकवाद, गुंडाराज है तो एक तरफ विकास है स्वच्छ शासन, जीरो टॉलरेंस की नीति व भ्रष्टाचार रहित सरकार है। dr-raman-singh-kanpur
श्री सिंह ने कहा एक तरफ पांण्डव है तो दूसरी तरफ कौरव हैं । हमें एकजुट होकर इन विरोधियों को परास्त करना है। हमें 51 परसेंट वोट प्राप्त करना है। इसके लिए हम लोगों को दिन रात एक करना होगा। मोदी सरकार ने जिस प्रकार से 4.5 साल में विकास की गति को स्थापित किया है यह एक रिकॉर्ड है। 10 करोड़ परिवारों के लिए चिकित्सा के लिए स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है, मोदी सरकार में 6 करोड़ लोगों को उज्जवला योजना का लाभ मिला है। 18000 गांव में बिजली पहुंचाने का काम मोदी सरकार द्वारा किया गया है। चीन और पाकिस्तान हमेशा आंख दिखाया करते थे मोदी सरकार बनते ही सर्जिकल स्ट्राइक करके उनको अपनी औकात पर ला दिया है। जिस प्रकार से पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या एवं अत्याचार किया जा रहा है जनता इन विरोधियों के इस घिनौने कृत्य को कभी माफ नहीं करेगी। जनता सब जानती है सारे भ्रष्टाचारी एक हो रहे हैं। हमें सजग रहने की जरूरत है हमें जनता में अपने कार्यों के दम पर व विकास के कार्यों के दम पर जनता के बीच जाना है और हमें अपना बूथ जिताना है।
प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया ने कहा अगर भारत को विश्व पटल पर शिखर पर ले जाना है तो मोदी को जिताना होगा। मोदी जी ने देश का नाम विश्व पटल पर ऊंचा किया है। ऐसे ईमानदार नेता को विश्व टकटकी लगाए देख रहा है। हमें अपने 10 बूथों की चिंता करनी है। अगर एक सेक्टर प्रमुख अपने 10 बूथों पर जिताने का काम करता है तो निश्चित ही मोदी सरकार भारी बहुमत के साथ 2019 के चुनाव में विजयी होगी।
इस कार्यक्रम में कानपुर उत्तर, कानपुर दक्षिण, कानपुर ग्रामीण, कानपुर देहात, कन्नौज, फर्रुखाबाद, औरैया, इटावा के सेक्टर प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

February 2019
M T W T F S S
« Jan   Mar »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728  
-->









 Type in