Categorized | लखनऊ.

भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन अलीगढ-माननीय अमित शाह जी

Posted on 06 February 2019 by admin

लखनऊ 06 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों एवं सेक्टर प्रभारियों के सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अमित भाई शाह ने सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए बूथ विजय के लिए आवाह्न किया। रामघाट रोड, तालानगरी अलीगढ़ में बूथ अध्यक्षों को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश प्रभारी जे.पी. नड्डा व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बूथ अध्यक्षों का अभिवादन करते हुए भाजपा का योद्धा बताया। photo-2
केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश प्रभारी जे.पी. नड्डा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में कहा 2014 के लोकसभा चुनाव में 3 लाख 60 हजार भाजपा कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश में थे, उन कार्यकर्ताओं ने 73 सीटें जिताकर दी थी। आज 2019 में उत्तर प्रदेश में भाजपा के 1 करोड़ 80 लाख सदस्य है। कार्यकर्ता व सदस्यों की इतनी बड़ी ताकत के साथ भाजपा 76 से अधिक सीटे जीतकर फिर से मोदी सरकार बनाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बूथ अध्यक्षों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जातिवाद, क्षेत्रवाद, मजहब की सोच से परे मोदी जी के नेतृत्व में 1 प्रदेश में करोड़ उज्ज्जवला गैस कनेक्शन, ढाई करोड़ शौचालय, 20 लाख लोगों को आवास के साथ सबका साथ-सबका विकास का सपना साकार हो रहा है। कानून व्यवस्था स्थापित हुई है। दंगाई गायब हो चुके हैं, त्योहारों पर व्यवधान करने वाले कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। भारत विश्व गुरु बने इसके लिए हमारा हर भाजपा कार्यकर्ता आदरणीय मोदी जी के नेतृत्व मैं संकल्पित है। उन्होंने कहा कि बनारस में हुए प्रवासी सम्मेलन में पधारे हुए प्रवासी भारतीयों से संवाद के दौरान मैंने पूछा कि अब आपको विदेश में रहने पर कैसा महसूस होता है, उन्होंने बताया कि अब हमें पहचाना जाता है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी हैं और हमें अब मोदी के नाम से पहचाना जाता है। विदेशों में यह एक बहुत सुखद अनुभव है ।photo-11
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि 22 हजार बूथ, अध्यक्ष 5 हजार सेक्टर प्रभारी ब्रज क्षेत्र में कमल खिलाएंगे। हजारों बूथ प्रभारी, मंडल प्रभारी आज ब्रज की पावन धरती में उपस्थित है।ं माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी के कारण ही उत्तर प्रदेश आज मुख्य भूमिका में है। 10 वर्षों तक यूपीए की सरकार रही तब पूरे देश को सपा बसपा कांग्रेस ने मिलकर लूटा बहुत पहले एक फिल्म आई थी, उसका अर्थ आज समझ में आया है। फिल्म का नाम था ‘चोरों की बारात‘। देश को लूटने के लिए चोरों की बारात गठबंधन कर के निकल चुकी है।
मंच पर प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी केंद्रीय, राज्य मंत्री कृष्णा राज, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल, लक्ष्मी नारायण चौधरी उत्तर प्रदेश सह प्रभारी दुष्यंत गौतम ,प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, बीएल वर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत महेश्वरी, ब्रज क्षेत्र संगठन मंत्री भवानी सिंह, राज्य मंत्री संदीप सिंह, सांसद अलीगढ़ सतीश गौतम, सांसद एटा राजवीर सिंह, सांसद आगरा रामशंकर कठेरिया, सांसद फतेहपुर चौधरी बाबूलाल, सांसद फर्रुखाबाद मुकेश राजपूत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in