Archive | February 2nd, 2019

भाजपा युवा मोर्चा - युवा संसद

Posted on 02 February 2019 by admin

लखनऊ 02 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की एटा में हुई युवा संसद युवाओं की आवाज बनी। कैबिनट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने युवाओं का आह्वान किया और देश की दिशा तय करने के लिए आगे आयंे। देश के युवा ही सरकार बनानें का कार्य करेगें। उन्होंने मोदी सरकार के बजट को युवाओं की संसद में रखते हुए कहा कि देश के इतिहास में यह पहला बजट है जो गरीब, किसान, मध्यम वर्ग व युवाओं के लिए खुशहाली की सौगात लाया है। photo-1
आई टी मैदान रेलवे रोड एटा में युवा संसद का उद्घाटन करते हुए कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने घोटाला संस्कृति प्रारम्भ की। जीप, वोफोर्स तोप, टूजी, थ्रीजी, काॅमनवेल्थ, कोयला घोटाला आदि कांग्रेस का घोटालों का पुराना इतिहास रहा है। कांग्रेस की सरकारों में एक घोटाला समाप्त नहीं हो पाता था, तब तक दूसरा घोटाला प्रारम्भ हो जाता था। कांग्रेस गरीबी हटाओं का नारा लगाकर सत्ता में आती रही, लेकिन गरीबी नहीं मिटी। मोदी सरकार गरीब, मजदूर, किसान और नौजवान की समृद्धि के लिए आधारभूत काम कर रही है। आयुष्मान योजना से गरीब की दवाई, आवास योजना से गरीब को पक्का मकान तथा शौचालय, मुद्रा योजना से युवाओं को रोजगार और मजदूर, किसान को आर्थिक सहायता की सौगात भी लेकर आई है।
युवा संसद को संासद राजवीर सिंह ‘राजू भैय्या‘, विधायक विपिन वर्मा, वीरेन्द्र वर्मा, देवेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ ने भी सम्बोधित किया। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष चैहान ने आभार व्यक्त किया।

Comments (0)

भाजयुमों का कमल युवा महोत्सव -बरेली

Posted on 02 February 2019 by admin

लखनऊ 02 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने बरेली में कमल युवा महोत्सव आयोजित किया। मैथोडिस्ट गल्र्स इण्टर काॅलेज बरेली में दो दिवसीय कमल युवा महोत्सव का उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने किया। युवाओं ने युवाओं द्वारा देश का भविष्य तय करने का जयघोष किया। कार्यक्रम में संासद धर्मेन्द्र कश्यप भी उपस्थित रहे। photo-bareli-bjp
केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि युवा मोर्चा द्वारा आयोजित महोत्सव में बरेली के विभिन्न क्षेत्रों में अपना नाम रौशन करते हुए युवाओं को मिला सम्मान जनपद का सम्मान है। कार्यक्रम में ‘‘यूथ आयकन‘‘ के सम्मान से जनपद के युवाओं को बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला व कमल युवा महोत्सव जैसे कार्यक्रम को युवा अपना पटल बना सरकार के समक्ष लेखन, फोटोग्राफी, रंगोली, मनोरंजन, खेल के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखा कर मोदी सरकार पर युवाओं विश्वास बढ़ा रहे है। जो कि सिर्फ भाजपा सरकार में संभव है।
भाजयुमों प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल रस्तोगी ने कमल युवा महोत्सव के दौरान युवाओं पर चर्चा की। बरेली के यूथ आयकन पारखी, मनीष कुमार अग्रवाल ने खिलाडियों को नमो टीशर्ट देकर सम्मानित किया। महोत्सव में विभिन्न स्टाॅल, जल ही जीवन, चाय पर चर्चा, स्वच्छ ‘‘नया भारत‘‘ प्रमुख स्टाल रहे।

Comments (0)

भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन गजरौला, अमरोहा

Posted on 02 February 2019 by admin

लखनऊ 02 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी पश्चिम क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भाई शाह ने मार्गदर्शन किया। अमरोहा में गजरौला के रमाबाई अम्बेडकर डिग्री कालेज मैदान में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भाई शाह ने भारत माता की जय के उद्घोष के साथ अपना संबोधन शुरू किया। श्री शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश से ही देश का सबसे मजबूत रास्ता जाता है। मोदी सरकार उत्तर प्रदेश को लेकर गंभीर है। श्री शाह के साथ केन्द्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बूथ अध्यक्षों को सम्बोधित किया।
भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बूथ अध्यक्षों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सदस्य संख्या डेढ़ करोड़ से 12 करोड़ हुई है। वहीं यूपी में सदस्य संख्या 46 लाख से 1 करोड़ 80 लाख हुई हैं। हमारे बूथ कार्यकर्ता साधारण नही असाधारण है। उन्होंने कहा कि इतने कार्यकर्ताओं की पूंजी के सामने विरोधी गठबंधन न करे तो क्या करें? विरोधियों ने अपनी हार मान ली है। सारे गठबंधनों के बाबजूद भाजपा 73 पर 74 लाएगी, लेकिन 72 नही होगें। मोादी जी के नेतृत्व में देश छलांग लगा रहा है। photo-amroha-bjp
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम बजट को सबका साथ सबका विकास वाला बताया, मेरा परिवार, भाजपा परिवार और मेरा बूथ सबसे मजबूत की भावना को मंच से जगाते हुए कहा कि चुनाव जीतने का रास्ता बूथ से होकर जाता है, इसलिए कार्यकर्ता ऐसे चुनाव की तैयारियों में जुटे कि कोई भी उनके बूथ में सेंध ना लगा पाए। क्योंकि विपक्षी एकजुट होकर लोगो को जातियों और धर्म के नाम पर बांटने का काम करेंगे। इस दौरान उन्होंने पूर्व की सरकारों पर निशाना साधा और कहा कि जिनके शासन में यूपी में गुंडे राजनैतिक संरक्षण पाते थे, आज भाजपा सरकार में वो गुंडे जीवन की भीख मांग रहे है। उन्होंने कहा कि बिना भेदभाव के हर तबके तक सरकारी योजनाए पहुंच रही है। उत्तर प्रदेश ने सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध सरकार दी है। कुम्भ देश, दुनिया के सामने उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। देश को लूटने, नोचने वाले, भारत विरोधी किसी भी हद तक जा सकते है। गन्ना किसान 5 वर्षो से तबाह थे भाजपा की सरकारमें 51 हजार करोड़ का भुगतान किया गया।
बूथ अध्यक्ष समेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया और कहा कि 2019 का चुनाव ऐतिहसिक होगा, क्योंकि एक तरफ 23 दल है और एक तरफ अकेले मोदी है, उन्होंने दावा किया कि 19 के चुनाव में अकेले मोदी के नेतृत्व में फिर से सरकार बनेगी और यूपी से भाजपा 74 से अधिक सीटें जीतेगी। उन्होंने वेस्ट यूपी की 14 लोकसभा के बूथ अध्यक्षों में जोश भरा और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को विश्वास दिलाया कि केंद्र की सत्ता का रास्ता 2014 की तरह ही यूपी से सर्वाधिक लोकसभा सीट जीतकर जाएगा। डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि एक ओर लोक कल्याण और गरीब कल्याण की भावना हैै। तो दूसरी ओर स्वयं का तथा परिवार का स्वार्थ व कल्याण करने वाले लोग है।
बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में मंच पर प्रमुख रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सहप्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, राष्ट्रीय सहमहामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकान्त बाजपेयी, केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद संजीव बालियान, श्रीमती कान्ताकर्दम, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, प्रदेश मंत्री देवेन्द्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. चन्द्रमोहन, सांसद भारतेन्दु सिंह, कंवर सिंह तंवर, भोला ंिसह, राघव लखनपाल, विजय पाल सिंह तोमर, राजेन्द्र अग्रवाल, प्रदेश सरकार के मंत्री चेतन चैहान, सुरेश राणा, बलदेव सिंह ओलख सहित विधायक उपस्थित रहे।
प्रदेश महामंत्री एवं पश्चिम क्षेत्र प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने सम्मेलन का संचालन किया।

Comments (0)

किसान और आम आदमी हितैषी बजट

Posted on 02 February 2019 by admin

देश के ग्रामीण व शहरी विकास का ‘मास्टर स्ट्रोक’-मनीष शुक्ला

लखनऊ 02 फरवरी 2019 जनता की भलाई के बजाए अपनी और अपनों की जेबें भरने पर ज्यादा ध्यान देने वाले विपक्षी नेता नरेंद्र मोदी सरकार के बजट को देख कर बौखला गए है। उटपटांग बक रहें है। किसान और आम आदमी हितैषी बजट देश के ग्रामीण व शहरी विकास का मास्टर स्ट्रोक है। बजट का सबसे महत्वपूर्ण बिन्दु बिना किसी नये कर प्रावधान के किसानों, मजदूरो, महिलाओं और वेतनभागी लोगों को राहत दी गयी है। भाजपा के प्रवक्ता मनीष शुक्ला शनिवार को पत्रकारों से बात कर रहें थे।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि बजट में 2 हेक्टेयर जमीन वाले किसान को 6 हजार रुपये सालाना देने की घोषणा के बारे में विपक्षी नेताओं ने सपने में नही सोचा था। यह 6 हजार बाकी सुविधाओं के अलावा है। विपक्षी नेता राजनीति में आने के साथ ही ‘मै और मेरा परिवार’ के विकास के बारे में सोचते है।
श्री शुक्ल ने कहा कि केन्द्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार गरीबों के बारे में सोचती और करती है। यही वजह है कि न यूरिया की किल्लत है, न बिजली की। सरकार गेंहू, धान आदि उपज के मूल्य कम न हो किसानों को पूरा लाभ मिले इसके लिए लगातार काम कर रही है। खेती किसानी से जुड़ी दूसरी छूटों व सुविधाओं को शत प्रतिशत किसानों तक पहुंचाने का काम हो रहा है। अब छोटे किसान को हर महीने 500 रुपये मिलेगा। जिससे 12 करोड़ किसान परिवारों को होगा फायदा। यह 1 दिसंबर 2018 से दिया जाएगा। किसानों को साल में 2-2 हजार रुपये की तीन किश्तें मिलेगी।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि गरीबों के हितैषी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने मजदूरों के भले और विकास के बारे में सोचा है। इसीलिए मजदूरों को भी पेंशन देगी। इस योजना में 60 साल के मजदूरों को कम से कम 3000 रुपये का पेंशन मिलेगा। सरकार के इस योजना से करीब 10 करोड़ मजदूरों को फायदा मिलेगा।
श्री मनीष शुक्ला ने कहा कि वेतनभोगी जानते है कि 5 लाख तक की आय को टैक्स से मुक्त करना कितनी बड़ी राहत है। मोटेतौर पर देखा जाए तो 8 लाख की सालाना आय वाले बचत निवेश करने वालों को भी टैक्स नही देना पड़ेगा। गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों के 5 लाख रूपये तक के इलाज मुफ्त किये जा रहें है।
श्री शुक्ला ने कहा कि नोटबंदी के बाद बड़ी संख्या में अमीरों ने टैक्स भरा। गरीबों का हक मारने वाली 3 लाख 38 हजार फर्जी कंपनियां पकड़ी गई। मोदी सरकार गरीबों के भले के लिए काम कर रही है जबकि भ्रष्टनेता अपनी लूट की रकम बचाने के लिए परेशान है। और मोदी सरकार पर तरह-तरह के गलत आरोप लगा रहें है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

February 2019
M T W T F S S
« Jan   Mar »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728  
-->









 Type in