भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन गजरौला, अमरोहा

Posted on 02 February 2019 by admin

लखनऊ 02 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी पश्चिम क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भाई शाह ने मार्गदर्शन किया। अमरोहा में गजरौला के रमाबाई अम्बेडकर डिग्री कालेज मैदान में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भाई शाह ने भारत माता की जय के उद्घोष के साथ अपना संबोधन शुरू किया। श्री शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश से ही देश का सबसे मजबूत रास्ता जाता है। मोदी सरकार उत्तर प्रदेश को लेकर गंभीर है। श्री शाह के साथ केन्द्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बूथ अध्यक्षों को सम्बोधित किया।
भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बूथ अध्यक्षों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सदस्य संख्या डेढ़ करोड़ से 12 करोड़ हुई है। वहीं यूपी में सदस्य संख्या 46 लाख से 1 करोड़ 80 लाख हुई हैं। हमारे बूथ कार्यकर्ता साधारण नही असाधारण है। उन्होंने कहा कि इतने कार्यकर्ताओं की पूंजी के सामने विरोधी गठबंधन न करे तो क्या करें? विरोधियों ने अपनी हार मान ली है। सारे गठबंधनों के बाबजूद भाजपा 73 पर 74 लाएगी, लेकिन 72 नही होगें। मोादी जी के नेतृत्व में देश छलांग लगा रहा है। photo-amroha-bjp
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम बजट को सबका साथ सबका विकास वाला बताया, मेरा परिवार, भाजपा परिवार और मेरा बूथ सबसे मजबूत की भावना को मंच से जगाते हुए कहा कि चुनाव जीतने का रास्ता बूथ से होकर जाता है, इसलिए कार्यकर्ता ऐसे चुनाव की तैयारियों में जुटे कि कोई भी उनके बूथ में सेंध ना लगा पाए। क्योंकि विपक्षी एकजुट होकर लोगो को जातियों और धर्म के नाम पर बांटने का काम करेंगे। इस दौरान उन्होंने पूर्व की सरकारों पर निशाना साधा और कहा कि जिनके शासन में यूपी में गुंडे राजनैतिक संरक्षण पाते थे, आज भाजपा सरकार में वो गुंडे जीवन की भीख मांग रहे है। उन्होंने कहा कि बिना भेदभाव के हर तबके तक सरकारी योजनाए पहुंच रही है। उत्तर प्रदेश ने सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध सरकार दी है। कुम्भ देश, दुनिया के सामने उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। देश को लूटने, नोचने वाले, भारत विरोधी किसी भी हद तक जा सकते है। गन्ना किसान 5 वर्षो से तबाह थे भाजपा की सरकारमें 51 हजार करोड़ का भुगतान किया गया।
बूथ अध्यक्ष समेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया और कहा कि 2019 का चुनाव ऐतिहसिक होगा, क्योंकि एक तरफ 23 दल है और एक तरफ अकेले मोदी है, उन्होंने दावा किया कि 19 के चुनाव में अकेले मोदी के नेतृत्व में फिर से सरकार बनेगी और यूपी से भाजपा 74 से अधिक सीटें जीतेगी। उन्होंने वेस्ट यूपी की 14 लोकसभा के बूथ अध्यक्षों में जोश भरा और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को विश्वास दिलाया कि केंद्र की सत्ता का रास्ता 2014 की तरह ही यूपी से सर्वाधिक लोकसभा सीट जीतकर जाएगा। डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि एक ओर लोक कल्याण और गरीब कल्याण की भावना हैै। तो दूसरी ओर स्वयं का तथा परिवार का स्वार्थ व कल्याण करने वाले लोग है।
बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में मंच पर प्रमुख रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सहप्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, राष्ट्रीय सहमहामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकान्त बाजपेयी, केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद संजीव बालियान, श्रीमती कान्ताकर्दम, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, प्रदेश मंत्री देवेन्द्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. चन्द्रमोहन, सांसद भारतेन्दु सिंह, कंवर सिंह तंवर, भोला ंिसह, राघव लखनपाल, विजय पाल सिंह तोमर, राजेन्द्र अग्रवाल, प्रदेश सरकार के मंत्री चेतन चैहान, सुरेश राणा, बलदेव सिंह ओलख सहित विधायक उपस्थित रहे।
प्रदेश महामंत्री एवं पश्चिम क्षेत्र प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने सम्मेलन का संचालन किया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in