Archive | February 17th, 2019

भाजपा ने लिया आतंकवाद के विरूद्ध संकल्प

Posted on 17 February 2019 by admin

ram-lal-ji-in-upसुरेन्द्र अग्निहोत्री, लखनऊ 17 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा महानगर अध्यक्ष मुकेश
शर्मा की अध्यक्षता में पटेल प्रतिमा हजरतगंज पर पुलवामा में हुई आतंकी घटना
के विरोध में आतंकवाद विरोध संकल्प धरना आयोजित किया गया। धरने में मुख्य रूप
से पहुँचे राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं
जनमानस को संकल्प दिलाया कि ‘‘आतंकवाद के खिलाफ हम जागरूक रहेंगे, जनता को
जागरूक करेंगे, आतंकवाद के खिलाफ जो भी सूचना हमें मिलती है उसे उचित समय पर
पुलिस प्रशासन को देंगे, देश की जनता का मनोबल बढ़ायेंगे, देश के सैनिकों का
मनोबल बढ़ायेंगे और अंतिम आतंकवादी के समाप्त होने पर लड़ाई लड़ेगें।’’ रामलाल ने
कहा कि हमारा संपूर्ण नेतृत्व एवं कार्यकर्ता इस बात के लिए संकल्पबद्ध है कि
केवल भारत से ही नही बल्कि संपूर्ण विश्व से आतंकवाद को खत्म करना है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरे विश्व को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट करने में
लगे हैं और बहुत सारे देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हुए हैं। आतंकवादियों को शरण
देने वाले एवं उनके समर्थन में बयान देने वाले देशों को प्रधानमंत्री ने साफ
शब्दों में संदेश दिया है कि आज यह आतंकवाद कुछ देशों में फैला है कल वह देश
भी इससे प्रभावित हो सकते हैं अतः आतंकवाद पर दोहरा मापदंड छोड़ दें और आतंकवाद
के खिलाफ एकजुट हों। आज आवश्यकता है कि आतंकवादियों को शरण देने वाले एवं उनके
समर्थन में बयान देने वालों को भी सबक सिखाया जाए। आतंकवादी एवं उनको शरण देने
वाले चाहते हैं कि भारत का विकास अवरूद्ध हो, लेकिन प्रधानमंत्री ने साफ कहा
कि विकास यात्रा रूकेगी नहीं और आतंकवाद के खिलाफ झुकेगी नहीं, भारतीय सेना से
कह दिया गया है कि बदला कैसे लेना है, कब लेना है यह सेना तय करे।
केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि
शैतानी आतंकवादी हरकतें पहले प्रायः देश में कहीं न कहीं हुआ करती थीं लेकिन
पिछले कुछ वर्षों से इन पर रोक लगी है, लेकिन पुलवामा में जो शैतानी हरकत
आतंकवादियों ने एवं उनको प्रश्रय देने वालों ने किया है उन्हें किसी भी तरह अब
न बढ़ने देंगे और न ही उन्हें किसी तरीके की छूट देंगे, उनको इन शैतानी हरकतों
का अंजाम भुगतना ही होगा। इसके पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि
पूरा देश आक्रोश में है और प्रधानमंत्री ने कह दिया है कि भारत किसी को छेड़ता
नहीं है और कोई छेड़ता है तो उसे छोड़ेगें भी नहीं। आतंकवादियों एवं उनके आकाओं
ने बहुत बड़ा गुनाह कर दिया है और अब उन्हे बहुत बड़ा अंजाम भी भुगतना ही होगा।
प्रदेश सह प्रभारी गोर्धन झड़फिया ने अपने संबोधन में कहा कि दो-दो बार
पाकिस्तान हमसे युद्ध में परास्त हो चुका है फिर भी सबक नहीं ले रहा है और
पिछले 30 सालों से छद्म युद्ध आतंकी संगठनों के माध्यम से चला रहा है लेकिन
हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अब भारत में नई रीति नीति वाली
सरकार है इस तरह की किसी आतंकी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और करारा
जवाब दिया जायेगा। प्रधानमंत्री देश की जनता का दर्द महसूस कर रहे हैं हमारी
सेना निर्णायक लड़ाई लड़ने में सक्षम है और अब आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई
लड़ी जायेगी। समय आ गया है हम सब को संकल्प लेना है कि जिस मिट्टी में हमने
जन्म लिया है उस भारत माता की रक्षा के लिए जो आतंकवादियों को शरण देते हैं और
उनके समर्थन में बयान देते हैं उन्हें पहचान कर सजा देनी ही होगी। हमारी भारत
माता को जो भी आंख दिखायेगा उसको राजनीति नहीं राष्ट्रनीति से सबक सिखाएंगे।
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री आशुतोष टण्डन ‘गोपाल जी’ ने कहा कि कल मैं
रायबरेली की तरफ से वापस आ रहा था तो देखा जगह-जगह पर छोटे-छोटे बच्चे महिलाएं
हाथों में भारत का झण्डा लिए कहीं कैण्डिल मार्च निकाल रहे हैं कहीं गुस्से
में आतंकवादियों एवं पाकिस्तान का पुतला जला रहे हैं। पूरा देश चाहता है कि
आतंकवाद और पाकिस्तान से बदला लिया जाय, पिछले तीन दिनों से हमारे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को आस्वश्त कर रहे हैं कि जिन्होंने इस घटना
को अंजाम दिया है वह कहीं भी छिपे हों उन्हें उनके गुनाहों की सजा जरूर
मिलेगी। रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी पूरी तरह से आतंकवाद को
समाप्त करने हेतु एक्शन मंे आ गये हैं पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का
दर्जा वापस ले लिया गया है एवं कश्मीर के अलगाववादी नेताओं से सुरक्षा वापस ले
ली है तथा पाकिस्तान से सामान आयात करने पर 200 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी लगेगी,
अब पाकिस्तान की खैर नहीं। इसके पूर्व धरने को अवध क्षेत्र के अध्यक्ष सुरेश
तिवारी, पिछड़ा वर्ग प्रदेश प्रभारी बृजबहादुर, महापौर संयुक्ता भाटिया, विधायक
सुरेश श्रीवास्तव, नीरज बोरा, रामनरेश रावत ने भी संबोधित किया। धरने में
प्रमुख रूप से महानगर महामंत्री त्रिलोक अधिकारी, अंजनी श्रीवास्तव, पुष्कर
शुक्ला, उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी, अनुराग मिश्रा अन्नू, सुनील यादव, विवेक
तोमर, अशोक तिवारी, विधानसभा प्रभारी मान सिंह, विनोद बाजपेई, संयोजक अमित
गुप्ता, हरिशरण लाल गुप्ता, जिला अध्यक्ष राम निवास यादव, महामंत्री अवधेश
सिंह, महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष जया शुक्ला, युवा मोर्चा अध्यक्ष टिंकू
सोनकर, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद सिंह, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष सौरभ
वाल्मीकि, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष नीरज कटियार, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष
जीशान खान, पार्षद रामकृष्ण यादव, सुशील कुमार पम्मी, भृगुनाथ शुक्ला, कुमकुम
राजपूत एवं बड़ी संख्या में पार्षदगण, मण्डल अध्यक्षगण, कार्यकर्ता एवं नागरिक
उपस्थित रहे।

Comments (0)

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आंतकवाद के खिलाफ लड़ाई का संकल्प लिया

Posted on 17 February 2019 by admin

लखनऊ 17 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज पूरे प्रदेश मे पुलवामा के अवन्तीपुरा में सीआरपीएफ के जवानोें पर आंतकवादियों द्वारा किये गए जघन्य व कायराना हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आंतकवाद के खिलाफ लड़ाई का संकल्प लिया।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने गाजियाबाद में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हमारे वीर जवानों का बलिदान व्यर्थ नही जाएगा। उन्होंने कहा यह एक कायराना हमला है। हमारी सेना दृढ़ता के साथ आंतकवादियों को जबाब देगी। तथा उनका सफाया करेगी। उन्होंने कहा 130 करोड़ भारतीय राष्ट्र की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले हमारे देश के वीर सैनिकों के परिवारों के साथ पूरी एकजुटता के साथ खडे़ हैं।
राजधानी लखनऊ में राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) रामलाल जी, केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, प्रदेश लोकसभा चुनाव सहप्रभारी गोवर्धन झडपिया ने पटेल प्रतिमा हजरतगंज पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शहीद जवानों को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए आंतकवाद के खिलाफ लड़ाई का संकल्प लिया।
ललितपुर में केन्द्रीय मंत्री उमाभारती, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश लोकसभा सहप्रभारी दुष्यंत गौतम आगरा, हापुड़ में केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, मिर्जापुर में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह मस्त, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर जौनपुर, कन्नौज में प्रदेश मंत्री सुब्रत पाठक, प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश महाना कानपुर, गिरीश यादव जौनपुर, नीलकंठ तिवारी काशी, मन्नू कोरी ललितपुर, अतुल गर्ग गाजियाबाद, गोरखपुर में क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, मेरठ में क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी , सहित अन्य पदाधिकारी जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जिलों में शहीद जवानो को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आंतकवाद के खिलाफ लड़ाई का संकल्प लिया।

Comments (0)

सोशल मीडिया पर सक्रियता बढाते हुए उसके माध्यम से मोदी सरकार-योगी सरकार द्वारा लोककल्याण के लिए किये गये कार्यो को जन-जन तक पहुंचायें

Posted on 17 February 2019 by admin

लखनऊ 17 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) श्री रामलाल जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर सक्रियता बढाते हुए उसके माध्यम से मोदी सरकार-योगी सरकार द्वारा लोककल्याण के लिए किये गये कार्यो को जन-जन तक पहुंचायें। उन्होंने कहा कि देश की जनता माननीय नरेन्द्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा के समर्थन में खड़ी है। ऐसे में हम सब पार्टी कार्यकर्ताओं का यह दायित्व बनता है कि लोकसभा चुनाव की दृष्टि से पार्टी संगठन द्वारा सौपे गए दायित्व का हम पूरे उत्साह व उमंग के साथ ‘एक बार फिर मोदी सरकार‘ के संकल्प के साथ निर्वहन करें। श्री रामलाल जी ने उक्त बात रविवार को पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर पार्टी के चुनाव प्रबंधन से जुडें कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए कही।
बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी उसके कार्यकर्ता है। इन्हीं कार्यकर्ताओं की पार्टी संगठन के प्रति निष्ठा व परिश्रम के दम पर हमने माननीय नरेन्द्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में 2014 लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय दर्ज की। मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा किये गए जनकल्याणकारी कार्यो व पार्टी कार्यकर्ताओं के मजबूत संगठन की बदौलत हम एक बार फिर से 2017 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव में अभूतपूर्व सफलता हासिल करते हुए प्रदेश में सरकार बनाने में सफल रहे।
श्री नकवी ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में हम एक बार फिर से ऐतिहासिक विजय हासिल करते हुए केन्द्र में नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाएगें। उन्होंने कहा कि इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से पार्टी के द्वारा चलाए जाने वाले अभियानों व कार्यक्रमों को सफल बनाना होगा। साथ ही आमजनमानस के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उंन्हें भाजपा सरकार द्वारा लोककल्याण के लिए किये गए कार्यो से अवगत कराते हुए एक बार फिर से विजय का आर्शीवाद मांगना होगा।
बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, जसवंत सैनी, प्रदेश महामंत्री गोबिन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, अमर पाल मौर्य, संतोष सिंह, त्रंयम्बक त्रिपाठी आईटी सेल के प्रमुख संजय राय, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित सहित कई अन्य प्रमुख पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments (0)

आज लखनऊ में 2019 लोकसभा चुनाव के सम्बन्ध में भाजपा के विभिन्न चुनावी कार्यक्रमों पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी की प्रेस वार्ता की विज्ञप्ति

Posted on 17 February 2019 by admin

mukhtar-abbas-naqvi-in-up-bjpलखनऊ 17 फरवरी 2019, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज यहाँ कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का ‘संकल्प पत्र‘ (मेनिफेस्टो) किसी भी पार्टी द्वारा करोड़ों लोगों की भागीदारी से बनाया जाने वाला पहला ‘संकल्प पत्र‘ होगा।
आज लखनऊ में 2019 लोकसभा चुनाव के सम्बन्ध में भाजपा के विभिन्न चुनावी कार्यक्रमों पर आयोजित एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए श्री नकवी ने कहा कि भाजपा के ‘संकल्प पत्र‘ को जनता के सुझाव से तैयार करने के लिए चलाये जा रहे ‘भारत के मन की बात, मोदी के साथ‘ कार्यक्रम को आम लोगों का जबरदस्त सहयोग मिल रहा है।
श्री नकवी ने कहा कि भाजपा का यह ‘संकल्प पत्र‘, “नए भारत” का संकल्प पत्र होगा, समाज के सभी तबकों के जीवन में परिवर्तन और खुशहाली का ‘ईमानदार लेखा जोखा और ब्लू प्रिंट‘ होगा।
03 फरवरी को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह और ‘संकल्प पत्र‘ समिति के अध्यक्ष श्री राजनाथ सिंह ने एक माह तक चलने वाले व्यापक अभियान ‘भारत के मन की बात, मोदी के साथ‘ कार्यक्रम की शुरुआत की थी। 2019 लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के संकल्प पत्र के लिए आम नागरिकों के सुझावों हेतु संकल्प रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था।
श्री नकवी ने कहा कि ‘संकल्प पत्र‘ को तैयार करने के व्यापक अभियान हेतु लोगों के सुझावों को इकठ्ठा करने के लिए भाजपा ने सात माध्यमों से देश की लगभग 10 करोड़ जनता से सुझाव एकत्रित करने की अनूठी पहल शुरू की है। “भारत के मन की बात, मोदी के साथ‘ कार्यक्रम, सरकार में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने एवं देश के लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने का अनूठा प्रयोग है।
देश के आम नागरिक कैसा भारत चाहते हैं, “न्यू इंडिया” के लिए उनकी परिकल्पना क्या है, उनके पास सरकार के लिए क्या-क्या सुझाव हैं, ‘भारत के मन की बात, मोदी के साथ‘ कार्यक्रम के तहत आम लोग सभी सुझाव दे सकते हैं।
श्री नकवी ने कहा कि वेबसाईट, व्हाट्सअप, ई-मेल, मिस्ड कॉल, 300 से अधिक संकल्प रथ, सुझाव पेटियों और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से अर्थात् सात माध्यमों से भाजपा एक महीने तक देश के लगभग 10 करोड़ लोगों से जन संपर्क कर रही है। इन सभी माध्यमों से एकत्रित सुझावों को संकलित किया जाएगा और फिर राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर कैटेगराइज्ड कर संकल्प समिति, ‘संकल्प पत्र‘ के रूप में देश की जनता के सामने ले जायेगी।
पार्टी के कार्यकर्ता, 300 “संकल्प रथ”, लगभग 7700 सुझाव पेटियों के साथ देश के लगभग 4000 विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क कर रहे हैं और लोगों के सुझाव एकत्रित कर रहे हैं। सुझावों के संकलन के लिए हर राज्य में 20 लोगों की टीम गठित की गई है जो एकत्रित सुझावों को एकत्रित कर सेंटर को भेजेंगे जहाँ पर 30 लोगों की टीम इसकी स्क्रूटनी करेगी।
पूरे “संकल्प पत्र” को 12 विभागों में बांटा गया है, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की अध्यक्षता में इन विभागों की विशेषज्ञ टीम इसका अध्ययन करेगी और सुझावों का संकलन कर संकल्प पत्र समिति इसे 2019 लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के ‘संकल्प पत्र‘ के रूप में परिवर्दि्धत करेगी।
श्री नकवी ने बताया कि पिछले दो महीनों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष श्री अमित शाह सहित पार्टी के सभी प्रमुख नेता देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से संपर्क-संवाद का युद्ध स्तर पर कार्यक्रम कर रहे हैं। अब तक विभिन्न रैलियों, “शक्ति केंद्र सम्मेलनों”, मोटरसाइकिल रैली, युवा सम्मेलनों, “कमल ज्योति”, ‘भारत के मन की बात, मोदी के साथ‘ आदि कार्यक्रमों के जरिये भाजपा के सभी प्रमुख नेता, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों के बीच जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव अधिसूचना जारी होने से पहले देश के सभी हिस्सों में भाजपा का संपर्क अभियान पूरा हो जायेगा।
प्रेसवार्ता में प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी आलोक अवस्थी, हिमांशु दुबे उपस्थित रहे।

Comments (0)

देश के जवानों के साथ राष्ट्रीय किसान मंच

Posted on 17 February 2019 by admin

rastriya-kisaan-manch1लखनऊ। राष्ट्रीय किसान मंच ने आज धुरधुरी तालाब पर हजारो किसानों के साथ जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सी.आर.पी.एफ. के काफिले पर आतंकवादी हमले के खिलाफ श्रंद्धाजलि अर्पित की पूरे देश मे ग़म और गुस्से का माहौल, गाँव देहात के लोग भी इस घटना से आहत हुए गाँव के किसानों में भी कुछ कर गुज़रने की तमन्ना है मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखर दीक्षित ने कहा आज महा पंचायत को हम श्रद्धांजलि/पुष्पांजलि में तबदील कर रहें है संवैधानिक किसान आयोग के गठन के मामले को अगली पंचायतों में तय कर लेंगे, आज की ये शाम वीर जवानों के नाम है जिन्होने अपने प्राणों की आहूति दी है कार्यक्रम का आरम्भ पुष्पांजलि से हुआ मंच से देश भक्त से गीत/तराने गूंज रहे थे हज़ारो किसान पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगा रहे थे लोगो का जोश व जूनून देखने लायक था

देश का जवान और किसान दोनो ही लोग भारत की सरज़मी पर कर्मयोगी की भूमिका निभाते है दोनो का किरदार इतना कठिन है जिसे निभाना हर किसी के बूते की बात नही, देश की सीमाओ पर जवान अपने प्राणों की आहूति दे रहे है और किसान भाई देश की मिटटी से सवा अरब लोगो का पेट पाल रहे है। पीड़ा यह है कि हमारी सरकारे दोनो को न सम्ममान दे रही है न सहूलियते आज की महापंचायत को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय किसान मंच के अध्यक्ष पं. शेखर दीक्षित ने हज़ारों किसानों के लिए संवैधानिक किसान आयोग के गठन की आवाज़ बुलंद करते हुए कहा आज़ादी के 70 वर्ष बीत जाने के बाद की आयोग का गठन नही किया गया, व्यापारी और किसानों के लिए दोहरा मापदंड क्यों अपना रही है सरकारे अब यह बर्दाशत नही करेगा राष्ट्रीय किसान मंच संवैधानिक किसान आयोग की स्थापना जब जक देश में नही हो जाती सरकारों को हम लोग चैन से सोने नही देंगें। सम्बोधन के पूर्व में पुलवामा अटैक में शहीद 42 जवानों को भाव भीनी श्रधांजलि/पुष्पांजलि दी गई।
rastriya-kisaan-manch
वही पंचायत में विशिष्ट अतिथि श्री स्वामी सारंग कहा कि देश का किसान परेशान है धर्म की राजनीति से देश तरक्की नही कर सकता हमें मिलकर संवैधानिक किसान आयोग के लिए संघर्ष करना होगा, तभी किसान खुशहाल रहेगा।

वही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष फरहद जी ने किसानों को इस हक की लड़ाई में राष्ट्रीय किसन मंच का पूर्ण समर्थन देते हुए इसे मंजिल तक पहुचाने की बात रखी एवं भरोसा दिलाया कि मै तन-मन-धन से किसानों के लिए संघर्ष करूंगा।

वही इसके पूर्व राष्ट्रीय कवि वेदव्रत बाजपेयी ने शहीद सैनिको को श्रद्धांजलि अर्पित की, वही सर्वेश पाल, अवध क्षेत्र के महासचिव, मोहित मिश्रा महासचिव, वेद प्रकाश मिश्रा अवध क्षेत्र के सगठन मंत्री ने भी किसानों की समस्याओं पर प्रकाश डाला, वही शुएब खान जी ने कहा देश के सैनिको पर ये हमला कायराना है देश का जवान और किसान एक साथ इस हमले का बदला लेगा। वही मो0 साजिद जी ने कहा कि मै इश्क भी लिखना चाहूँ तो मेरी कलम से इन्कलाब लिख जाता है ए.एस.नोमानी बुंदेलखण्ड सेना ने संवैधानिक किसान आयोग को जायज़ बताया और सहयोग करने के लिए कहा, वही धुरधुरी तालाब पर आये सभी किसानों का राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय कुमार द्विवेदी ने आभार जताया। कार्यक्रम मे बाँदा जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह, राम स्वरूप, सौरभ मिश्रा इत्यादि हज़रों कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

February 2019
M T W T F S S
« Jan   Mar »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728  
-->









 Type in