Archive | February 1st, 2019

बजट पर प्रतिक्रिया -डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 01 February 2019 by admin

लखनऊ 01 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी ने न्यू इंडिया का बजट बताते हुए बजट को गरीब, किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग के लिए खुशियों का पिटारा बताया और आर्थिक व सामाजिक समृद्ध भारत के लिए मोदी सरकार का बढ़ता हुआ एक और सशक्त कदम कहा। प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि मोदी सरकार गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं और मध्यम वर्ग की उम्मीदों को साकार करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ी थी, यह बजट उन उम्मीदों को पंख लगाने वाला है। डा0 पाण्डेय ने कहा कि गरीब को गैस, पक्का मकान व शौचालय मिला, बीमार आदमी की दवाई का खर्च खत्म हुआ, सेना का सम्मान बढ़ा किसानों की आय दोगुनी हुई। इन पांच वर्षो में देश ने जनकल्याणकारी राजनीति की महागाथा लिखी है। सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी और सर्व समावेशी बजट के लिए मोदी सरकार को बधाई।
डा0 पाण्डेय ने कहा मोदी सरकार द्वारा निवेश करने पर साढे 6 लाख रूपये तक की वार्षिक आय को पूर्ण रूप से कर मुक्त करके मध्यम वर्ग के हित में किए जा रहे प्रयासों की कड़ी में बड़ा निर्णय है। संगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूर व कामगारों को 7000 रूपये का बोनस और बोनस मिलने के लिए पात्रता 21 हजार बढ़ने के निर्णय से निचले स्तर पर कार्यरत वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी। वर्षो से उपेक्षित देश की सुरक्षा मोदी की प्राथमिकता में रही है। रक्षा बजट को अब तक का सर्वाधिक 3 लाख करोड़ करने पर मोदी जी को हृदय से धन्यवाद। किसान क्रेडिट कार्ड पर ब्याज पर 2 प्रतिशत व समय से ऋण चुकाने पर 3 प्रतिशत ब्याज पर छूट से किसानों को 5 प्रतिशत तक ब्याज में छूट का तोहफा दिया है।
डा0 पाण्डेय ने जनकल्याणकारी बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बजट से गरीब को शक्ति, किसान को मजबूती, श्रमिको को सम्मान, मध्यम वर्ग के सपनों को उड़ान व ईमानदार करदाताओं का गौरवगान, इंफ्रास्ट्रवचर निर्माण को गति और अर्थव्यवस्था के बल मिलेगा। श्रम शक्ति मानधन योजना 10 करोड़ श्रमिकों को पेंशन, कामधेनु संवर्धन आयोग से गौ संवर्धन, दो हेक्टेयर से कम भूमि वाले किसानों को किसान सम्मान निधि के तहत 6000 सालाना, मत्स्य पालन विभाग का निर्माण, उज्जवला योजना का लक्ष्य 8 करोड़ करना, बजट को जन-जन की आर्थिक समृद्धि से देश की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करता है।

Comments (0)

पश्चिम क्षेत्र के भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह करेंगे मार्गदर्शन

Posted on 01 February 2019 by admin

लखनऊ 01 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित भाई शाह कल 2 फरवरी को दोपहर 01 बजे अमरोहा में रमाबाई अम्बेडकर बलिका डिग्री कालेज गजरौला के मैदान में पार्टी के पश्चिम क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को लोकसभा चुनाव प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय भी संबोधित करेंगे। सम्मेलन में पश्चिम क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले 14 लोकसभा क्षेत्रों के बूथ अध्यक्ष, सेक्टर प्रमुख व सेक्टर संयोजक सम्मलित होंगे।

Comments (0)

अयोध्या में बनकर रहेगा राम मंदिर - केशव मौर्य

Posted on 01 February 2019 by admin

लखनऊ 01 फरवरी 2019, पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम सुल्तानपुर में कमल कप महिला वालीबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राम मंदिर अयोध्या में बनकर रहेगा। यह विरोधी दलों के लिए चुनावी मुद्दा हो सकता है, लेकिन भाजपा के लिए आस्था का विषय है। हम अपनी आस्था से समझौता नहीं कर सकते। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की स्मृति में आयोजित कमल कप वालीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने भारत माता की जय व जय श्रीराम के उद्घोष के साथ उन्होंने कहा कि जब अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के हिस्से में पदकों की संख्या कम आती है तो अच्छा नहीं लगता। इसलिए मोदी जी ने खेलो इंडिया योजना लाकर खेल और खिलाड़ियों को मजबूत करने का काम किया।1
उन्होंने कहा कि प्रदेश में दो साल के अंदर जितना विकास हुआ, वह आपके सामने है। पिछले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में जनता ने सुशासन का कमल खिलाया। उसका असर साफ दिख रहा है। बिजली आपूर्ति व सड़कों की दशा में काफी परिवर्तन हुआ है। आगे इससे से भी अच्छा काम होगा। जनता मालिक है और मालिक के सही फैसले से ही यह सब संभव हो सका। उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन को ठगबंधन का नाम दिया और कहा कि पीएम मोदी को रोकने के लिए दोनों एक हुए हैं। उन्होंने तंज कसा कि सैफई महोत्सव पर कोई कुछ नहीं बोलता तो अयोध्या व कुंभ महोत्सव को लेकर टिप्पणियां क्यों की जाती हैं।2
उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने आयोजन समिति की मांग पर पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुविधाएं बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्टेडियम के बीच से जर्जर भवन को हटवाया जायेगा। बैडमिंटन हाल का उच्चीकरण होगा। स्वीमिंग पूल में कुछ काम हुआ है और बाकी संसाधन मुहैया कराए जाएंगे। इसके पहले काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष व आयोजन समिति के अध्यक्ष रामचंद्र मिश्र, जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, स्वागत समिति के अध्यक्ष डॉ.आरए वर्मा, विधायक सीताराम वर्मा, राजेश गौतम, सूर्यभान सिंह, देवमणि दूबे, विजय सिंह रघुवंशी आदि ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत किया।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

February 2019
M T W T F S S
« Jan   Mar »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728  
-->









 Type in