Categorized | लखनऊ.

अयोध्या में बनकर रहेगा राम मंदिर - केशव मौर्य

Posted on 01 February 2019 by admin

लखनऊ 01 फरवरी 2019, पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम सुल्तानपुर में कमल कप महिला वालीबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राम मंदिर अयोध्या में बनकर रहेगा। यह विरोधी दलों के लिए चुनावी मुद्दा हो सकता है, लेकिन भाजपा के लिए आस्था का विषय है। हम अपनी आस्था से समझौता नहीं कर सकते। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की स्मृति में आयोजित कमल कप वालीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने भारत माता की जय व जय श्रीराम के उद्घोष के साथ उन्होंने कहा कि जब अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के हिस्से में पदकों की संख्या कम आती है तो अच्छा नहीं लगता। इसलिए मोदी जी ने खेलो इंडिया योजना लाकर खेल और खिलाड़ियों को मजबूत करने का काम किया।1
उन्होंने कहा कि प्रदेश में दो साल के अंदर जितना विकास हुआ, वह आपके सामने है। पिछले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में जनता ने सुशासन का कमल खिलाया। उसका असर साफ दिख रहा है। बिजली आपूर्ति व सड़कों की दशा में काफी परिवर्तन हुआ है। आगे इससे से भी अच्छा काम होगा। जनता मालिक है और मालिक के सही फैसले से ही यह सब संभव हो सका। उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन को ठगबंधन का नाम दिया और कहा कि पीएम मोदी को रोकने के लिए दोनों एक हुए हैं। उन्होंने तंज कसा कि सैफई महोत्सव पर कोई कुछ नहीं बोलता तो अयोध्या व कुंभ महोत्सव को लेकर टिप्पणियां क्यों की जाती हैं।2
उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने आयोजन समिति की मांग पर पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुविधाएं बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्टेडियम के बीच से जर्जर भवन को हटवाया जायेगा। बैडमिंटन हाल का उच्चीकरण होगा। स्वीमिंग पूल में कुछ काम हुआ है और बाकी संसाधन मुहैया कराए जाएंगे। इसके पहले काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष व आयोजन समिति के अध्यक्ष रामचंद्र मिश्र, जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, स्वागत समिति के अध्यक्ष डॉ.आरए वर्मा, विधायक सीताराम वर्मा, राजेश गौतम, सूर्यभान सिंह, देवमणि दूबे, विजय सिंह रघुवंशी आदि ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत किया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in