Categorized | लखनऊ.

बजट पर प्रतिक्रिया -डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 01 February 2019 by admin

लखनऊ 01 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी ने न्यू इंडिया का बजट बताते हुए बजट को गरीब, किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग के लिए खुशियों का पिटारा बताया और आर्थिक व सामाजिक समृद्ध भारत के लिए मोदी सरकार का बढ़ता हुआ एक और सशक्त कदम कहा। प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि मोदी सरकार गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं और मध्यम वर्ग की उम्मीदों को साकार करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ी थी, यह बजट उन उम्मीदों को पंख लगाने वाला है। डा0 पाण्डेय ने कहा कि गरीब को गैस, पक्का मकान व शौचालय मिला, बीमार आदमी की दवाई का खर्च खत्म हुआ, सेना का सम्मान बढ़ा किसानों की आय दोगुनी हुई। इन पांच वर्षो में देश ने जनकल्याणकारी राजनीति की महागाथा लिखी है। सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी और सर्व समावेशी बजट के लिए मोदी सरकार को बधाई।
डा0 पाण्डेय ने कहा मोदी सरकार द्वारा निवेश करने पर साढे 6 लाख रूपये तक की वार्षिक आय को पूर्ण रूप से कर मुक्त करके मध्यम वर्ग के हित में किए जा रहे प्रयासों की कड़ी में बड़ा निर्णय है। संगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूर व कामगारों को 7000 रूपये का बोनस और बोनस मिलने के लिए पात्रता 21 हजार बढ़ने के निर्णय से निचले स्तर पर कार्यरत वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी। वर्षो से उपेक्षित देश की सुरक्षा मोदी की प्राथमिकता में रही है। रक्षा बजट को अब तक का सर्वाधिक 3 लाख करोड़ करने पर मोदी जी को हृदय से धन्यवाद। किसान क्रेडिट कार्ड पर ब्याज पर 2 प्रतिशत व समय से ऋण चुकाने पर 3 प्रतिशत ब्याज पर छूट से किसानों को 5 प्रतिशत तक ब्याज में छूट का तोहफा दिया है।
डा0 पाण्डेय ने जनकल्याणकारी बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बजट से गरीब को शक्ति, किसान को मजबूती, श्रमिको को सम्मान, मध्यम वर्ग के सपनों को उड़ान व ईमानदार करदाताओं का गौरवगान, इंफ्रास्ट्रवचर निर्माण को गति और अर्थव्यवस्था के बल मिलेगा। श्रम शक्ति मानधन योजना 10 करोड़ श्रमिकों को पेंशन, कामधेनु संवर्धन आयोग से गौ संवर्धन, दो हेक्टेयर से कम भूमि वाले किसानों को किसान सम्मान निधि के तहत 6000 सालाना, मत्स्य पालन विभाग का निर्माण, उज्जवला योजना का लक्ष्य 8 करोड़ करना, बजट को जन-जन की आर्थिक समृद्धि से देश की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करता है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in