Archive | February 20th, 2019

आजीविका मिशन के तहत महिला समूहों के उत्पादों को लोकप्रिय बनाने के लिए गांवों में केन्द्र खोले जायेंगे-डा0 महेन्द्र सिंह

Posted on 20 February 2019 by admin

सरस महोत्सव में ग्राम्य विकास मंत्री ने 5 महिलाओं को आजीविका एक्सप्रेस
की चाबी सौंपी
सुरेन्द्र अग्निहोत्री,लखनऊ: दिनांक: 20 फरवरी, 2019
mahendra-singh-up
उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री ग्राम्य विकास (स्वतंत्र प्रभार) तथा
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री डा0 महेन्द्र सिंह ने कहा है कि
ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार
उपलब्ध कराने तथा आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए गांव स्तर पर केन्द्र
बनाये जायेंगे और उनके उत्पादों को बाजार से जोड़ने के लिए सहयोग प्रदान
किया जायेगा। उन्होंने कहा कि महिला समूहों द्वारा उत्पादों की बेहतर
ब्राण्डिग के माध्यम से हर महीने 15 से 20 हजार रुपये की आमदनी के लिए
प्रयास किया जायेगा।
राज्यमंत्री आज ग्राम विकास विभाग की ओर से नदवा रोड स्थित झूलेलाल पार्क
में आयोजित सरस महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह महोत्सव 14
फरवरी से शुरू होकर 23 फरवरी तक चलेगा। इस मेले में दूरदराज के ग्रामीण
अंचलों की भारी संख्या में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं भाग ले रही
हैं तथा 175 स्टालों के माध्यम से पूरे देशभर से आये उद्यमियों के
उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है।
डा0 महेन्द्र सिंह ने कहा कि आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं को यह सरस
मेला बाजार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके साथ ही महिलाओं
के उत्पादों को लोकप्रिय बनाने में भी मदद करेगा। उन्होंने कहा कि समूह
से समृद्ध की ओर का संकल्प महिलाओं में नया आत्मविश्वास पैदा करने के साथ
ही उन्हें कमाने का अच्छा अवसर प्रदान करेगा।
ग्राम्य विकास मंत्री ने कहा कि घर को चलाने में महिलाओं की अह्म भूमिका
होती है। गृहस्थी को चलाने के साथ ही आजीविका मिशन उनको घर बैठे एक बेहतर
आमदनी का जरिया उपलब्ध कराने का माध्यम है। महिलाओं की आमदनी बढ़ने से
उनमें आत्म विश्वास के साथ ही कुछ नया करने का जज़्बा भी पैदा होता है।
उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपनी आमदनी बढ़ाने के साथ
ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि आजीविका मिशन महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के
साथ ही उनके जीवन में बदलाव लाने का कार्य कर रहा है। वह अपने परिवार की
देखभाल अच्छे ढंग से करने के साथ ही बच्चों की शिक्षा-दीक्षा तथा एक
अच्छा जीवन देने में सफल हो रही है।
ग्राम्य विकास मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी योजना ‘‘बेटी बचाओ, बेटी
पढ़ाओ’’, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला, सौभाग्य योजना आदि के माध्यम
से सर्वाधिक महिलाओं को जोड़ा जा रहा है। आजीविका मिशन के तहत सोलर लैम्प
बनाने की व्यवस्था है। इसके साथ ही अस्पतालों की कैन्टीन संचालन, स्कूलों
के ड्रेस सिलाई आदि जैसे कार्य से जोड़कर महिलाओं की आमदनी बढ़ायी जा रही
है।
आजीविका मिशन के तहत प्रदेश के महिलाओं को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं
के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि कुम्हारी कला
के अन्तर्गत मोटरचालित चाक से बर्तन बनाने, सोलर चर्खा, लिफाफा बनाना,
सिलाई-कढ़ाई व वाहन चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा डेयरी
डेवलपमेन्ट बोर्ड और आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं जोड़कर डेयरी
संचालित करने की योजना बनायी गयी है।
उन्होंने इस मौके पर आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत 5 महिलाओं
को आजीविका एक्सप्रेस वाहन की चाबी सौंपी। इसके अलावा मलिहाबाद, माल एवं
अन्य विकास खण्डों की 9 महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण पत्र भी
वितरित किया। उन्होंने स्टालों पर जाकर हस्तशिल्प के सामानों को देखा और
उत्पादकों से बातचीत की। केरल व राजस्थान के उत्पाद आकर्षण के केन्द्र
रहे।
इस अवसर पर ग्राम्य विकास आयुक्त श्री एन.पी. सिंह ने मेले के आयोजन तथा
आजीविका मिशन की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने
कहा कि आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं के जीवन में बदलाव बहुत तेजी से आ
रहा है और वे आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। कार्यक्रम से पूर्व
पुलवामा में हुए आतंकी हमले में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट
का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक आजीविका मिशन, उपायुक्त मनरेगा सहित अन्य
अधिकारी मौजूद थे।

Comments (0)

मन की बात मोदी के साथ अभियान के तहत मछुआवारा व नाविक समाज के लोंगो के साथ संवाद स्थापित किया

Posted on 20 February 2019 by admin

smiriti-irani-upलखनऊ 20 फरवरी 2019, केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज वाराणसी में पार्टी द्वारा चलाये जा रहे भारत के मन की बात मोदी के साथ अभियान के तहत मछुआवारा व नाविक समाज के लोंगो के साथ संवाद स्थापित किया। इस अवसर पर स्मृति ईरानी जी ने कहा कि देश के प्रत्येक जिले में प्रत्येक वर्ग समुदाय से संवाद कर भारतीय जनता पार्टी उनकी आशा, अपेक्षा, आकाक्षांए एवं अभिलाषा को एकत्रित कर संकल्प पत्र का अभिन्न अंग बनाने मे प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि आज मुझे ये कहते हुएं प्रसन्नता हो रही कि काशी मे वो परिवार वो नागरिक जो हमको गंगा के एक छोर से दूसरी छोर ले जाते है ऐसे नाविक परिवारो के साथ संवाद का मुझे मौका मिला है यह मेरा सौभाग्य है। ‘भारत के मन की बात मोदी के साथ‘ इस अभियान के अन्तर्गत जैसा कि अभी अभी बहनो ने सुझाव पेटी मे अपने सुझाव को सम्मिलित किया देश भर में ऐसे ही 7500 सुझावो के बाक्स भारतीय जनता पार्टी के सौजन्य से जनता तक पहुचे है। वो नागरिक जो सुझाव के पेटी मे लिखित रुप मे नही अपितु संवाद के माध्यम से सुझाव भेजना चाहते है उनके लिए विशेष व्यवस्था मिस्ड काल करके 6357171717 नम्बर पर संवाद सुरक्षित किया गया है।
केंद्रीय कपडा मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि आप सबको ज्ञात है कि संवाद की श्रृंखला मे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 12 अलग अलग उपसमितियो के माध्यम से भी चर्चा को प्रस्तावित किया है। जनता के साथ एक तरफ नाविक परिवार दूसरी और बनारस की बहने इसी प्रकार देश भर मे संकल्प पत्र की दृष्टि से संवाद चल रहा है ये एक महीने का अभियान हमारे संगठन ने सुनिश्चित किया है इससे भाजपा का 11 करोड का परिवार जन जन तक पहुच रहा है।
केंद्रीय कपडा मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि प्रधानमन्त्री जी ने श्रम पेंशन जनधन योजना के अन्तर्गत असंगठित क्षेत्र के 10 करोड लोगो को 60 वर्ष की अवस्था के बाद प्रतिमाह 3 हजार रुपये पेंशन देने की व्यवस्था की है। 5 हेक्टेयर से कम जमीन रखने वाले किसानों को प्रति वर्ष 6 हजार रुपये देने का प्रावधान किया गया है जिससे उन्हें बीज और खाद लेने के लिए सेठ, साहुकारो के पास कर्जा मांगने नही जाना पड़ेगा। प्रधानमंत्री जी ने मत्स्य उद्योग को बढावा देने के लिए 7500 करोड का फण्ड की व्यवस्था की है ताकि 2020 तक मत्स्य उद्योग को 15 मीलियन टन तक पहुच सके और इस फण्ड के माध्यम से 10 लाख नौकरियो का सृजन हो सके। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लालकिले से देश मे शौचालय की स्थिति बताई थी और कहा था कि देश की महिलाओं और बच्चियो को खुले मे शौच करने जाती है जिसके लिए प्रधानमंत्री जी ने पूरे देश भर मे तेजी से 10 करोड शौचालयो का निर्माण करवाया।
हथकरघा उद्योगो के विषय मे कपडा मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने कहा कि वाराणसी मे हस्तकला संकुल के माध्यम से हैंडलूम, पावरलुम, हस्तकला को बढावा देने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार निरंतर प्रोत्साहन दे रही है आर्थिक एवं तकनीकी हर तरह की मदद की जा रही है।

Comments (0)

शोक संदेश

Posted on 20 February 2019 by admin

लखनऊ 20 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने हिन्दी के मशहूर समालोचक और साहित्यकार डाॅ. नामवर सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने चंदौली के जियनपुर गांव में जन्में डाॅ. नामवर सिंह को हिन्दी साहित्य का बड़ा रचनाकार बताते हुए कहा कि उनकी गिनती हिन्दी साहित्य जगत के बडे़ समालोचको में होती थी। डाॅ. पाण्डेय ने डाॅ. नामवर सिंह के निधन को हिन्दी साहित्य जगत के साथ-साथ पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने डाॅ. नामवर सिंह के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की।

Comments (0)

तीन तलाक पर अध्यादेश लाकर पीएम ने दिखाई प्रतिबद्धता, कांग्रेस का चेहरा हुआ फिर उजागर - जुगल किशोर

Posted on 20 February 2019 by admin

लखनऊ 20 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर ने कहा है कि ट्रिपल तलाक पर अध्यादेश लाकर केंद्र की श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने मुस्लिम बहनों के साथ होते रहे अत्याचार के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता साबित कर दी है। प्रधानमंत्री जी ने मुस्लिम बहनों से वायदा किया था कि सरकार में आने के बाद हर हाल में इस कुप्रथा का अंत किया जाएगा और अपना वायदा निभाते हुए उन्होंने सदियों से मुस्लिम बहनों के साथ होते आ रहे अत्याचार के खिलाफ एक मजबूत कानून लाकर बहनों को इंसाफ दिलाने का काम किया।
प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर ने कहा कि शाहबानों प्रकरण में अपना असल चेहरा दिखा चुकी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जैसे अब भी वोट बैंक की राजनीति के चलते तीन तलाक जैसे कानून के विरोध में खड़े हैं। यही वजह है कि प्रधानमंत्री जी को मजबूत कदम उठाते हुए अध्यादेश लाना पड़ा है। ये इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री जी ने जो कहा था, वही उन्होंने कर भी दिखाया है। श्री जुगल किशोर ने कहा कि सदियों से चले आ रहे इस कुप्रथा का खामियाजा लाखों माताओं बहनों को भुगतना पड़ा है और अब वक्त आ गया है कि ये कुप्रथा खत्म ही होना चाहिए। इस कुप्रथा के खिलाफ लगातार अध्यादेश लाने की इस दृढ इच्छाशक्ति के लिए प्रधानमंत्री जी साधुवाद के पात्र हैं।
श्री जुगल किशोर ने कहा कि एक वक्त था जब देश सती प्रथा और बाल विवाह प्रथा जैसी कुरीतियों से जूझ रहा था। वक्त के साथ इन कुरीतियों को खत्म किया गया। अब जबकि ज्यादातर मुस्लिम देश भी तीन तलाक कानून बनाकर खत्म कर चुके हैं तब अब भी दकियानूसी प्रवृत्ति के पक्ष में खड़े दिखते हैं। अफसोस इस बात का है कि वोट की राजनीति के चलते कांग्रेस और सपा जैसे दल भी तीन तलाक के भयावह कुप्रथा के पक्ष में खड़े नजर आते हैं।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि महिलाएं देश और दुनिया में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। और ऐसे में प्रधानमंत्री जी ने भी तय किया है कि नए भारत में किसी भी माता बहन के साथ अत्याचार नहीं होने दिया जाएगा। संख्या बल और विरोध का डट कर सामना करते हुए प्रधानमंत्री जी ने अध्यादेश लाकर ये साबित कर दिया है कि महिला सशक्तिकरण उनकी प्राथमिकता है और लाख चुनौतियों के बाद भी वे इसे स्थापित करके रहेंगे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

February 2019
M T W T F S S
« Jan   Mar »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728  
-->









 Type in