Archive | February 27th, 2019

भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्य चुनाव आयुक्त से भेंट की

Posted on 27 February 2019 by admin

लखनऊ 27 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा से भेंट कर पार्टी की ओर से चुनाव सम्बधी मांगे रखी।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर के नेतृत्व में भाजपा के प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के समक्ष मतदान की अवधि एक घंटे बढाने का अनुरोध करते हुए कहा कि वीवी. पैट मशीनों से मतदान में समय अधिक लगता है इसलिए मतदान की अवधि 1 घंटे बढ़ाई जाय। इसके साथ ही भाजपा ने चुनाव आयोग से मांग करते हुए कहा कि पोस्टल बैलेट की आईडी को 24 घंटे में जनरेट किया जाय ताकि सेना के जवानों, अर्द्ध सैनिक बलों के जवानों के साथ ही दूर-दराज के क्षेत्रों में तैनात कर्मचारियों के वोट काउटिंग के समय आ सके। भाजपा ने पार्टी कार्यक्रमों की अनुमति में विलम्ब न करने का मांग करते हुए कहा कि चुनाव की घोषणा होने के साथ ही चुनाव आचार संहिता लागू हो जाती है ऐसे में प्रत्याशियों के नामांकन से पूर्व 15-20 दिन की अवधि में पार्टी के कार्यक्रमों को सहजता पूर्वक अनुमति चुनाव आयोग द्वारा प्रदान की जाय और कार्यक्रमों में आने वाला समस्त खर्च पार्टी के खर्चे में जोड़ा जाय।
भाजपा प्रतिनिधि मण्डल ने प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर के साथ प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, चुनाव आयोग सम्पर्क प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अखिलेश अवस्थी व सहसंयोजक निखिल माथुर साथ रहे।

Comments (0)

योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

Posted on 27 February 2019 by admin

लखनऊ 27 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सांसद डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय ने अपने संसदीय क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते हुए योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। डाॅ. पाण्डेय ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज भारत मजबूत हाथों में है, देश और दुनिया इस बात को महसूस कर रही हंै। हम देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और भारत की सेना का अभिनन्दन करते है। जिस तरह से हमारे सैनिकांे की शहादत हुई थी और उसके तेरहवीं के पूर्ण होते-होते ही जिस तरह से हमारी सेना ने बदला लिया हम अपनी सेना पर गर्व है। आज हिन्दुस्तान का गौरव बढ़ा है और भारत की सामरिक शक्ति को सारी दुनिया ने माना है। mahendra-nath-pandey
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि माननीय नरेन्द्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने के साथ ही देश को आर्थिक और सामरिक रूप से समृद्धशाली बनाने के शपथ ली थी। मोदी जी के नेतृत्व में देश आर्थिक शक्ति बना तो वहीं भारत के शौर्य और पराक्रम को पूरे विश्व ने स्वीकार किया है। पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ा है। मोदी सरकार में गरीब को घर, इलाज, शौचालय, किसानों को खाद-बीज, युवाओं को कौशल विकास और मुद्रा योजना से स्वालम्बन तथा महिलाओं के सशक्तिकरण का काम हुआ है। वहीं प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद निर्वाध बिजली की आपूर्ति, किसान ऋणमोचन से खुशहाल किसान और सत्ता संरक्षित व संगठित अपराध से मुक्त प्रदेश अब मोदी जी के नेतृत्व में देश के साथ विकास पथ पर बढ़ा है। डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि भाजपा अपनी सरकारों का लेखा-जोखा लेकर जनता के बीच पहुंच रही है और जनता ने भी भाजपा को फिर से जनादेश देने का मन बना लिया है।
इस दौरान प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा दर्शना सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी महेश चन्द्र श्रीवास्तव, विधायक साधना सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह एवं जिला अध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा उपस्थित रहे।

Comments (0)

प्रधानमंत्री मा0 नरेन्द्र मोदी दुनिया की सबसे बड़ी वीडियो कांफ्रेस के जरिए कार्यकर्ताओं से करेंगे महासंवाद

Posted on 27 February 2019 by admin

जिला, मण्डल एवं शक्ति केन्द्र स्तर पर 15000 स्थानों से नमो एप के माध्यम से प्रधानमंत्री जुड़ेंगे कार्यकर्ता, वाॅलिटियर्स व वरिष्ठ नागरिकों से।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय अमेठी में महासंवाद से जुड़ेगे।
लखनऊ 27 फरवरी 2019, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्यकर्ताओं से महासंवाद करके मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान का श्री गणेश करेंगे। विश्व की सबसे बड़ी वीडियो कांफ्रेस के जरिए देश के 14 हजार संगठनात्मक मण्डलों व 986 जिलों एवं महानगरों पर भाजपा कार्यकर्ता वाॅलिटियर्स व विशिष्ट नागरिक मोदी जी से जुड़ेंगे। प्रदेश के 1495 मण्डलों पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अमेठी में महासंवाद का हिस्सा बनेंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लखनऊ महानगर में कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहेंगे। भाजपा के मोर्चोें सहित प्रदेश, क्षेत्र, जिला, मण्डल, सेक्टर व बूथ कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश सरकार के मंत्री और प्रबुद्धजन मोदी जी से संवाद के लिए उपस्थित रहेंगे।
प्रदेश मंत्री व कार्यक्रम प्रभारी त्रयम्बक त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 फरवरी को दोपहर 12 बजे से पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व पार्टी सदस्यों के साथ ही पूर्व सैनिक, अधिवक्ता, शिक्षक, डाक्टर, वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं व अन्य गणमान्य नागरिको से सीधा संवाद करेंगे। मोदी जी वीडियो कांफ्रेस से महासंवाद नरेन्द्र मोदी एप के जरिए भी करेंगे। इसके अतिरिक्त इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण पार्टी के फेसबुक पेज, ट्वीटर हैण्डंस, यूट्यूब चैनल के साथ-साथ कई एप प्लेयर्स के माध्यम से 10 करोड़ से अधिक लोगों का इस महासंवाद से जुड़ने का अनुमान है। गौरतलब है कि विश्व में यह पहली वीडियो कांफ्रेसिंग होगी जिसमें सबसे अधिक संख्या में लोग जुड़ेंगे। सभी जिला केन्द्रों, महानगरो के साथ ही प्रदेश में संगठनात्मक रूप से रूप से भाजपा के 1495 मण्डलों पर मोदी जी से संवाद के लिए कार्यकर्ता समूह में जुटेंगे।
श्री त्रिपाठी ने बताया कि विश्व में मोदी जी दृढ़ इच्छाशक्ति वाले मजबूत नेता के रूप में जाने जाते है। जो राष्ट्र को आर्थिक और सामरिक शक्ति सम्पन्न करने के साथ ही एक-एक कार्यकर्ता का राजनीतिक और सामाजिक पथ प्रदर्शन भी करते है। मोदी जी 28 फरवरी को कार्यकर्ताओं को अन्त्योदय के प्रण, पथ और लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए पे्ररित करेंगे। जिससे ऊर्जा लेकर भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान में जुटेगा। महासंवाद में प्रसारण की तकनीकि जिम्मेदारी आईटी विभाग को सौंपी गयी है। जिसकी माॅनीटरिंग प्रदेश प्रवक्ता व आईटी संयोजक संजय राय करेंगे।
मोदी जी अपने मन की बात कार्यकर्ताओं के साथ करते हुए संवाद करेंगे जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय के साथ अमेठी में प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा एवं प्रदेश सरकार के मंत्री मोहसिन रजा तथा लखनऊ महानगर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर व प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर उपस्थित रहेंगे। प्रदेश सह प्रभारी गोवर्धन झड़फिया लखीमपुर, नरोत्तम मिश्रा कानपुर महानगर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी प्रयागराज महानगर, डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी मुरादाबाद महानगर, प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी वाराणसी जिला, लक्ष्मण आचार्य प्रयागराज, बीएल वर्मा बदांयू, जसवंत सैनी सहारनपुर जिला, संजीव बालियान मुजफ्फरनगर, पदमसेन चैधरी श्रावस्ती, अक्षवर लाल गौड़ गोण्डा, पुरूषोत्तम खंडेलवाल फिरोजाबाद, उपेन्द्र शुक्ला महराजगंज, दयाशंकर सिंह बुलन्दशहर, कांताकर्दम गाजियाबाद जिला, नबाव सिंह नागर गौतमबुद्धनगर, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक हापुड़, अशोक कटारिया बाराबंकी, गोविन्द नारायण शुक्ला सुल्तानपुर, सलिल विश्नोई कानपुर देहात, नीलिमा कटियार जालौन, प्रदेश मंत्री रामतेज पाण्डेय गाजीपुर, अमर पाल मौर्य प्रतापगढ़, अनूप गुप्ता हरदोई, संतोष सिंह लखनऊ जिला, सुब्रत पाठक कन्नौज, वाईपी सिंह सीतापुर, देवेश कोरी औरैया, शंकर गिरी भदोही, कामेश्वर सिंह मऊ, कौशलेन्द्र सिंह पटेल मिर्जापुर, देवेन्द्र चैधरी शामली, धर्मवीर प्रजापति हाथरस, अंजुला माहौर आगरा जिला, संजय राय व प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा दर्शना सिंह चंदौली, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा राजा वर्मा बागपत, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी हापुड़, धर्मेन्द्र सिह गोरखपुर जिला, सुरेश तिवारी लखनऊ जिला, केन्द्रीय मंत्री डा0 महेश शर्मा नोएडा महानगर, संतोष गंगवार बरेली महानगर, डा0 सत्यपाल सिंह गोरखपुर महानगर, कृष्णाराज शाहजहांपुर, साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर, प्रदेश सरकार के मंत्री श्रीकांत शर्मा उन्नाव, धर्मपाल सिंह बरेली जिला, सतीश महाना मेरठ, सुरेश खन्ना रायबरेली, एसपी सिंह बघेल अम्बेडकर नगर, अनूपमा जायसवाल बहराइच, रमापति शास्त्री गोण्डा, मुकुट बिहारी वर्मा अयोध्या महागनर, चैधरी लक्ष्मी नारायण मथुरा, सिद्धार्थनाथ सिंह गाजियाबाद महानगर, संदीप सिंह अलीगढ़, सुरेश राणा सहारनपुर महानगर, नंद गोपाल नंदी कौशाम्बी, बलदेव ओलख सम्भल, अर्चना पाण्डेय इटावा, जय प्रकाश निषाद संतकबीरनगर, उपेन्द्र तिवारी बलिया, गिरीश यादव वाराणसी महानगर, अध्यक्ष पिछड़ा कल्याण बोर्ड फागू चैहान जौनपुर, चेयरमैन श्रम कल्याण बोर्ड सुनील भराला बिजनौर, चेयरमैन लैकफेड वीरेन्द्र तिवारी उन्नाव में महासंवाद के दौरान उपस्थित रहेंगे।

Comments (0)

केन्द्र व प्रदेश सरकार का हिसाब-किताब जनता तक पहुंचायें कार्यकर्ता

Posted on 27 February 2019 by admin

लखनऊ 27 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव सहप्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा पाक को जबाब देने के लिए कल का ही दिन क्यों निश्चित हुआ। 14 को हमला हुआ था, तेरहवीं के दिन ही बदला क्यों लिया गया, इसका कारण हम सब जानते हैैं धार्मिक हैं। पड़ोसी देश को ऐसा सबक दिया कि कमल ज्योति अभियान कमल दीपावली में बदल गया। जनता को मोदी जी पर भरोसा है ।
उन्होंने कहा कि बूथ सम्पर्क अभियान में हम घर-घर तक पहुंचे और केन्द्र और प्रदेश की लोक कल्याणकारी योजनाओं का हिसाब किताब जनता तक पहुंचाये। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आवाह्न किया कि मेरा बूथ सबसे मजबूत को विजय का मंत्र मानकर हम सबको काम करना होगा। श्री दुष्यंत ने बुधवार को आगरा में ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित किया।
बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने आगामी कार्यक्रमों-अभियानों की रूपरेखा के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि मेरा परिवार भाजपा परिवार में पार्टी का झण्डा और स्टीकर लगाने और प्रत्येक लोकसभा के लिए निर्धारित यूनिक नम्बर मिस्ड काॅल कराना है। वे पार्टी द्वारा चलाये जा रहे अभियानों व कार्यक्रमों की सफलता के लिए जिला, मण्डल व बूथ स्तर तक बैठके करें। उन्होेंने 2 मार्च को पार्टी की विजय संकल्प बाइक रैली की सफलता को लेकर हो रही तैयारियों पर चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे अभियानों एवं कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने काम करे। उन्होंने कहा हम 2014 का लोकसभा चुनाव माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमने रिकार्ड जीत हासिल की। अब जनता नेे मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाह्न किया कि वे पार्टी के वाहक के रूप में घर-घर जाकर आम जन से सीधा सम्पर्क संवाद स्थापित कर समाज के सभी तबके के लोगों को पार्टी में जोड़ने का काम करें।
बैठक में प्रदेश महामंत्री ब्रजक्षेत्र प्रभारी गोविन्द नारायण शुक्ला, ब्रज एवं कानपुर क्षेत्र संगठन मंत्री भवानी सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को विजय मंत्र दिया ।
बैठक के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष बी0एल0 वर्मा, पुरूषोत्तम खण्डेलवाल, प्रदेश मंत्री अंजुला माहौर, धर्मवीर प्रजापति, सांसद रामशंकर कठेरिया, विधायक योगेन्द्र उपाध्याय, चै0 उदयभान सिंह सहित कई अन्य प्रमुख पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Comments (0)

शोक संदेश

Posted on 27 February 2019 by admin

लखनऊ 27 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्याम प्रकाश तिवारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभिन्न दायित्वों पर रहे श्याम प्रकाश तिवारी लम्बे समय तक विद्याभारती से भी जुड़े रहे। आज सुबह उनका निधन हुआ। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, संजीव बालियान, उपेन्द्र शुक्ला, डा. राकेश त्रिवेदी, दयाशंकर सिंह, सुधीर हलवासिया, लक्ष्मण आचार्य, कान्ता कर्दम, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, पंकज सिंह, विद्यासागर सोनकर, सलिल विश्नोई, गोविन्द नारायण शुक्ला, नीलिमा कटियार, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, संतोष सिंह, अमर पाल मौर्य, त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी, देवेन्द्र सिंह चैधरी, धर्मवीर प्रजापति, कौशलेन्द्र सिंह पटेल, शंकर गिरि, देवेश कुमार कोरी, रामतेज पाण्डेय, प्रकाश पाल, श्रीमती अन्जुला माहौर, कामेश्वर सिंह, संजय राय, वाई.पी सिंह, प्रदेश प्रवक्ता हीरो बाजपेयी, डॉ0 चन्द्रमोहन, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, शलभ मणि त्रिपाठी, डॉ. समीर सिंह, डॉ. मनोज मिश्र, मनीष शुक्ला, संजय राय, अनीला सिंह, अशोक पाण्डेय, जुगल किशोर, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, मीडिया सम्पर्क विभाग प्रदेश संयोजक डॉ. तरूणकान्त त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे, आलोक अवस्थी, मीडिया सम्पर्क विभाग के सहसंयोजक नवीन श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी, सुधाकर सिंह कुशवाहा, अभय प्रताप सिंह, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, मुख्यालय सहप्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह एवं अतुल अवस्थी, सत्य प्रकाश जी, अशोक तिवारी ने भी श्याम प्रकाश तिवारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Comments (0)

भारत के मन की बात

Posted on 27 February 2019 by admin

लखनऊ 27 फरवरी 2019, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के जन-जन के मन की बात से भारत नव निर्माण का संकल्प लिया है। देश में यह पहली बार हो रहा है जब देश की दिशा देश की जनता तय कर रही है। भारत के मन की बात मोदी जी के साथ अभियान के दौरान देश की जनता देश का एजेण्डा तय कर रही है जो भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र बनेगा और इसी संकल्प पत्र के संकल्प का साथ भाजपा चुनाव में जाकर आगामी पांच वर्षो के लिए जनादेश प्राप्त करेगी। हर वर्ग के विचारों को अंगीकार किए बिना भारत के मन की बात बेमानी है। इसीलिए संकल्प पत्र को बनाने से पहले भाजपा युवाओं, महिलाओं, सैनिकों, व्यापारियो आदि के बीच पहंुचकर उनके मन की बात को भारत के मन की बात से जोड़ रही है। 01 मार्च को भारत के मन की बात युवाओं के साथ कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा नोएडा में युवाओं के बीच होंगे। तो वहीं 01 मार्च को ही केन्द्रीय मंत्री जनरल वी.के. सिंह सैनिकों के बीच भारत के मन की बात करेंगे और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आगरा में महिलाओं के मन की बात से भारत के मन की बात को जोड़ेगी।
कुशीनगर में आज आयोजित हुए भारत के मन की बात मोदी के साथ कार्यक्रम में जनता से संवाद करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वायु सेना के रणबाकुरो द्वारा पाकिस्तान में घुसकर आतंकी कैम्पों को नष्ट करने और 300 से अधिक आतंकियों को मौत के घाट उतारने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पूरे देश की 130 करोड़ जनता का सीना 56 इंच का हो गया है। उन्होनंे कहा देश सुरक्षित हाथो में है। माननीय मोदी जी के नेतृत्व में हम हर चुनौती का डटकर मुकाबला करेंगे और जो भारत की तरफ गलत सोच से उंगली भी उठायेगा, उसे बक्शा नहीं जायेगा।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पुलवामा में हमारे बहादुर जवानों का बलिदान हुआ था और मोदी जी ने दूसरे ही दिन कहा कि यह कायराना हमला हम बर्दाश्त नहीं करेंगे और इस का भारी नुकसान पाकिस्तान को उठाना होगा और इसका उदाहरण हमारी बहादुर सेना ने आतंकी कैंपों को तबाह कर 300 आतंकियों को मार कर दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि आज हम कह सकते हैं कि सिर्फ मोदी जी का ही सीना 56 इंच का नहीं है बल्कि जिस तरह से भारतीय सेना ने बदला लिया उससे 130 करोड़ भारतीय जनता का सीना 56 इंच का हो गया है उन्होंने कहा कि देश किसी भी चुनौती का सामना मोदी जी के नेतृत्व में कर सकता है।
उन्होंने कहा कि मोदी जी ने किसान सम्मान निधि जैसी बड़ी योजना के माध्यम से हर साल किसानों की जरूरतों को देखते हुए रूपये 6000 भेजना सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि यह अंतर है भाजपा और कांग्रेस की सरकारों में। उन्होंने कहा भ्रष्टाचार मुक्त भारत करने के लिए आतंकवाद से मुक्त भारत करने के लिए गरीबी से मुक्त भारत करने के लिए रोजगार के अवसर उत्पन्न करने के लिए है देश की जनता इन सभी मुद्दों पर मोदी जी के नेतृत्व को 2014 में आशीर्वाद दे चुकी है और अब 2019 में देने के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने प्रयाग में जिस तरह सफाई कर्मी भाई बहनों के पैर धोने का काम किया वह देश में एकजुटता व समरसता का संदेश देने का काम करता है, उन्होंने कहा कि मोदी जी ने गरीब परिवारों के रसोई, घर, इलाज की चिंता की है उन्होंने कहा कि पहले इन सब मूलभूत सुविधाओं के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लाइन में खड़े रहना पड़ता था लेकिन आज भाजपा सरकार आपके द्वार पर पहुंचकर इन सभी सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के लिए चिंता कर रही है।

Comments (0)

उत्तर प्रदेश पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान, मथुरा के कुलपति नियुक्त

Posted on 27 February 2019 by admin

लखनऊः 27 फरवरी, 2019
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति राज्य विश्वविद्यालय श्री राम नाईक ने डाॅ0 गिरिजेश कुमार सिंह, डीन कालेज आफ वेटेनरी एण्ड एनीमल साइंस, गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर को उत्तर प्रदेश पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान, मथुरा का कुलपति नियुक्त किया है।
डाॅ0 गिरिजेश कुमार सिंह को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 3 वर्ष की अवधि के लिए अथवा 68 वर्ष की आयु प्राप्त होने तक, जो भी पहले हो, के लिए कुलपति नियुक्त किया गया है।
यह जानकारी अपर मुख्य सचिव श्री राज्यपाल श्री हेमन्त राव द्वारा आज दी गयी

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

February 2019
M T W T F S S
« Jan   Mar »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728  
-->









 Type in