Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्य चुनाव आयुक्त से भेंट की

Posted on 27 February 2019 by admin

लखनऊ 27 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा से भेंट कर पार्टी की ओर से चुनाव सम्बधी मांगे रखी।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर के नेतृत्व में भाजपा के प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के समक्ष मतदान की अवधि एक घंटे बढाने का अनुरोध करते हुए कहा कि वीवी. पैट मशीनों से मतदान में समय अधिक लगता है इसलिए मतदान की अवधि 1 घंटे बढ़ाई जाय। इसके साथ ही भाजपा ने चुनाव आयोग से मांग करते हुए कहा कि पोस्टल बैलेट की आईडी को 24 घंटे में जनरेट किया जाय ताकि सेना के जवानों, अर्द्ध सैनिक बलों के जवानों के साथ ही दूर-दराज के क्षेत्रों में तैनात कर्मचारियों के वोट काउटिंग के समय आ सके। भाजपा ने पार्टी कार्यक्रमों की अनुमति में विलम्ब न करने का मांग करते हुए कहा कि चुनाव की घोषणा होने के साथ ही चुनाव आचार संहिता लागू हो जाती है ऐसे में प्रत्याशियों के नामांकन से पूर्व 15-20 दिन की अवधि में पार्टी के कार्यक्रमों को सहजता पूर्वक अनुमति चुनाव आयोग द्वारा प्रदान की जाय और कार्यक्रमों में आने वाला समस्त खर्च पार्टी के खर्चे में जोड़ा जाय।
भाजपा प्रतिनिधि मण्डल ने प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर के साथ प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, चुनाव आयोग सम्पर्क प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अखिलेश अवस्थी व सहसंयोजक निखिल माथुर साथ रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in