Archive | February 4th, 2019

भाजपा बूथ कार्य प्रमुख बैठक लखनऊ -जे.पी. नड्डा

Posted on 04 February 2019 by admin

लखनऊ 04 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी जिला बूथ कार्य प्रमुखों तथा बूथ के क्षेत्र व प्रदेश प्रमुखों की भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर हुई बैठक में आगामी कार्यक्रमों को विस्तार से रखते हुए बूथ पर प्रभावी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सुझाव दिये गये। केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी जे.पी. नड्डा ने कहा कि भाजपा की राजनीति बूथ केन्द्रित राजनीति है। मैन टू मैन-डोर टू डोर संपर्क एवं संबंध ही भाजपा की बूथ बर्किंग है। हम सभी को बूथ बर्किंग से खुद की बर्किंग को जोड़ना है। हमे अपनी क्षमता निर्धारित करके बूथ से जुड़ना है। पूरे बूथ की जानकारियां हासिल होना चाहिए और साथ ही बूथ पर सतत संपर्क भी आवश्यक है।21
श्री नड्डा ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक 10 लाख 24 हजार लोगों का इलाज हो चुका है। जिसके लिए 1400 करोड़ रूपये स्वीकृत भी किये जा चुके है। उज्जवला योजना, स्वच्छ भारत योजना, सौभाग्य योजना, आवास योजना, किसान ऋण मोचन योजना सहित मोदी सरकार और योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों की संख्या में लोग लाभान्वित हुए है, हमें उन तक पहुंचना है। श्री नड्डा ने कहा कि विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से बूथ स्तर पर एक-एक आदमी तक हमारा संपर्क होना चाहिए, हमारा जितना अधिक सम्पर्क होगा, उतना ही समाज नेता के रूप में हमें स्वीकार करेंगा।
श्री नड्डा ने कहा कि पार्टी द्वारा 12 फरवरी से मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान प्रारम्भ होगा जो 2 मार्च तक चलेगा। इसमें हमें अपने घर पर भाजपा का झण्डा लगाकर तथा घर के बाहर मेरा परिवार भाजपा परिवार लिखा हुआ स्टीकर चिपकाकर फोटो खींचकर रुडमतंचंतपअंतइरचचंतपअंत अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही हमें दूसरों के घरो ंपर जाकर भी छतों पर झण्डे लगाकर स्टीकर चिपकाने का काम करना है। इससे पूर्व पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की स्मृति में 11 फरवरी को भाजपा समर्पण दिवस मनायेंगी। बूथ केन्द्रित कार्यक्रम में कलश लेकर जनता के बीच जायेंगे और जनता से समर्पण राशि एकत्र करेंगे। जिस समर्पण राशि से मोदी जी चुनाव लड़ेगे। श्री नड्डा ने कहा कि 12 फरवरी से 25 फरवरी तक कमल ज्योति संकल्प अभियान के तहत केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सम्पर्क करके लाभार्थियों के मोबाईल नम्बर से प्रत्येक लोकसभा के लिए निर्धारित टोल फ्री नम्बर पर मिस्डकाल कराना है। और 26 फरवरी को लाभार्थियों की दहलीज पर कमल दीपक जलाकर कमल दीपावली मनाना है।
आगामी कार्यक्रम बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में हम पुनः सरकार बनाने जा रहे है जिसमें हम सभी को अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी है। प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने आगामी कार्यक्रमों का माइक्रो मैनेजमेंट विस्तार से रखा।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अभियान प्रभारी जेपीएस राठौर, प्रदेश मंत्री त्रयम्बक त्रिपाठी, धर्मवीर प्रजापति व अमर पाल मौर्य उपस्थित रहे। बैठक का संचालन प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता ने किया।

Comments (0)

मध्यप्रदेश में 10 दिन में कर्जा माफी का वादा करने वाले राहुल मुख्यमंत्री को हटा कर वादा पूरा करें - शिवराज सिंह चैहान

Posted on 04 February 2019 by admin

गरीबों नौजवानों और सैनिकों का सम्मान हैं मोदी - शिवराज सिंह चैहान

देश का चैकीदार किसी भी चोर को छोड़ेगा नहीं, धर्म युद्ध, भारत को बचाने का चुनाव - गोवर्धन झापड़ियाimg-20190204-wa0092

हरदोई/लखनऊ 04 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र उत्तर प्रदेश के सेक्टर संयोजक बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा एवं मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने आज हरदोई में सेक्टर संयोजकों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बुआ और बबुआ का गठबंधन नहीं ,यह ठग बंधन है। जिनकी नीति और नियत अलग अलग है। 2019 का चुनाव धर्म युद्ध है भारत को बचाने का चुनाव है। उत्तर प्रदेश में 2019 में 73 सीटें लाए थे 2019 में अवध क्षेत्र की 16 सीट लाकर अवध क्षेत्र मोदी जी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा। हरदोई के गांधी मैदान में हुए सम्मेलन में हरदोई, मिश्रिख, सीतापुर, लखीमपुर, धौरहरा लोकसभा क्षेत्रों के सेक्टर संयोजक व कोऑर्डिनेटर सम्मिलित हुए।
सेक्टर संयोजक सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री, एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि हरदोई आकर मन अत्यंत प्रसन्न है। इस अवध क्षेत्र से सभी सोलह सीट भी आनी चाहिए, जिससे 74 सीटों से 2019 के चुनाव में मोदी जी को दोबारा प्रधानमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा, बुआ और बबुआ का गठबंधन ना होकर यह विशुद्ध रूप से ठग बंधन है। इसका दूल्हा कौन है कौन घोड़ी पर बैठेगा? यह तय नहीं है। अलग-अलग नीति और नियत के लोगों का गठबंधन है जो मोदी रूपी बाढ़ के खतरे से उबरने के लिए एक टहनी पर इकट्ठा हुए हैं।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी संघीय ढांचे के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। शारदा चिटफंड घोटाले की जांच की आंच कहां तक जाएगी ,इसे बचाने का प्रयास कर रही हैं लेकिन देश का चैकीदार किसी भी चोर को छोड़ेगा नहीं।अपने को मामा भांजा का रिश्ता बताते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में किसानों का कर्जा माफ करने की घोषणा करने वाले राहुल जी मुख्यमंत्री को हटाने का अपना वादा पूरा करें, जिन्होंने कहा था कि 10 दिन में अगर किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री को गद्दी से हटा देंगे। राहुल अपना वादा पूरा करें। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 36 हजार करोड़ रूपये किसानों का कर्ज माफ किया। मध्यप्रदेश में एक भी किसान का कर्जा माफ नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि यह चुनाव धर्म युद्ध है। भारत को बचाने का चुनाव है। अमेरिका और इजरायल सर्जिकल स्ट्राइक करने वालों में अपने देश का नाम भी जुड़ चुका है। उत्तर प्रदेश में व्याप्त गुंडागर्दी और भय का वातावरण समाप्त हो चुका है। योगी जी ने 69 तो ठोक दिए, कुछ तो अपनी जान बचाने के लिए दोबारा जेल जा चुके हैं। उन्होंने कहा चंबल में डाकू का सफाया हो गया। श्री चैहान ने कहा कि भारत माता की जय और वंदे मातरम पर प्रतिबंध लगाने वाले देश को किस राह पर ले जाने वाले हैं। मोदी जी के नेतृत्व में देश दिन ब दिन विकासशील देशों की पंक्तियों में खड़ा हो चुका है।
उन्होंने भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों नौजवानों किसानों के लिए चलाई गई जनहित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि सेक्टर संयोजक और बूथ कार्यकर्ता यह संकल्प ले ले कि, उन्हें अपना सेक्टर जिताना है।
उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी गोवर्धन झपड़िया ने अपने संबोधन में कहा सैनिक वह है जो सीमा पर भारत माता की रक्षा करता है वही कार्यकर्ता सैनिक की भांति अपने बूथ पर खड़ा होकर अपने देश को उन्मुख बनाने का रास्ता बनाता है। 6 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को एलपीजी गैस ,आयुष्मान योजना, हर गांव को बिजली, उत्तर प्रदेश में एक करोड़ लोगों को गैस, 6 लाख आवास 50000 करोड़ का गन्ना भुगतान किया है। श्री झोपड़िया ने कहा कि यह चुनाव विपक्षियों के अस्तित्व का सवाल है ।देश का 10 करोड़ व्यक्ति रिटर्न भरेगा, हिंदुस्तान किसी से भीख नहीं मांगेगा और विकास के रास्ते पर मोदी जी के नेतृत्व में अग्रसर होगा। 5 लोकसभा क्षेत्रों के सेक्टर संयोजको में आज से पंचजन्य संघ का उद्घोष हो चुका है। क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अवध क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने इस बार प्रण किया है कि 2019 में अवध क्षेत्र की सभी 16 सीटें हम जीतेंगे।

Comments (0)

अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों को आगामी कार्यक्रमों का लक्ष्य सौंपा

Posted on 04 February 2019 by admin

लखनऊ 04 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी ने योजना कार्यक्रम बैठक में अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों को आगामी कार्यक्रमों का लक्ष्य सौंपा। केन्द्रीय मंत्री प्रदेश प्रभारी जे.पी. नड्डा ने बैठक में पदाधिकारियों से कहा कि जितने लोगों को आप पार्टी से जोड़ेंगे उतने ही लोग आपसे जुड़ेंगे। समरसता सह भोज, लाभार्थी अभियान, मोर्चों के सम्मेलन एवं बाईक रैली में अनुसूचित मोर्चों की सहभागिता के लिए बैठक में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी जे.पी. नड्डा ने अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी विचारधारा में समर्पण का भाव है जो देश के विकास में सबको साथ लेकर चलती है।
उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यक्रमों को लेकर आप जितना अधिक जनता के बीच जायेंगे, जनता से आपका संपर्क उतना अधिक बढ़ेगा और तभी जनता आपको नेता मानेगी। हर एक कार्यकर्ता व पदाधिकारी को अपनी क्षमता स्वयं तय करनी होगी। भाजपा ने बिना भेदभाव के सभी वर्गो के सामाजिक व अर्थिक उत्थान के लिए काम किया है और यह बात मायावती जी सहित पूरा विपक्ष जानता हैं। यह हमारी ताकत ही है, जिससे विपक्ष को अपने अस्तित्व को दांव पर लगाकर सिद्धान्त विहीन गठबंधन करने पर विवश किया है। केन्द्र की अधिकांश योजनाओं में सबसे अधिक अनुसूचित वर्ग ही लाभान्वित हुआ है।71
पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने बैठक में कहा कि पहली बार अनुसूचित जनजातियों के विकास के लिए बजट में 76 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया हैं। भारत को मोदी जी के रूप में एक ऐसा नेता मिला है जिसके मन में भीमराव अम्बेडकर की आत्मा वास करती है। मोदी जी ने जनकल्याण की ऐसी योजनाएं बनाई जिनका सपना कभी बाबा साहब अम्बेडकर ने देखा था। मोदी जी ने 25 नवम्बर संविधान दिवस के रूप में मनाकर बाबा साहब के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमें मोदी जी की नीतियों और योजनाआंे को अनुसूचित वर्ग तक पहुंचाने की बड़ी जिम्मेदारी पार्टी ने सौंपी गई है।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्षों को आगामी कार्यक्रमों को विस्तार से बताते हुए कहा कि 5 से 25 फरवरी तक समरसता भोज के कार्यक्रम मण्डल स्तर पर आयोजित किये जायेंगे। उन्होने कहा कि 15 से 25 फरवरी तक अनुसूचित वर्ग के लाभार्थियों तक सभी सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्र के पदाधिकारी व जिला पदाधिकारी पहुंचेंगे और 26 फरवरी को लाभार्थियों की दहलीज पर कमल दीप जलाकर कमल दीपावली मनायेंगे। दो मार्च को 403 विधानसभाओं में कमल संदेश बाईक रैली निकाली जायेगी। जिसमें सभी सहभागिता सुनिश्चत होगी। इसके बाद 80 लोकसभाओं में अनुसूचित मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, युवा मोर्चा व महिला मोर्चा द्वारा सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे।
बैठक की अध्यक्षता अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद कौशल किशोर ने की। प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर उपस्थित रहे। प्रदेश महामंत्री एवं अनुसूचित मोर्चा प्रभारी गोविन्द नारायण शुक्ला ने बैठक का संचालन किया।

Comments (0)

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 6 फरवरी को अलीगढ़ में

Posted on 04 February 2019 by admin

लखनऊ 04 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 समीर सिंह ने आज बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 6 फरवरी को अलीगढ़ में पार्टी के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि श्री शाह 6 फरवरी को ब्रज क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन को लोकसभा चुनाव प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी ने 30 जनवरी को कानपुर-बुन्देलखण्ड के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को कानपुर में संबोधित किया था जबकि उसी दिन लखनऊ में अवध क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को भी संबोधित कर चुके हे। पश्चिम क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन 2 फरवरी को अमरोहा में संपन्न हो चुका है।

Comments (0)

गैंग आफ करप्ट्स - डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 04 February 2019 by admin

लखनऊ 04 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा पर हमला किये जाने पर पटलवार करते हुए कहा कि आज पूरे देश में ‘‘गैंग आॅफ करप्ट्स‘‘ एक मंच पर आकर माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा का सवाल उठा रहे है। उन्होंने कहा कि ये वे लोग है जिनमें से कुछ वेल पर है कुछ पैरोल पर है और कुछ जेल जाने वाले है। डा0 पाण्डेय ने कहा कि लोकतंत्र की दुहाई देने वाले अखिलेश यादव शायद भूल गये है कि इंदिरा गांधी के समय आपातकाल के विरोध में समाजवाद की लड़ाई लड़ने वाले लोहिया और जयप्रकाश नारायण के सिद्धान्तों को दरकिनार कर वे 2017 में कांग्रेस की ही गोद में बैठ गये और आज भी कांग्रेस के ही इशारे पर नाच रहे है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आलोकतंत्रिक ढंग से पहले पार्टी पर कब्जा करने वाले और फिर परिवार में विघटन पैदा करने वालेे लोगों से सीख की जरूरत भाजपा को नहीं है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि आज सीबीआई के दुरूपयोग को लेकर जो लोग मोदी सरकार पर आरोप लगा रहे है वे शायद ये भूल रहे है कि ये सारे मामले मोदी सरकार से पहले कांग्रेस की सरकार में दर्ज हुए या फिर हाईकोर्ट या सुप्रीमकोर्ट के आदेश पर दर्ज हुए है। उन्होंने कहा जिन्होंने भ्रष्टाचार किया है, पाप किया है, गलत काम किये है वे डरे सहमे है और एक दूसरे को बचाने के लिए मंच साझा कर रहे है। उन्होंने कहा कांगे्रस सीबीआई का बेजा इस्तेमाल करती रही उस समय किसी के आवाज नहीं निकली, आज सब भयभीत क्यों है ?
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने भ्रष्टाचार पर सपा-बसपा और कांग्रेस घेरते हुए कहा कि 2016 में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बंगाल के मंचों पर ममता बनर्जी को शारदा घोटालों में लिप्त बताते थे। आज वही उन्हें भ्रष्टाचार के मामलो से बचाने में लगे है। उन्होनंे कहा कि अखिलेश यादव भी बसपा प्रमुख सुश्री मायावती पर भ्रष्टाचार को लेकर हमलावर रहे लेकिन अब गठबंधन के सहारे अपने और मायावती जी की राजनीतिक जमीन को बचाने में जुटे हुए है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि अपने व अपने परिवार के भ्रष्टाचार का सच सामने न आने पाये इसलिए सारे लोग एक मंच पर आ रहे है। उन्होंने कहा कि एक तरफ वो लोग है जो एक अधिकारी के विरूद्ध सीबीआई के कार्रवाई से परेशान होकर बौखला गये है और दूसरी तरफ मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी है जिन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए जांच का सामना किया और घंटो सवालों का जबाव दिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जो निर्दोष है वो फंसेंगे नहीं और जो दोषी है वो बचेंगे नहीं।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

February 2019
M T W T F S S
« Jan   Mar »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728  
-->









 Type in