Categorized | लखनऊ.

अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों को आगामी कार्यक्रमों का लक्ष्य सौंपा

Posted on 04 February 2019 by admin

लखनऊ 04 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी ने योजना कार्यक्रम बैठक में अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों को आगामी कार्यक्रमों का लक्ष्य सौंपा। केन्द्रीय मंत्री प्रदेश प्रभारी जे.पी. नड्डा ने बैठक में पदाधिकारियों से कहा कि जितने लोगों को आप पार्टी से जोड़ेंगे उतने ही लोग आपसे जुड़ेंगे। समरसता सह भोज, लाभार्थी अभियान, मोर्चों के सम्मेलन एवं बाईक रैली में अनुसूचित मोर्चों की सहभागिता के लिए बैठक में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी जे.पी. नड्डा ने अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी विचारधारा में समर्पण का भाव है जो देश के विकास में सबको साथ लेकर चलती है।
उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यक्रमों को लेकर आप जितना अधिक जनता के बीच जायेंगे, जनता से आपका संपर्क उतना अधिक बढ़ेगा और तभी जनता आपको नेता मानेगी। हर एक कार्यकर्ता व पदाधिकारी को अपनी क्षमता स्वयं तय करनी होगी। भाजपा ने बिना भेदभाव के सभी वर्गो के सामाजिक व अर्थिक उत्थान के लिए काम किया है और यह बात मायावती जी सहित पूरा विपक्ष जानता हैं। यह हमारी ताकत ही है, जिससे विपक्ष को अपने अस्तित्व को दांव पर लगाकर सिद्धान्त विहीन गठबंधन करने पर विवश किया है। केन्द्र की अधिकांश योजनाओं में सबसे अधिक अनुसूचित वर्ग ही लाभान्वित हुआ है।71
पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने बैठक में कहा कि पहली बार अनुसूचित जनजातियों के विकास के लिए बजट में 76 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया हैं। भारत को मोदी जी के रूप में एक ऐसा नेता मिला है जिसके मन में भीमराव अम्बेडकर की आत्मा वास करती है। मोदी जी ने जनकल्याण की ऐसी योजनाएं बनाई जिनका सपना कभी बाबा साहब अम्बेडकर ने देखा था। मोदी जी ने 25 नवम्बर संविधान दिवस के रूप में मनाकर बाबा साहब के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमें मोदी जी की नीतियों और योजनाआंे को अनुसूचित वर्ग तक पहुंचाने की बड़ी जिम्मेदारी पार्टी ने सौंपी गई है।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्षों को आगामी कार्यक्रमों को विस्तार से बताते हुए कहा कि 5 से 25 फरवरी तक समरसता भोज के कार्यक्रम मण्डल स्तर पर आयोजित किये जायेंगे। उन्होने कहा कि 15 से 25 फरवरी तक अनुसूचित वर्ग के लाभार्थियों तक सभी सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्र के पदाधिकारी व जिला पदाधिकारी पहुंचेंगे और 26 फरवरी को लाभार्थियों की दहलीज पर कमल दीप जलाकर कमल दीपावली मनायेंगे। दो मार्च को 403 विधानसभाओं में कमल संदेश बाईक रैली निकाली जायेगी। जिसमें सभी सहभागिता सुनिश्चत होगी। इसके बाद 80 लोकसभाओं में अनुसूचित मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, युवा मोर्चा व महिला मोर्चा द्वारा सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे।
बैठक की अध्यक्षता अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद कौशल किशोर ने की। प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर उपस्थित रहे। प्रदेश महामंत्री एवं अनुसूचित मोर्चा प्रभारी गोविन्द नारायण शुक्ला ने बैठक का संचालन किया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in