राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 6 फरवरी को अलीगढ़ में

Posted on 04 February 2019 by admin

लखनऊ 04 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 समीर सिंह ने आज बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 6 फरवरी को अलीगढ़ में पार्टी के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि श्री शाह 6 फरवरी को ब्रज क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन को लोकसभा चुनाव प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी ने 30 जनवरी को कानपुर-बुन्देलखण्ड के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को कानपुर में संबोधित किया था जबकि उसी दिन लखनऊ में अवध क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को भी संबोधित कर चुके हे। पश्चिम क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन 2 फरवरी को अमरोहा में संपन्न हो चुका है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in