Archive | February 14th, 2019

अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता 15 फरवरी से 02 मार्च तक सम्पर्क अभियान चलायेंगे

Posted on 14 February 2019 by admin

लखनऊ 14 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता प्रदेश में कल 15 फरवरी से 02 मार्च तक माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए किये गये कार्यो को लेकर अल्पसंख्यक बाहुल्य बस्तियों में जाकर सम्पर्क अभियान चलायेंगे। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास चाॅद नेे अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने ‘सबका साथ-सबका विकास’ की नीति पर चलते हुए समाज के सभी जाति, वर्ग, मजहब के लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाते हुए उनको लागू करने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि कल से शुरू हो रहे सम्पर्क अभियान के माध्यम से अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता अल्पसंख्यक मोर्चा बहुल बस्तियों में जाकर मोदी-योगी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकारों के द्वारा लोककल्याण के लिए किये गये कार्यो की जानकारी देंगे। साथ ही विपक्षी दलो द्वारा अल्पसंख्यकों के मन भाजपा को लेकर बनायी गयी आंशकाओं को दूर करते हुए उन्हें वास्तविक्ता से अवगत करायेंगे कि आजादी के बाद अल्पसंख्यकों को सिर्फ वोट बैंक समझा गया। लेकिन माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने सारे मिथको को तोडते हुए अल्पसख्यकों के कल्याण और उनके विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किये है।
उन्होंने कहा कि माननीय नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत का गौरव बढ़ा है। समाज के सभी तबको को योजनाओं का लाभ मिला है। पूरा देश मोदी जी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता है।

Comments (0)

सैनिकों को श्रद्धांजलि - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 14 February 2019 by admin

लखनऊ 14 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। डा0 पाण्डेय ने आतंकी हमले के शिकार हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश के लिए अपनी जान देने वाले जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। दुखः के इन क्षणों में पूरा देश शहीदों के परिजनों के साथ खड़ा है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने आतंकी हमले को कायरतापूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि अमर शहीदों का बलिदान व्र्यथ नहीं जायेगा, हमारी सेनाएं एवं सुरक्षा बल आतंक के ऐसे कृत्यो का कड़ा जबाब देगी।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

February 2019
M T W T F S S
« Jan   Mar »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728  
-->









 Type in