Archive | February 7th, 2019

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अन्तर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए

Posted on 07 February 2019 by admin

लखनऊ 07 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने अपने संसदीय क्षेत्र चंदौली के अलीनगर में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अन्तर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए। कृषि विज्ञान केन्द्र चंदौली में 63 से अधिक परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया तथा मथुरापुरा में सामाजिक कार्यक्रम को संबोधित किया।img-20190207-wa0058
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ-सबका विकास करने वाली पार्टी है और जबसे केंद्र में और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से लगातार हर समाज व हर वर्ग का विकास हो रहा है। देश के प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी का सपना है कि हर गरीब के पास पक्का मकान हो, शौचालय हो, उस क्रम में बहुत तेजी से काम चल रहा है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के बढ़ते जनाधार को देखकर अन्य विपक्षी पार्टियां घबराहट में है इसी का नतीजा है कि उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा का बेमेल गठजोड़ हुआ है। उत्तर प्रदेश की जनता इनके कार्यकाल के लूटपाट और भ्रष्टाचार को जानती है अब इनके बहकावे में कभी नहीं आने वाली है। इस बार चुनाव में जनता इनको फिर से सबक सिखाएगी और एक बार फिर से माननीय मोदी जी के नेतृत्व में 2019 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।
डॉ पांडेय ने सपा और बसपा पर तंज कसते हुए कहा कि एक दूसरे को सांपनाथ-नागनाथ और गुंडा कहने वाले स्वयं के कल्याण व स्वार्थ के लिए एक हुए है, देश की जनता इस बात को बखूबी जानती है।

Comments (0)

राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. अमित भाई शाह कल महाराजगंज व जौनपुर में भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलनों को करेगें सम्बोधित

Posted on 07 February 2019 by admin

लखनऊ 07 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित भाई शाह कल 8 फरवरी को एक दिवसीय प्रवास पर उत्तर प्रदेश में रहेंगे। श्री शाह कल प्रातः 11ः30 बजे महराजगंज में पार्टी संगठन के गोरखपुर क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी कल ही जौनपुर के टी.डी. कालेज मैदान में पार्टी के काशी क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। श्री शाह के साथ लोकसभा चुनाव के प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री श्री जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी भी उपस्थित रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में 30 जनवरी से शुरू हुए बूथ अध्यक्षों के सम्मेलनों में पार्टी अध्यक्ष श्री अमित भाई शाह जी ने बूथ अध्यक्षों से सीधा संवाद स्थापित कर उनका मार्ग दर्शन किया और 2019 के लोकसभा चुनाव में विजय का मंत्र दिया। अभी तक पार्टी के अवध, कानपुर, पश्चिम व ब्रज क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन सम्पन्न हो चुका है। इसी क्रम में कल गोरखपुर व काशी क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन आयोजित किया गया है।

Comments (0)

बजट पर प्रतिक्रिया - प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 07 February 2019 by admin

लखनऊ 07 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी ने लोकमंगल की कामना से पारित किये गये लोककल्याणकारी बजट के लिए योगी सरकार को बधाई दी। प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश सरकार के लगभग 4 लाख 80 हजार करोड़ के बजट की एक-एक पाई का प्रावधान गरीब, किसान, बुर्जुग, महिलाओं, युवाओं की सामाजिक और आर्थिक उन्नति के लिए किया गया है। डा0 पाण्डेय ने अब तक का सबसे बड़ा बजट बताते हुए कहा कि बजट में किसानों के लिए सबसे अधिक प्रावधान है तथा कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए थानो व फायर स्टेशनों के नवनिर्माण और नये संसाधनों के लिए प्रावधान किये गये है। किसानों के लिए उत्पादन और भण्डारण की व्यवस्थाओं के साथ किसान लाभकारी बजट है। रोजगार सृजन व इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बजट में सकारात्मक प्रावधान है। बंद चीनी मिलों के पुनः संचालन से देश चीनी उत्पादन में अग्रणी होने के रास्ते पर बढ़ेगा और गन्ना किसान भी खुशहाल होगा। इस बजट ने श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए चिकित्सा विश्वविद्यालय व अटल सुशासन पीठ की स्थापना सहित अटल जी के नाम पर कई योजनाओं का प्रावधान किया है।
प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने की बजट में प्रतिबद्धता है। प्रदेश की आर्थिक और सामाजिक दशा सुधारने के साथ आध्यात्म, आस्था तथा सांस्कृतिक विरासत आगे बढ़ाने का पुनीत कार्य योगी सरकार के एजेण्डे में सबसे ऊपर है। अयोध्या, मथुरा व काशी में हुए सांस्कृतिक आयोजन और तीर्थो के लिए बजट में व्यवस्था अभूतपूर्व है। धार्मिक पर्यटन के लिए बजट से जहां एक ओर प्रदेश की छवि निखरेगी वहीं रोजगार के अवसर भी बढ़ेगे। दिव्य और भव्य कुम्भ के आयोजन से पूरे विश्व में योगी सरकार की मुक्तकण्ठ से प्रशंसा हो रही है।
डा0 पाण्डेय ने बजट को सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी व सर्व समावेषी बताते हुए सबके साथ-सबके विकास की अवधारणा को मजबूत करने वाला बताया। उन्होेंने कहा कि बजट मेें गोरखपुर, बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे से प्रदेश की रफ्तार की सोच है तो गायों के सरंक्षण से छुट्टा पशुओं से किसानों को राहत के साथ धर्मिक प्रतिबद्धता भी है। मोदी सरकार के जनकल्याणकारी बजट के बाद योगी सरकार के लोकमंगलकारी बजट से पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के अन्त्योदय पथ पर आगे बढ़ते हुए उ0प्र0 के चहुंमुखी विकास के साथ प्रत्येक व्यक्ति के आर्थिक और सामाजिक उत्थान का मार्ग प्रशस्त होगा।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

February 2019
M T W T F S S
« Jan   Mar »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728  
-->









 Type in