Archive | February 19th, 2019

संत ही राष्ट्र के मार्गदर्शक - डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 19 February 2019 by admin

लखनऊ 19 फरवरी 2019, मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मा. योगी अदित्यनाथ जी के साथ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने भी वाराणसी में संत शिरोमणि रविदास जी के मंदिर में माथा टेककर नमन किया। डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि भारत की शाश्वत संत परम्परा ही राष्ट्र का मार्गदर्शन करती है। संत रविदास जी की जयंती पर भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लेता है।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने संत रविदास जी की जयंती पर नमन करते हुए कहा कि रविदास जी ने समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने के लिए संत और समाज सुधारक के रूप काम किया। राष्ट्र रविदास जी का सदैव ऋणी रहेगा जिन्होंने अपने सद् साहित्य से अस्पृश्यता के विरूद्ध समाज को जागृत करके यह बताया कि इंसान सिर्फ अपने कर्मों के द्वारा पहचाना जाता है। रविदास जी की रचनाओं मंे सरलता के साथ व्यवहारिकता का समर्थन समाहित है। संत रविदास जी ने सार्वभौमिक भाईचारे और सहिष्णुता का संदेश देते हुए यह बताया कि भगवान ने इंसान को बनाया है, न कि इंसान ने भगवान को। जब हर इंसान ईश्वर द्वारा बनाया गया है तो सभी समान है। भाजपा रविदास जी के विचारों को आत्मसात करते हुए सबका साथ-सबका विकास के पथ पर आगे बढ रही है।ं मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा संत रविदास जी के जन्मस्थल का विकास यूपी सरकार द्वारा कराए जाने का संकल्प लेने के लिए साधुवाद।

Comments (0)

उत्तर प्रदेश का बजट गांव, गरीब, किसान नौजवान, और महिलाओं के लिए समर्पित है-मनीष शुक्ला

Posted on 19 February 2019 by admin

लखनऊ 19 फरवरी 2019, उत्तर प्रदेश के बजट का आकार और विकास की गति से विस्मित विपक्षी दलों में हताशा, अवसाद और कुंठा व्याप्त है। यह पहली बार है कि राज्य का बजट 4.79 लाख करोड़ रुपये का है। बजट, गांव, गरीब, किसान नौजवान, और महिलाओं के लिए समर्पित है। उक्त उद्गार भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही।
श्री शुक्ल ने कहा कि 22 महीनों में प्रदेश सरकार ने गन्ना, गेंहूँ, धान, मक्का, आलू आदि पैदा करने वाले किसानों के खाते में 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक सीधे भेजा है। जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ती की योजना के तहत छोटे किसानों के खाते में 6000 सालाना पहुचेगा। आयुष्मान योजना से गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा भाजपा सरकार दे रही है। विपक्ष इस तरह की योजना के बारे में कभी सोच ही नहीं सकता। भाजपा सदैव से ग्राम देवता का सम्मान करती है, समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के साथ है। अति पिछड़े-अति दलित समुदाय के उपेक्षित वंचित तबके विकास की मुख्य धारा में जुड़े हैं। प्रधानमंत्री योजना में इनके भी घर पक्के हो रहे हैं, सौभाग्य योजना से बिजली कनेक्शन मिल रहा है, रसोई घर में गैस सिलेंडर है, घर के सामने सोलर लाइट है। भाजपा सरकार का प्रयास है कि ग्राम प्रधान और अति दलित के घर की सुविधाओं में कोई अंतर नहीं हो। गरीब भी बिना भेदभाव सम्मान से रहे।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि जनता यह सच्चाई जान चुकी है कि विपक्ष का विकास से कोई लेना देना नहीं है, एक ओर निजी स्वार्थ का गठबंधन और दूसरी तरफ आजादी के बाद से वंशवाद और भ्रष्टाचार की पोषक कांग्रेस है। जनता दोनो गठबंधनों को समझ कर अब विकास की राजनीति को पसन्द कर रही है।
श्री शुक्ल ने कहाकि देश मे निजी स्वार्थ की राजनीति का लंबा दौर जनता 2014 में समाप्त कर चुकी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबके विकास का लक्ष्य लेकर जनसेवा कर रहे हैं। सरकार को बदनाम करने के विपक्ष के एजेंडे से जनता गुमराह होने वाली नही है। भाजपा का गठबंधन देश की गरीब जनता से हो चुका है। देश की जनता एक बार फिर विकास की नीति पर चलने वाले गरीब के बेटे नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प ले चुकी है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

February 2019
M T W T F S S
« Jan   Mar »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728  
-->









 Type in