Archive | February 3rd, 2019

प्रबुद्ध सम्मेलन

Posted on 03 February 2019 by admin

लखनऊ 03 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी का प्रबुद्ध जनसम्मेलन सीतापुर के मुस्कान गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन को प्रदेश सह प्रभारी एवं पूर्व गृह राज्यमंत्री गुजरात सरकार गोवर्धन भाई झड़फिया ने सम्बोधित किया।
प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी गोवर्धन झड़फिया ने कहा कि इतिहास के पन्नों से हमें कुछ सीखना चाहिए, हम एकजुट नहीं थे इसका फायदा कभी मुगलों ने तो कभी अंग्रेजों ने उठाते हुए हमें गुलाम बनाकर रखा। यह हमारा दुर्भाग्य है कि देश आजाद होने के बाद भी 60 वर्षों तक कांग्रेस ने देश पर शासन कर हमारे समाज को छोटी-छोटी जातियों व संप्रदायों में बांटा और अभी भी आपसे एक मौका और मांग रही है। जबकि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने मित्र देशों व्यापारिक देशों व दुश्मन देश सभी से उचित सम्बन्ध बनाकर देश को विश्व की छठी अर्थ व्यवस्था पर लाकर खड़ा कर दिया है। उन्हीं के कूटनीतिक प्रयासों से पाकिस्तान दीवालिया हो चुका है और हमारे देश में विकास की गति विकसित राष्ट्रों से भी तेज चल रही है। आज देश के 95 प्रतिशत घर शौचालय युक्त हैं। सौ प्रतिशत गांवों में बिजली पहुंच गई है। उज्जवला योजना के अन्तर्गत करोड़ों माताओं-बहनों को फ्री गैस कनेक्शन दिलाकर धुंआ व धुंआ जनित बीमारियों से आजादी दिलाई है। bjp-sitapur1
श्री गोवर्धन ने कहा कि विरोधियों के अर्थ व्यवस्था चैपट हो जाने का राग झूठा साबित हुआ और पिछले दो वर्षों में ही इनकम टैक्स भरने वालों की मात्रा में तीन गुना से अधिक की वृद्धि हुई है। आप सबको विदित है कि इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि बजट पेश करने के समय विपक्ष भी विरोध न कर पाया और हर वर्ग ने प्रसन्नतापूर्वक बजट का स्वागत किया। आज यह सम्मेलन करने का उद्देश्य है कि जो विकास की योजनाएं सरकार ने बनाईं है उन्हे प्रबुद्ध वर्ग सभी वर्गों तक पहुंचाए जिससे आमजन मानस को भी मोदी सरकार की योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके।
कार्यक्रम में सीतापुर, लखीमपुर, हरदोई जिलों के आठ प्रकोष्ठों प्रबुद्ध प्रकोष्ठ, आर्थिक प्रकोष्ठ, लघु उद्योग प्रकोष्ठ, चिकित्सा प्रकोष्ठ, व्यवसायिक प्रकोष्ठ, शिक्षक प्रकोष्ठ, विधि प्रकोष्ठ के पांच सौ पदाधिकारी व प्रबुद्धजन शामिल हुए। क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र व प्रबुद्ध सम्मेलन संयोजक नीरज सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री दिनेश तिवारी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रदुम्न जी, सांसद राजेश वर्मा, बिसवां विधायक महेन्द्र यादव उपस्थित रहे।

Comments (0)

युवा संसद - श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी

Posted on 03 February 2019 by admin

लखनऊ 03 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा कानपुर मण्डल की ‘‘युवा संसद‘‘ का आयोजन छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में किया गया। ‘‘युवा संसद में कानपुर मण्डल के 8 जिलों से 250 यूथ आइकाॅन को भाजपा की नीतियों से जोडा गया। युवा संसद का उद्घाटन प्रदेश सरकार की मंत्री श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी ने किया। श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी ने युवा संसद का उद्घाटन करके यूथ आइकाॅन्स का मार्गदर्शन किया। rita-bahuguna-joshi-bjp-kanpur
श्री मती जोशी ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा सभी वर्गो को समर्पित योजनाओं का विस्तार से बूथ आइकाॅनों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि लोकसभा में मोदी जी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने हेतु युवाओं को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का कार्य हमें करना है। भाजपा की नीतियो और जनकल्याणकारी योजनाओं को युवाओं के द्वारा जनता तक सहजता से पहुंचाया जा सकता है ताकि उज्जवला योजना, जनधन योजना, कौशल विकास योजना आदि को युवाओं के द्वारा सीधे जनता तक पहुंचाया जा सके। ‘‘युवा संसद‘‘ में प्रश्नोत्तर सत्र में सम्मिलित सभी यूथ आइकान्स के प्रश्नों के उत्तर श्रीमती जोशी एवं भाजपा कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिह जी द्वारा दिये गए। भाजयुमों क्षेत्रीय पदाधिकारियों द्वारा आठों जिलों से आए यूथ आइकाॅन जिलाध्यक्ष तथा महामंत्रियों को शाल देकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से भाजयुमों प्रदेश मंत्री प्रमोद विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष उत्तर सुरेन्द्र मैथानी मौजूद रहे। भारतीय जनता युवा मोर्चा कानपुर बुन्देलखण्ड के क्षेत्रीय अध्यक्ष विकास दुबे द्वारा कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी जी का पुष्प गुच्छ भेंट करके स्वागत किया।

Comments (0)

मंडलीय सेक्टर संयोजक सम्मेलन मीरजापुर - उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

Posted on 03 February 2019 by admin

लखनऊ 03 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के मंडल स्तरीय सेक्टर संयोजकों की मीरजापुर में आयोजित हुई बैठक में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सेक्टर संयोजकों को संबोधित करते हुए कहा कि अब आप लोगों के लिए मेहनत का कार्य आ गया है। आप लोगों के बल पर ही 2019 के लोकसभा चुनाव जीतकर फिर मोदी जी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाना है। कांग्रेस के 50 साल के कार्य के बदले में मोदी जी के 5 वर्ष के कार्यकाल में जो विकास हुआ है वह अभूतपूर्व है। आप लोगों ने जिस तरह 2014 में वाराणसी को देखा होगा और अब 2019 के वाराणसी में अभूतपूर्व विकास दिख रहा है। सपा-बसपा गठबंधन से हम लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। हम 2019 में पूर्ण बहुमत की सरकार आप लोगों के बल पर बनाएंगे। मोदी जी 2019 के लोकसभा में प्रधानमंत्री होंगे। भाजपा को प्रभाव से तो राहुल गांधी कैलाश मानसरोवर जाते हैं और अखिलेश यादव भी अब कुंभ में डुबकी लगाने संगम में आए थे। मोदी जी के विकास को गति देने के लिए गरीबों के इलाज के लिए आयुष्मान योजना के तहत दवाई के लिए पांच लाख का बीमा की सुविधा हमारी सरकार ने दी है। इसी तरह गांव, गरीब के घरों में बिजली के कनेक्शन को घर घर खोज करके देने का काम हमारी सरकार कर रही है। जनता को पता है कि देश किसके हाथ में सुरक्षित है। जनता अपने देश को मोदी जी के हाथ में फिर देना चाहती है, क्योंकि कि मोदी जी रहेंगे तो फिर विकास होगा विकास की राह बढ़ेगी। keshav-maurya-bjp-mirzapur
सेक्टर संयोजकों की बैठक को केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई, प्रदेश मंत्री संजय राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव व सांसद छोटे लाल खरवार ने भी सम्बोधित किया।

Comments (0)

योगी जी का हेलीकाप्टर रोकनें वाली ममता जी अपनी हार नहीं रोक पाएगीं- डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 03 February 2019 by admin

लखनऊ 03 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के हेलीकाप्टर का उतरने से रोकने पर तल्ख प्रतिक्रिया व्यक्त की। डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि हेलीकाप्टर रोकने वाली ममता जी तेजी से उनकी तरफ बढ़ रही हार को नहीं रोक पाएगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि सीपीएम की तुष्टीकरण व दमनकारी राजनीति का जैसा अंत बंगाल में हुआ था वैसे ही ममता बनर्जी के राजनीतिक किले के ढहने का समय आ चुका है। डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि ममता बनर्जी को लोकसभा चुनाव में अपनी करारी शिकस्त का नाद सुनाई देने लगा है जिससे व लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या करके तानाशाही का व्यवहार कर रही है। पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अमित शाह जी को रोकने का प्रयास किया और अब बालुरघाट में रैली को सम्बोधित करने जा रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के हेलीकाप्टर का उतरने से रोका गया है।
डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि ममता जी की सरकार में बहुसंख्यक हिन्दुओं का दमन हो रहा है और उनकी सरकार अंधी बहरी तथा गंूगी बनी हुई है। लेकिन अब बंगाल ने गुण्डागर्दी, तुष्टिकरण, दमन, शोषण के वातावरण से मुक्ति का संकल्प कर लिया है। ममता जी ने योगी जी का हेलीकाप्टर उतरने से रोककर आलोकतांत्रिक राजनीतिक व्यवहार करके गलत परम्पराओं को जन्म दिया है। लेकिन वह भूल रही है कि हेलीकाप्टर उतरने से तो उन्हांेने रोक दिया है लेकिन बंगाल के जनसैलाब से उठने वाली प्रचण्ड आंधी को वह नहीं रोक पाएगीं जो उनके अत्याचारी साम्राज्य के तिनके-तिनके को उड़ा देगी। बंगाल मोदी जी के नेतृत्व में सांस्कृतिक वैभव पुनः प्राप्त करने का संकल्प ले चुका है।

Comments (0)

4 फरवरी को होगा भारत के मन की बात अभियान का उत्तर प्रदेश में शुभारंभ

Posted on 03 February 2019 by admin

लखनऊ 03 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में ‘‘भारत के मन की बात‘‘ अभियान को 4 फरवरी को प्रारम्भ करेगी। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश प्रभारी जे.पी. नड्डा व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश सहप्रभारी दुष्यन्त कुमार गौतम उत्तर प्रदेश में ‘‘भारत के मन की बात‘‘ अभियान का भाजपा राज्य मुख्यालय से सुबह 09ः15 बजे शुभारम्भ करेगें तथा ‘‘भारत के मन की बात‘‘ के वीडियों रथों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेगें। भाजपा के वीडियों रथों के साथ सुझाव पेटियाँ भी रवाना होगी। देश के जन-जन के मन के विचारों को संकलित करने के लिए ‘‘भारत के मन की बात‘‘ अभियान आगे बढेगा जो भाजपा का पथ प्रदर्शन करेगा।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

February 2019
M T W T F S S
« Jan   Mar »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728  
-->









 Type in