प्रबुद्ध सम्मेलन

Posted on 03 February 2019 by admin

लखनऊ 03 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी का प्रबुद्ध जनसम्मेलन सीतापुर के मुस्कान गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन को प्रदेश सह प्रभारी एवं पूर्व गृह राज्यमंत्री गुजरात सरकार गोवर्धन भाई झड़फिया ने सम्बोधित किया।
प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी गोवर्धन झड़फिया ने कहा कि इतिहास के पन्नों से हमें कुछ सीखना चाहिए, हम एकजुट नहीं थे इसका फायदा कभी मुगलों ने तो कभी अंग्रेजों ने उठाते हुए हमें गुलाम बनाकर रखा। यह हमारा दुर्भाग्य है कि देश आजाद होने के बाद भी 60 वर्षों तक कांग्रेस ने देश पर शासन कर हमारे समाज को छोटी-छोटी जातियों व संप्रदायों में बांटा और अभी भी आपसे एक मौका और मांग रही है। जबकि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने मित्र देशों व्यापारिक देशों व दुश्मन देश सभी से उचित सम्बन्ध बनाकर देश को विश्व की छठी अर्थ व्यवस्था पर लाकर खड़ा कर दिया है। उन्हीं के कूटनीतिक प्रयासों से पाकिस्तान दीवालिया हो चुका है और हमारे देश में विकास की गति विकसित राष्ट्रों से भी तेज चल रही है। आज देश के 95 प्रतिशत घर शौचालय युक्त हैं। सौ प्रतिशत गांवों में बिजली पहुंच गई है। उज्जवला योजना के अन्तर्गत करोड़ों माताओं-बहनों को फ्री गैस कनेक्शन दिलाकर धुंआ व धुंआ जनित बीमारियों से आजादी दिलाई है। bjp-sitapur1
श्री गोवर्धन ने कहा कि विरोधियों के अर्थ व्यवस्था चैपट हो जाने का राग झूठा साबित हुआ और पिछले दो वर्षों में ही इनकम टैक्स भरने वालों की मात्रा में तीन गुना से अधिक की वृद्धि हुई है। आप सबको विदित है कि इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि बजट पेश करने के समय विपक्ष भी विरोध न कर पाया और हर वर्ग ने प्रसन्नतापूर्वक बजट का स्वागत किया। आज यह सम्मेलन करने का उद्देश्य है कि जो विकास की योजनाएं सरकार ने बनाईं है उन्हे प्रबुद्ध वर्ग सभी वर्गों तक पहुंचाए जिससे आमजन मानस को भी मोदी सरकार की योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके।
कार्यक्रम में सीतापुर, लखीमपुर, हरदोई जिलों के आठ प्रकोष्ठों प्रबुद्ध प्रकोष्ठ, आर्थिक प्रकोष्ठ, लघु उद्योग प्रकोष्ठ, चिकित्सा प्रकोष्ठ, व्यवसायिक प्रकोष्ठ, शिक्षक प्रकोष्ठ, विधि प्रकोष्ठ के पांच सौ पदाधिकारी व प्रबुद्धजन शामिल हुए। क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र व प्रबुद्ध सम्मेलन संयोजक नीरज सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री दिनेश तिवारी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रदुम्न जी, सांसद राजेश वर्मा, बिसवां विधायक महेन्द्र यादव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in