मंडलीय सेक्टर संयोजक सम्मेलन मीरजापुर - उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

Posted on 03 February 2019 by admin

लखनऊ 03 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के मंडल स्तरीय सेक्टर संयोजकों की मीरजापुर में आयोजित हुई बैठक में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सेक्टर संयोजकों को संबोधित करते हुए कहा कि अब आप लोगों के लिए मेहनत का कार्य आ गया है। आप लोगों के बल पर ही 2019 के लोकसभा चुनाव जीतकर फिर मोदी जी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाना है। कांग्रेस के 50 साल के कार्य के बदले में मोदी जी के 5 वर्ष के कार्यकाल में जो विकास हुआ है वह अभूतपूर्व है। आप लोगों ने जिस तरह 2014 में वाराणसी को देखा होगा और अब 2019 के वाराणसी में अभूतपूर्व विकास दिख रहा है। सपा-बसपा गठबंधन से हम लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। हम 2019 में पूर्ण बहुमत की सरकार आप लोगों के बल पर बनाएंगे। मोदी जी 2019 के लोकसभा में प्रधानमंत्री होंगे। भाजपा को प्रभाव से तो राहुल गांधी कैलाश मानसरोवर जाते हैं और अखिलेश यादव भी अब कुंभ में डुबकी लगाने संगम में आए थे। मोदी जी के विकास को गति देने के लिए गरीबों के इलाज के लिए आयुष्मान योजना के तहत दवाई के लिए पांच लाख का बीमा की सुविधा हमारी सरकार ने दी है। इसी तरह गांव, गरीब के घरों में बिजली के कनेक्शन को घर घर खोज करके देने का काम हमारी सरकार कर रही है। जनता को पता है कि देश किसके हाथ में सुरक्षित है। जनता अपने देश को मोदी जी के हाथ में फिर देना चाहती है, क्योंकि कि मोदी जी रहेंगे तो फिर विकास होगा विकास की राह बढ़ेगी। keshav-maurya-bjp-mirzapur
सेक्टर संयोजकों की बैठक को केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई, प्रदेश मंत्री संजय राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव व सांसद छोटे लाल खरवार ने भी सम्बोधित किया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in